Aaj Tak Radio

Din Bhar

Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand. दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था....

Bezoek zeker de website van de podcast en steun de maker: www.aajtak.in

Auteur

Aaj Tak Radio

Categorie

News

Website van de podcast

www.aajtak.in

Nieuwste aflevering

8 nov. 2025

Waar luisteren?

Podcasts in de app Replaio Radio Binnenkort beschikbaar

Podcasts komen binnenkort naar de app. Installeer nu en zie als eerste een compleet nieuwe kijk op podcasts

Download het op Google Play Gratis installeren Android bijna 10 mln downloads · beoordeling 4,8 iOS binnenkort

Afleveringen

बजट में आपके लिए क्या है और क्या छूट गया?: दिन भर, 1 फरवरी 01.02.2022

आम आदमी के लिए बजट कैसा रहा, डिजिटल एसेट्स पर टैक्स को लेकर क्यों हल्ला मचा है, इंफ्रास्ट्रक्चर और जॉब का क्या हाल रहने वाला है, इस बजट में क्या क्या मिसिंग है और उत्तर प्रदेश की मुज़फ्फरनगर सदर सीट पर ब्राह्मण वोटर्स का मूड क्या है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

कोरोना के बाद बाकी देशों की तुलना में भारत ने सबसे जल्दी आर्थिक हालात सुधारे?: दिन भर, 31 जनवरी 31.01.2022

आज संसद में पेश हुए इकोनॉमिक सर्वे की बड़ी बातें क्या रहीं, यूपी चुनावों का रुख़ तय करने वाले तीन अहम मुद्दे क्या हैं, एड्स की रोकथाम के लिए ट्रायल की जा रही नई वैक्सीन क्या उम्मीदें जगाती हैं और कनाडा में हंगामा क्यों बरपा है, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

BJP के बड़े नेता घर-घर जा कर दूर कर पाएंगे लोगों की नाराज़गी?: दिन भर, 28 जनवरी 28.01.2022

यूपी चुनाव में बीजेपी की डोर टू डोर कैंपेनिंग की स्ट्रैटिजी कितनी कामयाब होगी, इलेक्शन में किन गानों का ज़ोर है, RRB-NTPC मुद्दे पर बिहार में छात्रों का बंद कैसा रहा और कितना खतरनाक है कोरोना का नया वेरियंट नियोकोव (NeoCov), सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

जाट‌ नेताओं से अमित शाह की मुलाकात के बाद ग्राउंड पर कितने बदले हालात?: दिन भर, 27 जनवरी 27.01.2022

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में क्या अमित शाह को मिलेगा मेहनत का फल, पंजाब की किन सीटों पर हाई वोल्टेज मुक़ाबला देखने को मिलेगा और कांग्रेस में गुटबाजी को क्या चुनाव से ऐन पहले दूर कर पाएंगे राहुल, रूस-यूक्रेन के बीच क्या सच में तनाव घट रहा है और इस बार बजट में किन सेक्टर्स पर होगा फ़ोकस, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

RRB-NTPC भर्ती मामले में रेल मंत्री के आश्वासन से नरम पड़ेंगे स्टूडेंट्स?: दिन भर, 26 जनवरी 26.01.2022

उत्तराखंड चुनाव को कितना प्रभावित कर सकते हैं मुस्लिम वोटर्स, यूपी में जाटों को अपनी तरफ खींचने के लिए बीजेपी की रणनीति क्या है, गोवा चुनाव में कैसे हिस्सा ले पाएंगे ट्रांसजेंडर्स, ओमिक्रोन के दोनों सबवैरिएंट एक दूसरे से कितने अलग हैं और आरआरबी एनटीपीसी (RRB-NTPC) भर्ती मामले में कोचिंग संस्थानों पर क्यों सवाल उठ रहे हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

स्वामी प्रसाद मौर्य का खेल ख़राब कर पाएंगे आरपीएन सिंह?: दिन भर, 25 जनवरी 25.01.2022

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में क्यों शामिल हुए आरपीएन सिंह, क्या डेल्टा वेरिएंट से आगे निकल गया है ओमिक्रॉन, यूपी चुनाव में धनबल और बाहुबल का कितना ज़ोर रहा है और इंडियन नेवी को थिएटर कमांड बनाने की ज़रूरत क्यों पड़ी, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

कोरोना से हो रही मौत के बढ़ने के पीछे ये तीन वजहें हैं: दिन भर, 24 जनवरी 24.01.2022

पंजाब के मालवा, माझा और दोआबा के समीकरण क्या हैं और इस बार के बड़े चुनावी मुद्दे क्या हैं, यूपी में छोटे दलों के साथ बीजेपी की केमिस्ट्री क्यों नहीं जम रही है, कोरोना से हुई मौतों के आंकड़े में आई उछाल क्या इशारा करते हैं और यूक्रेन के मुद्दे पर इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में क्या गोलबंदी हो रही है, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

क्या भारत को भी ब्रिटेन की तरह ही कोविड से जुड़ी सारी पाबंदियां हटा देनी चाहिए?: दिन भर, 21 जनवरी 21.01.2022

यूपी में अखिलेश और योगी की सीट के सियासी समीकरण क्या हैं, IAS कैडर रूल्स में बदलाव के केंद्र सरकार के फैसले का विरोध क्यों हो रहा है, कोरोना को रोकने के लिए सरकारों के अलग अलग अप्रोच के फायदे नुकसान क्या हैं, अमर जवान ज्योति को नेशनल वॉर मेमोरियल में सरकार ने क्यों मर्ज किया, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

यूपी में जाट-मुस्लिम समीकरण फेल होने के कगार पर है?: दिन भर, 20 जनवरी 20.01.2022

यूपी में जाट क्या सपा-आरएलडी गठबंधन से छिटक रहे हैं और मुस्लिम किस के पक्ष में कंसॉलिडेट हो रहे हैं, किन राज्यों में कोरोना के मामले ज्यादा बढ़ रहे हैं और क्या अब सीधे बाजार से वैक्सीन खरीद सकेंगे आप, आगामी बजट के लिए रघुराम राजन ने क्या सुझाव दिए हैं और क्या खोखली हो रही है दिल्ली-NCR की जमीन, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

कोरोना के इलाज के लिए आया नेज़ल स्प्रे कितने काम का है?: दिन भर, 19 जनवरी 19.01.2022

किस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं अखिलेश यादव और इसके पीछे उनकी मंशा क्या है, ओमिक्रॉन को बस कुछ हफ़्तों का मेहमान क्यों बताया जा रहा है और नेजल स्प्रे कोरोना को रोकने में कितना कारगर होगा, दिवालिया होने की कगार पर कैसे पहुंचा श्रीलंका और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के करियर की बड़ी उपलब्धियां क्या रहीं, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

‘300 यूनिट मुफ़्त बिजली’ इस चुनाव में अखिलेश का सबसे बड़ा वादा है?: दिन भर, 18 जनवरी 18.01.2022

पंजाब में क्या आम आदमी पार्टी को जीत दिला पाएंगे भगवंत मान, यूपी चुनाव में फ़्री बिजली के मुद्दे को कितना बड़ा बना पाएगी समाजवादी पार्टी, कोरोना की टेस्टिंग घटाने से क्या समस्या पैदा हो सकती है और बिहार के शराबबंदी कानून में ढील क्यों देना चाहते हैं नीतीश कुमार, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

वैक्सीन लेना ज़रूरी नहीं, ऐसा क्यों कह रही है सरकार?: दिन भर, 17 जनवरी 17.01.2022

किसान आंदोलन के अलावा कौन से फैक्टर्स वेस्टर्न यूपी में चुनाव पर असर डालेंगे, किन ज़िलों में तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना के मामले और वैक्सीन को अनिवार्य बनाने पर क्या है सरकार का रुख़, उत्तराखंड में बीजेपी से निकाले गए हरक सिंह रावत को कांग्रेस कैसे एडजस्ट करेगी और अमीरी-गरीबी में बढ़ती खाई पर आई नई रिपोर्ट क्या कहानी कहती है, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

चंद्रशेखर के साथ मिलकर बसपा का वोट बटोर लेंगे अखिलेश?: दिन भर, 14 जनवरी 14.01.2022

यूपी में समाजवादी पार्टी और भीम आर्मी की जुगलबंदी क्या गुल खिलाएगी, पंजाब में दो सीटों से चुनाव लड़ने के पीछे सीएम चरणजीत चन्नी की मंशा क्या है, इंडिया में कोरोना की स्थिति को लेकर आई यूएन की रिपोर्ट में क्या चिंताएं जाहिर की गई हैं और साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया की हार के विलेन कौन हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

इस्तीफ़ों की झड़ी से BJP के सहयोगी दलों को फ़ायदा होगा?: दिन भर, 13 जनवरी 13.01.2022

यूपी इलेक्शन के लिए सीट शेयरिंग के समीकरण साधने में कौन कितना आगे, कोविड की जांच का सेल्फ टेस्ट किट कितना कारगर है और इसको लेकर किस तरह के कन्सर्न हैं, इसरो (ISRO) के नए नवेले चीफ एस सोमनाथ के सामने क्या चुनौतियां होंगी और योगी आदित्यनाथ का वायरल इंटरव्यू, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

ओमिक्रॉन जिस तेज़ी से बढ़ा है, उसी तेज़ी से धड़ाम भी होगा?: दिन भर, 12 जनवरी 12.01.2022

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में पिछले चुनाव के मुकाबले क्या रणनीतिक बदलाव किए हैं, यूपी में बीजेपी को हराने के लिए समाजवादी पार्टी को क्या करना पड़ेगा, ओमिक्रॉन के केस जिस रफ़्तार से केस बढ़े हैं, क्या उतनी ही रफ़्तार से घटेंगे और पाकिस्तान की इकॉनमी को इंडिया से बेहतर कैसे बता रहे हैं इमरान खान, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.

यूपी में पिछड़े नेताओं की भगदड़ BJP के लिए चिंता की बात?: दिन भर, 11 जनवरी 11.01.2022

यूपी चुनाव से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी से नाता क्यों तोड़ लिया है और नए नेताओं की आमद से सपा को कितना फ़ायदा होगा, क्या तीसरी लहर के बीच कोविड टेस्ट कम करने का दांव उल्टा पड़ेगा, वोडाफोन आइडिया ने सरकार को क्यों सौंपी 36 फीसदी हिस्सेदारी और डिफ़ेन्स सेक्टर में कैसे लागू हो रही है मेक इंन इंडिया पॉलिसी, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

5 साल से छोटे बच्चों को ओमिक्रॉन लहर से कैसे बचाएं: दिन भर, 10 जनवरी 10.01.2022

किसान आंदोलन से निकली पार्टियां पंजाब चुनाव में क्या गुल खिलाएंगी, कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए कितना बड़ा खतरा बन सकती है, लखनऊ में पंचायत आजतक के मंच से नेताओं की बड़ी बातें और बुल्ली बाई और सुल्ली डील बनाने वाले जिस ट्रैड ग्रुप से जुड़े थे...वो क्या है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.

क्या सच होनेवाला है अनुमान, एक हफ्ते में चरम पर होगा कोरोना?: दिन भर, 7 जनवरी 07.01.2022

प्रधानमंत्री सिक्योरिटी ब्रीच मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में क्या सुनवाई हुई, आने वाले दिनों में कोविड के डेली केसेज़ में कितना उछाल आ सकता है, यूपी में आवारा पशुओं की समस्या क्या इतनी बड़ी है कि चुनावों में मुद्दा बन सके और पेटीएम को लेकर आजकल क्या ठगी चल रही है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

वैक्सीन लगने के बाद बड़े पेनकिलर ले सकते हैं तो बच्चे क्यों नहीं?: दिन भर, 6 जनवरी 06.01.2022

कोवैक्सीन लगवाने के बाद बच्चों को पैरासिटामोल या पेन किलर देने से मना क्यों किया जा रहा है, पीएम की सुरक्षा में चूक से जुड़े वो सवाल जो कांग्रेस को पड़ सकते हैं भारी, कज़ाकिस्तान में जनता अपनी ही सरकार के खिलाफ सड़क पर क्यों उतर आई है और टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच को ऑस्ट्रेलिया में एंट्री क्यों नहीं मिली, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

कई कई घंटे काम, बुरी मेंटल हेल्थ और थकान, ओमिक्रॉन के लिए कितने तैयार देश के डॉक्टर: दिन भर, 5 जनवरी 05.01.2022

देश में तीसरी लहर के प्रकोप के बीच डॉक्टर्स और हेल्थ वर्कर्स की क्या स्थिति है, चुनावी जनसभाओं में जुटने वाली भीड़ को लेकर पॉलिटिकल पार्टीज और सरकारें कितनी कन्सर्न्ड दिख रही हैं, पश्चिम बंगाल बीजेपी में एक बार फिर से क्यों खलबली मची है और महाराष्ट्र की मदर टेरेसा कही जानेवाली सिंधुताई सपकाल को देश क्यों याद रखेगा, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

इंडिया में कब आएगा ओमिक्रॉन लहर का पीक?: दिन भर, 4 जनवरी 04.01.2022

क्या गलवान के झड़प वाले इलाके में ही चीनी झंडा फहराया गया, सेटेलाइट तस्वीरों में क्या खुलासा हुआ हैं? दूसरे देशों की तरह ही क्या भारत में कहर बरपाएगा ओमिक्रॉन? नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में बीजेपी क्या अब भी उतनी ही स्ट्रॉन्ग है और अब तक इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं किया है तो आपके पास क्या ऑप्शंस हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

ओमिक्रॉन लहर में 'लॉकडाउन' या 'कर्फ़्यू' के कितने आसार होंगे?: दिन भर, 3 जनवरी 03.01.2022

तेज़ी से बढ़ते कोरोना के मामले क्या लॉक डाउन या फिर इसी की तरह की पाबंदियों की आहट देने लगे हैं? पहली जनवरी को गलवान घाटी में चीन का अपना राष्ट्रीय झंडा लहराने का दावा कितना सच्चा, यूपी में क्या ब्राह्मण मतदाता समाजवादी पार्टी से कनेक्ट कर पाएंगे और मुस्लिम महिलाओं को टारगेट करने वाले Apps पर शिकंजा क्यों नहीं कस पा रही पुलिस, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

इत्र कारोबारियों के यहाँ छापा मारने में इनकम टैक्स अफ़सरों से हुई गलती? दिन भर, 31 दिसंबर 31.12.2021

IT डिपार्टमेंट ने पीयूष जैन के घर क्या ग़लती से छापा मारा था और क्या है पुष्पराज जैन के घर पड़े रेड का अपडेट, 2 से 18 साल के बच्चों के लिए कोवैक्सीन के ट्रायल का स्टेटस क्या है, आज जीएसटी काउंसील की मीटिंग से क्या कुछ निकल कर आया और अंडर 19 क्रिकेट एशिया कप में भारत की जीत के नायक कौन, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

GST के नए नियमों से बढ़ेगी कारोबारियों की टेंशन?: दिन भर, 30 दिसंबर 30.12.2021

दिल्ली और मुंबई में क्यों है ओमिक्रॉन की सबसे तेज़ रफ़्तार, कालीचरण की गिरफ़्तारी पर आमने सामने क्यों छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सरकार, 1 जनवरी से हो रहे जीएसटी बदलावों का आप पर कितना असर पड़ेगा और सेंचुरियन में टीम इंडिया की पहली टेस्ट जीत की बड़ी बातें, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

उत्तर प्रदेश में चुनावी वादे के केंद्र में 'सांड' क्यों आया? : दिन भर, 29 दिसंबर 29.12.2021

दुनियाभर में ओमिक्रॉन के केस दनादन बढ़ रहे हैं, भारत में क्या हैं हालात और इसके फैलने की रफ्तार? उत्तराखंड में हुए धर्म संसद का राज्य के चुनावों पर क्या असर हो सकता है? उत्तर प्रदेश के चुनावी माहौल में सांड कैसे चुनावी मुद्दा बन गया है और आईपीओ में पैसे लगाने वाले इनवेस्टर्स को राहत देने के लिए सेबी ने कौन से नए नियम बनाए हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

Luister naar de podcast Din Bhar in Replaio

Radio en podcasts in één app - gratis en zonder account. Installeer vandaag nog en mis de lancering niet

Download het op Google Play

Replaio is geen uitgever van podcasts; namen van shows, covers en audio zijn eigendom van hun makers en worden verspreid via openbare RSS-feeds