Aaj Tak Radio
Aaj Ke Akhbaar
Aaj Ke Akhbaar is a daily newspaper wrap-up podcast in Hindi presented by Aaj Tak Radio. No time to catch up with the newspapers? Fikar not. Every morning two of our presenters discuss what newspapers from India and around the world have published. A nuanced discussion on not just the news stories, but their different approach on a same story. You will miss nothing if you listen to this news commentary every day. हर सुबह हम पढ़ते हैं देश और दुनिया के बड़े अख़बार और उनकी चुनिंदा बड़ी ख़बरों पर करते हैं चर्चा. किस अख़बार ने क्या छापा है और किस तरह छापा है, आपसे मिस नहीं होगा अगर आप सुनेंगे, 'आज...
No dejes de visitar la web del podcast y apoyar a su creador: www.aajtak.in
¿Dónde escuchar?
Podcasts en la app Replaio Radio Muy prontoLos podcasts llegarán muy pronto a la app. Instálala ahora y sé el primero en descubrir una forma totalmente nueva de vivir los podcasts
Episodios
बीते साल में कैसे बढ़ गई केंद्र सरकार की कमाई?: आज के अखबार, 2 जनवरी 02.01.2024 6:44
2022 में सरकारी आमदनी कितनी हुई, ट्रक ड्राइवर्स की हड़ताल कब तक चलेगी, ओवैसी ने मुस्लिम नौजवानों को नसीहत क्यों दी, इजराइल ने ग़लती से अपने ही सैनिक कैसे मार दिए और तानाशाह किम जोन्ग उन को कौन मारना चाहता है? सुनिए ‘आज के अखबार’ पॉडकास्ट में.
इजराइल से जंग के बीच हमास ने बता दिया कि वो क्या चाहता है: आज के अखबार, 1 जनवरी 01.01.2024 6:52
आईआईटी बनारस में बीटेक छात्रा से गैंगरेप के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. कौन लोग हुए गिरफ्तार, कहा जा रहा है कि तीनों भाजपा के IT सेल से जुड़े हैं,नए साल में क्या क्या बदलेगा, जम्मू-कश्मीर फिर से कौन सी पार्टी हुई बैन, इंडियन नेवी ने क्यों बढ़ाई अरब सागर में निगरानी और इजराइल से जंग के बीच हमास ने बता दिया कि वो क्या चाहता है. सुनिए आज के अखबारों की बड़ी ख़बरें इस पॉडकास्ट में.
पत्रकारों की जासूसी करवाने का आरोप सरकार पर क्यों लग रहा है?: आज के अखबार, 29 दिसंबर 29.12.2023 9:17
फ़ोन हैकिंग की चेतावनी देने के लिए क्या एप्पल से नाराज थी भारत सरकार, ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन को लेकर अब क्या कहा, दिल्ली में अब सभी कोविड केसेस की होगी जीनोम सिक्वेंसिंग, डोनाल्ड ट्रम्प के फिर से राष्ट्रपति बनने के सपने को मिला दूसरा झटका, सुनिए 'आज के अख़बार' में ख़ुशबू कुमार के साथ. प्रड्यूसर: ख़ुशबू कुमार साउंड मिक्सिंग: कपिल देव सिंह
निज्जर की हत्या मामले में कनाडा क्या करने वाला है?: आज के अख़बार, 28 दिसंबर 28.12.2023 9:29
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना को क्या नसीहत दी, कांग्रेस का राहुल की न्याय यात्रा को लेकर क्या प्लान है, मुस्लिम लीग जम्मू- कश्मीर पर क्यों लगा बैन, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने क्यों बताया रूस को भारत के लिए अहम और पाकिस्तान ने कौन सी मिसाइल की सफल टेस्टिंग की? सुनिए ‘आज के अखबार’ पॉडकास्ट में.
पहलवानों के लिए पदक लौटाने की नौबत क्यों आ गई है?: आज के अखबार, 27 दिसंबर 27.12.2023 8:11
राजस्थान में कांग्रेस की भर्तियाँ नई सरकार कैंसिल क्यों कर रही है, पहलवानों के लिए पदक लौटाने की नौबत क्यों आ गई है, कुश्ती फेडरेशन में अब आगे क्या होगा, पाकिस्तान में पहली बार हिंदू महिला विधानसभा चुनाव लड़ेगी, किस पार्टी ने टिकट दिया, मध्यप्रदेश की कैबिनेट में कितने मंत्री दागी हैं और नेवी में शामिल हुए INS इम्फाल में नया क्या है? सुनिए ‘आज के अखबार’ पॉडकास्ट में.
कश्मीर में नागरिकों की मौत के मामले में किसपर कार्रवाई हुई?: आज के अखबार, 26 दिसंबर 26.12.2023 7:52
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने गहलोत की योजनाओं के बारे में क्या कह दिया, मध्यप्रदेश के कैबिनेट विस्तार में किसकी चांदी हुई, जम्मू के पुंछ में सेना की मारपीट से 3 सिविलियन की मौत के मामले में जवानों के खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी क्यों शुरू हुई और चीन ने भारत से अपील की है कि चाइनीज कंपनियों के साथ भेदभाव न किया जाए. चीन को ऐसा क्यों लग रहा है कि उसके देश की कंपनियों के साथ भेदभाव हो रहा है? सुनिए...
रायबरेली से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाने वाली है कांग्रेस?: आज के अख़बार, 25 दिसंबर 25.12.2023 9:40
जम्मू-कश्मीर: सेना की पूछताछ में तीन लोगों की मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज, कुश्ती संघ के नए पैनल को सस्पेंड किए जाने पर बृजभूषण शरण सिंह क्या बोले, इंडिया गठबंधन में अब किस मुद्दे पर रार शुरू हो गई है, मध्य प्रदेश में आज होगा कैबिनेट विस्तार, अमेरिका में हिंदू मंदिर में तोड़-फोड़ पर सांसद रो खन्ना ने क्या कहा, कुमार केशव से सुनिए आज के अख़बार में छपी बड़ी ख़बरें.
भारत जोड़ो यात्रा 2.0 को लेकर क्या है कांग्रेस का प्लान: आज के अख़बार, 22 दिसंबर 22.12.2023 10:08
संसद के शीतकालीन सत्र में कितने बिल पास हुए, संसद की सुरक्षा के मद्देनज़र क्या फैसला लिया गया,पुंछ में सेना के वाहनों पर हमला कैसे हुआ, कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में क्या हुआ, पाक़िस्तान में बलोच प्रोटेस्ट को लेकर क्या अपडेट है, सुनिए 'आज के अख़बार' में कुमार केशव से.
नए Criminal Bills के कानून बनने से क्या-क्या बदल जाएगा?: आज के अखबार, 21 दिसंबर 21.12.2023 8:44
क्रिमिनल लॉ से जुड़े तीन नए बिल लोकसभा में पास हो गए. नए Criminal Bills कानून बने तो क्या क्या बदलेगा, उपराष्ट्रपति की मिमिक्री पर क्या बोले PM, यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री ने इस साल के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा की. किन खिलाड़ियों को मिलेगा इस साल खेल पुरस्कार, आतंकी पन्नू की हत्या पर प्रधानमंत्री ने अमेरिका को लेकर क्या कहा और नवाज शरीफ ने पाकिस्तान की बर्बादी में किसका हाथ बताया?...
डोनाल्ड ट्रम्प क्यों नहीं लड़ पाएंगे राष्ट्रपति चुनाव?: आज के अख़बार, 20 दिसंबर 20.12.2023 8:00
इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक का हासिल क्या रहा,आडवाणी-जोशी को राम मंदिर उद्घाटन समारोह में बुलाए जाने पर विहिप ने क्या कहा, अमेरिका में कैसे फँस गए ट्रम्प और प्रधानमंत्री मोदी की इजराइली PM नेतन्याहू से क्या बात हुई? सुनिए 'आज के अखबार' में. साउंड मिक्स - कपिल देव सिंह
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आडवाणी-जोशी क्यों नहीं आएंगे?: आज के अखबार, 19 दिसंबर 19.12.2023 7:32
राम मंदिर उद्घाटन समारोह में आडवाणी- मुरली मनोहर जोशी क्यों नहीं आएंगे, कोविड के नए वैरिएंट पर केंद्र सरकार ने क्या एडवाइजरी जारी की, दिल्ली में आज इंडिया अलायंस की बैठक में क्या होगा,इजराइल को ब्रिटेन ने क्या वार्निंग दी है और चीन में कहाँ भूकंप आया? सुनिए देश-विदेश के अखबारों से बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ पॉडकास्ट में. साउंड मिक्स – कपिल देव सिंह
2024 चुनावों के लिए यूपी में BJP का क्या प्लान है?:आज के अखबार, 18 दिसंबर 18.12.2023 7:46
2024 चुनावों के लिए बीजेपी का नया प्लान क्या है, यूपी में किस नई रणनीति से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में BJP, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरे पर क्या बोले, एमपी मंत्रीमण्डल को लेकर बीजेपी की बैठक में क्या हुआ, इजराइल ने कैसे ढूंढ ली हमास की बनाई सुरंग और पाकिस्तान ने फिर से कहाँ उठाया कश्मीर मुद्दा? सुनिए ‘आज के अखबार’ में. साउंड मिक्स – नितिन रावत
ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने वाले 5 राज्यों की कैसी है आर्थिक सेहत?: आज के अख़बार, 15 दिसंबर 15.12.2023 8:38
संसद में घुसपैठ करने वाले आरोपियों के बारे में और क्या खुलासे हुए हैं, देश में कितने घरों तक पहुंचा पीने का साफ पानी, ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने वाले 5 राज्यों में क्या है हाल, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन को लेकर क्या कहा? सुनिए 'आज के अख़बार' में ख़ुशबू कुमार के साथ.
फ़्रीडम ऑफ स्पीच पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्या कहा है?: आज के अखबार, 14 दिसंबर 14.12.2023 7:39
फ़्रीडम ऑफ स्पीच पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्या कहा है,कैसे हुई संसद की सुरक्षा में चूक,खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने संसद पर हमले की धमकी दी थी. क्या इस हमले का उससे कोई कनेक्शन है, इजराइल और अमेरिका के बीच क्यों नहीं बन पा रही बात और आज जो बाइडेन हमास की कैद में मौजूद लोगों के परिजनों से मिल कर क्या कहेंगे? सुनिए 'आज के अखबार' में.
केरल के राज्यपाल ने क्यों कहा कि CM से जान का खतरा है?:आज के अखबार, 13 दिसंबर 13.12.2023 6:26
बीजेपी के भजन लाल शर्मा को सीएम बनाने में क्या क्या बातें उनके पक्ष में गईं , केरल में राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से अपनी जान का खतरा होने का आरोप क्यों लगाया है,इजरायल अमेरिका के प्रति रुख क्यों बदल रहा है, पाकिस्तान के किस प्रांत में धमाका हुआ और किस संगठन ने ली जिम्मेदारी? सुनिए 'आज के अखबार' में.
धारा 370 पर कांग्रेस अपना पाला बदल रही है?: आज के अखबार, 12 दिसंबर 12.12.2023 6:33
MP के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव को कब बुलाया गया था दिल्ली, 370 पर क्या कन्फ्यूज है कांग्रेस, FBI चीफ इधर भारत दौरे पर हैं उधर अमेरिकी अखबार क्या लिख रहा है? सुनिए ‘आज के अखबार’ पॉडकास्ट में.
छत्तीसगढ़ के नए CM विष्णुदेव साय का सियासी सफ़र कैसा रहा है?: आज के अख़बार, 11 दिसंबर 11.12.2023 11:07
छत्तीसगढ़ के नए CM विष्णुदेव साय का सूबे की राजनीति में कैसे हुआ उभार, मध्य प्रदेश में सीएम के नाम की घोषणा आज, अमित शाह ने पटना में जातीय जनगणना पर क्या कहा, पंजाब सरकार की तुहाडे द्वार योजना शुरू, कनाडा क्यों छोड़कर जा रहे लोग, अयोध्या राम मंदिर के पुजारी का चयन और भी कई ख़बरें, आज के अख़बार में सुनिए कुमार केशव से.
इस पेनकिलर को लेकर सरकार ने क्यों जारी किया है सेफ्टी अलर्ट?: आज के अख़बार, 8 दिसंबर 08.12.2023 7:50
निर्मला सीतारमण ने क्यों कहा फ़रवरी 2024 के बजट में बड़ी घोषणा नहीं होगी, 90 दिनों में चालान नहीं भरा तो क्या होगा, पिछले नौ सालों में कितने विमान यात्रियों का इजाफा हुआ और अमेरिका में बच्चे हायर एजुकेशन की पढ़ाई क्यों छोड़ रहे हैं? सुनिए 'आज के अख़बार' में ख़ुशबू कुमार के साथ.
केजरीवाल ने दिल्ली जल बोर्ड में घोटाले के आरोप पर क्या फैसला लिया है?: आज के अख़बार, 7 दिसंबर 07.12.2023 7:22
केजरीवाल ने दिल्ली जल बोर्ड में घोटाले के आरोप पर क्या फैसला लिया है, अब प्रॉपर्टी खरीदने पर कितना टैक्स चुकाना होगा, अमित शाह ने नेहरू पर क्या आरोप लगाए और टाइम्स मैगज़ीन ने किसे पर्सन ऑफ़ द ईयर चुना है? सुनिए 'आज के अख़बार' में.
अशोक गहलोत ने कराई थी सचिन पायलट की जासूसी?: आज के अख़बार, 6 दिसंबर 06.12.2023 10:51
तीन राज्यों में सीएम चुनने के मुद्दे पर जल्दबाज़ी के मूड में क्यों नहीं है बीजेपी, साइक्लोन मिचोंग ने कितनी तबाही मचाई, राजस्थान में कल राजपूत करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर अख़बारों में क्या छपा है, INDIA अलायन्स की बैठक क्यों टली, खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने अब क्या धमकी दी है, पिछले दो सालों में सबसे ज्यादा दंगे कहाँ हुए, सुनिए आज के अख़बार में कुमार केशव से.
विदेशी निवेशकों को भारत इतना क्यों रास आ रहा?: आज के अख़बार, 5 दिसंबर 05.12.2023 7:58
मणिपुर में 13 लोगों की मौत कैसे हुई, महिलाओं के खिलाफ 2022 में अपराध कितना बढ़ा, विदेशी निवेशकों का भारत में भरोसा क्यों बढ़ रहा है और इज़रायल हमास युद्ध के लेटेस्ट अपडेट्स, सुनिए आज के अख़बार में.
4 राज्यों के नतीजे के बाद 'INDIA' का भविष्य अब अंधेरे में?: आज के अख़बार, 4 दिसंबर 04.12.2023 7:02
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस क्यों नहीं समझ पाई हवा का रुख, इंडिया एलायंस की मुश्किल क्यों बढ़ने वाली है, मणिपुर में इंटरनेट हुआ बहाल, वीकेंड पर सड़क हादसों में कितने लोग गंवाते हैं अपनी जान और इज़रायल ने हमास को अलग थलग करने के लिए क्या प्लान बनाया है? सुनिए 'आज के अखबार' में.
41 मज़दूर जिस सुरंग में फंसे थे, वो 5 साल में 20 बार ढह चुका है?: आज के अख़बार, 1 दिसंबर 01.12.2023 10:40
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों पर आए एग्जिट पोल्स क्या कहानी बयां करते हैं, लाड़ली बहना योजना का प्लान शिवराज सिंह चौहान के दिमाग में कैसे आया, सरकार ने कितने तेजस और प्रचंड खरीदने जा रही है, खालिस्तानी आतंकी पन्नू की मर्डर के साज़िश के आरोपों पर भारत ने अब क्या कहा है, क्वॉर्टर 2 में जीडीपी ग्रोथ के आंकड़े क्या इशारे करते हैं और अंडरकंस्ट्रक्शन सिलक्यारा टनल को लेकर आई रिपोर्ट में क्या खुलासा...
खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या से जुड़ी साज़िश पर अमेरिका ने क्या आरोप लगाया?: आज के अख़बार, 30 नवंबर 30.11.2023 10:02
केरल में सरकार और राज्यपाल के बीच चल रही तनातनी पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा, मणिपुर के उग्रवादी गुट UNLF का केंद्र सरकार से शांति समझौता, खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या से जुड़ी साज़िश पर अमेरिका ने क्या आरोप लगाया, सुनिए 'आज के अख़बार में ख़ुशबू कुमार और कुमार केशव के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
मणिपुर में मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?: आज के अख़बार, 29 नवंबर 29.11.2023 6:01
मणिपुर में मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए लोगों की गाथा, राजस्थान में मुख्यमंत्री के कितने दावेदार, सोना कितने रुपए ऊपर चढ़ा, सुनिए 'आज के अख़बार' में खुशबू कुमार और सूरज कुमार से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- सचिन द्विवेदी
Podcasts similares
Replaio no es editor de podcasts; los nombres de los programas, las portadas y el audio pertenecen a sus autores y se distribuyen a través de canales RSS públicos