Aaj Tak Radio

Din Bhar

Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand. दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था....

Bezoek zeker de website van de podcast en steun de maker: www.aajtak.in

Auteur

Aaj Tak Radio

Categorie

News

Website van de podcast

www.aajtak.in

Nieuwste aflevering

8 nov. 2025

Waar luisteren?

Podcasts in de app Replaio Radio Binnenkort beschikbaar

Podcasts komen binnenkort naar de app. Installeer nu en zie als eerste een compleet nieuwe kijk op podcasts

Download het op Google Play Gratis installeren Android bijna 10 mln downloads · beoordeling 4,8 iOS binnenkort

Afleveringen

वैक्सीन के नए नए ऑप्शंस कोरोना से लड़ने में कितने कारगर होंगे?: दिन भर, 28 दिसंबर 28.12.2021

कोरोना की दो नई वैक्सीन और एक दवा के इस्तेमाल की इजाजत मिल गई है, तो हमारे पास ज़्यादा वैक्सीन्स के ऑप्शंस होने क्यों ज़रूरी हैं? डॉक्टरों को अपनी मांगों के लिए आंदोलन करने सड़कों पर क्यों उतरना पड़ता है? नारी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार के शक्ति एक्ट में क्या नए प्रावधान हैं और एशेज हारने वाली इंग्लैंड का प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में ढलान पर क्यों है, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन...

UP चुनाव से पहले अचानक ब्राह्मणों को अहमियत क्यों दे रही बीजेपी? : दिन भर, 27 दिसंबर 27.12.2021

यूपी में ब्राह्मणों का बीजेपी से छिटकना किसके लिए फ़ायदे का सौदा हो सकता है, चंडीगढ़ निगम चुनाव के नतीजे क्या पूरे पंजाब का मूड बताते हैं, रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे विवाद की जड़ क्या है और थर्ड डोज़ के लिए कोविन ऐप पर रजिस्टर करने का प्रोसेस क्या होगा, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.

कांग्रेस हाईकमान ने ऐसा क्या समझाया कि हरीश रावत के तेवर पड़ गए ठंडे? : दिन भर, 24 दिसंबर 24.12.2021

लुधियाना कोर्ट बम ब्लास्ट के इनवेस्टीगेशन में अब तक क्या सामने आया है, ओमिक्रॉन को लेकर दुनियाभर में क्या हलचल है और भारत इससे निपटने के लिए कौन से कदम उठा रहा है, कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात के बाद हरीश रावत की नाराज़गी कैसे दूर हुई और हरभजन सिंह का करियर कैसा रहा, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

'अयोध्या जमीन घोटाले' पर BJP को घेरकर कांग्रेस को क्या हासिल होगा?: दिन भर, 23 दिसंबर 23.12.2021

हाइब्रिड इम्युनिटी क्या होती है और कोरोना के ख़िलाफ़ कितना क़ारगर है ये? अयोध्या में जमीन ख़रीद-फ़रोख़्त में भ्रष्टाचार के आरोप कितने गंभीर हैं और क्या इसमें कोर्ट मॉनिटर्ड जांच की ज़रूरत है? सरकार को कपड़ों पर या जूतों पर जीएसटी बढाने की ज़रूरत पड़ी ही क्यों और महिला-पुरुष के संबंधों को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले में कानूनी पेंच क्या हैं? सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.

मगर इस चुनावी समुद्र में हरीश रावत अपने लिए क्या खोज रहे हैं? : दिन भर, 22 दिसंबर 22.12.2021

ओमिक्रॉन का पीक फरवरी में आने का दावा क्यों कर रहे हैं दो वैज्ञानिक? पार्लियामेंट के विंटर सेशन का क्या हासिल रहा, कौन से ज़रूरी बिल पास हुए? उत्तराखंड कांग्रेस में अचानक क्यों मची उथल पुथल और क्या एशियन हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी-2021 में टीम इंडिया का परफॉरमेंस संतोषजनक रहा? सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से. प्रोड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह

क्या यूपी चुनाव में महिलाएँ एक कारगर वोटबैंक बन सकती हैं? : दिन भर, 21 दिसंबर 21.12.2021

क्या यूपी इलेक्शन में महिलाएँ एक प्रभावी वोटबैंक बनने का माद्दा रखती हैं, ओमिक्रोन का एचआईवी एड्स से क्या कोई कनेक्शन है, मजीठिया ड्रग केस की एंट्री से पंजाब विधानसभा चुनाव का मिज़ाज़ कितना बदल जाएगा और वर्ल्ड कप पर बनी फ़िल्म 83 कैसी. सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

समाजवाद और साम्यवाद के बगैर कौन सा रामराज्य चाहते हैं योगी? : दिन भर, 17 दिसंबर 17.12.2021

क्या रामराज्य और समाजवाद दोनों एक साथ नहीं चल सकते? ओमिक्रॉन को लेकर भारत की तैयारी कितनी पूरी है? CMIE के आंकड़ों के मुताबिक देश के किन राज्यों में इस साल नवंबर महीने में बेरोजगारी दर बढ़ी है? डेटा प्रोटेक्शन पर कानून किन हालात में सरकार को बनाना पड़ा और काम किस तरह करेगा ये? सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

शादी के लिए लड़कियों की उम्र बढ़ाने से बाल विवाह की घटनाएं रुकेंगी?: दिन भर, 16 दिसंबर 16.12.2021

केंद्र सरकार की क्या स्ट्रैटजी होने वाली है टेनी प्रकरण को काउंटर करने के लिए? बांग्लादेश ने पचास वर्षों में क्या अचीव किया और क्या हम पक्के तौर पर उसे दोस्त कह सकते हैं? 2022 तक पैंडेमिक को खत्म करने के लिए किन टूल्स की जरूरत होगी और क्या लड़कियों की शादी की उम्र अट्ठारह से इक्कीस कर देने से हालात बेहतर हो जाएंगे? सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.

अयोध्या के बाद चित्रकूट में क्यों लगा है संघ-भाजपा का जमावड़ा? : दिन भर, 15 दिसंबर 15.12.2021

अयोध्या में भाजपा के मुख्यमंत्रियों और चित्रकूट में हुई साधु-संतों की जुटान का राजनीतिक मकसद क्या है? केंद्र सरकार पर अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफ़े को लेकर क्यों बढ़ रहा है दबाव? भारत की सीमाई तकरारों को लेकर अमेरिका ने क्या फिक्र जताई है और पहली बार सूर्य पर पहुँचा नासा का स्पेसक्राफ्ट किस तरह से करने वाला है वैज्ञानिकों की मदद? सुनिए 'दिन भर' में जमशेद कमर सिद्दीकी से.

विकास और धर्म के रोडमैप पर चल कर यूपी चुनाव जीत पाएगी भाजपा? : दिन भर, 14 दिसंबर 14.12.2021

वाराणसी में प्रधानमंत्री ने बीजेपी शासित मुख्यमंत्रियों को क्या संदेश दिया और क्या यूपी चुनाव में भाजपा अब लीड लेने लगी है, आशीष मिश्र समेत 14 लोग दोषी है तो उन्हें क्या सज़ा दी जा सकती है, थोक महंगाई दर के रिकॉर्ड बढ़ोतरी की वजह से कौन सी चीज़ों के दाम बढ़े और कब तक राहत पाने के आसार हैं और दिल्ली विधानसभा में मिले 'फ़ांसी घर' और 'सुरंग' गुज़रे समय की कौन सी कहानी कहते हैं? सुनिए आज के 'दिन भर' में...

ब्रिटेन के लिए इमरजेंसी बना ओमिक्रोन भारत के लिए भी खतरा क्यों? : दिनभर, 13 दिसंबर 13.12.2021

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से किस तरह की सहूलियात लोगों को मयस्सर होगी और क्या ये कॉरिडोर पूरी तरह तैयार है? ओमीक्रॉन वेरियंट से प्रोटेक्शन के लिए किस तरह के बूस्टर की ज़रूरत होगी? गुजरात के एजुकेशन सिस्टम की स्थिति को लेकर क्या कहती है NFHS की रिपोर्ट और मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की डिटेल्स पर एक रिपोर्ट, सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.

अगले साल महंगा होने वाला है घर ख़रीदना? : दिन भर, 10 दिसंबर 10.12.2021

बिपिन रावत के अंतिम संस्कार का घटनाक्रम क्या रहा और हेलिकॉप्टर दुर्घटना की जांच कहां तक पहुंची, गोवा में कांग्रेस का साथ क्यों छोड़ गए उनके विधायक, प्रदूषण पर आज सुप्रीम कोर्ट में क्या सुनवाई हुई, और अगले साल घर खरीदना क्यों महंगा होने वाला है, सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

किसान आंदोलन वापसी के बाद अब सरकार के सामने क्या चुनौती होगी? : दिन भर, 9 दिसंबर 09.12.2021

किसान आंदोलन ख़त्म करने को लेकर कैसे मान गए किसान और अब सरकार के सामने क्या होंगी चुनौतियां, ब्लैकबॉक्स से अब तक क्या जानकारी आ पाई है विमान हादसे के बारे में, कर्ज़ में डूबे पंजाब में मुफ़्त वाली योजनाओं की घोषणाएं कितनी सही और क्यों कारगर नहीं दिख रही स्कूल ड्रेस के पैसे सीधे खाते में भेजने की योजना? सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से

किन अहम फ़ैसलों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे CDS जनरल बिपिन रावत? : दिन भर, 8 दिसंबर 08.12.2021

किन अहम फ़ैसलों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे CDS जनरल बिपिन रावत? संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में आज क्या तय हुआ? क्या कल आन्दोलन वापसी की घोषणा कर सकते हैं किसान संगठन? नागालैंड फायरिंग की घटना पर क्या हैं चश्मदीदों के दावे जो सरकारी दावे से उलट हैं और भारत मे लगातार क्यों बढ़ रही है आर्थिक असमानता? सुनिए 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.

क्या MSP पर सरकार और किसान संगठनों के बीच सहमति बन पाएगी?: दिनभर, 7 दिसंबर 07.12.2021

पश्चिमी यूपी में जयंत चौधरी और अखिलेश यादव का साथ क्या रंग लाएगा, क्या एमएसपी पर सरकार के लिखित आश्वासन से आंदोलनरत किसान वापस लौट जाएंगे, Omicron वेरिएंट से निपटने के लिए बरती जा रही सतर्कता कैसे समस्या बनती जा रही है और उत्तराखंड चुनाव में क्यों गूंज रहा है पहाड़ों से पलायन का मुद्दा, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.

अब नॉर्थ ईस्ट में AFSPA की ज़रूरत नहीं बची?: दिनभर, 6 दिसंबर 06.12.2021

संसद में नागालैंड फायरिंग पर क्या कहा-सुनी हुई, इस घटना से नागालैंड की राजनीति पर क्या असर होगा, कोरोना की तीसरी लहर कितनी घातक हो सकती है, म्यांमार में मजबूत होते मिलिट्री शासन से क्यों चिंतित नहीं है भारत और धारा 144 के बीच कैसा बीता मथुरा का 6 दिसंबर, सुनिए आज के 'दिनभर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

कोरोना का Omicron वैरिएंट कितना घातक है: दिन भर, 3 दिसंबर 03.12.2021

संसद में आज कोविड के नए वेरिएंट पर क्या चर्चा हुई, एजेंडा आजतक के पहले दिन की बड़ी बातें, आख़िर किन शर्तों पर पाकिस्तान ने भारत को अफगानिस्तान में अनाज पहुँचाने की इज़ाज़त दी, ‘साइक्लोन जवाद’ से निपटने के लिए क्या है सरकार की तैयारी, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

चार विधायकों वाली बसपा यूपी के रण में कैसे बचाएगी अपनी साख?: दिन भर, 2 दिसंबर 02.12.2021

यूपी चुनाव से पहले बिखरी BSP की नैया कौन पार लगाएगा, संसद में आज कोविड पर क्या बहस हुई, LGBTQ को पेरेंट बनने से वंचित रखने वाले बिल पर इस समुदाय के लोगों की क्या राय और चीन के उपराष्ट्रपति पर गंभीर आरोप लगाने वाली टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई कहां ग़ायब हो गई, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.

काबुल में दोबारा एम्बेसी खोलने के पीछे भारत की क्या मंशा है?: दिन भर, 1 दिसंबर 01.12.2021

कृषि कानूनों की वापसी के बाद क्या किसान आंदोलन अब शिथिल पड़ने लगा है, क्या काबुल में एम्बेसी खोलने का विचार कर रहा है भारत, ट्विटर की किस पॉलिसी पर सवाल उठ रहे हैं और देश में एड्स की बीमारी को अड्रेस करने में सबसे बड़े चैलेंज क्या हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

12 सांसदों के सस्पेंशन में नियमों का उल्लंघन हुआ?: दिन भर, 30 नवंबर 30.11.2021

12 सांसदों का सस्पेंशन नियमों के ख़िलाफ है या नहीं और क्या इस पर पुनर्विचार हो सकता है, दूसरी तिमाही के GDP आंकड़े देश की इकोनॉमी के बारे में क्या कहानी कहते हैं, ओमिक्रॉन के लक्षण क्या हैं और इसके खतरे को देखते हुए सरकारों को क्या कदम उठाना चाहिए और उतराखंड सरकार को देवस्थानम बोर्ड एक्ट वापस क्यों लेना पड़ा, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी हासिल करना टेढ़ी खीर क्यों: दिन भर, 29 नवंबर 29.11.2021

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन क्या सब हुआ, MSP की गारंटी वाले क़ानून में क्या प्रैक्टिकल समस्याएं हो सकती हैं और इसका ख़र्चा कितना बड़ा है, यूपी में सरकारी नौकरी की भर्तियों में इतना झाम क्यों हो गया है और कानपुर टेस्ट पर बात, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.

यूपी में मायावती का साथ छोड़कर क्यों भाग रहे हैं नेता? : दिन भर, 26 नवंबर 26.11.2021

किसान आंदोलन क एक साल होने पर कैसा रहा दिल्ली से सटे बॉर्डर पर माहौल, क्या बसपा की हालत अब यूपी में कांग्रेस और अपना दल से भी गई गुज़री हो गयी है, कोरोना का अफ्रीकन वेरिएंट भारत के लिए क्यों एक चिंता का सबब, जीएसटी स्लैब में बदलाव से कितना फर्क पड़ेगा और गाजीपुर से ग्राउंड रिपोर्ट, सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आम आदमी क्या-क्या पाएगा? : दिन भर, 25 नवंबर 25.11.2021

नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ख़ासियतें क्या हैं, कांग्रेस को बीजेपी से ज्यादा टीएमसी कैसे डैमेज पहुंचा रही है, अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के सौ दिन का शासन कैसा रहा और भारत में सेक्स रेशियो के आंकड़े में सुधार की वजहें, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

भारत में क्रिप्टो करंसी पर बैन लगा तो क्या होगा?: दिन भर, 24 नवंबर 24.11.2021

क्रिप्टोकरेंसी पर आ रहे बिल में क्या है और सरकार को ये बिल लाने की ज़रूरत क्यों पड़ी? लंबे समय से हां ना के फेर में पड़ी स्वदेशी वैक्सीन कितनी प्रभावी है? पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पीएम से मुलाकात का हासिल क्या रहा और रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह को भाजपा में शामिल करने के पीछे बीजेपी की क्या मंशा है? सुनिए 'दिन-भर' में कुलदीप मिश्र से.

पेट्रोल सस्ता करने के लिए सरकार ने टेढ़ी की उंगली, 'गुफ़ा' से निकलेगा तेल : दिन भर, 23 नवंबर 23.11.2021

त्रिपुरा हिंसा पर सुनवाई में आज सुप्रीम कोर्ट ने किन बातों पर चिंता ज़ाहिर की, डेटा प्रोटेक्शन बिल क्या है और इसको लेकर विपक्ष नाखुश क्यों, पेट्रोल डीजल के दाम घटाने को लेकर कुछ देशों ने क्या उपाय निकाला है और कानपुर में आज बीजेपी की रैली में किन मुद्दों को जगह मिली, सुनिए 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.

Luister naar de podcast Din Bhar in Replaio

Radio en podcasts in één app - gratis en zonder account. Installeer vandaag nog en mis de lancering niet

Download het op Google Play

Replaio is geen uitgever van podcasts; namen van shows, covers en audio zijn eigendom van hun makers en worden verspreid via openbare RSS-feeds