Aaj Tak Radio
Bhaunchak
पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर. Introducing "Bhaunchak," your new favorite podcast that dives into the world's most bizarre and hilarious news stories. Join Jamshed Qamar Siddiqui as he adds a humorous twist to the strangest happenings from around the globe. Tune in for a dose of laughter and absurdity with every episode!
Koniecznie odwiedź stronę podcastu i wesprzyj twórcę: www.aajtak.in
Gdzie słuchać?
Podcasty w aplikacji Replaio Radio Już wkrótcePodcasty trafią do aplikacji już wkrótce. Zainstaluj teraz i jako pierwszy zobacz nowe podejście do podcastów
Odcinki
ख़बर लिखने वाले की एक शरारत से उड़ गयी सहारनपुर वालों की रातों की नींद | भौंचक 28.02.2025 2:20
यूपी के सहारनपुर में क्यों रात को मच गया हड़कंप? किसने लोगों से कहा कि रात को मुर्दे कब्रों से बाहर आ रहे हैं और निगम की टीम में मौके पर पहुंचकर हालात कैसे काबू किया? सुनिए आज के भौंचक में
शर्मा जी की मौत के बाद पत्नी और साली में PF के लिए जंग, बोलीं "असली पत्नी मैं हूं" | भौंचक 27.02.2025 2:25
उत्तर प्रदेश के एटा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां दो सगी बहनों ने खुद को एक ही व्यक्ति की पत्नी होने का दावा किया है. दोनों ने खुद को मृतक कर्मचारी की असली पत्नी बताया और नौकरी देने की मांग की है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
गोपी बहु स्टाइल में पति को वीडियो कॉल पर करवाया महाकुंभ में स्नान! | भौंचक 26.02.2025 1:49
महाकुंभ में डिजिटल स्नान का ट्रेंड तो पहले ही चर्चा में था, लेकिन एक महिला ने इससे भी अनोखा तरीका निकाल लिया है. जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर क्या कहा जा रहा है? सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
कंपनी ने 1200 कर्मचारियों से कहा, "शादी करो वरना नौकरी से निकाल दिया जाएगा" | भौंचक 25.02.2025 1:59
शादी करना या न करना लोगों की व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर करता है. हालांकि, क्या हो अगर आपकी कंपनी शादी करने के लिए आप पर जोर डाले. ऐसा ही कुछ चीन की एक कंपनी में हुआ. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
यूपी: स्कूल में मुर्गे की सवारी के शौकीन टीचर की करतूत | भौंचक 24.02.2025 2:14
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के एक प्राइवेट स्कूल के टीचर पर तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
पोस्ट किसी की, कमेंट किसी का, लाइक करने वाले पर केस हो गया | भौंचक 21.02.2025 2:25
महिला IPS फेसबुक पोस्ट पर ‘हा हा’ इमोजी रिएक्ट करने वाले अमित चक्रवर्ती और कमेंट करने वाले दो अन्य लोगों पर साइबर-स्टॉकिंग व यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया. अमित को 273 किमी दूर कोर्ट में पेश होना पड़ा. ये मामला सोशल मीडिया पर पावर के दुरुपयोग की चर्चा बना है, सुनिए ‘भौंचक’ में.
यहां की टॉयलेट ज्यादा रुके तो भरना होगा जुर्माना | भौंचक 20.02.2025 2:25
एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक तय समय के लिए टॉयलेट का इस्तेमाल का उपयोग करने का नियम बनाया है. कंपनी के ऐसे टॉयलेट रूल की इंटरनेट पर काफी शिकायत हो रही है. कंपनी का तर्क है कि ये नीति प्राचीन चिकित्सा शास्त्र के अनुरूप है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
महाकुंभ गए बिना डुबकी लगाने का हैक मिल गया! | भौंचक 19.02.2025 2:14
आप महाकुंभ जाना चाहते हैं, लेकिन जा नहीं पा रहे. कई वजहें हो सकती हैं. शायद भीड़ से डर रहे हैं, ट्रेन का टिकट नहीं मिल रहा, या मीलों पैदल चलने से बचना चाह रहे होंगे. कोई बात नहीं. घर बैठे भी ‘आप’ कुंभ स्नान कर सकते हैं. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
महाकुंभ स्नान से पहले यात्रियों ने सोचा क्यों न एक पाप और कर लें | भौंचक 18.02.2025 1:40
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरी नजर आ रही हैं. भीड़ इतनी ज्यादा है कि लोगों को सफर करने में भारी परेशानी हो रही है. इसी अफरा-तफरी के बीच एक चना बेचने वाले के साथ जो हुआ, वो आपको गुस्से से भर देगा. पूरी खबर सुनिए 'भौंचक' में.
सड़क पर था ट्रैफिक, उड़ता हुआ पहुंचा एग्जाम सेंटर | भौंचक 17.02.2025 2:12
आज के ज़माने में भी कॉलेज जाना भी एक बड़ा चैलेंज है, खास कर तब, जब सर पे एग्जाम का प्रेशर होने के साथ ही एग्जाम सेण्टर टाइम पर पहुंचना भी एक बड़ा सर दर्द होता था. लेकिन महाराष्ट्र के कॉलेज एक स्टूडेंट ने जाम से बचकर टाइम पर एग्जाम सेंटर पहुंचने के लिए गजब का जुगाड़ लगा दिया.सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
MP पुलिस ने कैरेक्टर सार्टिफिकेट पर क्या लिख दिया कि दो पुलिस वाले हो गए सस्पेंड? भौंचक 14.02.2025 2:05
मध्य प्रदेश के दो पुलिसकर्मियों का ऐसा कारनामा जो न पहले कभी सुना गया न देखा गया. सुनिये पूरी कहानी भौंचक में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से
बिहार: लोन वसूलने आया था, दुल्हन साथ ले गया | भौंचक 13.02.2025 2:16
बिहार के जमुई में वैलेंटाइन वीक के दौरान एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है. एक महिला अपने पति से परेशान होकर लोन रिकवरी एजेंट से मंदिर में शादी कर ली. अब ये लव मैरिज इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
पकौड़ी विवाद में एक की मौत, आरोपी को स्कूल में साफ-सफाई करने की सज़ा | भौंचक 11.02.2025 2:16
राजस्थान के झुंझुनूं जिले में कोर्ट ने हत्या के मामले में एक नाबालिग को अनोखी सजा सुनाई है. कोर्ट ने नाबालिग को एक साल तक सरकारी स्कूल में सफाई करने की सजा सुनाई है. सुनिए पूरी खबर 'भौंचक' में
भीड़ ऐसी कि ट्रेन के ड्राइवर की जगह भी घेर ली | भौंचक 10.02.2025 1:37
प्रयागराज महाकुंभ को लेकर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ रहा है. इस बीच वाराणसी की एक घटना का वीडियो वायरल है. लोगों ने कहा कि ट्रेन की बोगियों में नहीं है जगह तो क्या हुआ ट्रेन का इंजन तो है, हम वहां बैठ जाएंगे. ये पूरी घटना, सुनिए आज की 'भौंचक' ख़बर में.
'नगीना' के गोबर की सुरक्षा के लिए पुलिस के दो सिपाही क्यों लगाए गए? | भौंचक 06.02.2025 1:53
एक अनोखी चोरी का मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. एक महिला ने अपने ही भाइयों के खिलाफ गोबर चुराने का आरोप लगाकर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
ऑनलाइन ख़रीदी 3500 की मशीन, घर आई सिर्फ मशीन की फोटो | भौंचक 05.02.2025 1:57
एक 68 साल के शख्स ने एक चायनीज़ वेबसाइट से ऑनलाइन सामान मंगवाया लेकिन जब घर पर सामान की डिलीवरी हुई तो वो हैरान रह गया. सुनिए पूरी ख़बर 'भौंचक' में.
बस्ती में किसान का बिल आया सात करोड़, बोला हार्ट-अटैक आने वाला था | भौंचक 04.02.2025 1:46
यूपी के बस्ती जिले में बिजली विभाग का अजब गजब कारनामा सामने आया है. मोलहु नाम के गरीब किसान को बिजली विभाग ने 7.33 करोड़ का भारी भरकम बिल थमा दिया. इस भारी-भरकम बिल से पूरा परिवार सदमे में है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
"हवन करने से ज़िंदा हो जाएंगे चूहे" IPS अधिकारी का दावा । भौंचक 03.02.2025 2:03
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक आईपीएस अधिकारी की अजीबो-गरीब हरकतों ने पुलिस विभाग को सकते में डाल दिया है. ये मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि एएसपी रैंक के आईपीएस अधिकारी रोहन झा ने खुद को 'भगवान कल्कि' का अवतार बताया है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
नोएडा से मेरठ तक SORRY BUBU के पोस्टर कौन लगा गया? | भौंचक 31.01.2025 1:35
नोएडा से लेकर मेरठ तक सॉरी बुबु (Sorry BUBU) के नाम से लगे पोस्टर हर किसी का ध्यान खींच रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी इन पोस्टर को लेकर चर्चा हो रही है. हर कोई जानना चाहता है कि आखिर माजरा क्या है
दुल्हन की फोटो लिये बाराती गांव में पूछताछ करते रहे, नहीं मिली दुल्हन | भौंचक 30.01.2025 1:55
हिमाचल प्रदेश के ऊना में बारात लेकर पहुंचे दूल्हे को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा. जब बारात लड़की के गांव में पहुंची तो वहां उन्हें दुल्हन का घर ही नहीं मिला. बारातियों की फजीहत तो तब हुई जब उन्होंने गांव वालों से दुल्हन का घर पूछा. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
किश्तों पर खरीद कर लाया था iPhone, लोगों ने पूछा "किसका चुरा लाया" | भौंचक 29.01.2025 2:14
बड़े बुज़ुर्ग कहते थे कि पैर उतने ही फैलाना चाहिए जितनी चादर हो. अपनी हैसियत से बड़ी चीज़ें रखने वालों को अक्सर अंजाम भुगतना पड़ता है. अब देखिए एक वीडियो वायरल हो रही है. उसमें लोग रेलवे स्टेशन पर एक लड़के की कनपटी गर्म कर रहे हैं. इसकी वजह जानने के लिए सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
दोनों पत्नियों के साथ 3-3 दिन गुज़ारेगा पति, इतवार को छुट्टी रहेगी, थाने में हुआ समझौता | भौंचक 28.01.2025 2:05
आपने जमीन-जायदाद, बाग-बगीचे, धन-संपत्ति के बंटवारे के बारे में तो सुना होगा. लेकिन, क्या कभी पति के बंटवारे के बारे में सुना है? नहीं सुना होगा. दरअसल ये मामला ही ऐसा है कि जिसने भी सुना चौंक गया. यूपी के बागपत की कोतवाली में एक पारिवारिक विवाद के मामले में अनोखा समझौता हुआ. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
पापा से डांट खाकर बच्चे ने पुलिस में की शिकायत | भौंचक 27.01.2025 1:52
बच्चों को आप अक्सर देखते हैं कि वो होमवर्क करने के वक्त चिड़चिड़े हो जाते हैं या फिर इसे टालने के बहाने बनाने लगते हैं. कुछ बच्चे तो डांट-डपट के बाद बात मान भी लेते हैं लेकिन कुछ बच्चे कुछ और भी करते हैं. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
पति पीटते थे इसलिए तंग आकर एक-दूसरे की मांग में भरा सिंदूर | भौंचक 24.01.2025 1:43
यूपी के देवरिया से दो महिलाओं के आपस में शादी कर ली. बताया गया कि दोनों अपने पतियों से परेशान थीं. एक-दूसरे से इंस्टाग्राम पर मिली थीं. वहीं दोस्ती हुई. आपस में प्रेम हुआ और अब शादी कर ली. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
सर्जन ने वीडियो में अपनी नसबंदी खुद कर के बीवी की दे दिया तोहफा | भौंचक 23.01.2025 2:02
अपनी पत्नी के प्यार में पागल एक डॉक्टर ने खुद से अपनी नसबंदी कर ली क्योंकि पत्नी दोबारा प्रेग्नेंट नहीं होना चाहती थी. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
Podobne podcasty
Replaio nie jest wydawcą podcastów; nazwy audycji, okładki i audio należą do ich autorów i są rozpowszechniane przez publiczne kanały RSS