Aaj Tak Radio

Din Bhar

Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand. दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था....

Bezoek zeker de website van de podcast en steun de maker: www.aajtak.in

Auteur

Aaj Tak Radio

Categorie

News

Website van de podcast

www.aajtak.in

Nieuwste aflevering

8 nov. 2025

Waar luisteren?

Podcasts in de app Replaio Radio Binnenkort beschikbaar

Podcasts komen binnenkort naar de app. Installeer nu en zie als eerste een compleet nieuwe kijk op podcasts

Download het op Google Play Gratis installeren Android bijna 10 mln downloads · beoordeling 4,8 iOS binnenkort

Afleveringen

सीधा बुलडोजर चलाने में दिक्कत क्या है? : दिनभर, 12 अप्रैल 12.04.2022

उत्तरप्रदेश MLC इलेक्शन में किसकी जीत-हार ने सभी को चौंकाया, पिछले कुछ बरसों में JNU किस तरह हिंसा और विवाद का कैम्पस बनता चला गया, क्या संदिग्धों के घरों और दुकानों पर बुलडोजर चलाना कानूनन दुरुस्त है और क्या दिल्ली चौथी लहर की ओर बढ़ रही? सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. प्रड्यूसर - शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग - सचिन द्विवेदी Disclaimer: इस पॉडकास्ट में एक्सपर्ट्स के विचार उनके निजी हैं. आ...

इमरान गए शहबाज़ आए, भारत के साथ रिश्ते वैसे ही रहेंगे?: दिन भर, 11 अप्रैल 11.04.2022

पाकिस्तान में शहबाज़ शरीफ़ को नया प्रधानमंत्री चुना गया है, कैसा रहा है उनका पॉलिटिकल करियर, उनके नए कैबिनेट में किन लोगों को जगह मिलेगी, पाकिस्तान में हुए इस बदलाव को भारत किस तरह से देख रहा है, शहबाज़ के आने से क्या असर भारत पर पड़ेगा, भाषा के तौर पर हिंदी का कितना ग्रोथ हुआ है और चीन में कोरोना का कौन सा वेरिएंट तहलका मचा रहा है, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से. प्रोड्यूसर: कुमार केशव

RBI के नए एलान में छिपे इशारे आपकी प्लानिंग बिगाड़ देंगे : दिन भर, 8 अप्रैल 08.04.2022

दुनिया के दूसरे देशों में महंगाई का आलम क्या है, UNHRC से हटने के बाद क्या रूस पर बढ़ रहा है दबाव, बिहार में सवर्ण वोटबैंक में कैसे सेंध लगा रहे हैं तेजस्वी और आंध्र प्रदेश की नई मंत्रिमंडल कैसी होगी? सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर - शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग - सचिन द्विवेदी Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार लेखक के निजी हैं. आज तक रेडियो इसका अनुमोदन नहीं करता.

बेरोज़गारी पर एक्शन के मूड में सरकार, क्या भर्तियों की खु़शख़बरी आने वाली है?: दिन भर, 07 अप्रैल 07.04.2022

सरकारी महकमों के खाली पदों को भरने में असल दिक्कत क्या है, रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से क्या बढ़ रही महंगाई और कीव में शांति ओर खारकीव में रूसी बमबारी के पीछे की स्ट्रेटजी क्या है, सुनिए 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से. प्रड्यूसर - शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग - कपिल देव सिंह Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार लेखक के निजी हैं. आज तक रेडियो इसका अनुमोदन नहीं करता.

ये 3 काम अगर पाकिस्तान ने न किए तो बन जाएगा अगला 'श्रीलंका'! : दिन भर, 6 अप्रैल 06.04.2022

क्या देर-सबेर पाकिस्तान भी हो जाएगा श्रीलंका की तरह कंगाल, पिछले 42 बरस में कितनी बदली BJP, पंजाब और हरियाणा में चंडीगढ़ की पसन्द क्या और यूक्रेन के शहर बूचा से ग्राउंड रिपोर्ट, सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. प्रड्यूसर - शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग - कपिल देव सिंह

दिवालियेपन के कगार पर खड़े श्रीलंका से भारत क्या सीख सकता है?: दिन भर, 5 अप्रैल 05.04.2022

श्रीलंका से कैसे रूठ गई उसकी 'श्री', UN की IPCC रिपोर्ट से भारत और दुनिया के लिए कुछ सबक, कांग्रेस और जेएमएम क्यों झारखंड में आए आमने-सामने और खेल जगत में तहलका मचा रही विनोद राय की किताब की ख़ास बातें, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर - शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग - कपिल देव सिंह

इमरान खान का हाल परवेज मुशर्रफ जैसा होने वाला है?: दिन भर, 4 अप्रैल 04.04.2022

श्रीलंका के राजनीतिक हालात क्या हैं और लोग-बाग़ क्या क्या मुसीबत झेल रहे हैं, पाकिस्तान की सियासी लड़ाई किस दिशा में बढ़ रही है और क्या अखिलेश को धप्पा देकर बीजेपी का झंडा उठा लेंगे शिवपाल, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रोड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: कपिल देव सिंह

“पाखंडी” अमेरिका की धमकी से भारत क्यों नहीं डरेगा? : दिन भर, 1 अप्रैल 01.04.2022

चेतावनी के बावज़ूद USA के सामने क्यों नहीं झुकेगा भारत, इंडिया में अनसेफ एबॉर्शन बड़ी समस्या क्यों, अप्रैल-मई के महीने में कितना चढ़ेगा पारा और रूस-यूक्रेन का ज़मीनी हाल, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर - शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग - अमृत रेगी

रूस के लिए साथ आएंगे भारत, चीन और पाकिस्तान?: दिन भर, 31 मार्च 31.03.2022

रूस-यूक्रेन क्राइसिस के बीच भारत को उसके समर्थन के एवज़ में क्या ऑफर कर रही हैं दुनिया की महाशक्तियां, बीजेपी और आम आदमी पार्टी की खींचतान से कैसे दोनों पार्टियों का फ़ायदा होगा, घर से निकलना आपको अब कैसे महंगा पड़नेवाला है और नॉर्थ ईस्ट के कुछ इलाकों से विवादित AFSPA के हटने का पॉलिटिकल और सोशल असर, समझिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

पाकिस्तान का स्टॉक मार्केट बता रहा है इमरान खान का भविष्य? : दिन भर, 30 मार्च 30.03.2022

क्या समाजवादी पार्टी के गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं और स्वतन्त्र देव सिंह के मंत्री बनने के बाद कौन होगा यूपी भाजपा का नया अध्यक्ष, क्या ये इमरान ख़ान का 'End Game है या अब भी उनका सर्वाइवल सम्भव है, इस्तांबुल में बातचीत के बाद कीव और मारियोपोल में कैसे हैं हालात और कितनी सुरक्षित है ई-बाईक की सवारी? सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग ~ कपिल देव सिं...

अपराधियों पर आए नए बिल को संविधान के खिलाफ क्यों कह रहा है विपक्ष? : दिन भर, 29 मार्च 29.03.2022

अपराधियों पर आए नए बिल को संविधान के खिलाफ क्यों कह रहा है विपक्ष? अपनी सरकार बचाने के लिए इमरान खान के सामने क्या ऑप्शंस बचे हैं? क्या वाकई मोदी सरकार में बैंकों की हालत सुधरी है और IPL की शुरुआत में ही चमकने वाले आयुष बडोनी और अभिनव मनोहर के बारे में, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.

हिंदुओं को अल्पसंख्यक का दर्जा दिलाने की मांग क्यों हो रही है?: दिन भर, 28 मार्च 28.03.2022

चंडीगढ़ को लेकर केंद्र और पंजाब सरकार के बीच तक़रार क्यों बढ़ गई है, हिंदुओं को अल्पसंख्यक का दर्जा दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में क्या याचिका दायर हुई है, यूक्रेन के साथ युद्ध रचाने के लिए क्या रूस में पुतिन की गद्दी जा सकती है, और भारत बंद का कहाँ-कितना असर रहा, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रोड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: अमृत रेगी

योगी मंत्रिमंडल में कैसे छिपी है 2024 की तैयारी?: दिन भर, 25 मार्च 25.03.2022

योगी के नए मंत्रिमंडल में कौन इन और कौन आउट, क्या हैं चीनी विदेश मंत्री के भारत आने के मायने, रूस-यूक्रेन युद्ध की वो बातें जो झूठ साबित हुई और आईपीएल के ओपनिंग मैच में किसका पलड़ा भारी, सुनिए ‘दिन भर’ में नितिन ठाकुर से. प्रोड्यूसर- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- सचिन द्विवेदी

मैरिटल रेप पर कानून बनने की राह इतनी आसान क्यों नहीं है? : दिन भर, 24 मार्च 24.03.2022

बीरभूम में हुई हिंसा के बाद पश्चिम बंगाल में धारा 355 लगाने की मांग हो रही है, क्या है ये और ये राष्ट्रपति शासन से किस तरह अलग है, पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों से मॉस्को में कितनी बदली ज़िन्दगी, मैरिटल रेप को अपराध बनाने की राह में क्या है सोशल और लीगल चुनौती और क्या 2025 तक भारत से समाप्त हो जाएगा टीबी? सुनिए, 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

दिल्ली-NCR में नए घर बनने बंद हो जाएंगे?: दिन भर, 23 मार्च 23.03.2022

पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में हुई भयानक हिंसा के बाद क्या राजनीति हो रही है और ग्राउंड पर क्या हैं हालात, आर्मी में अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग क्यों हो रही है, रूस-यूक्रेन जंग के बीच मारयुपोल में किस तरह का मानवीय संकट पैदा हो गया है और दिल्ली-एनसीआर में फ्लैट कंस्ट्रक्शन के काम पर ब्रेक क्यों लग सकता है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रोड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: अमृत रेगी

इमरान खान की कुर्सी पर खतरा क्यों मंडरा रहा है: दिन भर, 22 मार्च 22.03.2022

यूक्रेन में रशियन आर्मी की फिलहाल पोज़ीशनिंग क्या है, पाकिस्तान में पीएम की कुर्सी पर टिके रहने के लिए इमरान खान के पास अब क्या रास्ते हैं, कोरोना की चौथी लहर का अंदेशा क्यों होने लगा है और विमेंस वर्ल्ड कप ने क्या इंडियन टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रोड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: कपिल देव सिंह

योगी सरकार के नए कैबिनेट का फॉर्मूला क्या होगा: दिन भर, 21 मार्च 21.03.2022

गोवा और उत्तराखंड में पुराने चेहरों पर ही बीजेपी ने क्यों ऐतबार किया है, उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की नई कैबिनेट का रूप-रंग क्या रहने वाला है, रूस-यूक्रेन जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के पोलैंड दौरे के मायने क्या हैं और मार्च के महीने में ही गर्मी के थपेड़ों से परेशान क्यों हो रहे हैं लोग, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. प्रोड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: कपिल द...

पंचायत चुनाव से क्या बिगड़ेंगे ममता और केजरीवाल के रिश्ते? दिन भर, 18 मार्च 18.03.2022

रूस-यूक्रेन के जंग के बीच रूस ने अपनी चाल कैसे बदली है और आगे ये जंग को किस ओर ले जाएगा, पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव लड़ने के कारण क्या केजरीवाल और ममता बनर्जी के रिश्ते बिगड़ सकते हैं और कल होने वाले महिला विश्व कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच के लिए दोनों टीम की कैसी तैयारी है, सुनिए दिन भर में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से प्रोड्यूसर- रोहित त्रिपाठी साउंड मिक्सिंग- सचिन द्विवेदी

अमेरिका-रूस के टकराव में भारत-चीन को क्या फायदा होने वाला है: दिन भर, 17 मार्च 17.03.2022

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार तो बन गई, मंत्री कौन बनेंगे और भगवंत मान ने क्या 'ऐतिहासिक फैसला' लिया, डॉलर का वर्चस्व कैसे टूट जाएगा, रूस-यूक्रेन युद्ध का अपडेट और इजरायल में मिला कोरोना का नया वेरिएंट कितनी तेज़ी से फैल सकता है, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. प्रोड्यूसर: शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी

भगवंत मान पंजाब में 'केजरीवाल मॉडल' लागू कर पाएंगे?: दिन भर, 16 मार्च 16.03.2022

पंजाब के नए सीएम भगवंत मान के सामने क्या समस्याएं और चुनौतियां हैं, दिल्ली मॉडल को लागू करना उनके लिए कितना मुश्किल रहने वाला है? UN में इस्लामोफोबिया के मुद्दे पर भारत की राय के क्या मायने हैं और चार राज्यों में सरकार बनाने को लेकर बीजेपी की क्या तैयारी है, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से. प्रोड्यूसर: सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग: कपिल देव सिंह

रूस से हथियारों का सौदा कम क्यों कर रहा है भारत?: दिन भर, 15 मार्च 15.03.2022

भारत ने रूस से आर्म्स की सप्लाई क्यों घटाई और अब वो किस देश से ज़्यादा हथियार खरीद रहा है, हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले की बड़ी बातें, बिहार के सीएम और असेंब्ली स्पीकर के बीच क्यों ठन गई और पंजाब में हार के बाद कांग्रेस के अंदर फिर से क्लेश क्यों मच गया है, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

यूक्रेन में रूस की बदली रणनीति क्या यूक्रेन को पड़ेगी भारी? : दिन भर, 14 मार्च 14.03.2022

रूस की बदली रणनीति क्या यूक्रेन को पड़ेगी भारी? चौथे दौर की बातचीत से क्या निकलेंगे कुछ सकारात्मक परिणाम? लगातार चुनावों में हार झेल रही कांग्रेस के सामने अब खड़ी हैं कौन सी चुनौतियां? और केंद्र सरकार दिल्ली में ऐसा क्या करने जा रही है जिससे मेयर को सीएम के बराबर अधिकार हो जाएंगे? 'दिन भर' में सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी से.

सीएम-डिप्टी सीएम के हारने का ट्रेंड क्यों चल पड़ा है?: दिन भर, 11 मार्च 11.03.2022

मुख्यमंत्रियों और उपमुख़्यमंत्रियों का हारना अब नॉर्मल क्यों होता जा रहा है, दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर केंद्र और केजरीवाल क्यों आमने-सामने, बढ़ती ठंड के साथ रूस के लिए कितना मुश्किल हो जाएगा यूक्रेन पर फ़तह करना और इंडिया-श्रीलंका डे-नाईट टेस्ट पर बातचीत, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. प्रोड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: कपिल देव सिंह

ये ब्रांड मोदी की जीत है या ब्रांड योगी की?: दिन भर, 10 मार्च 10.03.2022

क्या योगी आदित्यनाथ बीजेपी के भविष्य हैं, पंजाब में एकतरफा जीत से उत्साहित AAP नेशनल पॉलिटिक्स के खांचे में कितना फिट बैठती है और इस चुनाव ने किस किस के लिए आगे की राह बंद कर दी है, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.

आरपार के मूड में दिख रहे पुतिन-जेलेंस्की अचानक नरम क्यों पड़े?: दिन भर, 9 मार्च 09.03.2022

यूक्रेन में क्या है सूरत-ए-हाल, रूस और यूक्रेन नरम क्यों पड़ रहे हैं, आर्मी चीफ ने भारत को स्वदेशी हथियारों पर जोर देने के लिए क्यों कहा है, चुनाव नतीजों से पहले उत्तर प्रदेश में ईवीएम पर उँगलियाँ उठ रही हैं और क्रिकेट की दुनिया में आये नए नियम से क्या बदल जाएगा, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रोड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: अमृत रेगी

Luister naar de podcast Din Bhar in Replaio

Radio en podcasts in één app - gratis en zonder account. Installeer vandaag nog en mis de lancering niet

Download het op Google Play

Replaio is geen uitgever van podcasts; namen van shows, covers en audio zijn eigendom van hun makers en worden verspreid via openbare RSS-feeds