Aaj Tak Radio

Fact Check

News HI ↓ 1000 episodios

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...

No dejes de visitar la web del podcast y apoyar a su creador: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Categoría

News

Web del podcast

www.aajtak.in

Último episodio

6 de may. de 2025

¿Dónde escuchar?

Podcasts en la app Replaio Radio Muy pronto

Los podcasts llegarán muy pronto a la app. Instálala ahora y sé el primero en descubrir una forma totalmente nueva de vivir los podcasts

Descárgala en Google Play Instálala gratis Android casi 10 M de descargas · valoración de 4,8 iOS muy pronto

Episodios

कोलकाता कांड पीड़िता की मां से जोड़कर वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है: फैक्ट चेक 29.08.2024

कोलकाता रेप-हत्या कांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. इस बीच एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. कुछ लोगों का दावा है कि ये महिला, उसी ट्रेनी डॉक्टर की मां है, जिसकी कोलकाता के आर जी कर अस्पताल में दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई. वीडियो में दिख रही महिला बेहद गमगीन और बेसुध-सी है. हरा सलवार कुर्ता पहने हुए इस महिला के साथ कुछ और लोग भी हैं. वीडियो में एक जगह कोलकाता कांड की पीड़िता की तस्वीर लगी...

गोद में बच्चे के साथ दीपिका पादुकोण की वायरल तस्वीरों का सच: फैक्ट चेक 28.08.2024

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कुछ महीने पहले एक पोस्ट के जरिये बताया था कि दीपिका मां बनने वाली हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की दो तस्वीरों का एक कोलाज वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक बच्चे को गोद में लिये दिख रही हैं. ये तस्वीरें किसी अस्पताल की लगती हैं, और इनमें दीपिका बच्चे के साथ बिस्तर पर लेटी हुई हैं. लोग इन फोटोज को असली मान कर दीपिका-रणवीर को बधाइयां दे रहे हैं. लेकिन क्या ये...

पानी में कंधे तक डूबकर नमाज पढ़ते बांग्लादेशी मुस्लिमों के वायरल फोटो का सच: फैक्ट चेक 27.08.2024

उठापटक और हिंसा के बीच अब बांग्लादेश बाढ़ से जूझ रहा है. इस बाढ़ से बांग्लादेश में लाखों लोग प्रभावित हैं और कई लोगों की जान भी जा चुकी है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें पानी में कंधे तक डूब चुके कुछ मुस्लिमों को नमाज अदा करते हुए देखा जा सकता है. तस्वीर को बांग्लादेश का बताकर अप्रत्यक्ष रूप से इसे वहां हाल ही में हिंदुओं पर हुए हमलों से जोड़ा जा रहा है. ये कहने की कोशिश की...

नागालैंड में रेप आरोपी की मॉब लिंचिंग के बाद वहां ऐसी घटनाएं बंद हो गईं?: फैक्ट चेक 26.08.2024

कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर सड़क से सोशल मीडिया तक लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. इस बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो देश में दुष्कर्म की घटनाएं बंद करवाने के फॉर्मूले सुझा रहे हैं. ऐसा ही एक दावा सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसके साथ कहा जा रहा है कि नागालैंड में नौ साल पहले एक बलात्कारी को दस हजार लोगों की भीड़ ने जिंदा जलाकर चौराहे पर टांग दिया था. तब से आज तक वहां दुष्कर्म की कोई घटना नहीं हुई...

कोलकाता रेप-मर्डर केस पीड़िता के पिता की वायरल वीडियो कितनी सच्ची : फैक्ट चेक 23.08.2024

सोशल मीडिया पर कोलकाता रेप-मर्डर केस के जोड़ कर कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं. इसी कड़ी में अब एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें किसी अस्पताल में स्ट्रेचर पर रखकर एक शव को बाहर ले जाया जा रहा है. स्ट्रेचर के आगे एक आदमी को चलते देखा जा सकता है जो कतार में खड़े हॉस्पिटल स्टाफ के आगे हाथ जोड़ रहे हैं. वीडियो के साथ कहा जा रहा है कि ये कोलकाता रेप-मर्डर केस की पीड़िता के पिता हैं जो अपनी बेटी के शव को अ...

जयपुर में लड़की ने बलात्कारियों को उतार दिया मौत के घाट?: फैक्ट चेक 22.08.2024

कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल के रेप-मर्डर केस के बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल है. इसमें दावा किया जा रहा है कि जयपुर में चार लड़कों ने चलती गाड़ी में कविता नाम की एक 18 वर्षीय लड़की के साथ रेप करने की कोशिश की. लेकिन लड़की ने अपनी इज्जत बचाने के लिए चारों बदमाशों को जान से मार डाला. पोस्ट में एक लड़की की दो तस्वीरों के साथ ये दावा किया गया है. इस घटना को सही मानते हुए लोग लड़की की बहादुरी की ता...

Flipkart Support के नाम पर चल रहे फ़र्जीवाड़े की पोल-खाल: फैक्ट चेक 21.08.2024

अक्सर लोग अपने काम की चीज़ें ऑनलाइन खरीदने लगे हैं. फ्लिपकार्ट, अमेज़न जैसे कई ई-कॉमर्स वेबसाइट हैं जहां से चीज़ें ऑनलाइन ऑर्डर की जाती हैं. डिलीवरी में देरी या कोई गड़बड़ी होने पर लोग कस्टमर सपोर्ट को कॉन्टैक्ट करते हैं. लेकिन क्या हो अगर कस्टमर सपोर्ट की आड़ में आप ठगी का शिकार हो जाएं! ऐसे ही खेल का पर्दाफाश हुआ है 'फैक्ट चेक' के इस एपिसोड में. जानिए पूरा मामला

बुलडोजर से एटीएम चुराने का सनसनीखेज वीडियो यूपी का है?: फैक्ट चेक 19.08.2024

उत्तर प्रदेश की सरकार, अपराधियों, माफियाओं, और सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने वालों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई करने के लिए मशहूर है. इसी के चलते राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'बुलडोजर बाबा' के नाम से जाना जाता है. लेकिन अब, कथित तौर पर उत्तर प्रदेश में बुलडोजर की मदद से हुई चोरी का एक चौंका देने वाला वीडियो वायरल हो गया है. ये वीडियो किसी एटीएम का सीसीटीवी फुटेज है. इसमें देखा जा सकता है क...

वायरल फोटो में दिख रही ये बदहाल सड़क यूपी की है?: फैक्ट चेक 16.08.2024

इस साल बारिश के दौरान अयोध्या की सड़कें टूटने और जलभराव की तमाम खबरें सामने आईं. 844 करोड़ रुपये की लागत से बने रामपथ पर गड्ढे हो जाने के भी कई वीडियो-तस्वीरें चर्चा में रहे. और इन सबके बीच गड्ढों से पटी एक सड़क की फोटो वायरल हो गई है. सड़क के दोनों तरफ खूब हरियाली नजर आ रही है. देखने में ये किसी ड्रोन की मदद से लिया गया एरियल शॉट लग रहा है. इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, "यह रास्ता अयोध्या में...

राहुल गांधी के सामने हाथ जोड़कर झुके उद्धव की ये फोटो असली है या फर्ज़ी: फैक्ट चेक 15.08.2024

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. फोटो में गौर करने वाली बात ये है कि इसमें उद्धव ठाकरे, राहुल के आगे झुक कर हाथ जोड़े खड़े दिख रहे हैं. राहुल ने हाथ में गुलदस्ता पकड़ा हुआ है. फोटो को शेयर करते हुए कई लोग लिख रहे हैं कि कुर्सी के लालच में उद्धव ठाकरे, उम्र में छोटे राहुल गांधी को झुक कर प्रणाम कर रहे हैं. क्या है इस फोटो का...

बांग्लादेश में हिंदुओ के प्रोटेस्ट से जोड़कर क्या झूठ फैलाया जा रहा है?: फैक्ट चेक 14.08.2024

धार्मिक स्थल जैसी दिख रही किसी बिल्डिंग के बाहर उमड़े जनसैलाब का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है. कई लोगों का कहना है कि इस भीड़ में शामिल लोग बांग्लादेश के हिंदू हैं, जो खुद पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इनमें से कुछ लोगों के हाथ में धार्मिक प्रतीक चिह्न भी दिख रहे हैं. तो क्या ये वीडियो बांग्लादेश का है और भीड़ का सैलाब क्या हिंदुओं का है. क्या है सच्...

ना ये लिटन दास हैं, ना उनका घर जला, ना ये खबर सही है: फैक्ट चेक 13.08.2024

बांग्लादेश हिंसा के बीच कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक झूठी खबर फैली थी कि बांग्लादेशी हिंदू क्रिकेटर लिटन दास के घर में आग लगा दी गई है. सच ये था कि आग बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अवामी लीग के सांसद मशरफे बिन मुर्तजा के घर लगाई गई थी जिसकी फोटो को लिटन दास के घर का बताकर शेयर कर दिया गया था. अब इसी को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया पर भारतीय मीडिया पर तंज किया जा रहा है. यूजर्स एक...

नीरज और अरशद की वायरल फोटो पेरिस ओलंपिक की है?: फैक्ट चेक 12.08.2024

पेरिस ओलंपिक 2024 के जेवलिन थ्रो फाइनल में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता. वहीं, भारत के नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. दोनों की जीत के बाद उनकी मांओं के बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. एक तरफ, नीरज की मां ने अरशद को अपना बेटा बताया, वहीं दूसरी ओर अरशद की मां ने भी नीरज को अपना बेटा बताया. इसी बीच, दोनों का एक खेल समारोह के दौरान फोटो खिंचवाने का वी...

दिल्ली में दीवारों पर 'पाकिस्तान ज़िंदाबाद' के नारे लिखने वाला शख़्स कौन है?: फैक्ट चेक 09.08.2024

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स कहता है कि दिल्ली के रोहिणी इलाके के एक घर में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लिखे गए हैं. इसके बाद वो शख्स दीवारों पर लिखे नारों को दिखाता है. वीडियो के अंत में एक अंधेरे कमरे के अंदर जमीन पर बैठा एक व्यक्ति दिखता है जिसे वीडियो बनाने वाला, बाक़ी लोगों के साथ मिलकर डांट रहा है. इसके साथ दावा किया जा रहा है कि ये नारे लिखने वाला व्यक्ति मुस्लिम समुदाय से...

बांग्लादेश में हिंदू लड़की के हाथ-पैर बांध कर उसे सड़क पर छोड़ दिया गया?: फैक्ट चेक 08.08.2024

सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर दावा है कि शेख हसीना की सत्ता जाने के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले किए जा रहे हैं. वीडियो में लड़की के मुंह पर टेप लगा है और उसके हाथ-पैर बंधे हुए हैं. इसे शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो बांग्लादेश का है, जहां मुसलमानों ने एक हिन्दू लड़की का अपहरण किया और हाथ-पैर बांधकर उसे सड़क पर बैठा दिया. क्या है इस वीडियो की...

अरबपति जॉर्ज सोरोस को आतंकवादी घोषित करने का दावा कितना सच्चा है?: फैक्ट चेक 07.08.2024

क्या ऑस्ट्रेलिया ने अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित कर दिया है? सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट्स में कुछ ऐसे ही दावा किए जा रहे हैं.  एक एक्स यूजर ने सोरोस की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “ब्रेकिंग न्यूज़:- ऑस्ट्रेलिया ने जॉर्ज सोरेस को ग्लोबल टेरेरिस्ट घोषित किया!!” कई यूजर्स ने यही दावा फेसबुक और थ्रेड्स  पर भी शेयर किया है. जॉर्ज सोरोस, यहूदी मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन और...

मोसाद ने ऐसे मनाया हमास चीफ़ की मौत का जश्न?: फैक्ट चेक 05.08.2024

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सूट पहने एक व्यक्ति को डांस करते हुए एक कमरे में घुसते देखा जा सकता है. कमरे में घुसते ही ये व्यक्ति वहां मौजूद उत्साहित लोगों के साथ उछल कूद करते हुए जश्न मनाने लगता है. दावा किया जा रहा है कि ये व्यक्ति इज़राइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के चीफ हैं, जिनका हमास प्रमुख के मारे जाने के बाद ऑफिस आने पर कुछ ऐसा स्वागत हुआ. क्या है इसकी सच्चाई, स...

मुंबई की लिफ्ट में बच्चे के साथ हुए खौफनाक हादसे के वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 02.08.2024

पिछले कुछ समय से लगातार लिफ्ट से संबंधित हादसों के वीडियो सामने आ रहे हैं. इसी सिलसिले में अब एक बेहद विचलित कर देने वाला लिफ्ट का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है जिसमें एक बच्चा खतरनाक दुर्घटना का शिकार हो जाता है. वीडियो में तीन बच्चे उछल-कूद करते हुए एक लिफ्ट में दाखिल होते दिखते हैं और बाहर निकलते हुए एक बच्चा लकड़ी के दरवाजे और चैनल के बीच फंस जाता है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट...

आधार कार्ड दिखाकर फ्री में टोल क्रॉस करने का दावा कितना सच्चा है?: फैक्ट चेक 01.08.2024

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के एक वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि अब से टोल इलाक़े से 60 किलोमीटर के रेडियस में रहने वाले लोगों को टोल का पैसा नहीं देना होगा और वे आधार कार्ड दिखा कर टोल क्रॉस कर सकेंगे. वायरल वीडियो में नितिन गडकरी कहते सुने जा सकते हैं, “अगर आधार कार्ड है और अगर वहां पर टोल है तो आधार कार्ड को देखकर उसे तुरंत पास इश्यू किया जाए. मैं मान्य करता हूं." क्या है इस...

BSNL से जोड़कर वायरल हो रहे विराट कोहली के बयान की पड़ताल: फैक्ट चेक 01.08.2024

पिछले दिनों इस तरह की ख़बरें आई हैं कि जियो, एयरटेल और वोडाफोन जैसी निजी कंपनियों के टैरिफ में बढ़ोत्तरी के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने अपना नंबर बीएसएनएल में पोर्ट करवाया है. इस बीच क्रिकेटर विराट कोहली का बीएसएनएल को लेकर दिया गया एक कथित बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसे शेयर करने वालों की मानें तो विराट ने BSNL से इंटरनेट स्पीड बढ़ाने की गुजारिश की है और ये कहा है कि अगर ऐसा हुआ, त...

केरल के एक कॉलेज में ड्रेस कॉम्पिटिशन में भारतीय परंपरा का उड़ा मज़ाक?: फैक्ट चेक 30.07.2024

इस समय सोशल मीडिया पर राजस्थान का पारंपरिक लिबास पहने लड़की की एक फोटो काफी चर्चा में है. फोटो में गौर करने वाली बात ये है कि लड़की ने ऊपर तो कपड़े पहने हुए हैं लेकिन उसके पैर ढके नहीं हैं. ऐसा लग रहा है कि ड्रेस को नीचे से आधा काट दिया गया है. फोटो पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा जा रहा है कि इस लड़की को केरल के एक कॉलेज में आयोजित हुए ड्रेस कॉम्पिटिशन में टॉप तीन में चुना गया. यूजर्स, लड़की के कपड़...

फ्रीजर में पड़ी लाश की वायरल तस्वीर का असम या लव जिहाद से कनेक्शन नहीं?: फैक्ट चेक 29.07.2024

फ्रीजर में पड़ी बेजान निर्वस्त्र लड़की की एक भयावह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है. इसे शेयर करने वालों का दावा है कि मृत लड़की का नाम काजल है, जो असम में ‘लव जिहाद’ का शिकार हो गई. दावा किया जा रहा है कि काजल, शम्मी उर्फ शाबीर मियां के साथ रिलेशनशिप में थी. शम्मी ने अपने सात मुस्लिम दोस्तों के साथ पहले उसके साथ बलात्कार किया, फिर बेहोशी की हालत में उसे जिंदा फ्रिज में बंद कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई...

महाराष्ट्र-हरियाणा के विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान का दावा! सच क्या है?: फैक्ट चेक 26.07.2024

सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल है. दावा है कि महाराष्ट्र और हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनाव 15 अक्टूबर को होंगे. स्क्रीनशॉट में 'आज तक' का लोगो भी लगा है. क्या है इस खबर की सचाई? सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में

नींबू-जामुन तोड़ने से मना किया तो लेडी टीचर ने मुस्लिम छात्र को पीट दिया?: फैक्ट चेक 25.07.2024

सोशल मीडिया पर एक वीडियो के साथ कहा जा रहा है कि यूपी के बरेली में एक महिला टीचर ने एक मुस्लिम छात्र को इसलिए पीट दिया क्योंकि छात्र ने उनके लिए नींबू तोड़ कर लाने से मना कर दिया था. वायरल वीडियो में एक जख्मी पीठ की फोटो है और इसके बाद एक महिला की फोटो दिखती है, जिसे आरोपी टीचर बताया गया है. दावे के मुताबिक, पीड़ित छात्र का नाम अब्दुल रहमान है जिसे महिला टीचर ने बेरहमी से पीटा. क्या है इसकी सच्चाई...

झारखंड में स्कूली बच्चों से पाकिस्तान-बांग्लादेश के राष्ट्रगान याद कराने का पूरा मामला क्या है: फैक्ट चेक 24.07.2024

अखबार की एक कटिंग के जरिए सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि झारखंड के एक प्राइवेट स्कूल में LKG और UKG के बच्चों को होमवर्क के तौर पर पाकिस्तान और बांग्लादेश के राष्ट्रगान याद करने को कहा गया. इस कटिंग को शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स स्कूल की कड़ी आलोचना कर रहे हैं. घटना झारखंड के घाटशिला की बताई जा रही है. लोग अपील कर रहे हैं कि देश-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त इस स्कूल के संचालन और फंडिंग करन...

Escucha el podcast Fact Check en Replaio

Radio y podcasts en una sola app - gratis y sin registro. Instálala hoy y no te pierdas el estreno

Descárgala en Google Play

Replaio no es editor de podcasts; los nombres de los programas, las portadas y el audio pertenecen a sus autores y se distribuyen a través de canales RSS públicos