Aaj Tak Radio

Din Bhar

Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand. दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था....

Bezoek zeker de website van de podcast en steun de maker: www.aajtak.in

Auteur

Aaj Tak Radio

Categorie

News

Website van de podcast

www.aajtak.in

Nieuwste aflevering

8 nov. 2025

Waar luisteren?

Podcasts in de app Replaio Radio Binnenkort beschikbaar

Podcasts komen binnenkort naar de app. Installeer nu en zie als eerste een compleet nieuwe kijk op podcasts

Download het op Google Play Gratis installeren Android bijna 10 mln downloads · beoordeling 4,8 iOS binnenkort

Afleveringen

रूस की ताकतवर सेना को किस रणनीति से यूक्रेन ने अब तक थामे रखा?: दिन भर, 8 मार्च 08.03.2022

यूक्रेन में क्या हालात हैं, रूस पर लादी गई पाबंदियों का दुनिया पर क्या असर होनेवाला है, ख़ुद से कई गुना कम ताक़तवर यूक्रेन को घुटनों पर क्यों नहीं ला पाया रूस, जंग के बीच भारत लौटे छात्रों की पढ़ाई का क्या होगा और वो कौन सी ऐप्स हैं जो हर महिला के मोबाइल में होनी चाहिए, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

जंग के बारहवें दिन क्या हार की तरफ़ बढ़ चला है यूक्रेन? : दिन भर, 7 मार्च 07.03.2022

युद्ध के बारहवें दिन क्या है यूक्रेन की स्थिति? क्या कीव को गिरने से रोक सकेंगे यूक्रेन की मदद करते नेटो देश? जंग के बीच गिरते रुपये और बढ़ते क्रूड ऑयल के दाम हम पर कैसे असर करने वाले हैं और यूक्रेन की बारह साल की बच्ची पुतिन को लिखे ख़त में क्या कह रही है? सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.

यूक्रेन के न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हमला करके रूस क्या हासिल करना चाहता है? : दिन भर, 4 मार्च 04.03.2022

क्या यूक्रेनी राजधानी कीव का अब रूसी क़ब्ज़े में जाना तय है, यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट पर रूसी कब्जे के क्या हैं मायने, सीबीआई को क्यों लगातार ना कह रहे हैं ओपोजिशन स्टेट्स और कवच तकनीक से क्या कम होंगे रेल हादसे? सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग ~ कपिल देव सिंह

8 दिनों के बाद भी यूक्रेन पर कब्ज़ा क्यों नहीं कर पाया रूस?: दिन भर, 3 मार्च 03.03.2022

यूक्रेन में कहाँ-कहाँ लड़ाई चल रही है, कब्जा करने के लिए क्या करने वाला है रूस, नागरिकों को हथियार थमाने की यूक्रेनी चाल का असर क्या होगा, रूस अपने S-400 मिसाइल सिस्टम से किसे धमका रहा है, जम्मू कश्मीर में विलेज डिफेंस ग्रुप का दोबारा गठन क्यों कर रही है सरकार और BCCI की नई सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट पर बातचीत, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

कीव पर कब्ज़ा करना क्यों अब रूस की मजबूरी बन गया है?: दिन भर, 2 मार्च 02.03.2022

यूक्रेनी नागरिकों के वॉर में शामिल हो जाने से रूस के सामने किस तरह की मुश्किलें आ पड़ी हैं, कीव पर अब तक कब्ज़ा क्यों नहीं कर पाई है रूसी सेना, युद्ध के चलते यूक्रेन छोड़कर गए लाखों लोगों की ज़िंदगी पर क्या असर हुआ है, इस युद्ध में अमेरिका के लिए क्या दूरगामी फ़ायदे छिपे हैं और रूस पर लगे प्रतिबंध का भारतीय कंपनियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

यूक्रेन के बाद यूरोप के दूसरे देशों पर भी हमला करेंगे पुतिन? : दिन भर, 1 मार्च 01.03.2022

यूक्रेन की राजधानी कीव में हालात क्या हैं, रूसी सैनिकों का जमावड़ा कहां दिख रहा है, पुतिन के मन में क्या क्या चल रहा है, यूपी के पूर्वांचल में छोटे दल कितना कमाल दिखा पाएंगे और समुद्र किनारे बसे भारतीय शहरों पर कैसा ख़तरा, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग ~ कपिल देव सिंह

युद्ध रोकना क्यों अब यूक्रेन ही नहीं रूस की भी मजबूरी बन गया है?: दिन भर, 28 फरवरी 28.02.2022

बेलारूस में आज यूक्रेन और रूस के बीच क्या बातचीत हुई, यूक्रेन में फंसे इंडियंस को वापस लाने के लिए सरकार क्या कर रही है, पुतिन की स्ट्रैटिजी ज़िनपिंग जैसे शासकों की स्ट्रैटिजी से अलग कैसे है और यूपी में बीजेपी को लाभार्थी वाले समीकरण से कितना फायदा पहुंचने की उम्मीद है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

अमेरिका और यूरोप से पुतिन की खुन्नस का शिकार हो गया यूक्रेन?: दिन भर, 25 फरवरी 25.02.2022

रूस की लाल सेना यूक्रेन में कहाँ तक पहुंची है और क्या कर रही है, साथ ही बैन डिप्लोमेसी किसको कितना नुकसान पहुंचाएगी? यूपी इलेक्शन के पांचवें चरण में अयोध्या की सीटों का मिज़ाज़ क्या है, दिल्ली में क्यों बढ़ रहा है क्राइम और आईपीएल के बदले फॉर्मेट पर बात, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

रूस-यूक्रेन जंग के बीच भारत करा पाएगा बीच-बचाव?: दिन भर, 24 फरवरी 24.02.2022

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद वहां हालात कैसे हैं और क्या ये लड़ाई यूक्रेनी सरहद से बाहर भी निकलनेवाली है, यूपी में पांचवें चरण के इलेक्शन में कौन से मुद्दे हावी हैं, दिल्ली को ट्रैफिक जामों से छुटकारा कैसे मिलेगा, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

रूस यूक्रेन से जो चाहता था, उसने पा लिया या अभी खेल बाक़ी है?: दिन भर, 23 फरवरी 23.02.2022

रूस-यूक्रेन के बीच चल रहा संघर्ष किधर जाता दिख रहा है, महाराष्ट्र में एनसीपी नेता नवाब मलिक को ईडी ने किस मामले में गिरफ़्तार किया और इस पर क्या सियासत हो रही है, चंडीगढ में अचानक बिजली क्यों गुल हो गई और इससे लोगों के जीवन पर क्या असर पड़ा और यूपी के अयोध्या में लोग किस पार्टी को वोट दे रहे हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

रूसी-यूक्रेन विवाद का ग्राउंड ज़ीरो से आंखों देखा हाल सुनिए: दिन भर, 22 फरवरी 22.02.2022

जंग की दहलीज़ पर खड़े यूक्रेन में क्या हालात हैं, वहां की सरकार और जनता क्या सोच रही है, इस मामले में यूएन का क्या स्टैंड है, हिजाब कंट्रोवर्सी पर कर्नाटक हाई कोर्ट में क्या सुनवाई हुई और यूपी के रायबरेली में वोटर्स का मूड क्या है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

पंजाब में जनता ने बदलाव के लिए वोट किया या नहीं?: दिन भर, 21 फरवरी 21.02.2022

उत्तर प्रदेश में चौथे चरण की वोटिंग से पहले 60 सीटों के माहौल और समीकरण क्या हैं, पंजाब में किस पार्टी की सरकार बनती दिख रही है, IPO को लेकर आज हुई LIC की मीटिंग में निवेशकों के लिए कौन सी अहम बातें कही गयीं और CBSE-ICSE बोर्ड की फिजिकल परीक्षा रद्द करने की मांग क्यों की जा रही है, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

पंजाब इलेक्शन में 'करप्शन-आंदोलन' पर भारी पड़ेगा 'भैये- ख़ालिस्तान'?: दिन भर, 18 फरवरी 18.02.2022

अहमदाबाद ब्लास्ट केस में कोर्ट का फैसला कितना अहम है और क्या पहले इतने लोगों को एक साथ फांसी हुई है, सीएए प्रोटेस्ट के प्रदर्शनकारियों से वसूली के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार को क्या आदेश दिया, राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा पंजाब चुनाव में कितना प्रासंगिक है और इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल महंगाई के सारे रिकॉर्ड क्यों तोड़ रहा है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

बच्चों को टू व्हीलर पर बैठाने से पहले नए ट्रैफिक रूल सुन लीजिए : दिन भर, 17 फरवरी 17.02.2022

यूपी की करहल सीट पर लोगों का झुकाव किस पार्टी की तरफ़ है? हरियाणा में प्राइवेट नौकरियों में 75 फ़ीसदी आरक्षण का स्टे सुप्रीम कोर्ट ने क्यों हटाया? पंजाब में दागी नेताओं के चुनाव जीतने का रिकॉर्ड क्या है? नए ट्रैफिक रूल्स में बच्चों के लिए कौन सी बातें कही गई हैं? सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से

क्या है पंजाब का डी फ़ैक्टर, जिसके सहारे जीतने की उम्मीद में है कांग्रेस? : दिन भर, 16 फरवरी 16.02.2022

क्या दलित फैक्टर के सहारे सत्ता में वापसी कर सकेगी कांग्रेस? पंजाबी ऐक्टर दीप सिद्धू की मौत पर क्या कह रही है पुलिस? एलआईसी ने आईपीओ के लिए अपने पॉलिसी होल्डर्स को क्या ऑफर्स दिए हैं और कई तरह के दावों के बीच बुंदेलखंड क्यों है बेहाल? सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.

रूसी हमले की आशंका के बीच यूक्रेन में पढ़ रहे भारतीय छात्र क्या बोले? : दिन भर, 15 फरवरी 15.02.2022

क्या यूपी में अगले 5 फेजेज के लिए बीजेपी अपने प्लान ऑफ एक्शन में कुछ बदलाव करते हुए दिख रही है? चारा घोटाले मामले में लालू प्रसाद यादव को कितने साल की सज़ा काटनी होगी? रूस- यूक्रेन तनाव के बीच भारतीय स्टूडेंट्स की क्या चिन्ताएं हैं और बार बार प्लास्टिक को बैन करने में सफल क्यों नहीं होती सरकार? सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.

डेरों के समर्थन से पंजाब जीत पाएगी बीजेपी? :दिन भर, 14 फरवरी 14.02.2022

क्या डेरों का सहारा बनेगा पंजाब में बीजेपी के लिए संजीवनी? लगातार हो रहे बैंकिंग फ़्रॉड्स के लिए क्या सरकार की पॉलिसीज हैं जिम्मेदार? आज बैन हुईं चीनी ऐप्स आपके मोबाइल में पड़ी क्या खेल कर रही थीं और किन युवा खिलाड़ियों पर रहेगी आइपीएल के 15वें सीजन में नज़र? सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.

यूपी चुनाव का दूसरा चरण क्यों बीजेपी के लिए है अग्निपरीक्षा? : दिन भर, 11 फरवरी 11.02.2022

उत्तर प्रदेश चुनाव के दूसरे चरण का समीकरण क्यों बीजेपी के लिए मुश्किल माना जा रहा, पंजाब में क्या सिद्धू बन गए हैं कांग्रेस के लिए गले की फांस और आईपीएल के मेगा ऑक्शन से पहले किस खिलाड़ी पर कौन सी टीम की है नज़र, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

दुनिया के कौन से देश हो चुके हैं कोरोना से मुक्त?: दिन भर, 10 फरवरी 10.02.2022

उत्तर प्रदेश में फर्स्ट फेज़ का इलेक्शन कैसा रहा और वोटिंग टर्नआउट क्या कहानी कहती है, देश में बेरोज़गारी की स्थिति पर एक रिपोर्ट, किन देशों ने ख़ुद को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया है और ड्रोन्स के इंपोर्ट पर सरकार का क्या फैसला आया है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में साइलेंट वोटर तय करेंगे चुनावी हार-जीत?: दिन भर, 9 फरवरी 09.02.2022

उत्तर प्रदेश में पहले फेज़ के इलेक्शन से पहले वोटर्स का मूड क्या है और किन मुद्दों के इर्द गिर्द वोटिंग होगी? पंजाब, यूपी और उत्तराखंड में कितनी महिला कैंडिडेट्स चुनावी मैदान में हैं, कर्नाटक में हिजाब को लेकर हो रहे हंगामे के पीछे कौन है और मनरेगा को लेकर सरकार क्या सोच रही है, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धर्म के गणित पर 'कास्ट केमिस्ट्री' हावी?: दिन भर, 8 फरवरी 08.02.2022

उत्तर प्रदेश के चुनाव में जाति बड़ा मुद्दा है या धर्म और सियासी दलों के मैनिफेस्टो में क्या है, कश्मीर पर ट्वीट कर कैसे फंस गईं मल्टी नेशनल कंपनियां, नई प्रेस गाइडलाइंस के मायने क्या हैं और कार की हर सीट पर Y शेप्ड सीट बेल्ट कंपल्सरी करने के क्या फायदे हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

सिद्धू से रेस जीती, अब चन्नी के सामने क्या चुनौतियां हैं: दिन भर, 7 फरवरी 07.02.2022

उत्तर प्रदेश के लिए बीजेपी की नई कैंडिडेट लिस्ट से कौन से बड़े नाम गायब हैं, पीएम मोदी की आज बिजनौर रैली कैंसिल क्यों हुई, पंजाब कांग्रेस के सीएम कैंडिडेट घोषित होने के बाद चन्नी के सामने क्या मुश्किलें हैं और इंडियन जूनियर क्रिकेट टीम के कुछ उभरते सितारों पर बातचीत, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

सीएम फ़ेस का ऐलान करने से पंजाब कांग्रेस की परेशानी और बढ़ जाएगी?: दिन भर, 4 फरवरी 04.02.2022

उत्तर प्रदेश में बीजेपी और सपा के चुनावी मुद्दे क्या हैं, पंजाब में सीएम कैंडिडेट की घोषणा करने से कांग्रेस की परेशानी कम होगी या बढ़ेगी, गोवा चुनाव में पार्टी नहीं बदलने की कसमें क्यों खा रहे हैं नेता और ISIS लीडर अबू इब्राहिम को अमेरिका ने कैसे मार गिराया, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

मोदी सरकार की विदेश नीति ने करा दिया चीन-पाकिस्तान का याराना?: दिन भर, 3 फरवरी 03.02.2022

यूपी चुनाव को लेकर मायावती की क्या स्ट्रैटिजी है और किंगमेकर बनने की स्थिति में वह किसका सपोर्ट करेंगी, क्या भारत की विदेश नीति के चलते चीन-पाकिस्तान के बीच घनिष्ठता बढ़ी है, बजट में फूड और फर्टिलाइजर की सब्सिडी में कटौती का आम लोगों पर क्या असर होगा और फेसबुक के यूज़र्स क्यों घटने लगे हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

मंत्रियों के टिकट काटने का फ़ैसला यूपी में BJP को भारी पड़ेगा?: दिन भर, 2 फरवरी 02.02.2022

सपा में गाजे बाजे के साथ आए स्वामी प्रसाद मौर्या की सीट क्यों बदल गयी और बीजेपी के टिकट बंटवारे से नाराज़ नेता पार्टी का कितना नुकसान करेंगे, पंजाब कांग्रेस में मुख्यमंत्री उम्मीदवारी को लेकर सुनील जाखड़ की क्या नाराज़गी है, चीनी सेना की गिरफ़्त से आज़ाद होकर वापस आए अरुणाचल प्रदेश के मिराम तरोन से बातचीत और वैक्सीन हैज़ीटेंसी के पीछे की वजह, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

Luister naar de podcast Din Bhar in Replaio

Radio en podcasts in één app - gratis en zonder account. Installeer vandaag nog en mis de lancering niet

Download het op Google Play

Replaio is geen uitgever van podcasts; namen van shows, covers en audio zijn eigendom van hun makers en worden verspreid via openbare RSS-feeds