Aaj Tak Radio

Din Bhar

Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand. दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था....

Auteur

Aaj Tak Radio

Categorie

News

Website van de podcast

www.aajtak.in

Nieuwste aflevering

8 nov. 2025

Waar luisteren?

Podcasts in de app Replaio Radio Binnenkort beschikbaar

Podcasts komen binnenkort naar de app. Installeer nu en zie als eerste een compleet nieuwe kijk op podcasts

Download het op Google Play Gratis installeren Android 5 mln+ downloads · beoordeling 4,8 iOS binnenkort

Afleveringen

यूपी की सियासत में मुख़्तार अंसारी की कहानी ख़त्म हो गई?: दिन भर, 5 जून 05.06.2023

प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ने वाले कैंडिडेट के भाई की हत्या के ज़ुर्म में मुख़्तार अंसारी को आज उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई. 32 बरस पुराना मामला क्या है जिसमें मुख़्तार अंसारी को सज़ा हुई है और क्या इससे उसकी पॉलिटिकल लेगेसी पर पूर्ण विराम लग गया है, ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे के बाद रेल सेफ़्टी की चर्चा ज़ोर शोर से हो रही है. रेल मंत्रालय 'कवच' नाम का एक एंटी-कोलिज़न टेक्नीक लेकर आई थी. लेक...

राष्ट्रद्रोह क़ानून को बनाए रखने के लिए क्या दलीलें दी जा रही हैं: दिन भर, 2 जून 02.06.2023

सेडिशन के क़ानून को पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने अस्थायी तौर पर निरस्त कर दिया था और केंद्र सरकार से इसपर फिर से विचार करने को कहा. अब लॉ कमीशन ने इस पर अपने सुझाव सरकार को दिए हैं. क्या बातें कही गई हैं इसमें, आगे क्या होगा इस मामले में और आज़ादी के बाद अलग-अलग सरकारों का इस क़ानून को लेकर क्या रुख़ रहा है, कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों ने जो FIR दर्ज कराई थी, उसके डिटेल्स स...

चीफ़ जस्टिस चंद्रचूड़ के ख़िलाफ़ कौन चला रहा 'सोशल मीडिया ट्रायल'?: दिन भर, 1 जून 01.06.2023

बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे पहलवानों के समर्थन में आज पूरे देश में आंदोलन और प्रदर्शन का ऐलान किया गया था. मुजफ्फरनगर में खाप महापंचायत बुलाई गई थी. इस महापंचायत में आज क्या हुआ और आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए क्या रणनीति तैयार की गई? दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में कुछ आरोपी सरकारी गवाह बनने को तैयार हो गए हैं. क्या इससे आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व डेप्युटी सीएम मनीष सिसोद...

'मोदी सरकार के 9 साल' का बखान बीजेपी ने राजस्थान से क्यों शुरू किया: दिन भर, 31 मई 31.05.2023

प्रधानमंत्री की रैली के साथ ही बीजेपी का देशभर में महाजनसम्पर्क अभियान शुरू हो गया है. राजस्थान से ही इसकी शुरुआत क्यों की गई और प्रधानमंत्री के भाषण में किन बातों पर ज़ोर अधिक था, बृजभूषण शरण सिंह यौन उत्पीड़न केस में बेगुनाही का दावा कर रहे हैं और आज ख़बर भी उड़ गई कि जांच में पुलिस को उनके ख़िलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं, बाद में पुलिस ने खंडन वाला ट्वीट किया और फिर उसे डिलीट भी कर लिया... य...

मणिपुर हिंसा के बाद राज्य को बंटने से रोक पाएंगे अमित शाह?: दिन भर, 30 मई 30.05.2023

आज देश ने उन खिलाड़ियों को अपने मेडल्स गंगा नदी में बहाते हुए देख रहा है, जिनके मेडल्स पर कभी उछलकर तालियां बजाई थीं और गर्व साझा किया था. कुश्ती संघ के चीफ ब्रजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे पहलवान आज हरिद्वार में हैं, उनका कहना है कि अब वे इंडिया गेट पर आमरण अनशन करेंगे, जिस इलाके पर लिखते हुए लेखक अनिल यादव ने कहा कि वह भी कोई देस है महाराज, उस उत्तरपूर्व का एक राज्य मणिपुर महीने भर...

तीन फॉर्मूले, जिनसे सचिन पायलट को मनाना चाहते हैं खड़गे!: दिन भर, 29 मई 29.05.2023

राजस्थान कांग्रेस में अशोक गहलोत और सचिन पायलट की लड़ाई का हल निकालने की कोशिश आज दिल्ली में हुई, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दोनों से अलग अलग मुलाक़ातें की, इस विवाद को आलाकमान कैसे और कितना समेट पाएगा? WFI चीफ ब्रजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ प्रोटेस्ट कर रहे कुश्ती खिलाड़ियों की जंतर मंतर से विदाई हो गई है, तो पहलवानों के प्रोटेस्ट का भविष्य अब क्या होगा? चीन अपने कब्ज़े वाले तिब्बत की संस्...

पाकिस्तान से जान बचाकर आए हिंदू सरकारी सुविधाओं से दूर क्यों: दिन भर, 26 मई 26.05.2023

नए संसद भवन के उद्धाटन में बस एक दिन का वक़्त बचा है. लेकिन इस पर मचा सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष को ये नसीहत दी. तो क्या विपक्ष के नेता इस समारोह में नज़र आएंगे और उद्घाटन का पूरा कार्यक्रम क्या है? केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो गए हैं. इस मौक़े पर आज कांग्रेस 9 सवाल लेकर आई और बीजेपी की तरफ़ से जवाब भी आया. तो इन 9 सालों में मोदी सरकार के हिट्स...

ऑस्ट्रेलिया क्यों भारतीय छात्रों को वीज़ा देने से इनकार कर रहा है?: दिन भर, 25 मई 25.05.2023

दिल्ली में अफ़सरों पर कंट्रोल करने के लिए केंद्र सरकार के अध्यादेश के ख़िलाफ़ अरविंद केजरीवाल पूरे देश में विपक्षी पार्टियों का समर्थन जुटा रहे हैं. लेकिन कांग्रेस अपना स्टैंड क्लियर नहीं कर पा रही है. मामला कहाँ फंस रहा है और क्या ऑपोजिशन के पास इतने नंबर्स हैं कि राज्यसभा में इस ऑर्डिनेंस को गिरा सकें, रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के बीच "फ्रीडम ऑफ रशिया" नाम की सैन्य टुकड़ी पिछले कुछ दिनों से...

नई संसद के उद्घाटन में सरकार परंपरा तोड़ रही है?: दिन भर,24 मई 24.05.2023

कांग्रेस समेत 19 विपक्षी पार्टियों ने इस समारोह के बहिष्कार करने की बात कही है. तो विपक्ष की नाराज़गी की वजह क्या है और कितना जायज़ है, केरल के मंदिरों में RSS की शाखा पर रोक लगा दी गई है. किसने ये रोक लगाई है, ये फैसला कितना न्यायसंगत है और क्या ये वहां कोई राजनीतिक मुद्दा बन सकता है,राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं और अपनी सत्ता बरक़रार रखने के लिए अशोक गहलोत ने एक नया दांव खेला है. क्या...

भारत में सबसे ज़्यादा प्री-मैच्योर डिलीवरी क्यों, ज़िम्मेदार कौन?: दिन भर, 23 मई 23.05.2023

लोकसभा चुनाव से पहले ऑपोजिशन यूनिटी को लेकर कई स्तर पर प्रयास चल रहे हैं. आज कोलकाता में दिल्ली के सीएम ने ममता बनर्जी से मुलाक़ात की, तो बंगाल में आज क्या सियासी खिचड़ी पकी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं. उन्होंने सिडनी में आज भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित किया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज भी मौजूद रहे. दोनों नेताओं के भाषणों की अहम बातें क्या रहीं और आने...

कश्मीर में G20 मीटिंग क्या भारत का पाकिस्तान-चीन को जवाब है?:दिन भर, 22 मई 22.05.2023

आर्टिकल 370 हटने के बाद कश्मीर में पहली बार कोई इंटरनेशनल लेवल का प्रोग्राम हो रहा है. जी-20 के मेंबर कंट्रीज के टूरिजम वर्किंग ग्रुप की बैठक यहां होना अहम क्यों है.. और इससे भारत क्या मैसेज देना चाह रहा है,पापुआ न्यू गिनी के दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया पहुँच चुके हैं,नारेबाज़ी के साथ सिडनी ने उनका स्वागत किया. क्वाड के कैंसिल होने के बाद भी उनका ऑस्ट्रेलियाई दौरा क्यों इंपोर...

2000 के नोट वापस लेने के सरकारी ऐलान में क्या झोल है: दिन भर, 19 मई 19.05.2023

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अदाणी ग्रुप पर कुछ गंभीर आरोप लगाए गए थे. मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था और कोर्ट ने जांच के लिए एक एक्सपर्ट कमिटी बनाई थी. इसी की एक रिपोर्ट आज सामने आई है. किन सवालों के जवाब मिले हैं इस रिपोर्ट में और कौन से पहलू सामने आने बाक़ी हैं. पाकिस्तान में भारी उथल-पुथल मची है और ज़बरदस्त पावर स्ट्रगल चल रही है. इमरान ख़ान और पाकिस्तानी आर्मी आमने-सामने हैं, उनके कई समर्थक गिर...

क़ानून मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, मोदी सरकार की क्या तैयारी: दिन भर, 18 मई 18.05.2023

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से लॉ मिनिस्ट्री वापस ले ली गई है, अर्जुन राम मेघवाल उनकी जगह लेंगे. क़ानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल की भी बदली हुई है. तो मोदी सरकार के इस क़दम के पीछे क्या वजहें रहीं और क्या ये फ़ेरबदल सरकार की किसी बड़ी तैयारी का संकेत देते हैं. कर्नाटक का अगला सीएम कौन होगा, चार दिनों की खींचतान के बाद ये सस्पेंस ख़त्म हो गया है. कांग्रेस आलाकमान ने इस पॉलिटिकल डेडलॉक को कैसे सुलझाया?...

Punjab Kings की हार से किसका काम आसान हो गया: IPL की टें टें, S4E35 18.05.2023

IPL Playoffs की रेस और दिलचस्प हो गई है. PBKS vs DC मैच में Punjab Kings की हार से कैसे RCB और MI का फ़ायदा हो गया? PBKS ने क्या ब्लंडर कर दिया और अपने क्वॉलिफिकेशन की राह कितनी मुश्किल कर ली है, प्लेइंग 11 में बदलाव करना Delhi Capitals के लिए बड़ी पॉजिटिव कैसे रही? क्या DC की तरह ही SRH, Royal Challengers Bangalore का काम ख़राब कर सकती है? SRH vs RCB मुक़ाबले में बेंगलुरू की टीम फ़ेवरेट है लेकिन उलटफ़े...

सिद्धारमैया का नाम तय था, लेकिन फिर डीके ने क्या खेल कर दिया: दिन भर, 17 मई 17.05.2023

कर्नाटक के सीएम पद की रेस में क्या अभी और ट्विस्ट आएंगे, डीके शिवकुमार क्यों झुकने को तैयार नहीं हैं? विपक्षी एकता का जो प्रस्ताव ममता और अखिलेश सुझा रहे हैं, क्या वो कांग्रेस को क़बूल होगा और ये फॉर्मूला कितना प्रैक्टिकल है? दो दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के हिरोशिमा जा रहे हैं, जहाँ वो G7 मीट को अडेंट करेंगे, लेकिन इस मीटिंग में भारत के लिए क्या चुनौतियां हैं? अमेरिकी स्टेट डिपार्टमें...

सिद्धारमैया या डीके, क्या कहते हैं बॉडी लैंग्वेज के इशारे: दिन भर, 16 मई 16.05.2023

कर्नाटक का सीएम कौन होगा? कांग्रेस के खेमे में बेंगलुरू से दिल्ली तक खूब हलचल है. सियासी और दिमाग़ी गुत्थमगुत्थी चल रही है. सीएम पद के दावेदारों में से एक डीके शिवकुमार आज दिल्ली पहुंचे और सेंट्रल लीडरशिप से मुलाक़ात की, इसके हासिल क्या रहे. मणिपुर में हिंसा का दौर तो थम गया है लेकिन इसकी आग ने हज़ारों लोगों का अमन-चैन लील लिया. अभी वहां के हालात कैसे हैं और इस मसले पर क्या राजनीतिक खींचतान चल रही है...

कर्नाटक में कांग्रेस जीती, कांग्रेस में कौन जीतेगा?: दिन भर, 15 मई 15.05.2023

कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार में किसकी दावेदारी ज़्यादा मजबूत है? राजस्थान में बाग़ी तेवर दिखा रहे सचिन पायलट ने गहलोत सरकार को क्या चेतावनी दी है और उनकी ये वार्निंग चुनावी साल में राजस्थान कांग्रेस के लिए कितना गंभीर घाव बन सकती है? देश की नामी यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेने का नया तरीका स्टूडेंट्स के लिए कितनी बड़ी चुनौती खड़ी कर सकता है? तुर्किये में चुनाव के न...

'पंचमुखी' जाति की राजनीति ने कांग्रेस को कर्नाटक जिताया?: दिन भर, 13 मई 13.05.2023

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी सत्ता से बाहर हो गई है औऱ कांग्रेस को मिल गया है स्पष्ट बहुमत... मुख्यमंत्री का सेहरा डीके शिवकुमार के सिर बंधेगा या सिद्धरमैया के? इसी साल पांच और राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, हिमाचल के बाद कर्नाटक से जो मूमेंटम कांग्रेस को मिला है, उसे बनाए रखने के लिए राहुल गांधी की पार्टी को क्या करने और क्या नहीं करने की ज़रूरत है, निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ब...

पाकिस्तान के PM का पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट से भरोसा क्यों उठ गया है?: दिन भर, 12 मई 12.05.2023

आज किस बिनाह पर पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने इमरान ख़ान को जमानत दे दी, अडाणी हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज क्या सुनवाई हुई, बृजभूषण शरण सिंह मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने क्या नए निर्देश दिए और पश्चिम बंगाल सरकार की नई व्यवस्था क्या डॉक्टर तैयार करने का सही तरीका है, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर ~ सूरज कुमार

इमरान की रिहाई तो हो गई लेकिन पेंच कहाँ फंस गया :दिन भर, 11 मई 11.05.2023

पाकिस्तान में इमरान खान की गिरफ़्तारी से छाए पॉलिटिकल ड्रामे ने आज बिल्कुल उलटी करवट ली है. गिरफ़्तारी के तीसरे दिन ही पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की रिहाई के आदेश दिए हैं. इस आदेश के बाद अब आगे क्या होगा,सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कम होगा दिल्ली के LG-CM का झगड़ा,कर्नाटक में शिंदे सरकार की मुश्किल कैसे बढ़ी और पायलट की रणनीति क्या? सुनिए 'दिन भर' में. प्रोड्यूसर - शुभम तिवारी साउंड मिक्स...

कर्नाटक Exit Polls में कांग्रेस को बढ़त लेकिन बात सिर्फ़ इतनी नहीं!: दिन भर, 10 मई 10.05.2023

कर्नाटक में फाइनली कांग्रेस और बीजेपी दोनों का भविष्य EVM मशीनों में क़ैद हो गया, क्या कहता है वोटर टर्नआउट और वोटिंग के मद्देनजर अलग-अलग पार्टियों के जो दावे हैं, उनमें किसका दावा दमदार है, पाकिस्तान में इमरान खान की गिरफ़्तारी के बाद आज उनकी कोर्ट में पेशी हुई, दूसरी तरफ़ उनके समर्थकों की सरकारी इमारतों में हिंसा, तोड़फोड़ और आगज़नी जारी है,और धीरेंद्र शास्त्री के बागेश्वर धाम के साथ एक नया विवाद...

इमरान ख़ान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में लगी आग और भड़केगी?: दिन भर, 9 मई 09.05.2023

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की जिस तरह गिरफ्तारी हुई, उसकी मैसेजिंग क्या है? राजस्थान में सचिन पायलट बनाम अशोक गहलोत की लड़ाई क्या अब एक निर्णायक मोड़ पर है, फिल्म द केरला स्टोरी के बहाने केरल की दो कहानियों पर बात और मॉस्को विक्ट्री डे परेड से आई पुतिन और जेलेंस्की के भाषणों के इशारे, सुनिए 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से. प्रड्यूसर ~ सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग ~ सचिन द्विवेदी Disclaime...

कर्नाटक चुनाव में कितना वोट स्विंग कर सकता है बड़ा खेल: दिन भर, 8 मई 08.05.2023

कर्नाटक चुनाव प्रचार में किस पार्टी का ज़ोर ज़्यादा दिखा, कौन से मुद्दे हावी रहे और वहां अभी हवा का रूख किस तरफ़ है? वसुंधरा राजे को लेकर दिए गए अशोक गहलोत के बयान का मर्म क्या है, तुर्की चुनाव में राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन को विपक्षी पार्टियों के गठबंधन से कितनी चुनौती मिलेगी और WhatsApp पर कई लोगों को आजकल विदेशी नंबरों से कॉल क्यों आ रहे हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से. प्रड्यू...

शरद पवार की इस्तीफा वापसी NCP का भला करेगी?: दिन भर, 5 मई 05.05.2023

शरद पवार ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है. क्या ये पवार की महज़ दबाव वाली राजनीति थी या कुछ और, SCO के विदेश मंत्रियों की बैठक में किन मुद्दों पर बात हुई, भारत-रूस के बीच रूपए-रूबल में ट्रेड की बातचीत कहाँ अटक गई और राजौरी मुठभेड़ के अपडेट्स सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर ~ सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग ~ सचिन द्विवेदी Disclaimer: इस पॉडकास्ट में एक्सपर्ट्स के विचार उनके निजी हैं. आज तक रेड...

जाति गणना पर लगी रोक विपक्षी एकता को नुकसान कैसे पहुंचा सकती है?: दिन भर, 4 मई 04.05.2023

बिहार में होने वाली जाति जनगणना पर पटना हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है. कैसे इस ख़बर का असर बिहार के अलावा पूरे देश में हो सकता है, पूर्वोत्तर भारत के राज्य मणिपुर में हालात तनावपूर्ण हैं, वहां दो समुदाय के बीच झड़प क्यों हिंसक हो गई, बिलावल भूट्टो के भारत दौरे से पाकिस्तान की अवाम क्या उम्मीदें रखे हुए हैं और जंतर-मंतर पर पहलवानों के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स, सुनिए 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से. प्रड्यू...

Luister naar de podcast Din Bhar in Replaio

Radio en podcasts in één app - gratis en zonder account. Installeer vandaag nog en mis de lancering niet

Download het op Google Play

Replaio is geen uitgever van podcasts; namen van shows, covers en audio zijn eigendom van hun makers en worden verspreid via openbare RSS-feeds