Aaj Tak Radio
Bhaunchak
पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर. Introducing "Bhaunchak," your new favorite podcast that dives into the world's most bizarre and hilarious news stories. Join Jamshed Qamar Siddiqui as he adds a humorous twist to the strangest happenings from around the globe. Tune in for a dose of laughter and absurdity with every episode!
Koniecznie odwiedź stronę podcastu i wesprzyj twórcę: www.aajtak.in
Gdzie słuchać?
Podcasty w aplikacji Replaio Radio Już wkrótcePodcasty trafią do aplikacji już wkrótce. Zainstaluj teraz i jako pierwszy zobacz nowe podejście do podcastów
Odcinki
चोरी से पहले लिया मैगी का स्वाद, AC वाला पावर नैप भी। भौंचक 17.06.2025 2:15
लखनऊ के नवाबी चोर की कहानी सुनिए जिसने चोरी करने से पहले घर में दावत उड़ाई.
बीयर और शराब एक ही दुकान पर मिलने से उपभोक्ताओं को हो रही सुविधा | भौंचक 16.06.2025 2:02
शराब को भले ही सेहत के लिए हानिकारक माना जाता हो, लेकिन कुछ इलाकों में शौकीनों के मन में कुछ और ही चल रहा है. ये हम नहीं, बल्कि सरकार के आंकड़े कह रहे हैं. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
PCR वैन नहीं, ऑटो रिक्शा में चलने वाली पुलिस । भौंचक 13.06.2025 2:42
बिहार में फर्ज़ी पुलिस थाने का हुआ खुलासा, सुनिये भौंचक
MP: इंजीनियरिंग का कारनामा, L Shape पर मुड़ता है पुल | भौंचक 12.06.2025 2:10
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक रेलवे ओवरब्रिज को बनाने वालों ने कुछ अलग ही कारनामा कर डाला. यातायात सुगम बनाने के लिए तैयार किए गए इस आरओबी की डिजाइन ऐसी बना दी. जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
दो कुत्तों की शादी में उमड़ी गांव भर की भीड़, लोगों ने मनाया जश्न | भौंचक 11.06.2025 1:59
उत्तर प्रदेश में हमीरपुर के एक गांव में होने वाली शादी सोशल मीडिया पर छाई हुई है. ये एक अनोखी शादी, जो इंसानों की नहीं बल्कि कुत्तों की है. सुनिए पूरी खबर
यूपी: अस्पताल में X-Ray कागज़ पर छाप कर चला रहे काम | भौंचक 10.06.2025 2:05
यूपी के सुल्तानपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्स-रे सीधे कागज़ पर छपा हुआ दिखाई दे रहा है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
एक शौचलय में दो सीटें लगाने के पीछे की सोच क्या है? | भौंचक 09.06.2025 2:05
ठेकेदार ने एक ही शौचालय में दो सीट लगाने का कारनामा क्यों किया? सुनिए आज की भौंचक ख़बर में.
खैनी बाज़ प्रोफेसर साहब से यूनिवर्सिटी ने मांगा जवाब, बोले "बहुत मन हो रहा था" | भौंचक 06.06.2025 2:12
मुंगेर विश्वविद्यालय ने बीते दिनों आरएस कॉलेज तारापुर में स्टूडेंट से खैनी बनवाकर खाने के वायरल वीडियो में शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया. सुनिये पूरी कहानी
"पेंगुइन का नाम मराठी में चाहिए" कहकर सड़क पर उतरे कार्यकर्ता | भौंचक 05.06.2025 2:10
अगर आप भी सोचते हैं कि नाम में क्या रखा है तो ये ख़बर सुनिए जहां चिड़ियाघर में पेंगुइन का नाम मराठी में ना होने पर बवाल हो गया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
सौ में सौ लाने के लिए मन्नत मांगी, मार्कशीट में 102 आ गए | भौंचक 04.06.2025 2:01
मेरठ की एक यूनिवर्सिटी में हुई एक चूक की वजह से छात्रों को ऐसी मार्कशीट मिली कि उन्हें ज़िंदगीभर याद रहेगा. सुनिए पूरी कहानी भौंचक में.
"फेंकने वाली दालमोठ मेहमान के सामने क्यों रखी? स्पष्टीकरण दीजिए" | भौंचक 03.06.2025 2:05
सोशल मीडिया पर न्यायालय के अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश का एक नोटिस वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि जज साहब ने नमकीन-बिस्कुट पसंद न आने पर अपने एक अर्दली के नाम नोटिस जारी किया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
ऑफिस का बॉस शाम को क्यों बन जाता था कैब ड्राइवर? | भौंचक 02.06.2025 2:10
क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि आपने ऑफिस पहुंचने के लिए कैब बुक की हो और जो बंदा ड्राइविंग सीट पर बैठा हो, वो आपका बॉस ही निकले? आखिर ऐसा कैसे हो सकता है. मैनेजर इतना अच्छा पैकेज मिलने के बाद ऐसा क्यों करता है? सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
अंधेरी रात में अधिकारियों को बीच सड़क क्यों छोड़ गया ड्राइवर? | भौंचक 30.05.2025 2:41
बिहार में अधिकारियों के लिए उस वक्त मुसीबत हो गयी जब वो लघु शंका के लिए सड़क किनारे रुके. अचानक ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ा दी. जानिये पूरा मसला आज के भौंचक में
पकड़े जाने के डर से पटवारी ने खा लिए नोट! | भौंचक 29.05.2025 3:10
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पटवारी ने करप्शन के आरोप में पकड़े जाने से बचने के लिए क्या किया? सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ मे.
बिहार पुलिस ने शराब तस्करी मामले में घोड़े के हिरासत में लिया । भौंचक 28.05.2025 2:21
बिहार में शराबबंदी लागू है, लेकिन शराब की तस्करी पर पूरी तरह से लगाम लगाना अब भी चुनौती बना हुआ है. तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर पुलिस को चकमा देने की कोशिशों में लगे रहते हैं. कभी ट्रक, कभी गाड़ियों में छुपाकर, कभी नदी के रास्ते लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग निकला. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
47 लोगों को 280 बार सांप ने कैसे काट लिया? | भौंचक 27.05.2025 2:28
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक हैरान करने वाला सच सामने आया है. इस जिले के करीब 47 लोगों ने सरकार को बताया कि उन्हें सांप ने कांटा है जिसके बाद उन्होंने कई बार प्राकृतिक आपदा राहत राशि सरकार से हासिल की. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
मुख्यमंत्री जी ने अधिकारी के सर पर गमला क्यों रखा? | भौंचक 26.05.2025 1:33
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार इसकी वजह एक गमला है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
चुनावी फंडिंग के लिए प्रत्याशी का अजब-गजब पैंतरा | भौंचक 23.05.2025 1:51
चुनावी चकल्लस में ग्राम पंचायत की बिल्डिंग के काग़ज़ कैसे रख दिये गए गिरवी? सुनिये आज के भौंचक में
कानपुर पुलिस के लिए बंदर क्यों बन गए हैं मुसीबत का वजह? | भौंचक 22.05.2025 1:45
कानपुर की सड़कों पर अब सिर्फ बदमाश नहीं, बंदरों का भी आतंक छाया है. पुलिसवाले जहां अपराधियों को पकड़ने में जुटे हैं, वहीं अब उन्हें इन बंदरों से भी जूझना पड़ रहा है. कभी थानों में घुस आते हैं, तो कभी फाइलें उठा ले जाते हैं. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
पति का आरोप, "पत्नी ने फर्ज़ी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा कर ज़मीन अपने नाम करवा ली" | भौंचक 21.05.2025 2:03
पंजाब के जालंधर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ज़िंदा पति को मरा घोषित कर दिया. मक़सद था ज़मीन हड़पना. महिला ने बाकायदा मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन भी दे दिया. लेकिन तभी हो गया भंडाफोड़. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
बस ड्राइवर ने दरोगा से कहा- ट्रांसफर करवा दूंगा| भौंचक 20.05.2025 2:56
कानपुर के नौबस्ता बाईपास चौराहे पर सोमवार को एक बस ड्राइवर और ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच तीखी झड़प देखने को मिली. ड्राइवर चौराहे पर बस रोककर सवारियां उतार रहा था, जिससे ट्रैफिक बाधित हो गया. जब ट्रैफिक दारोगा ने नियम उल्लंघन पर उसका चालान काटा, तो ड्राइवर भड़क उठा, सुनिए 'भौंचक' में.
हरियाणा में ऐसे स्कूलों के खिलाफ जांच के आदेश, क्यों एक भी छात्र पास नहीं हुआ? | भौंचक 19.05.2025 2:26
हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 100 स्कूलों की एक ऐसी लिस्ट जारी की है जिनका प्रदर्शन इस साल के 12वीं बोर्ड परीक्षा में खराब रहा है. इस लिस्ट में 18 स्कूलों ने सबको चौंका दिया है. जानिए पूरी ख़बर.
पहले कपड़े उतारे फिर शो रूम की दीवार में कर दिया छेद | भौंचक 16.05.2025 3:04
कहानी उस अजब-गजब चोर की जो नए कपड़े पहनकर चला गया चोरी करने, पहले कपड़े उतारे फिर की चोरी. सुनिये पूरी कहानी भौंचक में
बेटे के फेल होने पर पिता ने घूमधाम से की पार्टी । भौंचक 15.05.2025 1:59
कर्नाटक के बागलकोट में एक माता-पिता ने अनोखी मिसाल पेश की है. जहां बेटे के फेल होने पर माता-पिता ने जश्न मनाया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
जिसके नाम पर ली अनुकंपा नौकरी, उसी के साथ रोज़ आता था दफ्तर | भौंचक 14.05.2025 2:37
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक अनोखा फर्जीवाड़ा सामने आया है. पीएचई विभाग में फर्जी दस्तावेज बनाकर अनुकंपा के आधार पर 2 बेटों ने नौकरी हासिल कर ली और पिता भी नौकरी करते रहे और बड़ा बेटा अनुकंप पर नौकरी हासिल कर ली. हद तो तब हो गई, जब पिता की मौत हुई तो छोटे बेटे को भी अनुकंपा पर नौकरी मिल गई. सुनिए पूरे मामले का कैसे हुआ खुलासा ‘भौंचक’ में.
Podobne podcasty
Replaio nie jest wydawcą podcastów; nazwy audycji, okładki i audio należą do ich autorów i są rozpowszechniane przez publiczne kanały RSS