Aaj Tak Radio

Din Bhar

Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand. दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था....

Auteur

Aaj Tak Radio

Categorie

News

Website van de podcast

www.aajtak.in

Nieuwste aflevering

8 nov. 2025

Waar luisteren?

Podcasts in de app Replaio Radio Binnenkort beschikbaar

Podcasts komen binnenkort naar de app. Installeer nu en zie als eerste een compleet nieuwe kijk op podcasts

Download het op Google Play Gratis installeren Android 5 mln+ downloads · beoordeling 4,8 iOS binnenkort

Afleveringen

शरद पवार की किताब की ये बातें उद्धव ठाकरे को बुरी लगेंगी: दिन भर, 03 मई 03.05.2023

शरद पवार की ऑटोबायोग्राफी में उद्धव ठाकरे के बारे में क्या कहा गया है और क्या ठाकरे गुट और NCP के बीच बढ़ती दूरी अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है? सेम सेक्स मैरेज पर सरकार का रुख़ क्या नरम हुआ है और ऐसे कपल की समस्याओं पर विचार करने के लिए जो कमेटी बनेगी, वो क्या क्या करेगी? भारत में एविएशन सेक्टर का इतिहास ऊबड़ खाबड़ क्यों रहा है और स्पैम कॉल की परेशानी को ख़त्म करने का सरकारी प्लान कितना क...

शरद पवार के बाद NCP टूटी तो उद्धव को फ़ायदा होगा?: दिन भर, 2 मई 02.05.2023

82 साल के शरद पवार ने अगली पीढ़ी के लिए एनसीपी प्रमुख की कुर्सी छोड़ दी है, उनके बाद एनसीपी किसके हाथ में जाएगी, महाराष्ट्र विकास अघाड़ी के लिए इस ख़बर का मतलब क्या हो सकता है, बजरंग दल पर बैन की बात क्या कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस पर पड़ेगा भारी, क्यों गैंग्स का सफाया नहीं कर पा रही दिल्ली पुलिस और लादेन की मौत के 12 साल बाद उसका संगठन अलक़ायदा कहाँ है, कितना कमज़ोर हुआ, 'दिन भर' में सुनिए कुलदीप म...

BJP का मुफ्त दूध-सिलेंडर का वादा 'रेवड़ी' क्यों नहीं है?: दिन भर, 1 मई 01.05.2023

कर्नाटक में बीजेपी के मैनिफेस्टो की बड़ी बातें क्या हैं, बाक़ी पार्टियों से क्या अलग है इसमें और कांग्रेस किस बात को लेकर बीजेपी पर हमलावर हो रही है? भारतीय कुश्ती संघ के चीफ बृजभूषण शरण सिंह ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर अब क्या कहा और अखिलेश यादव की ओर उनका झुकाव क्या कहानी बयां कर रहा है? तलाक पर आज सुप्रीम कोर्ट में क्या सुनवाई हुई, डिवोर्स के प्रोसेस में क्या बदलाव आएगा और क्या आने वाले 5 सालों...

बृजभूषण सिंह ने किस शर्त पर इस्तीफ़े की पेशकश की? दिन भर, 28 अप्रैल 28.04.2023

सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद WFI चीफ बृजभूषण के खिलाफ़ FIR दर्ज हो गई है. अब यहां से मामला क्या करवट लेने वाला है, अतीक अहमद की हत्या पर. सरकार से कोर्ट ने क्या सवाल किए हैं और आरोपियों पर कोर्ट का क्या कहना है, मणिपुर में हिंसा भड़क गई है. मुख्यमंत्री बीरेन सिंह का एक कार्यक्रम में शिरकत करने वाले थे लेकिन उससे पहले ही वहां आदिवासियों ने वहां तोड़फोड़-आगजनी कर दी, पूरा मामला क्या है, सुनिए 'दिन भर...

पीटी उषा को पहलवानों का धरना ग़लत क्यों लग रहा है? दिन भर, 27 अप्रैल 27.04.2023

ओलंपिक एसोसिएशन जिसकी प्रेसीडेंट एथलीट पीटी उषा हैं, उसकी आज मीटिंग हुई. कोशिश ये थी कि WFI वाले मसले का समाधान निकाला जाए, तो क्या कोई समाधान निकल पाया? कर्नाटक चुनाव प्रचार में कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एंट्री होने वाली है, लेकिन उससे पहले आज उन्होंने राज्य के बीजेपी कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया. तो अपने भाषण में उन्होंने क्या कहा, क्या छोड़ दिया? सैनी समाज सड़कों पर है. 12 फीसदी...

छत्तीसगढ़ में फिर क्यों बढ़ गए नक्सली हमले?: दिन भर, 26 अप्रैल 26.04.2023

कर्नाटक चुनाव जो अबतक जाति आधारित और लोकल मुद्दों के इर्द गिर्द घूमता नज़र आ रहा था, उसने अब कम्यूनल जोर पकड़ लिया है. लेकिन ऐसा हम क्यों कह रहे हैं, इसके पीछे की वज़ह क्या है, छत्तीसगढ़ में चुनाव तो अभी दूर हैं लेकिन आज हुए नक्सली हमले ने राज्य की राजनीति गर्म कर दी है. दंतेवाड़ा में DGR यानी कि District Reserve Guards पर नक्सली हमला हुआ जिसमें 11 जवान शहीद हो गए. तो ये पूरा मामला है क्या है, कैस...

हत्या के दोषी आनंद मोहन के समर्थन में क्यों उतरी बिहार सरकार?: दिन भर, 25 अप्रैल 25.04.2023

क्या कर्नाटक कांग्रेस को उसके ही सबसे बड़े नेता सिद्धारमैया का बयान नुकसान पहुंचाने वाला है? ये सवाल इसलिए क्योंकि लिंगायत सीएम को लेकर सिद्धारमैया से एक सवाल पूछा गया. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं. विपक्ष को एकजुट कर रहे हैं, सुर्खियां भी खूब बटोर रहे हैं. लेकिन इन दोनों नेताओं का एक और भ्रमण है जो सुर्खियों में हैं, जंतर मंतर पर WFI च...

पहलवानों की सरकार से टूटी आस, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा WFI का केस: दिन भर, 24 अप्रैल 24.04.2023

नीतीश कुमार 2024 में कांग्रेस की छतरी को बड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं, रूठों को मनाने पहुंच रहे हैं, आज उन्होंने मुलाक़ात की ममता बनर्जी और अखिलेश यादव से...लेकिन क्या नीतीश के पास ऐसे प्रस्ताव होंगे कि ममता और अखिलेश पिघल जाएं, कुश्ती संघ के खिलाफ़ पहलवानों की लड़ाई का मामला अब पहुंच गया है सुप्रीम कोर्ट. ऐसा लगता है कि इस मसले के हल के लिए पहलवानों की सरकार से आस अब नहीं रही, कोर्ट जाने के बाद...

वाड्रा लैंड स्कैम मामले में अब कांग्रेस की जगह बीजेपी घिर गई?: दिन भर, 21 अप्रैल 21.04.2023

हरियाणा में रॉबर्ट वाड्रा की जिस लैंड डील को बीजेपी ने मुद्दा बनाया था, जिसके लिए ‘वाड्रा मॉडल ऑफ डेवलेपमेंट’ और ‘दामाद जी का भ्रष्टाचार’ जैसे विशेषण दिए थे, उस पर सरकार ने अदालत में एफिडेविट दिया है कि इस डील में कोई इररैगुलैरिटी नहीं हुई. पुंछ आतंकी हमला, जिसमें कल 5 जवान शहीद हो गए, उसकी ज़िम्मेदारी पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट ने ली है... फारूक़ अब्दुल्ला भारत को पाकिस्तान के साथ बातचीत करने की...

नरोदा गाम नरसंहार की असल कहानी क्या है?: दिन भर, 20 अप्रैल 20.04.2023

गुजरात के नरोदा गाम में 2002 में 11 मुसलमानों को उनके घरों में जलाकर किसी ने नहीं मारा... अहमदाबाद स्पेशल कोर्ट का जजमेंट यही कहता है, माया कोडनानी और बाबू बजरंगी समेत सभी 69 आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया, राहुल गांधी को डेफेमेशन केस में सूरत कोर्ट से राहत नहीं मिली. दोषी ठहराने के खिलाफ उनकी अर्ज़ी रद्द हो गई.. राहुल के वकील आगे के विकल्प तलाश रहे हैं लेकिन समय रहते इसका हल नहीं खोजा कांग्रेस...

इन पाँच सीटों से तय होने वाला है कर्नाटक चुनाव का नतीजा?: दिन भर, 19 अप्रैल 19.04.2023

कर्नाटक राजनीति के कई बड़े चेहरों ने नामांकन का पर्चा भरा. मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी शिवगांव से नामांकन दाखिल करने पहुंचे, बात होगी उन पांच बड़ी सीटों पर जिन पर सबकी नज़र रहने वाली है साथ ही किस तरह की चुनौतियां सत्ताधारी बीजेपी के सामने मुँह फाड़े खड़ी हैं? जातिगत जनगणना, विपक्ष इसे 2024 लोकसभा चुनाव का मुख्य मुद्दा बनाने पर तुला है लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि बीजेपी ने इसकी काट ढूंढ ली है, आज भ...

समलैंगिक शादियों को क्या स्पेशल मैरिज एक्ट में जगह मिलेगी?: दिन भर, 18 अप्रैल 18.04.2023

सेम सेक्स मैरिज को कानूनी वैधता मिलने के सवाल पर आज सुप्रीम कोर्ट में क्या सुनवाई हुई? रूस के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर मांटुरोव के भारत दौरे का हासिल क्या रहा, दोनों देशों के बीच क्या समझौते हुए? अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया में इंडियन आर्मी ने क्या बदलाव किए हैं और इसके पीछे वज़ह क्या हैं? अतीक अहमद और उसके गुर्गों से पीड़ित लोगों की ज़ुबानी, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर: सूरज...

अतीक अहमद का कैसे हर पार्टी ने फायदा उठाया: दिन भर, 17 अप्रैल 17.04.2023

पुलिस ने अतीक और अशरफ के हत्यारों की रिमांड क्यों नहीं मांगी, पॉलिटिकल पार्टियों ने कैसे अतीक़ अहमद का इस्तेमाल अपने हित के लिए किया? कर्नाटक में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामने वाले पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार से पार्टी को कितना फायदा होगा? सूडान में दो फोर्सेज़ आपस में ही क्यों भिड़ी हुई हैं और महाराष्ट्र सरकार के कार्यक्रम में हीटस्ट्रोक से 12 लोगों की मौत पर क्या हंगामा बरपा है, सुनिए आज के 'दि...

असद के एनकाउंटर की वो बातें जो पुलिस ने नहीं बताईं: दिन भर, 14 अप्रैल 14.04.2023

उमेश पाल हत्याकांड में कल यूपी एसटीएफ ने जो एनकाउंटर किया, उसकी डिटेल्स आई हैं ग्राउंड से. पुलिस का जो पक्ष है उसके इतर भी कई सारी बातें हैं जानने को. बीते कुछ दिनों में भारतीय वायुसेना के अभ्यासों में तेज़ी आई है. इस समय भी राफेल से जुड़े एक्सरसाइज जारी है, एनालिसिस करेंगे ग्लोबल पर्सपेक्टिव में भारतीय वायुसेना की मौजूदा स्थिति. देश मे डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन के आंकड़े आए हैं। महाराष्ट्र से सबसे ज्या...

असद अहमद के एनकाउंटर की पूरी कहानी: दिन भर, 13 अप्रैल 13.04.2023

उमेश पाल हत्याकांड मामलें में आज अतीक अहमद के बेटे असद का एंकाउंटर हुआ, क्या है इसकी पूरी कहानी? कर्नाटक में भाजपा गुजरात मॉडल क्यों नहीं ला सकी? चुनाव से पहले फिर से बागी हुए सचिन पायलट पर पार्टी कार्यवाई करना तो चाहती है लेकिन इसमें समस्या क्या है? और धर्म बदलकर मुसलमान और ईसाई बनने वाले दलितों को रिज़र्वेशन का लाभ क्यों नहीं मिलता, इस मसले पर कोर्ट में सुनवाई चल रही है, इसमें सरकार का पक्ष क्या...

जवानों में आपसी गोलीबारी की घटनाएँ क्या दर्शाती हैं: दिन भर, 12 अप्रैल 12.04.2023

बठिंडा में मिलिट्री स्टेशन में क्यों हुई गोलीबारी, इंडियन फ़ोर्स में जवानों का एक दूसरे पर गोली चलाना क्या कोई नहीं बात है, अशोक गहलोत ने सचिन पायलट के अनशन पर क्या कहा, म्यांमार में मिलिट्री शासन लोगों के लिए नरक कैसे बन गया है, और इन्फ्लेशन का डेटा भारत की अर्थव्यवस्था के बारे में क्या कहता है, सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से. प्रड्यूस- कुंदन साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत

इलेक्ट्रिक गाड़ियों का टाइम कब आएगा?: दिन भर, 11 अप्रैल 11.04.2023

राजस्थान में सचिन पायलट का 'विद्रोह' कांग्रेस को कर्नाटक तक कैसे नुकसान पहुंचा सकता है, डोकलाम इलाक़े में चीन की नई चाल से कैसे बढ़ेगी भारत की चिंता, तमिलनाडु में ऑनलाइन गैम्बलिंग का बिल लाने की ज़रूरत क्यों पड़ी और गवर्नर इसको लेकर सरकार से असहमत क्यों थे? बीते बरस में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री का आंकड़ा रिकॉर्ड बना चुका है, लेकिन असल चिंताएं क्या हैं, सुनिए आज के ‘दिन भर’ में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी स...

शरद पवार क्यों चाहते हैं कि कांग्रेस अदाणी पर सवाल न करे?: दिन भर, 10 अप्रैल 10.04.2023

2024 से पहले विपक्षी एकता की तमाम कोशिशें दिख जरूर रही हैं लेकिन इन कोशिशों पर शरद पवार के एक बयान ने क्वेश्चन मार्क लगा दिया है. अदाणी और पीएम के डिग्री विवाद पर उन्होंने कांग्रेस से अलग स्टैंड लिया है, क्या ये महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन में मुसीबत की आहट है? सजा होने के बाद राहुल गांधी पहली बार वायनाड का दौरा कर रहे हैं, क्या मैसेज देने की कोशिश होगी? देश में बाघों की संख्या का बढ़ना 'सेव टाइग...

सरकार के नए 'फैक्ट चेक प्लान' में दिक्कतें क्या हैं?: दिन भर, 7 अप्रैल 07.04.2023

G8 की एकता में कितनी ताकत, क्या कांग्रेस के बिना विपक्षी एकता की बातें बेमानी? आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व कांग्रेस नेता किरण रेड्डी साथ भाजपा में क्या लेकर गए, PIB तय करेगा की फ़ेक न्यूज़ क्या है, इससे सरकार लिखने बोलने की स्वतंत्रता पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है और CBSE की परिक्षाओं में क्या बदल गया? सुनिए दिन भर में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से प्रड्यूस- रोहित त्रिपाठी साउंड मिक्स-...

हंगामे, हल्ले और स्थगन के साथ ख़त्म हुआ बजट सत्र..देश को क्या मिला?: दिन भर, 6 अप्रैल 06.04.2023

1980 में बनी बीजेपी ने आज अपना स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया. इन 43 सालों में बीजेपी कितनी बदल गई? संसद का बजट सत्र आज समाप्त हो गया है तो इस बार बजट सेशन के हाईलाइट क्या रहे और किन मुद्दों को लेकर सबसे ज़्यादा हंगामा हुआ? कर्नाटक के चुनाव में फ़िल्मी सितारों का कितना प्रभाव पड़ेगा और रेपो रेट में बदलाव न करने के पीछे आरबीआई की मंशा क्या है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रोड्यूस...

गांधी हत्या से गुजरात दंगे तक... NCERT ने क्या बदला जिस पर विवाद हो रहा है?: दिन भर, 5 अप्रैल 05.04.2023

G8 की एकता में कितनी ताकत, क्या कांग्रेस के बिना विपक्षी एकता की बातें बेमानी? आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व कांग्रेस नेता किरण रेड्डी अपने साथ भाजपा में क्या लेकर गए,सरकार कैसे तय करेगी कि फ़ेक न्यूज़ क्या है,क्या इससे सरकार लिखने बोलने की स्वतंत्रता पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है और CBSE की परीक्षाओं में क्या बदल गया? सुनिए दिन भर में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. प्रड्यूस- रोहित त्रिप...

गहलोत ने डॉक्टरों को कैसे मनाया, Right to Health बिल में क्या बदल गया? : दिन भर, 4 अप्रैल 04.04.2023

राजस्थान में गहलोत सरकार के राइट टू हेल्थ बिल पर चल रहा डॉक्टरों का प्रदर्शन आज समाप्त हो गया.बिल के विरोध में आए डॉक्टर माने कैसे और क्या बदलाव करने पर राजी हुई राजस्थान सरकार,कर्नाटक में चुनाव तकरीबन एक महीने बाद है , कांग्रेस के उम्मेदवारों की दूसरी लिस्ट आने को है .. लेकिन चुनावी रूप से ऐक्टिव मानी जाने वाली बीजेपी इस बार कैंडीडेट चयन में देरी कर रही है – क्या इस देरी की वजह कर्नाटक बीजेपी में...

कांशीराम की मूर्ति लगाकर अखिलेश यादव दलितों के वोट पा लेंगे? :दिन भर, 3 अप्रैल 03.04.2023

सूरत सेशंस कोर्ट से राहुल गांधी को फौरी राहत मिली है, 13 अप्रैल तक की जमानत मिल गई है. इस जमानत से राहुल को क्या फ़ायदा मिलने वाला है और ये उनके लिए कितनी बड़ी राहत है,इसके बाद बात होगी अखिलेश की सोशल इंजीनियिरंग एक्सपेरिमेंट की, सपा नेता अखिलेश यादव ने कांशीराम की प्रतिमा का आनवरण किया… बसपा और सपा के राजनीतिक इतिहास जानने वाले जानते हैं कि ये घटना क्यों सामान्य नहीं है,IPL को दिखा कर जिओ सिनेमा क...

रामनवमी पर बंगाल में हिंसा क्यों भड़क उठती है?: दिन भर, 31 मार्च 31.03.2023

रामनवमी पर बंगाल में दंगे का एक सिलसिला सा चल पड़ा है, हावड़ा में हालात दंगे जैसे बने हुए हैं, मुख्यमंत्री ने किसे इसका आरोपी बताया, भाजपा का क्या कहना है? अमृतपाल का अभी भी पुलिस की गिरफ़्त से कोसों दूर है, ताज़ा हालात क्या हैं, अकाल तख्त का क्या कहना है? अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की क्या गिरफ़्तारी हो सकती है, क्या है पॉर्न स्टार से जुड़ा मामला, और कैसा बीता पिछला फिनान्सिअल एयर,...

चुनाव से पहले क्या सचिन पायलट मुख्यमंत्री चेहरा बनना चाहते हैं?: दिन भर, 30 मार्च 30.03.2023

इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर की छत धंस गई. इसके चलते 40 से 45 लोग कुएं में गिर गए, कांग्रेस नेता सचिन पायलट अपनी ही सरकार की आलोचना कर रहे हैं, वो भी चुनावी साल में, भारतीय आर्मी को मिला आकाशतीर, क्या ख़ास है आकाशतीर में और कल से IPL का आगाज़ है, दस टीमें अपना दम दिखाएंगी, किसका दावा है सबसे मजबूत, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर. प्रड्यूस- कुंदन साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी

Luister naar de podcast Din Bhar in Replaio

Radio en podcasts in één app - gratis en zonder account. Installeer vandaag nog en mis de lancering niet

Download het op Google Play

Replaio is geen uitgever van podcasts; namen van shows, covers en audio zijn eigendom van hun makers en worden verspreid via openbare RSS-feeds