Aaj Tak Radio

Bhaunchak

Comedy HI ↓ Odcinki: 567

पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर. Introducing "Bhaunchak," your new favorite podcast that dives into the world's most bizarre and hilarious news stories. Join Jamshed Qamar Siddiqui as he adds a humorous twist to the strangest happenings from around the globe. Tune in for a dose of laughter and absurdity with every episode!

Koniecznie odwiedź stronę podcastu i wesprzyj twórcę: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Kategoria

Comedy

Strona podcastu

www.aajtak.in

Ostatni odcinek

16 paź 2026

Gdzie słuchać?

Podcasty w aplikacji Replaio Radio Już wkrótce

Podcasty trafią do aplikacji już wkrótce. Zainstaluj teraz i jako pierwszy zobacz nowe podejście do podcastów

Pobierz z Google Play Zainstaluj za darmo Android prawie 10 mln pobrań · ocena 4,8 iOS niedługo

Odcinki

लखनऊ: कुर्सी, मेज़, हैंडल छूते ही लग रहा करंट, KGMU से क्यों आ रही शिकायतें | भौंचक 18.05.2026

लोगों को क्यों लग रहा है बार-बार करेंट, KGMU में लगातार बढ़ रहे हैं मामले. कुछ भी छूने पर लग रहा है तेज़ का झटका, सुनिये पूरी ख़बर

मध्यप्रदेश: बंदी गृह को मुर्गियों के दरबे की तरह इस्तेमाल करने का आरोप | भौंचक 15.05.2026

छतरपुर में एक पुलिस चौकी का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें लॉकअप में मुर्गी टहलती दिख रही है, इसके बाद गांव वालों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं, सुनिये भौंचक

यूपी के मंत्री सतीश शर्मा के बयान पर मचा बवाल, दी सफ़ाई| भौंचक 14.05.2026

उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री सतीश चंद्र ने बाराबंकी में एक कार्यक्रम के दौरान अकबर और रावण को लेकर एक अटपटा बयान दिया जिसके बाद उन्होंने उस पर सफ़ाई दी, सुनिये भौंचक

MP: 2023 में मृत टीचर की ट्रेनिंग में लगा दी ड्यूटी, जांच होगी | भौंचक 13.05.2026

छतरपुर में एक अजब गजब मामला सामने आया है जहां एक ऐसे टीचर की ड्यूटी जनगणना में लगा दी गयी है जो खुद दो साल पहले दुनिया को अलविदा कह चुका है, सुनिये भौंचक

तमिलनाडु: सीएम विजय ने ज्योतिषी को बनाया OSD | भौंचक 12.05.2026

तमिलनाडु की विजय सरकार ने अहम प्रशासनिक फैसला लेते हुए ज्योतिषी राधान पंडित को मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्ति दे दी है, सुनिये भौंचक ख़बर

9 पुलिस वालों ने बदमाश को पकड़ा, अब सब में बंटेगी चवन्नी | भौंचक 11.05.2026

राजस्थान के सीकर में पुलिस ने एक ऐसे कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है जिसके खिलाफ 16 गंभीर मामले दर्ज है फिर भी उसपर चवन्नी का इनाम घोषित किया गया था, सुनिए 'भौंचक' में.

यूपी: चोरी से पहले छोड़ी थी चिट्ठी, "दोस्तों के धोखे की वजह से चोरी कर रहा" | भौंचक 08.05.2026

सीतापुर से चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई है. यहां सुयश पटेल ने एक दुकान से रोटरी वेटर चोरी किया और वहां एक भावुक पत्र छोड़ा, सुनिये भौंचक

सतना: सेंट्रल जेल में सज़ा काटते हुए कैदी को हुआ था इश्क़ | भौंचक 07.05.2026

इश्क़ वो आग है जो लगाए न लगे और बुझाए न बने... मध्य प्रदेश की सेंट्रेल जेल में एक कैदी और जेलर की प्रेम कहानी, सुनिये भौंचक में

अलवर: मर कर ज़िंदा हुई महिला को डॉक्टरों ने कहा 'बिल्कुल स्वस्थ' | भौंचक 06.05.2026

एक महिला को मृत मानकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे परिजनों के होश उड़ गए जब शव में अचानक हलचल होने लगी। कुछ देर बाद महिला की सांसें चलने लगीं, सुनिये भौंचक

गाली के बदले कर्मचारियों ने की कचरा कार्रवाई! कांग्रेस नेता के घर के बाहर लगा कूड़े का पहाड़ | भौंचक 05.05.2026

मुजफ्फरनगर में टैक्स नोटिस को लेकर शुरू हुआ विवाद तब बढ़ गया जब नाराज़ कर्मचारियों ने कांग्रेस नेता के घर के बाहर कूड़ा डाल दिया जानिए क्या है पूरा मामला आज के भौंचक में

डीएम को पूरे दिन फोन करने वाला एक कार्यक्रम में शायरी सुनाते पाया गया | भौंचक 04.05.2026

हयातनगर पुलिस ने एक आरोपी को नवाबखेल इलाके से गिरफ्तार किया क्योंकि वो लगातार फोन करके डीएम साहब को फोन कर रहा था, सुनिये भौंचक ख़बर

छत्तीसगढ़: गांजा तस्कर को पकड़ने आई थी पुलिस, बाहर से बोलेरो गायब | भौंचक 01.05.2026

अंबिकापुर में पुलिस के होश फाख़्ता हो गए जब वो एक गांजा तस्कर को पकड़ने के लिए एक घर में घुसी लेकिन तभी जिस गाड़ी से वो आए थे, उसे एक चोर ले भागा, सुनिये पूरी ख़बर भौंचक में

सिलीगुड़ी: वोट देने आई थी, पति ने वोटर कार्ड छीन लिया | भौंचक 30.04.2026

बंगाल चुनाव की ये कहानी अजब-गजब है जहां दो साल पहले पति को छोड़कर किसी और के साथ रहने लगी एक महिला को पति ने पोलिंग बूथ पर पकड़ लिया, सुनिये पूरी ख़बर भौंचक में

एविएशन यूनिवर्सिटी ने छात्रों का तनाव कम करने के लिए फैसला लिया | भौंचक 29.04.2026

मामला चीन का है जहां एक एविएशन यूनिवर्सिटी जिसका नाम है सिचुआन साउथवेस्ट वोकेशनल कॉलेज ऑफ एविएशन, यहां छात्रों का तनाव कम करने के लिए एक हफ़्ते की छुट्टी देकर ये बोला गया कि आप जाइये और इश्क़ कीजिए, सुनिये पूरी भौंचक ख़बर

नाराज़ कोर्ट ने 15 लाख का जुर्माना अलग से ठोंक दिया | भौंचक 28.04.2026

एटा में एक वकील साहब ने अपनी पत्नी से क्यों मांगा गुज़ारा भत्ता और इलाहाबाद कोर्ट क्यों हो गया नाराज़, सुनिये भौंचक में

शहडोल: 104 पर एंबुलेंस बुक की, अस्पताल आया और 'खेल' कर दिया | भौंचक 27.04.2026

ये कहानी है एक ऐसे चोर की जिसने पहले 104 डायल करके एंबुलेंस बुलाई, फिर अस्पताल पहुंचा और फिर वहां स्कूटी चुरा कर भाग गया, सुनिये भौंचक ख़बर

गाज़ियाबाद: चोर आया, चोरी की, निकलते वक्त फंस गया | भौंचक 24.04.2026

गाज़ियाबाद के शालीमार गार्डन में एक नाबालिग चोर जब ग्रिल में फंस गया तो पुलिस से खुद को बचाने की गुहार लगाने लगा, सुनिये पूरी ख़बर

पुलिस ने चारों के घर से भालू की कॉस्ट्यूम बरामद की, 6 महीने की सज़ा | भौंचक 23.04.2026

दोस्तों की असली कहानी जिसमें उन्होंने पैसा कमाने का एक अनोखा तरीका निकाला वो लोग बाज़ार से भालू का कॉस्ट्यूम ले आए और फिर जो किया सुनने लायक है, सुनिये भौंचक में

सड़क पर पैसे लूटते हुए चार लोग गाड़ियों के नीचे आ गए, भर्ती | भौंचक 22.04.2026

चीन में एक महिला ने मुट्ठी भर-भरकर हांगकांग डॉलर के नोट सड़क पर फेंक दिये जिसके बाद वहां अफरा-तफरीह मच गयी, जानिये पूरा मामला भौंचक में

लावारिस लाश को बेटा समझ कर किया अंतिम संस्कार, बेटा लौट आया | भौंचक 21.04.2026

असम के चराईदेव ज़िले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है एक युवक को मृत समझकर दफना दिया गया लेकिन महज़ 24 घंटे बाद वही युवक ज़िंदा अपने घर लौट आया, जानिये क्या है मामला भौंचक में

समस्तीपुर: नाराज़ पति को मनाने के लिए पुलिस ने पत्नी से की रिकवेस्ट | भौंचक 20.04.2026

मोबाइल टॉवरों का इस्तेमाल आजकल मोबाइल के लिए कम अपनी मांग मनवाने के लिए ज़्यादा हो रहा है, समस्तीपुर में ऐसा ही एक नज़ारा देखने को मिला. सुनिये भौंचक ख़बर

बस्ती: काग़ज़ों में मृत आदमी कफ़न ओढ़ कर डीएम दफ्तर के बाहर लेटा | भौंचक 17.04.2026

DM साहब के चेंबर के बाहर प्रदर्शन देखकर अधिकारी आनन- फानन में कफन ओढ़ कर लेटे आदमी के पहुंचे तो वो बोला, "साहब मुझे जिंदा कर दीजिए" - सुनिये भौंचक ख़बर

गुरुग्राम: गाड़ी मालिक से धक्का लगवाया, गाड़ी निकलते ही भाग गया | भौंचक 16.04.2026

गुरुग्राम में कैब चोरी का अजीब-ओ-गरीब मामला सामने आया है। गड्ढे में फंसी कार निकालने के लिए ड्राइवर सीट पर बैठा एक युवक गाड़ी के निकलते ही भाग गया - सुनिये भौंचक ख़बर

कर्मचारी ने नौकरी छोड़ी तो उसका AI अवतार करेगा काम | भौंचक 15.04.2026

अक्सर आप सोचते हैं कि "मैं इस्तीफा दे दूं तो मेरी कंपनी सैलरी बढ़ाकर वापस बुला लेगी" तो सुनिये ये भौंचक ख़बर

फ़सल बिक्री में आ रही है दिक्कत, फोटो मैच नहीं हो रही | भौंचक 14.04.2026

उरई में एक लेखपाल की छोटी सी गलती ने बहुत सारे किसानों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी, सरकारी कागज़ों में एक भूल ने किसानों की फ़सल को बेच पाना नामुमकिन बना दिया है. सुनिए ये 'भौंचक' ख़बर.

Słuchaj podcastu Bhaunchak w Replaio

Radio i podcasty w jednej aplikacji - za darmo, bez zakładania konta. Zainstaluj już dziś i nie przegap premiery

Pobierz z Google Play

Replaio nie jest wydawcą podcastów; nazwy audycji, okładki i audio należą do ich autorów i są rozpowszechniane przez publiczne kanały RSS