Aaj Tak Radio

Din Bhar

News HI ↓ 1000 episodios

Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand. दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था....

Autor

Aaj Tak Radio

Categoría

News

Web del podcast

www.aajtak.in

Último episodio

8 de nov. de 2025

¿Dónde escuchar?

Podcasts en la app Replaio Radio Muy pronto

Los podcasts llegarán muy pronto a la app. Instálala ahora y sé el primero en descubrir una forma totalmente nueva de vivir los podcasts

Descárgala en Google Play Instálala gratis Android 5 M+ de descargas · valoración de 4,8 iOS muy pronto

Episodios

चीन के साथ कारोबारी रिश्ते क्यों नहीं तोड़ सकता भारत?: दिन भर, 14 दिसंबर 14.12.2022

भारत चीन के व्यापार संबंध कितने गहरे हैं, सीमा विवाद के चलते व्यापारिक रिश्तों पर ब्रेक लगाना कितना प्रैक्टिकल है? रेप को ज़ुर्म के तौर पर आइडेंटिफाई करने वाले IPC के सेक्शन 375 में क्या अपवाद है जो मैरिटल रेप को अपराध नहीं मानता, हार्ट अटैक के केसेज़ बढ़ाने में कोविड का कितना रोल है और फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना का सामना किस टीम से होगा, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. प्...

अरुणाचल प्रदेश से चीन की सनक का इतिहास: दिन भर, 13 दिसंबर 13.12.2022

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प पर सरकार की तरफ से स्टेटमेंट आ गया है. लेकिन इस बयान से क्या बातें अब तक साफ़ नहीं हुई हैं और यांग्त्से की सेटेलाइट इमेज में क्या दिख रहा है? इंडिया और चाइना की जो पुरानी अदावत रही है, उसकी जड़ें अरुणाचल में क्यों है? आम आदमी पार्टी ने संदीप पाठक को ऑर्गेनाईजेशन में बड़ी ज़िम्मेदारी क्यों दी और फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में किसका पलड़ा भारी है...

गुजरात मंत्रिमंडल में BJP ने कैसे साधा जातीय समीकरण?: दिन भर, 12 दिसंबर 12.12.2022

गुजरात कैबिनेट में किन चेहरों को मिला मौका, क्या रहा गुजरात कैबिनेट का जातीय समीकरण, ओल्ड पेंशन स्कीम से हिमाचल को कैसे होगा नुकसान, भारत-ब्रिटेन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से किसे होगा फायदा, उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों के यहां क्यों पड़ रहे जीएसटी विभाग के छापे, सुनिए दिन भर में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- सचिन द्विवेदी

प्रतिभा सिंह या सुखविंदर सिंह सुक्खू, हिमाचल में कांग्रेस का सीएम कौन होगा: दिन भर, 9 दिसंबर 09.12.2022

चुनाव नतीजों के बाद आज एजेंडा आजतक के जमघट में किसने क्या कहा, हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री चुनने में कांग्रेस को क्या परेशानी हो रही है, MCD चुनाव के नतीजों के बाद दिल्ली में मेयर की कुर्सी पर कौन बैठेगा, इस पर संशय क्यों बरक़रार है और फीफा वर्ल्ड कप के क्वॉर्टरफाइनल मुक़ाबलों पर बात, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह

तीन मज़बूत स्तंभों पर टिका है गुजरात में नरेंद्र मोदी का क़द: दिन भर, 8 दिसंबर 08.12.2022

कांग्रेस ने क्या गुजरात में BJP को वॉकओवर दे दिया, हिमाचल प्रदेश में क्या बाग़ियों ने बिगाड़ा BJP का खेल, क्यों अब भी मुलायम का गढ़ ज्यों का त्यों और AAP के लिए इस चुनाव से कुछ सबक, सुनिए 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से. प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग ~ कपिल देव सिंह

इन पांच फैक्टर्स की काट ढूंढ लेती, तो नहीं हारती BJP: दिन भर, 7 दिसंबर 07.12.2022

MCD चुनाव में किन फैक्टर्स के कारण जीती AAP, हारने के बावजूद BJP अपना मेयर बनाने को लेकर क्यों कर रही दावा, मॉनिटरी पॉलिसी की मीटिंग की अहम बातें क्या रहीं, RBI ने क्यों बढ़ाया रेपो रेट और 2022 में कौन सी चीज़ें रहीं लोगों की टॉप सर्च लिस्ट में, सुनिए 'दिन भर' में जमशेद कमर सिद्दीकी से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- अमृत रेजी

किडनी देने में महिलाओं की तादाद पुरुषों से बहुत ज़्यादा क्यों है: दिन भर, 6 दिसंबर 06.12.2022

दिल्ली में बीजेपी की दो दिवसीय बैठक की बड़ी बातें क्या रहीं, चुनाव की चौखट पर खड़े राज्यों में नए प्रभारी लाकर कांग्रेस क्या हासिल करना चाहती है? 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में क्या हुआ था और उसी की याद में आज मथुरा का माहौल क्यों गर्म रहा? किडनी दान करने वालों में महिलाओं की संख्या ज़्यादा क्यों है और ये भेदभाव कैसे ख़त्म होगा और टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया को क्या नया कोच चाहिए, सुनिए आज के 'दिन भर'...

एग्जिट पोल के रुझान ज़मीनी हक़ीक़त से कितना मेल खाते हैं?: दिन भर, 5 दिसंबर 05.12.2022

गुजरात में दूसरे दौर के चुनाव के बाद कौन सी पार्टी कहाँ खड़ी है? हिमाचल और MCD चुनाव को लेकर एग्जिट पोल क्या कहते हैं? यूपी में एक लोकसभा और दो विधानसभा की सीटों पर उपचुनाव हुए. तो ये तीन सीट सूबे की सियासत पर क्या असर डालेंगे? कम उम्र के लोगों की हार्ट अटैक से मौत क्यों हो रही है, कोरोना वैक्सीन से जोड़कर इसे देखना कितना सही है और FIFA वर्ल्ड कप के प्री-क्वॉर्टर फाइनल मुक़ाबलों पर बात, सुनिए आज के '...

गोल्डी बराड़ के पकड़े जाने की इनसाइड स्टोरी: दिन भर, 2 दिसंबर 02.12.2022

दिल्ली MCD चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अरविंद केजरीवाल ने क्या दांव चला और जनता में किस पार्टी की अपील ज़्यादा है? सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ कैलिफ़ोर्निया में कैसे पकड़ा गया और उसे इंडिया कैसे लाया जाएगा? एलॉन मस्क की कंपनी जो ब्रेन चिप बना रही है, वो अपने मक़सद में कितनी क़ामयाब होगी और महाराष्ट्र के 'सेंचुरी मशीन' ऋतुराज गायकवाड़ क्या इंडियन टीम में अपनी जगह पक्की कर पाएंगे, स...

गुजरात में कम वोटिंग ने किसका खेल बिगाड़ दिया?: दिन भर, 1 दिसंबर 01.12.2022

गुजरात में कम वोटिंग ने किसका बिगाड़ा खेल, G20 प्रेसिडेंसी के दौरान भारत के लिए क्या होगी चुनौती, सरकारी वेबसाइट्स क्यों आसानी से हैक कर लिए जाते हैं और वर्ल्ड AIDS Day पर सुनिए कुछ काम की बात, 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग ~ अमृत रेज़ी Disclaimer: इस पॉडकास्ट में एक्सपर्ट्स के विचार उनके निजी हैं. आज तक रेडियो इसका अनुमोदन नहीं करता.

गुजरात चुनाव में एक महीने बाद कितना बड़ा मुद्दा है मोरबी हादसा: दिन भर, 30 नवंबर 30.11.2022

एक महीने पहले मोरबी में हुए भयानक हादसे की जांच कहां तक पहुंची है, कोर्ट की सुनवाई में क्या बातें सामने आई हैं और चुनाव में ये कितना बड़ा मुद्दा है? दिल्ली के लिए केंद्र सरकार के 'मास्टरप्लान 2041' में क्या है और एमसीडी चुनाव में क्या यह वोटरों को लुभा पाएगा? जीडीपी के नए नंबर्स इंडियन इकोनॉमी के बारे में क्या कहानी बयां करते हैं? न्यूजीलैंड के साथ ODI सीरीज से इंडिया को क्या हासिल हुआ और ऋषभ पंत क...

पिछले चुनाव में जहां चित्त हुई थी बीजेपी, इस बार वहां क्या माहौल है: दिन भर, 29 नवंबर 29.11.2022

गुजरात में आख़िरी समय का जोड़-घटाव बीजेपी को कितना फ़ायदा पहुंचाएगा, आदिवासी वोटरों का समर्थन किसे मिलेगा? जजों की नियुक्ति पर सरकार और सुप्रीम कोर्ट के बीच टकराव कैसे ख़त्म होगा और क्या कोर्ट की नाफ़रमानी मोदी सरकार को भारी पड़ सकती है? नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में दंगों के बाद चुनाव को लेकर क्या सेंटीमेंट हैं और क्या MCD चुनाव के समीकरण बिगाड़ेंगे ओवैसी और इंडिया-न्यूजीलैंड ODI सीरीज़ पर बातचीत, सुनिए आज के '...

चीन में शी जिनपिंग के ख़िलाफ़ लोगों में उबाल क्यों है?: दिन भर, 28 नवंबर 28.11.2022

चीन में सरकार की ज़ीरो कोविड पॉलिसी के ख़िलाफ़ लोगों में इतनी नाराजगी क्यों है? मदरसे में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप नहीं देने के पीछे केंद्र सरकार की क्या दलीलें हैं? जबरन धर्मांतरण के ख़िलाफ़ पीआईएल पर सुनवाई को क्यों राज़ी हुआ सुप्रीम कोर्ट और केरल में अडानी पोर्ट के कंस्ट्रक्शन के ख़िलाफ़ क्यों हैं वहां के लोग और हिंसक प्रदर्शन के बाद अब वहां हालात कैसे हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर स...

अशोक गहलोत इशारों-इशारों में राहुल-प्रियंका को क्या संदेश दे रहे?: दिन भर, 25 नवंबर 25.11.2022

अशोक गहलोत अपने बयान के ज़रिए राहुल और प्रियंका को क्या संदेश दे रहे हैं और इस मसले पर कांग्रेस हाईकमान अब तक शांत क्यों है, गुजरात चुनाव में मुस्लिम फैक्टर कितना अहम है और ओवैसी के गुजरात में आने के बाद कांग्रेस को कैसे ये नुकसान करेगी, क्या है महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद और ये अचानक से चर्चा के केंद्र में क्यों आ गई है, भारत-न्यूजीलैंड मैच में किन ग़लतियों के कारण हारा भारत, सुनिए 'दिन भर' में...

पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ़ आसिम मुनीर भारत पर क्या सोचते हैं?: दिन भर, 24 नवंबर 24.11.2022

आसिम मुनीर की नियुक्ति से पाकिस्तान में क्या स्टेबिलिटी आएगी, इलेक्शन कमीशन पर क्या तय कर सकता है सुप्रीम कोर्ट, चीन में बढ़ते कोविड मामलें क्या भारत के लिए ख़तरे की आहट हैं और कल के IND-NZ ODI मैच में किस पर होगी नज़र, सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. प्रड्यूसर - शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग - सचिन द्विवेदी Disclaimer: इस पॉडकास्ट में एक्सपर्ट्स के विचार उनके निजी हैं. आज तक रेडियो इसका अनुमो...

पाटीदारों के गढ़ में प्रयोग करने से क्यों नहीं कतराती बीजेपी?: दिन भर, 23 नवंबर 23.11.2022

पाटीदार बहुल मेहसाणा बीजेपी के लिए कितना अहम है? क्यों ये इलाक़ा बीजेपी की पॉलिटिकल प्रयोगशाला है? असम और मेघालय का सीमा विवाद क्यों नहीं सुलझ पा रहा है? भारत जोड़ो यात्रा ने राहुल गांधी को कितना बदल दिया और इससे राहुल गांधी के लिए क्या बदल गया? और चीफ़ इलेक्शन कमिश्नर के तौर पर टीएन शेषन क्यों एक नज़ीर हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सचिन द्व...

'आख़िरी पूर्ण बजट' में इनकम टैक्स और सब्सिडी पर बड़ा फैसला लेगी मोदी सरकार?: दिन भर, 22 नवंबर 22.11.2022

अपने आखिरी पूर्ण बजट में क्या कुछ बड़ा करने की हिम्मत जुटाएगी मोदी सरकार? क़तर में इतना इंटरेस्ट क्यों ले रहा है चीन और चीन का भारी भरकम निवेश भारत के लिए कैसी ख़बर है? पंजाब में क्यों टारगेटेड किलिंग की घटनाएं बढ़ी हैं और इसके राजनीतिक कारण कौन से हैं और इंडिया-न्यूजीलैंड टी 20 सीरीज़ के हासिल क्या रहे, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से. प्रड्यूसर: शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह

राहुल गांधी ने कहीं गुजरात चुनाव में उतरने में देर तो नहीं कर दी?: दिन भर, 21 नवंबर 21.11.2022

राहुल गांधी ने क्या गुजरात चुनाव में देर कर दी, क्यों हर बार खड़ी हो जाती है NPA की समस्या, MCD चुनाव में क्यों आम आदमी पार्टी ने बदली रणनीति, क्या आपकी सैनिटरी नैपकिन में कैंसर है, सुनिए 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से. प्रड्यूसर - शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग - नितिन रावत Disclaimer: इस पॉडकास्ट में एक्सपर्ट्स के विचार उनके निजी हैं. आज तक रेडियो इसका अनुमोदन नहीं करता.

गुजरात में बीजेपी के डोर-टू-डोर कैंपेन की हक़ीक़त क्या है: दिन भर, 18 नवंबर 18.11.2022

गुजरात में इस बार बीजेपी का कैंपेन प्लान पहले से कितना अलग है और बाकी पार्टियां क्या कर रही हैं? टिकट बंटवारे से पनपी नाराजगी बीजेपी को गुजरात चुनाव में कितना नुक़सान पहुंचा सकती है? नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष पद से फारूक अब्दुल्ला ने क्यों इस्तीफा दे दिया और बतौर अध्यक्ष उनका कार्यकाल कैसा रहा और टेरर फंडिंग में क्रिप्टो के इस्तेमाल को लेकर भारत ने क्या चिंताएं जताई हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में ज...

नोटबंदी पर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जो कहा, कितना सच, कितना झोल?: दिन भर, 17 नवंबर 17.11.2022

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से ED ने क्या सवाल पूछे, क्या एजेंसी उनके जवाबों से संतुष्ट हुई और इस मामले में आगे क्या होगा? वाराणसी कोर्ट ने आज ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष की याचिका क्यों ख़ारिज कर दी और अब ये केस किस तरफ बढ़ रहा है? नोटबंदी के फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने जो बातें कही हैं, उनमें कितनी सच्चाई है और पालतू कुत्तों को लेकर बन रहे नियम-क़ानूनों में इतना कन्फ्यूजन क्यों है,...

गुजरात में BJP पर लगे AAP कैंडिडेट की किडनैपिंग के आरोप में नया ट्विस्ट!: दिन भर, 16 नवंबर 16.11.2022

भारत के लिए G20 समिट के हासिल क्या रहे? कल देर रात पोलैंड में हुए रॉकेट हमले से जुड़े किन सवालों के जवाब मिलने बाक़ी हैं, गुजरात में आम आदमी पार्टी कैंडिडेट की 'किडनैपिंग' के दावे में क्या नया मोड़ आया है, भारतीय ट्राइबल पार्टी में फूट से चुनाव में किसका फ़ायदा होगा और नासा का मून मिशन 'आर्टेमिस-1' क्या है, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. प्रड्यूसर: सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग: सचिन द्वि...

आफ़ताब को फांसी की राह में कौन से रोड़े हैं: दिन भर, 15 नवंबर 15.11.2022

श्रद्धा मर्डर केस अदालत में जाएगा तो पुलिस के सामने क्या चुनौतियां होंगी, क्या आरोपी को फांसी तक पहुंचाने की राह में कुछ रोड़े अभी हैं? G20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन और ग्लोबल लीडर्स से मुलाक़ातों के मायने क्या हैं? गुजरात में टिकट बंटवारे के बाद उठे बग़ावत के सुर से कैसे निपट रही है बीजेपी और IPL रिटेंशन में कौन से बड़े खिलाड़ी रिटेन हुए हैं और किन का पत्ता कटा है, सुनिए आज के...

पंजाब के गन कल्चर पर सरकारी फैसले में झोल क्या है?: दिन भर, 14 नवंबर 14.11.2022

गन कल्चर पर पंजाब सरकारी की सख़्ती के बावज़ूद कौन सी चुनौतियां अब भी हैं बरकरार, Biden और Xi की मुलाकात में क्या तय हुआ, MCD चुनाव में किसकी क्या है रणनीति और बच्चों में जंक फूड की आदत के लिए कौन ज़िम्मेदार है, सुनिए 'दिन भर' कुलदीप मिश्र से. प्रड्यूसर - शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग - कपिल देव सिंह Disclaimer: इस पॉडकास्ट में एक्सपर्ट्स के विचार उनके निजी हैं. आज तक रेडियो इसका अनुमोदन नहीं करता.

गुजरात चुनाव में इन सीटों पर होने जा रही है दिलचस्प लड़ाई : दिन भर, नवंबर 11 11.11.2022

राजीव गांधी हत्याकांड में क्यों हुई दोषियों की रिहाई, गुजरात में किन सीटों पर इस बार होगा दिलचस्प मुकाबला, क्या इस बार मैनपुरी में मुलायम परिवार की दो बहुएं टकराएंगी और प्रदूषण पर सही कदम नहीं उठाया गया तो क्या होगा? सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से. प्रड्यूसर: खुशबू कुमार साउंड मिक्सिंग: अमृत रेजी

टीम सेलेक्शन के समय ही T20 वर्ल्ड कप हार गए थे हम? : दिन भर, 10 नवंबर 10.11.2022

इंग्लैंड के सामने कहां कमज़ोर पड़ गई टीम इंडिया, गुजरात में किन बड़े चेहरों को बीजेपी ने दिया टिकट, सरकार ने क्यों कहा दलित ईसाइयों और मुस्लिमों को SC आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए और मदरसों पर सरकार का अगला फैसला क्या होगा? सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.  प्रड्यूसर: खुशबू कुमार साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत

Escucha el podcast Din Bhar en Replaio

Radio y podcasts en una sola app - gratis y sin registro. Instálala hoy y no te pierdas el estreno

Descárgala en Google Play

Replaio no es editor de podcasts; los nombres de los programas, las portadas y el audio pertenecen a sus autores y se distribuyen a través de canales RSS públicos