The Bollywood Radio

The Bollywood Radio

Tv HI ↓ 1500 episodios

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया

No dejes de visitar la web del podcast y apoyar a su creador: podcasters.spotify.com

Autor

The Bollywood Radio

Categoría

Tv

Web del podcast

podcasters.spotify.com

Último episodio

2 de abr. de 2025

¿Dónde escuchar?

Podcasts en la app Replaio Radio Muy pronto

Los podcasts llegarán muy pronto a la app. Instálala ahora y sé el primero en descubrir una forma totalmente nueva de vivir los podcasts

Descárgala en Google Play Instálala gratis Android casi 10 M de descargas · valoración de 4,8 iOS muy pronto

Episodios

Rajesh Khanna ने ऐसा रोल किया जिसे Amitabh Bachchan कभी नहीं करते। Red Rose | Thodi si Bewafai | TBR 18.11.2023

साल 1980 राजेश खन्ना के लिए वैसा ही रहा। अमिताभ बच्चन अब तक राजेश खन्ना से बहुत आगे निकल चुके थे। इस बीच राजेश खन्ना ने हॉरर फिल्म में हाथ आज़माया। लेकिन पिछली फिल्मों की तरह ही फिल्म फिर वही रात भी फ्लॉप हो गई। इसके बाद आई फिल्म थोड़ी सी बेवफाई ने थोड़ी राहत दी। लेकिन फिर आई रेड रोज़ में राजेश खन्ना ने जो किरदार निभाया उसे शायद वो अपने करियर के सुनहरे दौर में कभी नहीं करते। अमिताभ बच्चन (Amitabh...

Rajesh Khanna को जब Kamal Amrohi ने अपनी फिल्म के लिए चुना, Raj Kapoor ने मांगी माफी | Shashi Kapoor 16.11.2023

फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम के लिए राज कपूर पहले राजेश खन्ना को ही लेने वाले थे। लेकिन कपूर फैमिली खासकर शम्मी कपूर और ऋषि कपूर इस बात के लिए तैयार नहीं थे कि काका आरके बैनर तले काम करें। इसका मलाल राजेश खन्ना और राज कपूर दोनों को रहा। इसके बाद कमाल अमरोही ने राजेश खन्ना को अपनी फिल्म मजनूं के लिए चुना। लेकिन ये फिल्म कभी बन ही नहीं पाई।

Rajesh Khanna को लेना मेरी सबसे बड़ी भूल थी, एक इंटरव्यू में सालों बाद छलका था Mehmood का दर्द | TBR 15.11.2023

साल 1977 में भी राजेश खन्ना उसी तरह की फिल्में करते रहे जो शायद उन्हें नहीं करना चाहिए था। काका ने फिल्म का चयन सही से नहीं किया। जिसका नतीजा ये हुआ कि उनकी फिल्मों ने दर्शकों पर असर दिखाना बंद कर दिया। फिल्म आशिक हूं बहारों का, आईना, जनता हवलदार और पलकों की छांव में.. ये कुछ ऐसी फिल्में थीं जो राजेश खन्ना को नहीं करनी चाहिए थीं।

Rajesh Khanna ने अपनी साली Simple Kapadia के साथ की Anurodh, टिकट खिड़की पर नहीं आए लोग | Tyag 14.11.2023

राजेश खन्ना की निजी जिंदगी और करियर दोनों जगह उन दिनों कुछ अच्छा नहीं चल रहा था। डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) से गृह क्लेश और करियर में एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में। इस बीच साल 1977 में आई फिल्म त्याग, कर्म फ्लॉप रहीं। छैला बाबू को कामयाबी मिली लेकिन बावजूद इसके काका बेकार फिल्में साइन कर रहे थे। तभी अपनी साली सिंपल कपाड़िया (Simple Kapadia) को लेकर राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) ने फिल्म अनुरोध की।

Rajesh Khanna को रिजेक्ट करके Yash Chopra ने Amitabh Bachchan को क्यों चुना? Film Kabhi Kabhi | TBR 12.11.2023

राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन दोनों में सुपरस्टारडम को लेकर लगभग जंग चल रही थी। अमिताभ अब राजेश खन्ना से बहुत आगे निकल चुके थे। अमिताभ की हर फिल्म हिट हो रही थी वहीं राजेश खन्ना की फिल्मों का प्रदर्शन लगातार खराब होता जा रहा था। इसी बीच यश चोपड़ा ने फिल्म कभी कभी बनाने का ऐलान किया लेकिन जो भूमिका राजेश खन्ना को मिलनी चाहिए थी वो अमिताभ बच्चन को दे दी।

पहले Shakti Samant पर भड़के Rajesh Khanna, फिर डायरेक्टर ने काका को दिखाए तेवर | Shammi Kapoor | TBR 11.11.2023

मुफलिसी के दिनों में राजेश खन्ना से एक ग़लती बार-बार हो रही थी और वो ये कि वो लगातार ऐसी फिल्में साइन कर रहे थे जो बेकार थीं। जिनकी न कहानी थी न ही अच्छे गाने। लेकिन इस बीच काका ने अपनी पुरानी टीम को इकट्ठा किया। शक्ति सामंत के निर्देशन में फिल्म महबूबा आई। लेकिन तब तक काका अपना आपा खो बैठे।

Rajesh Khanna की फिल्में लगातार क्यों होने लगी थीं फ्लॉप? फिल्म महाचोर और प्रेम कहानी कैसे हुई कमजोर 10.11.2023

साल 1975 अमिताभ बच्चन के लिहाज़ से जितना कामयाबी भरा रहा राजेश खन्ना के लिहाज़ से उतना ही निराशाजनक। इससे पहले साल 1974 में आई प्रेम कहानी भी कुछ खास छाप नहीं छोड़ पाई थी। फिल्म को औसत दर्जे की फिल्म माना गया। कहानी के स्तर पर कमजोर फिल्म प्रेम कहानी के बाद आई साल 1975 की महाचोर भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ नहीं कर पाई। एक फिल्म मैग्ज़ीन ने तो यहां तक लिखा कि महाचोर महाबोर है। आखिर राजेश खन्ना की फिल्में...

Salim Khan और Javed Akhtar की जिद ने Rajesh Khanna से छीनी थी फिल्म Deewar | Amitabh Bachchan | TBR 08.11.2023

24 जनवरी साल 1975 में आई फिल्म दीवार ( Deewar) ने अमिताभ बच्चन को उनकी एंग्री यंगमैन की छवि के साथ शिखर पर बैठा दिया था। लेकिन अमिताभ बच्चन की इस कामयाबी के पीछे सलीम-जावेद (Salim Javed) की जोड़ी का बहुत बड़ा हाथ था। उस दौर की फिल्म पत्रिकाओं में छपी ख़बरों की मानें तो सलीम खान (Salim Khan) और जावेद अख्तर (Javed Akhtar) इस बात पर अड़ गए थे कि फिल्म की स्क्रिप्ट तभी देंगे जब फिल्म में विजय का किरदा...

Guru Dutt Death Mistry: निधन से एक साल पहले कैसी थी गुरुदत्त की हालत? | Waheeda Rehman | Geeta Dutt 06.11.2023

फिल्म साहिब बीवी और गुलाम की स्क्रीनिंग बर्लिन में रखी गई थी। गुरुदत्त के साथ वहीदा रहमान (Waheeda Rehman) और अबरार अल्वी (Abrar Alvi) भी थे। तब वहीदा रहमान ने गुरुदत्त से कह दिया था कि हमारा रिश्ता यहीं तक है, आगे चल नहीं पाएगा। उधर बंबई में पत्नी गीता दत्त (Geeta Dutt) लगातार घर को बदलने का दबाव बना रही थीं। हालत ये हो गई थी कि बर्लिन से लौटने के बाद गुरुदत्त (Guru Dutt) को नींद की गोलियां खाने...

Rajesh Khanna से Salim Khan और Javed Akhtar को क्या दिक्कत थी, सालों बाद इंटरव्यू में खोला राज़ 06.11.2023

राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन के बीच कुछ भी एक जैसा नहीं था। राजेश खन्ना रोमांटिक फिल्मों के किंग थे तो अमिताभ बच्चन एंग्री यंगमैन। लेकिन राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के सामने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को क्या वाकई सलीम जावेद (Salim Khan Javed Akhtar) की जोड़ी ने खड़ा किया था। सालों बाद एक इंटरव्यू में सलीम ख़ान और जावेद अख्तर ने इस पर सफाई दी है।

Rajesh Khanna के साथ Raj Kapoor ने कभी काम क्यों नहीं किया? | Shashi Kapoor | Rishi Kapoor | TBR 03.11.2023

राज कपूर उन चंद लोगों में से थे जिनकी राजेश खन्ना पूजा करते थे। लेकिन फिर भी दोनों ने कभी साथ में काम नहीं किया। हालांकि एक बार राज कपूर ने राजेश खन्ना को एक फिल्म ऑफर की थी मगर बात नहीं बनी और कपूर फैमिली के भारी विरोध के चलते राज कपूर को झुकना पड़ा।

Rajesh Khanna और Sharmila Tagore की फिल्म Avishkar, जिसके लिए शर्मिला ने काका से ज्यादा फीस ली 02.11.2023

साल 1974 में बासु चटर्जी की एक फिल्म आई अविष्कार। इसमें राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म पति-पत्नी के संबंधों पर आधारित है। लेकिन इस फिल्म के लिए काका ने बहुत कम फीस ली थी। जानिए क्या थी वजह?

Rajesh Khanna की फिल्म Aapki Kasam जो काका के करियर को संजीवनी दे गई | Sanjeev Kumar | Mumtaz | TBR 01.11.2023

उन दिनों राजेश खन्ना की फिल्में पहले की तरह नहीं चल रही थीं। निजी जिंदगी में भी सबकुछ ठीक नहीं था। डिंपल कपाड़िया से शादी के बाद भी काका तन्हा थे। जो लोग काका को हमेशा घेरे रहते थे अब वो भी साथ छोड़ने लगे थे। तभी काका को जे. ओमप्रकाश की आपकी कसम फिल्म मिली।

जब Rajesh Khanna की शादी के फैसले ने सबको चौंकाया, लड़कियों ने ग़म में पहन ली थी सफेद साड़ी | TBR 28.10.2023

राजेश खन्ना के सितारे थोड़ा डगमगाने लगे थे जब अचानक से काका ने अपनी शादी का ऐलान करके सारे मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। खुद से 15 साल छोटी डिंपल कपाड़िया से शादी के फैसले ने काका की दीवानी फैंस ने ग़म में सफेद साड़ी पहन ली।

Rajesh Khanna और Amitabh Bachchan की दुश्मनी का किस्सा, Jaya Bachchan ने सुनाई थी खरी-खोटी | TBR 27.10.2023

साल 1973 में अमिताभ बच्चन की ज़ंजीर के सुपरहिट होने के साथ ही राजेश खन्ना का सुपरस्टारडम लड़खड़ाने लगा था। नमक हराम में भी दोनों के बीच की तकरार हद से ज्यादा बढ़ गई थी। कहते हैं कि राजेश खन्ना सरेआम अमिताभ बच्चन का माखौल उड़ाने लगे थे।

Rajesh Khanna पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म Bombay Superstar के बनने का किस्सा जिसके बाद आई फिल्म Daag 26.10.2023

साल 1973 में BBC London ने राजेश खन्ना पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई जिसका नाम है बॉम्बे सुपरस्टार। इस डाक्यूमेंट्री फिल्म में राजेश खन्ना के उस दौर के दौड़ते भागते जीवन को हू-ब-हू दिखाया गया है। इसमें उस दौर के चेहरे भी आपको नजर आएंगे जो काका के बेहद करीबी कहे जाते थे। इसी डाक्यूमेंट्री फिल्म के बाद राजेश खन्ना की यश चोपड़ा के साथ सुपरहिट फिल्म दाग़ रिलीज़ हुई। सुनिए पूरा किस्सा।

Story of Mumtaz : जब शादी के रिसेप्शन में जान बचाकर होटल से मांगी Mumtaz | मुमताज़ की कहानी | TBR 24.10.2023

Mumtaz की कहानी बहुत दिलचस्प है। शुरुआत में बी ग्रेड की फिल्में कीं और जब A ग्रेड की फिल्में करने का मौका मिला तो शशि कपूर, जितेन्द्र जैसे हीरो ने साथ में काम करने से मना कर दिया। बाद में वही सितारे साथ में काम करने को तरसने लगे। मुमताज़ की शादी का किस्सा भी बहुत दिलचस्प है। सुनिए पूरा किस्सा।

Rajesh Khanna की फिल्म Aradhna का सुपरहिट गाना जिसकी शूटिंग Sharmila Tagore ने अकेले की । TBR 23.10.2023

Rajesh Khanna की सुपरहिट फिल्म आराधना में एक गाना है 'मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू..' इस गाने की शूटिंग शर्मिला टैगोर ने अकेले की थी लेकिन जब आप फिल्म देखेंगे तो आपको ज़रा भी अहसास नहीं होगा। इसके अलावा एक और बात है जो इस गाने में सिर पकड़ने पर मजबूर करती है। सुनिए पूरा किस्सा

जब Rajesh Khanna ने 15 सुपरहिट फिल्मों के बाद दीं 6 फ्लॉप फिल्में। Mumtaz | Amitabh Bachchan | TBR 22.10.2023

राजेश खन्ना ने आराधना के बाद एक के बाद एक 15 सुपरहिट फिल्में देकर एक ऐसी लकीर खींच दी जिसके आगे आजतक कोई नहीं गया। मगर इसी के बाद राजेश खन्ना की 6 फिल्में फ्लॉप हो गई जिसने काका को बेचैन कर दिया। जिसका सीधा फायदा अमिताभ बच्चन को मिलने वाला था।

Mumtaz Interview: मुमताज़ का इंटरव्यू जिसमें खोले अपनी फिल्मी और निज़ी ज़िंदगी के राज़ Rajesh Khanna 21.10.2023

मुमताज़ फिल्मों में काम बहुत छोटी उम्र से ही करना शुरू कर चुकी थीं लेकिन मुमताज़ की जोड़ी राजेश खन्ना के साथ मशहूर हो गई। सुनिए मुमताज़ को वो इंटरव्यू जिसमें खोले ज़िंदगी के सारे राज़।

Rajesh Khanna की फिल्म Dushman और Amar Prem के बनने का किस्सा | Mumtaz | Sharmila Tagore | TBR 20.10.2023

साल 1971 में राजेश खन्ना की दो बड़ी लेकिन अलग किस्म की फिल्में आईं। दुश्मन में जहां राजेश खन्ना एक शहरी ट्रक ड्राइवर के ग्रामीण किरदार में थे तो वहीं दूसरी ओर फिल्म अमर प्रेम में काका का एक अलग ही रंग देखने को मिला। अमर प्रेम एक ऐसी कल्ट फिल्म बन गई जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

Rajesh Khanna की फिल्म Hathi mere Sathi के लिए Salim Khan Javed Akhtar को मिला था बड़ा मौका। Tanuja 19.10.2023

राजेश खन्ना ने जब सुपरस्टारडम की दहलीज़ पर कदम रखा तो शौक भी बड़े हुए। राजेन्द्र कुमार का बंगला खरीदा और बंगले में रोज़ खन्ना दरबार लगने लगा। लेकिन जिस फिल्म हाथी मेरे साथी को लेकर राजेश खन्ना ने मुंह मांगी रकम वसूली थी उसकी कहानी ने उन्हें परेशान कर दिया था। इसके बाद राजेश खन्ना ने सलीम खान और जावेद अख्तर को बड़ा मौका दिया।

Rajesh Khanna की फिल्म आनंद और अंदाज़ के बनने का किस्सा, काका की मौजूदगी में Shammi Kapoor रिटायर 18.10.2023

फिल्म आनंद के लिए राजेश खन्ना को हमेशा याद किया जाएगा। ये फिल्म अपने बेहतरीन गानों और कहानी के लिए याद की जाएगी। इस फिल्म में ही अमिताभ बच्चन को ज़माने ने नोटिस किया था। लेकिन इसके बाद आई फिल्म अंदाज़ में राजेश खन्ना अपनी गेस्ट अपीयरेंस से तहलका मचा गए।

जब BR Chopra एक घमंड को Mohammad Rafi के एक गाने ने तोड़ दिया, सुनिए फिल्म waqt का किस्सा | TBR 17.10.2023

BR Chopra wanted to sign contract with Mohammed Rafi: बीआर चोपड़ा ने कई यादगार फिल्में बनाई हैं. बीआर चोपड़ा को एक बार अपनी जिद बहुत महंगी पड़ी थी. उन्होंने घमंड में चूर होकर देश की आवाज को दबाने की कोशिश की थी लेकिन वक्त के आगे वे हार गए. सिर्फ एक गाने ने उन्हें करारा जवाब दिया था.

Rajesh Khanna की सुपरहिट फिल्म Safar Kati Patang Sachha Jhutha और Aan Milo Sajana का किस्सा | TBR 17.10.2023

साल 1969 के बाद राजेश खन्ना का सितारा चमक उठा। आराधना और दो रास्ते के बाद काका के सितारे बुलंदी पर पहुंचने को तैयार थे। इस बीच आई सफ़र, कटी पतंग, आन मिलो सजना ने राजेश खन्ना को सुपर स्टार बना दिया। सुनिए उस दौर का पूरा किस्सा।

Escucha el podcast The Bollywood Radio en Replaio

Radio y podcasts en una sola app - gratis y sin registro. Instálala hoy y no te pierdas el estreno

Descárgala en Google Play

Replaio no es editor de podcasts; los nombres de los programas, las portadas y el audio pertenecen a sus autores y se distribuyen a través de canales RSS públicos