Aaj Tak Radio

Din Bhar

Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand. दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था....

Auteur

Aaj Tak Radio

Categorie

News

Website van de podcast

www.aajtak.in

Nieuwste aflevering

8 nov. 2025

Waar luisteren?

Podcasts in de app Replaio Radio Binnenkort beschikbaar

Podcasts komen binnenkort naar de app. Installeer nu en zie als eerste een compleet nieuwe kijk op podcasts

Download het op Google Play Gratis installeren Android 5 mln+ downloads · beoordeling 4,8 iOS binnenkort

Afleveringen

बारिश का ये कहर पहाड़ों पर बड़े ख़तरे की आहट?: दिन भर, 10 जुलाई 10.07.2023

मॉनसून की बारिश इस बार राहत कम मुसीबत ज्यादा बरसा रही है. बुरा हाल है हिमाचल प्रदेश का जहां एक हफ्ते में चौदह लोग जान गंवा चुके हैं और स्कूल-रास्ते सब बंद है,क्या हैं ताज़ा हालात, बारिश से सब्जियों के दाम में भी आग लगी है, क्या महंगा हुआ है,चुनावी हिंसा के मामले में पश्चिम बंगाल और बिहार टॉप पर क्यों है और बीबीसी सीरिया में बैन कर दिया गया है,उसके ऐङ्कर पर नाबालिग़ को ड्रग्स देने के आरोप लगे हैं? सु...

2024 में कैसे लड़ेगा 'सेनापतिविहीन' विपक्ष?: दिन भर, 7 जुलाई 07.07.2023

मोदी सरनेम पर विवादित बयान मामले में राहुल गांधी आज हाईकोर्ट से भी निराश हुए. क्या ऑप्शन बचे हैं राहुल और कांग्रेस के पास और 2024 चुनाव से पहले अगर राहुल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली, दिल्ली में कल राजस्थान कांग्रेस की बैठक के बाद आज बीजेपी ने वसुंधरा राजे को दिल्ली बुलाया था, क्या हुआ इस बैठक में और चुनावी तौर पर बीजेपी वसुंधरा राजे को किस रोल में चाहती है, फिर आरबीआई की एक कोशिश पर बात जो...

2024 तक जाएगा आदिवासियों के चरण पखारने का संदेश?: दिन भर, 6 जुलाई 06.07.2023

मध्यप्रदेश में पेशाब कांड के पीड़ित से आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मिलने की तस्वीर दिन भर चर्चा में रही.राजनीतिक तौर पर क्या कहती है ये मुलाकात और बीजेपी के आदिवासी वोटर्स पर फोकस करने की रणनीति में ये मुलाकात क्या जोड़ेगी,राजस्थान पर दिल्ली में मीटिंग के बाद अरसे बाद आज नेताओं के लगभग संतुष्ट और मुस्कुराते चेहरे दिखे.क्या तय हुआ इस मीटिंग में और क्या कांग्रेस ने गहलोत-पायलट की टसल का हल ढूं...

अजित पवार ने शरद पवार को 'रिटायर' कर दिया है?: दिन भर, 5 जुलाई 05.07.2023

एनसीपी किसकी है ये जताने को अजीत पवार और शरद पवार के बीच शक्ति प्रदर्शन हुआ है आज, साथ ही शिंदे गुट के एक विधायक का बयान आया है जो प्रोब्लेमेटिक है अजीत पवार एंड कम्पनी के लिए. प्रवेश शुक्ला जिसने एक व्यक्ति पर पेशाब कर दिया,मध्यप्रदेश के चुनावी बरस में एक बड़ा मुद्दा और चिंता बना है, आज उस के घर पर बुलडोज़र ऐक्शन भी हुआ, आज मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की मीटिंग हुई, आपत्तियाँ क्या हैं यूनिफॉर्म सिविल क...

BJP प्रदेश अध्यक्षों में बदलाव कैबिनेट फेरबदल से पहले की हलचल है?: दिन भर, 4 जुलाई 04.07.2023

2017 में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन संगठन का मेम्बर बनने के भारत ने पहली बार इसकी अध्यक्षता की है. इस वर्चुअल सम्मिट में संगठन को एक बड़ी सफलता मिली जब पहली बार इसमें ईरान शामिल हुआ, बाक़ी दुनिया और ख़ास तौर से अमेरिका के लिए इस घटना का संदेश क्या है, बीजेपी ने लोकसभा चुनावों से पहले चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं. ये बदलाव किन चीज़ों को ध्यान में रखकर किए गए और इसका मोदी मंत्रिमंडल में...

अजीत पवार NCP तोड़ कर भी शरद पवार का साथ क्यों चाहते हैं?: दिन भर, 3 जुलाई 03.07.2023

महाराष्ट्र सरकार में एनसीपी के अजित पवार समेत कई नेताओ के शामिल होने के बाद पार्टी किसकी है ये सवाल है.एनसीपी में चल रहे अपनी डफली अपना राग के बीच पार्टी पर दावा किसका मजबूत है और क्या है भविष्य एनसीपी का,दिल्ली में यूसीसी पर पार्लियामेंट्री कमेटी की बैठक हुई है आज,क्या हुआ है इसमें और एक बिल जो अभी ड्राफ्ट की शक्ल में भी नहीं है वो विपक्ष के दो फाड़ की वजह क्यों बन गया है, छत्तीसगढ़ में इस बरस का च...

मणिपुर सीएम बीरेन सिंह के इस्तीफे की बात किसने फैलाई?: दिन भर, 30 जून 30.06.2023

मणिपुर में मुख्यमंत्री इस्तीफा देंगे ऐसी खबरें चल रही थीं,अब खंडन आ गया है कि ऐसा कुछ नहीं होगा, क्या ये दबाव है हिंसा के बाद का जो मुख्यमंत्री एन वीरेन सिंह पर है, दूसरी तरफ गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान के उदयपुर में थे आज ,क्यों अहम है ये इलाका बीजेपी के लिए और अमित शाह ने अपने भाषण में क्या कहा, दूसरी तरफ गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान के उदयपुर में थे आज ,क्यों अहम है ये इलाका बीजेपी के लिए और अ...

राहुल गांधी के मणिपुर दौरे से किसे 'खतरा' है?: दिन भर, 29 जून 29.06.2023

राज्य में हिंसा के बाद पहली बार राहुल गांधी मणिपुर गए पहुंचे हैं.क्या है उनके इस दौरे का मतलब और मणिपुर में हिंसा ने मिजोरम को कैसे परेशान कर दिया है,बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की कल बैठक हुई है,सुगबुगाहटें हैं कि संगठन और सरकार में कुछ बदलाव हो सकते हैं. क्या है ये बदलाव, राजस्थान में कांग्रेस 70 सीटों पर उम्मीदवार जल्दी उतारना चाहती है.कैसी हैं ये 70 सीटें और इनको ये स्पेशल ट्रीटमेंट क्यों और...

यूनिफार्म सिविल कोड पर हिंदुओं की क्या चिंताएं हैं?: दिन भर, 28 जून 28.06.2023

यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड पर बहस और तेज़ हो गई है. मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को लगता है कि इसका ज़्यादा नुकसान मुसलमानों को होगा.. लेकिन चिंताएं दूसरी तरफ से भी हैं. यूनिफॉर्म सिविल कोड देश के बहुसंख्यक हिंदुओं को किस तरह से प्रभावित कर सकता है,,छत्तीसगढ़ में चुनाव हैं,सत्ता में कांग्रेस है लेकिन टीएस देव सिंह की मुख्यमंत्री न बन पाने की टीस अब भी है. भूपेश बघेल, सिंहदेव और राहुल गांधी की आज बैठक हुई, क्या...

कांग्रेस की 2024 टीम में प्रियंका गांधी कहाँ होंगी?: दिन भर, 27 जून 27.06.2023

कर्नाटक से संभली कांग्रेस में बड़ा बदलाव होने की सुगबुगाहट है,क्या प्रियंका गांधी को और बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है, टमाटर के दाम 100 से 120 रुपए किलो जा पहुंचे हैं. उछाल मार रहे दाम कब नीचे आएंगे, रूस में वागनर आर्मी के लिए आज राहत का दिन है लेकिन प्रिगोझिन पर तलवार क्यों लटकी है और केदारनाथ से वायरल हुई वीडियो से पशु क्रूरता का सवाल क्यों खड़ा हो गया? सुनिए 'दिन भर' में. प्रोड्यूसर - चेतना काला...

पहलवान कोर्ट में लड़ेंगे लेकिन WFI के सामने अब भी ये सवाल है: दिन भर, 26 जून 26.06.2023

जंतर मंतर से शुरू हुआ पहलवानों का प्रोटेस्ट अब कोर्ट तक रह जाएगा. क्या वजहें हैं इस बयान की और क्या पहलवानों के इस कदम को पीछे हटना माना जाए, मॉनसून खुशियां लेकर आए ना आए,असम के बाद अब हिमाचल में मॉनसून मुश्किल लेकर आया है. स्थिति गम्भीर है और मौसम विभाग कह रहा है ये अभी कई दिन का खेल है, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर चिंतित...

2024 में विपक्ष की बारात का 'दूल्हा' तैयार है?: दिन भर, 23 जून 23.06.2023

2024 चुनावों से पहले गठबंधन का सूत्र तलाशते विपक्षी दलों की बैठक आज पटना में हुई .राहुल गांधी, लालू यादव से लेकर केजरीवाल तक सब पहुंचे,क्या तय हुआ बैठक में और 2024 में बीजेपी को सत्ता से खदेड़ने का क्या प्लान सोचा विपक्ष ने, अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे का आज अंतिम दिन है. तीन दिन की बातों-मुलाकातों का सार क्या और कौन कौन सी डील डन हुईं,इलोन मस्क भारत में इंटरनेट लाना चाह रहे हैं लेकिन यह...

NCP नेता अजित पवार संगठन में पद मांगकर खेल कर रहे हैं?: दिन भर, 22 जून 22.06.2023

एनसीपी नेता और शरद पवार के भतीजे अजीत पवार कह रहे हैं कि वो राज्य के लीडर ऑफ ओपोजिशन का पद नहीं चाहते. ये वही पवार हैं जो सुप्रिया सुले को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कह रहे थे कि वो राज्य की जिम्मेदारियों से ख़ुश हैं. क्यों बदला है अजीत पवार का रुख और यहाँ से उनकी राजनीति का भविष्य क्या है, एंटीबायटिक्स के धड़ल्ले से इस्तेमाल के चलते बीमारियां बढ़ गई हैं... भारत वो तीसरा देश है जहां ऐसी बीमारिय...

बाइडेन क्यों चाहेंगे भारत इन 3 मुद्दों पर मान जाए: दिन भर, 21 जून 21.06.2023

प्रधानमंत्री मोदी की US विज़िट का आज पहला दिन है। अमेरिकी बिजनेस लीडर्स, हेल्थ एक्सपर्ट्स और टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क से उनकी मुलाकात हुई. कल उनकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात होनी है,क्या एजेंडा होगा इस मुलाकात का,छत्तीसगढ़ में इस साल चुनाव होने हैं, आदिवासी वोट पर सबकी नजरें हैं, इसी रेस में सर्व आदिवासी समाज पार्टी भी है. ये पार्टी राज्य में कितनी अहम है... और ये किसकी मुसीबत बढ़ाएगी,ट्रिपल तल...

भारत-अमेरिका के अच्छे रिश्तों में चीन कैसे मदद कर रहा है: दिन भर, 20 जून 20.06.2023

2009 के बाद ये दूसरा मौका है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री यूएस की राजकीय यात्रा करेंगे. इस दौरे की तैयारियां क्या हैं और इस यात्रा का एजेंडा क्या होगा,मध्यप्रदेश में सत्ता वापसी की उम्मीद लिए शिवराज और बीजेपी आदिवासी वर्ग को साधने की कोशिश में हैं.. समझेंगे कि ये तबका एमपी की पॉलिटिक्स में क्या रोल निभाता है, पंजाब में गुरुवाणी के टेलीकास्ट को फ्री करने के लिए विधानसभा में एक बिल पास हुआ है आज, लेकि...

बाल ठाकरे की विरासत के युद्ध में अब भी क्यों आगे हैं उद्धव?: दिन भर, 19 जून 19.06.2023

बालासाहेब की शिवसेना के दो धड़ों में बंटने के बाद आज पहला स्थापना दिवस था. उद्धव और शिंदे दोनों ने अलग अलग रैलियां की.इन रैलियों के दम पर दोनों पक्ष असल शिवसेना होने का दम भर रहे हैं तो दावा किसका मज़बूत है , कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की मौत के साथ ही चर्चा शुरू हो गई है कि क्या लगातार हो रही खालिस्तानी नेताओं की हत्या इस आंदोलन के पतन की शुरूआत है, फिर एक रिपोर्ट जो कह रही है कि...

इन सीटों पर बीजेपी-कांग्रेस की सीधी टक्कर, इसी से तय होगी 2024 की लड़ाई: दिन भर, 16 जून 16.06.2023

मणिपुर में लाख जतन के बाद भी हिंसा की आग बुझ नहीं पा रही है. उपद्रवियों ने कल एक केंद्रीय मंत्री का घर फूंक दिया, वहां शांति बहाली के लिए जो प्रयास चल रहे हैं, अमित शाह से लेकर हिमंता बिस्वा सरमा के वहां जाने के बाद भी हालात कंट्रोल में क्यों नहीं हैं, लोकसभा चुनाव के लिए गोटियां सेट होनी शुरू हो गई हैं. कहाँ कहाँ बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है, रीजनल पार्टियों का कितना...

रेप के आरोपों से शायद बच जाएं लेकिन बृजभूषण अभी पाक साफ नहीं?: दिन भर, 15 जून 15.06.2023

चक्रवाती तूफ़ान बिपरजॉय गुजरात के तटीय इलाक़ों से टकरा गया है. कितना इम्पैक्ट पड़ने वाला है इस तूफ़ान का और पाकिस्तान में इसका क्या असर देखने को मिल रहा है, महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप झेल रहे बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट फाइल कर दी है. हज़ार पन्नों की इस चार्जशीट में पुलिस ने क्या क्या लिखा है और बृजभूषण पर क्या अब भी गिरफ़्तारी की तलवार लटक रही है,जानबूझकर बैंकों को लोन के...

मणिपुर हिंसा पर सरकारें क्यों फेल हो रही हैं?: दिन भर, 14 जून 14.06.2023

मणिपुर सरकार की लाख कोशिशों के बाद हिंसा नहीं थम रही. कल 9 लोगों की हत्या हुई, 10 लोग घायल हुए. तो दिक्कत कहां आ रही हैं, क्यों बार बार कोशिशों के बाद भी मणिपुर सरकार रोकने में नाकाम साबित हो रही है, तमिलनाडु में आजकल संकट बिजली का नहीं, बिजली मंत्री का है. राज्य के बिजली मंत्री वी.सेंथिल बालाजी को मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार कर लिया गया. तो क्या है इनसे जुड़ा मनी लांड्रिंग का पूरा मामला, बिपर...

ट्विटर नियम नहीं मान रहा था या सरकार दबाव बना रही थी?: दिन भर, 13 जून 13.06.2023

एक इंटरव्यू के दौरान ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी ने ऐसा कहा है कि किसान आंदोलन के दौरान ट्विटर और ट्विटर यूजर्स पर भारत सरकार ने दबाव बनाया. इसके बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर है, फिर मध्यप्रदेश के सतपुड़ा भवन की आग पर बात होगी, चुनाव करीब है तो इस आग को दुर्घटना से ज्यादा साजिश कहा जा रहा है, राजस्थान में गहलोत सरकार के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन हुआ आज. अब तक अपनों से परेशान गहलोत के सामने खुलकर व...

वैक्सिनेशन डेटा लीक का दावा क्यों झुठला रही सरकार?: दिन भर, 12 जून 12.06.2023

कोविड के उरूज़ पर सरकार के लिए कोविन का टीका ज़रूरी हथियार था, अब वो डेटा लीक की वजह से चर्चा में है.. एक रिपोर्ट दावा कर रही है कि बड़े बड़े लोगों के नम्बर और पर्सनल डेटा लीक हो गया है, ये कैसे हुआ, किसकी ज़िम्मेदारी बनती है, आज दिल्ली के दो बड़े नेता देश के दो राज्यों में दौरे पर पहुंचे. गृह मंत्री अमित शाह तमिलनाडु में थे और प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश में. चुनावी शोर में दोनों नेताओं ने वोट के लिए क...

हरियाणा में दुष्यंत चौटाला से पिंड छुड़ाना चाहती है BJP?: दिन भर, 9 जून 09.06.2023

दुष्यंत चौटाला की जेजेपी के साथ बीजेपी का गठबंधन क्या टूटने वाला है? चारधाम यात्रा शुरू हुए डेढ़ महीने बीत चुके हैं और इस दौरान क़रीब सवा सौ लोगों की जान चली गई है. वजह क्या है और किन लोगों को चारधाम यात्रा पर जाने से बचना चाहिए? अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के खिलाफ किस मामले में 7 आरोप तय हुए हैं और उनके प्रेसिडेंशियल कैम्पेन पर क्या इम्पैक्ट पड़ेगा और लंदन में WTC का फाइनल मैच किधर जा...

बृजभूषण के ख़िलाफ़ पॉक्सो मामले में बयान बदलने से जांच पर क्या असर पड़ेगा: दिन भर, 8 जून 08.06.2023

बृजभूषण शरण सिंह मामले में एक बड़ा मोड़ आया है. यौन शोषण का आरोप लगाने वाली माइनर के पिता ने अपना बयान बदल लिया है. क्या कहा है उन्होंने और इसके पीछे वजह क्या बताई है? बालासोर ट्रेन हादसे में ट्रेन के डेटा लॉगर को खंगालने से क्या जानकारियां सामने आई हैं, इस घटना की सीबीआई जांच भी हो रही है, तो पहले के वैसे ट्रेन एक्सीडेंट्स जिनकी जांच सीबीआई और NIA ने की, वो किस नतीजे पर पहुंचे? फ्लाइट टिकटों के दा...

पहलवानों की अनुराग ठाकुर से मुलाकात के बाद क्या बदल गया?: दिन भर, 7 जून 07.06.2023

WFI चीफ बृजभूषण के खिलाफ़ मोर्चा डाले पहलवान आज खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलने पहुंचे. ये मुलाकात पहलवानों के लिए कितनी सफल रही,दिल्ली से 150 कि.मी दूर हरियाणा से भी कुछ मांगे उठी है.लेकिन ये मांग पहलवानों की नहीं, किसानों की है. किसान ने मांगो को लेकर जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम कर दिया था.बाद में पुलिस लाठीचार्ज किया तो माहौल और ज्यादा बिगड़ गया.अब किसानों ने हाईवे खाली कर दिया है लेकिन कुछ श...

बालासोर रेल दुर्घटना को साजिश बताने वाली थ्योरी कितनी सही?: दिन भर, 6 जून 06.06.2023

बालासोर रेल दुर्घटना क्या कोई साजिश थी. ये सवाल घटना के दिन से ही जीवंत है. हालिया अपडेट ये है कि इससे जुड़ी कई थ्योरी हैं. सीबीआई इसका पता लगा रही है, मगर दिक्कत यहां भी है और वो ये कि विपक्ष इसके विरोध में है, लेकिन क्यों और जांच कहां तक बैठ पाई है, . महीना भर हो गया बृजभूषण के खिलाफ FIR दर्ज हुए. गिरफ्तारी के नाम पर निल बट्टे सन्नाटा. कल जो तीन पहलवान थे साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट...

Luister naar de podcast Din Bhar in Replaio

Radio en podcasts in één app - gratis en zonder account. Installeer vandaag nog en mis de lancering niet

Download het op Google Play

Replaio is geen uitgever van podcasts; namen van shows, covers en audio zijn eigendom van hun makers en worden verspreid via openbare RSS-feeds