Dr. Rakshit Madan Bagde

Economics and Social Studies

“I am an Assistant Professor of Economics and a dedicated researcher. Through this podcast, my goal is to explain modern economic issues in simple and relatable language. Along with economics, we’ll also explore important social topics in an easy-to-understand way. Join me as we learn, grow, and stay informed—where knowledge meets entertainment.”

No dejes de visitar la web del podcast y apoyar a su creador: sites.google.com

Autor

Dr. Rakshit Madan Bagde

Categoría

Science

Web del podcast

sites.google.com

Último episodio

10 de sep. de 2026

¿Dónde escuchar?

Podcasts en la app Replaio Radio Muy pronto

Los podcasts llegarán muy pronto a la app. Instálala ahora y sé el primero en descubrir una forma totalmente nueva de vivir los podcasts

Descárgala en Google Play Instálala gratis Android casi 10 M de descargas · valoración de 4,8 iOS muy pronto

Episodios

शहीद दिवस 23.03.2022

देश की आजादी की लड़ाई में महान स्वंतत्रता सेनानियों शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। 23 मार्च ही वह दिन है, जब ये तीनों महान देशभक्त अपने मुल्क के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए थे। 23 मार्च 1931 की रात भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को ब्रिटिश हुकूमत ने फांसी पर लटका दिया था। 

मनी लॉन्ड्रिंग 16.03.2022

मनी लॉन्ड्रिंग से तात्पर्य अवैध तरीके से कमाए गए काले धन को वैध तरीके से कमाए गए धन के रूप में दिखाने से होता है. मनी लॉन्ड्रिंग अवैध रूप से प्राप्त धनराशि को छुपाने का एक तरीका है।

कालाराम मंदिर प्रवेश सत्याग्रह 02.03.2022

1930 के दशक को याद करते हुए हमारे दिमाग में महात्मा गांधी के आंदोलनों का पूरा इतिहास दौड़ने लगता है। जो दर्ज कर लिया जाए, मुख्यधारा में स्थापित हो जाए वही आनेवाली पीढ़ियों के लिए इतिहास होता है। लेकिन ‘स्थापित इतिहास’ के आसपास भी बहुत कुछ साथ-साथ घट रहा होता है जिसे जानना उतना ही ज़रूरी है जितना कि स्थापित इतिहास को। इसी 1930 में एक सत्याग्रह बाबा साहब भीमराव आबेंडकर ने शुरू किया था। यह सत्याग्रह...

Web 3.0 08.02.2022

वेब 3.0 एक विकेन्द्रीकृत इंटरनेट है जिसे ब्लॉकचेन तकनीक पर चलाया जाता है , जो उपयोग में आने वाले संस्करणों, वेब 1.0 और वेब 2.0 से भिन्न होगा.

जलियांवाला बाग हत्याकांड 24.01.2022

भारत के इतिहास में जालियांवाला बाग हत्याकांड एक ऐसा मंजर था जिसे कोई पत्थर दिल इन्सान भी याद करके सहम जाता है. 13 अप्रैल, 1919 का वह दिन किसी भारतीय के लिए न भूलने वाला दिन है. इस दिन अंग्रेजी सेनाओं की एक टुकड़ी ने निहत्थे भारतीय प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध गोलियां चलाकर बड़ी संख्या में नरसंहार किया था. इस हत्यारी सेना की टुकड़ी का नेतृत्व ब्रिटिश शासन के अत्याचारी जनरल डायर ने किया था.

क्रिप्टोकरेंसी 09.01.2022

क्रिप्टो करेंसी दरअसल, वित्तीय लेन-देन का एक जरिया है। बिल्कुल भारतीय रुपये और अमेरिकी डॉलर के समान, अंतर सिर्फ इतना है कि यह आभाषी है और दिखाई नहीं देती, न ही आप इसे छू सकते हैं। इसलिए इसे डिजिटल करेंसी भी कहते हैं। इसका पूरा कारोबार ऑनलाइन माध्यम से ही होता है। जहां एक ओर किसी भी देश की करेंसी के लेन-देन के बीच में एक मध्यस्थ होता है, जैसे भारत में केंद्रीय बैंक, लेकिन क्रिप्टो के कारोबार में को...

ब्लॉकचेन 09.01.2022

Blockchain कई सारी चेन से बना ब्लाक का एक Data Base है जो ब्लाक में जानकारी इकट्ठा करके रखता है. अब आप यह सोच रहे होंगे ये Data Base क्या चीज है तो बता दूँ की Data Base कई सारी जानकारी का एक संग्रह है जिसको कंप्यूटर में इलेक्ट्रॉनिक रूप से जमा करके रखा जाता है.

मेटावर्स 09.01.2022

मेटावर्स एक तरह से ऐसी तकनीक है, जो टेक्नोलॉजी की दुनिया को वर्चुअल दुनिया की तरफ ले जा रही है। आपने पुराण और कथा में नारद का किरदार के बारे में अवश्य सुना होगा, जिस प्रकार से नाराज का किरदार भगवान नारायण और महादेव के बीच रहा था, उसी प्रकार से वर्तमान समय मे  यह मेटावर्स है। मेटावर्स शब्द का मतलब यह है कि ऐसी वर्चुअल दुनिया जिसमें आप खुद वर्चुअली प्रवेश कर जाते हैं।

सिन्धुताई सपकाल 05.01.2022

सिन्धुताई सपकाल अनाथ बच्चों के लिए समाजकार्य करनेवाली मराठी समाज कार्यकर्ता है। उन्होने अपने जीवन मे अनेक समस्याओं के बावजूद अनाथ बच्चों को सम्भालने का कार्य किया है। सिन्धुताई ने अपना पुरा जीवन अनाथ बच्चों के लिये समर्पित किया है। इसिलिए उन्हे "माई" कहा जाता है।

मानव अधि‍कार दिवस 10.12.2021

10 दिसंबर' को पूरी दुनिया में मानवाधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता है। 10 दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र की साधारण सभा ने संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकारों की विश्वव्यापी घोषणा को अंगीकृत किया गया।

IPO (आईपीओ) 19.11.2021

Initial Public Offering जब एक कंपनी अपने समान्य स्टॉक या शेयर को पहली बार जनता के लिए जारी करता है तो उसे आईपीओ, इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (सार्वजनिक प्रस्ताव) कहते हैं। लिमिटेड कंपनियों द्वारा ये आईपीओ इसलिए जारी किया जाता है जिससे वह शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो सके। शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद कंपनी के शेयरों की खरीद शेयर बाजार में हो सकेगी।

नेट जीरो एमिशन 06.11.2021

ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के सदस्य देशों में 2050 तक नेट जीरो एमिशन समझौते पर सहमति बन गई है.

धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस 19.10.2021

धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस भारतीय बौद्धों का एक प्रमुख उत्सव है। दुनिया भर से लाखों बौद्ध अनुयाई एकट्ठा होकर हर साल अशोक विजयादशमी एवं 14 अक्टूबर के दिन इसे मुख्य रुप से दीक्षाभूमि, महाराष्ट्र में मनाते हैं.

मान्यवर कांशीरामजी 09.10.2021

भारत के इतिहास में कई ऐसे समाजसुधारक और राजनेता थे जिन्होंने भारत वर्ष के अल्प समाज और दलितों के हित में आवाज़ उठाई थी. इन्ही में से सबसे सर्वप्रथम समाज सुधारक और दलितों के उद्धार करने वाले महान व्यक्ति थे काशीरामजी. वे बहुत उच्च विचार के व्यक्ति थे उन्होंने अपना पूरा जीवन दलितों और भारत के अल्पसमाज के हित में व्यतीत कर दिया. कुछ लोग उन्हें उच्च कोटि के समाज सुधारक के रूप में भी जानते हैं.

सत्यशोधक समाज 24.09.2021

सत्यशोधक समाज 24 सितम्बर सन् 1873 में ज्योतिबा फुले द्वारा स्थापित एक पन्थ है। यह एक छोटे से समूह के रूप में शुरू हुआ और इसका उद्देश्य शूद्र एवं अस्पृश्य जाति के लोगों को विमुक्त करना था। इनकी विचार "गुलामगिरी, सार्वजनिक सत्यधर्म " में निहित है.

पुणे समझौता 24.09.2021

पूना पैक्ट अथवा पूना समझौता भीमराव आम्बेडकर एवं महात्मा गांधी के मध्य पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल में 24 सितम्बर, 1932 को हुआ था। अंग्रेज सरकार ने इस समझौते को सांप्रदायिक अधिनिर्णय (कॉम्युनल एवार्ड) में संशोधन के रूप में अनुमति प्रदान की।

भारत का संविधान 24.09.2021

भारत का संविधान, भारत का सर्वोच्च विधान है जो संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर 1949 को पारित हुआ तथा 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ। यह दिन (26 नवम्बर) भारत के संविधान दिवस के रूप में घोषित किया गया है |जबकि 26 जनवरी का दिन भारत में गणतन्त्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। भीमराव आम्बेडकर को भारतीय संविधान का प्रधान वास्तुकार या निर्माता कहा जाता है।

आर्य सत्य 23.09.2021

चार आर्य सत्य ऐसे बुनियादी तथ्य हैं जो हमारे जीवन की समस्याओं पर विजय पाने के मार्ग की रूपरेखा को प्रस्तुत करते हैं। बुद्ध की यह पहली शिक्षा है जो बाकी सभी बौद्ध शिक्षाओं की संरचना का आधार हैं।

आष्टांगिक मार्ग 23.09.2021

अष्टांग मार्ग भगवान बुद्ध की प्रमुख शिक्षाओं में से एक है जो दुखों से मुक्ति पाने एवं तथ्य-ज्ञान के साधन के रूप में बताया गया है।

प्रतीत्यसमुत्पाद 16.09.2021

प्रतित्य समुत्पाद प्रतित्य म्हणजे निर्माण होवुन नष्ट होणे तर,समुत्पाद म्हणजे निर्माण होवुन नष्ट होणारी क्रिया पुन्हा,पुन्हा होणे म्हणजेच पुनरूपी जनम,पुनरूपी मरण होय.कार्यकारण भाव म्हणजेच कोणतीही गोष्ट कारणांशीवाय घडत नाही तो सांगणारा सिद्धांत म्हणजेच प्रतित्यसमुत्पाद सिद्धांत होय.

दशरथ मांझी 18.08.2021

अगर कोई इंसान चाहें तो वो क्या नहीं कर सकता, वो चाहें तो अकेले दम पर पहाड़ भी तोड़ सकता हैं, सही पढ़ा आपने ये बात केवल बोलने या पढ़ने तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि इस देश की मिट्टी से एक ऐसे शख्स ने जन्म लिया था जिसने अकेले दम पर 25 फीट ऊंचे और 360 फीट लंबे पहाड़ को तोड़कर वहां से रास्ता बनाया था। हम जिस शख्स की बात कर रहें हैं उनका नाम हैं दशरथ मांझी जिन्हें लोग माउंटेन मैन के नाम से ज्यादा जानते हैं.

फूलन देवी 25.07.2021

एक दस साल की लड़की, जो अपने बाप की जमीन के लिए लड़ गई थी. या एक बालिका-वधू, जिसका पहले उसके बूढ़े ‘पति’ ने रेप किया, फिर श्रीराम ठाकुर के गैंग ने. या एक खतरनाक डाकू, जिसने बेहमई गांव के 22 लोगों को लाइन में खड़ा कर मार दिया था. या फिर उस ‘चालाक’ औरत के रूप में, जो शुरू से ही डाकुओं के गैंग में शामिल होना चाहती थी. वो औरत, जिसकी जिंदगी पर फिल्म बनाकर उसका बलात्कार दिखाने वाले शेखर कपूर ने उससे पूछा भी...

पेगासस सॉफ्टवेयर 21.07.2021

'वॉशिंगटन पोस्ट' और भारत में समाचार वेबसाइट 'द वायर' ने एक ख़बर प्रकाशित कर दावा किया कि दुनियाभर के कई पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के फोन हैक किए गए. भारत में सैकड़ों फोनों को लक्षित करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले इजरायली स्पाइवेयर, क्लिकों पर कम निर्भर हो गए हैं। Pegasus लक्ष्य की व्यस्तता या जानकारी के बिना किसी उपकरण को संक्रमित कर सकता है।

अण्णाभाऊ साठे 19.07.2021

तुकाराम भाऊराव साठे (१ ऑगस्ट १९२० — १८ जुलै १९६९) हे अण्णा भाऊ साठे म्हणून ओळखले जाणारे एक मराठी समाजसुधारक, लोककवी आणि लेखक होते.

मंडल आयोग 07.07.2021

मंडल आयोग सन् 1979 में तत्कालीन जनता पार्टी की सरकार द्वारा स्थापित किया गया था। इस आयोग का कार्य क्षेत्र सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़ों की पहचान कराना था। श्री बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल इसके अध्यक्ष थे।

Escucha el podcast Economics and Social Studies en Replaio

Radio y podcasts en una sola app - gratis y sin registro. Instálala hoy y no te pierdas el estreno

Descárgala en Google Play

Replaio no es editor de podcasts; los nombres de los programas, las portadas y el audio pertenecen a sus autores y se distribuyen a través de canales RSS públicos