Aaj Tak Radio
Aaj Ka Din
Aaj Ka Din is a daily morning news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Want to start your day with news that charges you up for the day? AKD will keep you up-to-date with the news delivered fresh—as kadak as your morning chai. AKD does not simply narrate the news to you, but explains how it affects you, in the simplest of language. सुबह 7 बजे आपको बताएंगे कि आज दिन में क्या होने वाला है और क्या हो सकता है. बीती रात की कोई ख़बर मिस हो गई तो वो भी मिलेगी. ये भी बता...
¿Dónde escuchar?
Podcasts en la app Replaio Radio Muy prontoLos podcasts llegarán muy pronto a la app. Instálala ahora y sé el primero en descubrir una forma totalmente nueva de vivir los podcasts
Episodios
यूनिफॉर्म सिविल कोड पर चर्चा के बहाने बड़ा दांव खेलेगी BJP?: आज का दिन, 15 जून 15.06.2023 24:41
2024 से पहले क्या आ जाएगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, उत्तरकाशी में होने वाली आज महापंचायत को प्रशासन कैसे रोकेगा और देश में क्यों बढ़ती जा रही है इंटरनेट से महिलाओं की दूरी? सुनिए 'आज का दिन' में ख़ुशबू कुमार के साथ. प्रड्यूसर: कुंदन कुमार साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
मणिपुर चुनाव जीतने के लिए BJP ने उग्रवादी संगठन से मदद ली?: आज का दिन, 14 जून 14.06.2023 25:34
मणिपुर चुनाव जीतने के लिए क्या BJP ने उग्रवादी संगठन से मदद ली, इस दावे से क्या मणिपुर में शांति बहाली की कोशिशों पर फ़र्क़ पड़ेगा और भारत में ब्लड डोनेशन और उसकी ज़रूरत को लेकर क्या स्थिति है? सुनिए 'आज का दिन' में ख़ुशबू कुमार के साथ. प्रड्यूसर: शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
कुरुक्षेत्र किसान आंदोलन MSP पर कानूनी लड़ाई का आधार बनेगा?: आज का दिन, 13 जून 13.06.2023 26:18
कुरुक्षेत्र किसान आंदोलन MSP पर कानूनी लड़ाई का आधार बनेगा, UNESCO में अमेरिका की वापसी मजबूरी है या किसी रणनीति का हिस्सा है और पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव में TMC का क्या दांव पर लगा हुआ है? सुनिए 'आज का दिन' में ख़ुशबू कुमार के साथ. प्रड्यूसर: शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
शरद पवार ने अजित पवार को बाग़ी होने की सज़ा दी है?: आज का दिन, 12 जून 12.06.2023 27:08
सुप्रिया सुले को शरद पवार ने किया आगे अब क्या करेंगे अजित पवार, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पहले दिन के खराब खेल ने क्या भारत का 'खेल' बिगाड़ा और मेन्टल हेल्थ की समस्याएं क्यों बढ़ती जा रही है? सुनिए 'आज का दिन' में ख़ुशबू कुमार के साथ. प्रड्यूसर: कुंदन कुमार साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
क्या है अजमेर का 31 साल पुराना मामला जिसपर आ रही फिल्म विवादों में है?: आज का दिन, 9 जून 09.06.2023 25:23
क्या है अजमेर का 31 साल पुराना मामला जिसपर आ रही फिल्म विवादों में है, सऊदी-ईरान के बीच सुलह करवाने के पीछे चीन का क्या स्वार्थ छिपा है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत किन वजहों से कमज़ोर स्थिति में है? सुनिए 'आज का दिन' में ख़ुशबू कुमार के साथ. प्रड्यूसर: रोहित त्रिपाठी साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले क्या BJP-JDS में होगा गठबंधन?: आज का दिन, 8 जून 08.06.2023 25:03
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले क्या BJP-JDS में होगा गठबंधन, एक महीने के बाद भी मणिपुर में हालात क्यों जस की तस बनी हुई हैं और कनाडा 700 भारतीय स्टूडेंट्स को वापस भेजने की तैयारी क्यों कर रहा है? सुनिए 'आज का दिन' में ख़ुशबू कुमार के साथ. प्रड्यूसर: कुंदन कुमार साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
सचिन पायलट के नई पार्टी बनाने की बात सच्ची या महज़ प्रेशर पॉलिटिक्स?: आज का दिन, 7 जून 07.06.2023 25:33
सचिन पायलट के नई पार्टी बनाने की बात सच्ची या महज़ प्रेशर पॉलिटिक्स, यूक्रेन-रूस युद्ध के लिए काखोवका बांध की तबाही का क्या मतलब है और बीबीसी पर इनकम टैक्स की कार्रवाई किस तरफ बढ़ रही है? सुनिए 'आज का दिन' में ख़ुशबू कुमार के साथ. प्रड्यूसर:शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
कैबिनेट विस्तार को लेकर शिंदे क्या चाहते हैं जो BJP पूरा करने में हिचक रही है?: आज का दिन, 6 जून 06.06.2023 23:24
शाह से मुलाकात के बाद शिंदे-फडणवीस सरकार का कैबिनेट विस्तार हो जाएगा, ग्वालियर-चम्बल में BJP के पास सिंधिया हैं, कांग्रेस के पास क्या है और पाकिस्तान पर अमेरिका को भारत ने क्या कहा? सुनिए 'आज का दिन' में ख़ुशबू कुमार के साथ. प्रड्यूसर: रोहित त्रिपाठी साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
ओडिशा रेल हादसे में शवों की पहचान क्यों नहीं हो पा रही? :आज का दिन, 5 जून 05.06.2023 25:11
ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में मृत लोगों की पहचान क्यों नहीं हो पा रही, अमेरिका के रक्षा मंत्री का भारत दौरा, किन मुद्दों पर होगा ज़ोर और AI की वजह से नौकरियां जाना अब क्या आम बात हो जाएगी? सुनिए 'आज का दिन' में ख़ुशबू कुमार के साथ. प्रड्यूसर: कुंदन कुमार साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
भारत की नई संसद में बने म्यूरल आर्ट को लेकर नेपाल में क्यों हो रहा है विवाद? : आज का दिन, 2 जून 02.06.2023 30:39
भारत की नई संसद में बने म्यूरल आर्ट को लेकर नेपाल में क्यों हो रहा है विवाद, क्यों देश की विधानसभाओं में बैठकें लगातार कम होते जा रही है और भारतीय रूपए का अंबार रूस के लिए क्यों बना मुसीबत? सुनिए 'आज का दिन' में ख़ुशबू कुमार के साथ. प्रड्यूसर: कुंदन कुमार साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत.
यूपी की वो 9 लोकसभा सीटें जहाँ BJP के लिए रेड अलर्ट है! :आज का दिन, 1 जून 01.06.2023 25:52
यूपी की वो 9 लोकसभा सीट कौन सी हैं जो BJP के लिए बन रही है रोड़ा, डिफेंस एक्सपोर्ट बढ़ना मेक इन इंडिया अभियान के लिए कितना अच्छा संकेत है और केंद्र ने किन वजहों से दी अन्न भंडारण योजना को मंजूरी? सुनिए 'आज का दिन' में ख़ुशबू कुमार के साथ. प्रड्यूसर:रोहित त्रिपाठी साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
नेपाली प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड के भारत दौरे का एजेंडा क्या है? :आज का दिन, 31 मई 31.05.2023 31:02
देश की राजनीति दो पार्टियों के बीच ही क्यों सिमटती जा रही है, क्या बीजेपी अपने नेशनल जनरल सेक्रेटरी बीएल संतोष की ज़िम्मेदारियाँ घटाएगी और नेपाली प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड को भारत दौरे से कितनी उम्मीद? सुनिए 'आज का दिन' में ख़ुशबू कुमार के साथ. प्रड्यूसर: रोहित त्रिपाठी साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
अशोक गहलोत-सचिन पायलट की एकता बस चुनाव तक की है? :आज का दिन, 30 मई 30.05.2023 29:46
राजस्थान कांग्रेस की गुटबाज़ी किस फॉर्मूले पर सुलझी, क्या गहलोत-पायलट की एकता बस चुनाव तक की है, IPL के फाइनल में CSK के सामने कहाँ कमज़ोर पड़ी गुजरात टाइटंस और दुनिया में 10 फीसदी लोग किन वजहों से हर रोज़ भूखे पेट सोते हैं? सुनिए 'आज का दिन' में ख़ुशबू कुमार से. प्रड्यूसर: कुंदन कुमार साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
संसद भवन के उद्घाटन और पीएम मोदी के भाषण में क्या संदेश छिपा है? :आज का दिन, 29 मई 29.05.2023 29:01
संसद भवन के उद्घाटन और पीएम मोदी के भाषण में क्या संदेश छिपा है, बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन अब क्या मोड़ लेगा और तुर्की में एक बार फिर एर्दोगन के चुनाव जीतने के क्या है मायने? सुनिए 'आज का दिन' में ख़ुशबू कुमार के साथ. प्रड्यूसर: कुंदन कुमार साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
कर्नाटक के बाद अब तमिलनाडु को Amul से क्या दिक्कत है? :आज का दिन, 26 मई 26.05.2023 25:38
दूध पर तमिलनाडु सरकार और केंद्र क्यों आमने-सामने आ गए हैं, सीट बंटवारे को लेकर एकनाथ शिंदे गुट की शर्तों को क्या BJP मानेगी, यूक्रेन ने क्या बखमुत को अब पूरी तरह खो दिया है और F16 से लड़ाई कितनी बदलेगी? सुनिए 'आज का दिन' में ख़ुशबू कुमार के साथ. प्रड्यूसर: शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
PTI बैन हो जाने से इमरान का पॉलिटिकल करियर भी ख़त्म हो जाएगा? :आज का दिन, 25 मई 25.05.2023 27:49
PTI बैन हो जाने से क्या इमरान खान के राजनीतिक करियर का भी हो जाएगा 'द एंड', भारत में 10 सालों में पहली बार क्यों 16 फीसदी लुढ़का विदेशी निवेश और IPL में लखनऊ सुपरजायंट्स किन वजहों से हारे? सुनिए 'आज का दिन' में ख़ुशबू कुमार के साथ. प्रड्यूसर: कुंदन कुमार साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
'सुपरपॉवर' अमेरिका पर दिवालिया होने का ख़तरा क्यों? :आज का दिन, 24 मई 24.05.2023 24:12
रिपब्लिकन और डेमोक्रेट के झगड़े में अमेरिका दिवालिया हो जाएगा, कफ सिरप के एक्सपोर्ट को लेकर नई गाइडलाइन से आपके हमारे लिए क्या सबक है और UPSC टॉपर इशिता किशोर से बातचीत. सुनिए 'आज का दिन' में ख़ुशबू कुमार के साथ. प्रड्यूसर: शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
केंद्र के अध्यादेश का विरोध क्या विपक्षी एकता का सेमीफाइनल है? :आज का दिन, 23 मई 23.05.2023 24:27
केंद्र के अध्यादेश का विरोध क्या विपक्षी एकता को देगा नई धार, कर्नाटक में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी को क्यों हटाना चाहती है कांग्रेस और असम से AFSPA कैसे हटाया जाएगा? सुनिए 'आज का दिन' में ख़ुशबू कुमार के साथ. प्रड्यूसर: कुंदन कुमार साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
G-7 देश क्यों चाहते हैं भारत को अपने क़रीब रखना? :आज का दिन, 22 मई 22.05.2023 30:09
दिल्ली में ट्रांसफर-पोस्टिंग के अधिकार की लड़ाई कहां तक जाएगी, G-7 मीटिंग की तीन बड़ी बातें क्या रहीं और किन वजहों से RCB IPL प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी? सुनिए 'आज का दिन' में ख़ुशबू कुमार के साथ. प्रड्यूसर: कुंदन कुमार साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
कर्नाटक में नई सरकार के सामने कौन सी चुनौतियां होंगी? :आज का दिन, 19 मई 19.05.2023 25:05
कर्नाटक में नई सरकार के सामने कितनी चुनौतियाँ मुँह बाए खड़ी हैं, पाकिस्तान में उथलपुथल क्यों भारत के लिए चिंता का सबब है और क्रेडिट कार्ड का विदेश में इस्तेमाल क्यों महंगा होने जा रहा है? सुनिए 'आज का दिन' में ख़ुशबू कुमार के साथ. प्रड्यूसर: शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
कहां फंसा है कर्नाटक CM का पेंच और 2013 से इसका क्या कनेक्शन है :आज का दिन, 18 मई 18.05.2023 29:30
कौन होगा कर्नाटक का मुख्यमंत्री क्या इसपर हाईकमान और विधायक एकमत नहीं है, जैसलमेर में किस तरह गिराए गए पाकिस्तानी हिंदुओं के घर और स्वेज़ नहर की टक्कर में नया रेल नेटवर्क क्यों बनाना चाहता है रूस? सुनिए 'आज का दिन' में ख़ुशबू कुमार के साथ. प्रड्यूसर: कुंदन कुमार साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
बाबा बागेश्वर बिहार में BJP के लिए सियासी पिच तैयार कर रहे हैं? :आज का दिन, 17 मई 17.05.2023 31:47
बिहार में बाबा बागेश्वर की कथा सुनने के लिए जुटी लाखों की भीड़ क्या किसी पार्टी के इशारे पर पहुंच रही है, कर्नाटक चुनाव में इस बार JDS क्यों पिछड़ गई, राज्य दर राज्य बाइपोलर होता चुनाव लोकतांत्रिक मूल्यों के लिहाज़ से कैसा है और इस मॉनसून सीजन में किसानों के लिए क्या सुझाव है? सुनिए 'आज का दिन' में ख़ुशबू कुमार के साथ. प्रड्यूसर: शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
ममता बनर्जी की विपक्षी एकता के फॉर्मूले पर क्या कांग्रेस होगी राज़ी? :आज का दिन, 16 मई 16.05.2023 26:45
कर्नाटक मुख्यमंत्री की रेस में किसकी दावेदारी है सबसे मज़बूत, कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से विपक्षी एकता की कवायद क्या और परवान चढ़ेगी और सरकारी अस्पतालों को केंद्र सरकार ने क्या सख़्त आदेश दिए हैं? सुनिए 'आज का दिन' में ख़ुशबू कुमार के साथ. प्रड्यूसर: कुंदन कुमार साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
मध्यप्रदेश, राजस्थान वाली गलती कांग्रेस कर्नाटक में भी दोहराएगी? :आज का दिन, 15 मई 15.05.2023 24:04
कर्नाटक में मुख्यमंत्री चुनने के लिए क्या है कांग्रेस का फार्मूला, राजस्थान में किस मोर्चे पर जूझ रही है BJP-कांग्रेस और देसी ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल कितनी ताकतवर है? सुनिए 'आज का दिन' में ख़ुशबू कुमार के साथ. प्रड्यूसर: कुंदन कुमार साउंड मिक्सिंग: अमृत रेजी
सेम-सेक्स मैरिज का विरोध कर रही राजनीतिक पार्टियों की क्या मजबूरी है? :आज का दिन, 12 मई 12.05.2023 25:14
नीतीश कुमार की शरद पवार से मुलाकात के क्या मायने है, सेम-सेक्स मैरिज पर कन्नी क्यों काट रही हैं राजनीतिक पार्टियां और क्या अब दिल्ली में तबादलों की लाइन लगने वाली है? सुनिए 'आज का दिन' में ख़ुशबू कुमार के साथ. प्रड्यूसर: कुंदन कुमार साउंड मिक्सिंग: अमृत रेजी
Podcasts similares
Replaio no es editor de podcasts; los nombres de los programas, las portadas y el audio pertenecen a sus autores y se distribuyen a través de canales RSS públicos