Aaj Tak Radio

Aaj Ka Din

News HI ↓ 957 episodios

Aaj Ka Din is a daily morning news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Want to start your day with news that charges you up for the day? AKD will keep you up-to-date with the news delivered fresh—as kadak as your morning chai. AKD does not simply narrate the news to you, but explains how it affects you, in the simplest of language. सुबह 7 बजे आपको बताएंगे कि आज दिन में क्या होने वाला है और क्या हो सकता है. बीती रात की कोई ख़बर मिस हो गई तो वो भी मिलेगी. ये भी बता...

Autor

Aaj Tak Radio

Categoría

News

Web del podcast

www.aajtak.in

Último episodio

12 de ene. de 2024

¿Dónde escuchar?

Podcasts en la app Replaio Radio Muy pronto

Los podcasts llegarán muy pronto a la app. Instálala ahora y sé el primero en descubrir una forma totalmente nueva de vivir los podcasts

Descárgala en Google Play Instálala gratis Android casi 10 M de descargas · valoración de 4,8 iOS muy pronto

Episodios

NDA से किनारा करके कुल्हाड़ी पर पांव तो नहीं मार रही LJP? : आज का दिन, 5 अक्टूबर 05.10.2020
हाथरस पर अदालती नोटिस, सड़क पर विपक्ष, डीएम पर गंभीर आरोप: आज का दिन, 2 अक्टूबर 02.10.2020

हाथरस पर योगी सरकार और प्रशासन चौतरफा सवालों से घिरे, मज़दूरों पर गुजरात सरकार का कौन सा फ़ैसला सुप्रीम कोर्ट ने पलटा, सितंबर में कैसी रही कोरोना की स्थिति, सुनिए 2 अक्टूबर के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ.

हाथरस में मदद का एलान हुआ मगर इंसाफ कब?: आज का दिन, 1 अक्टूबर 01.10.2020

हाथरस में पीड़ित और आरोपी परिवार के बीच पुरानी रंजिश क्या है, बिहार के महागठबंधन से अब क्या कांग्रेस भी जाएगी और सुनिए इंस्टाग्राम-फेसबुक में क्या नया फ़ीचर जुड़ रहा है, 1 अक्टूबर के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ.

बाबरी का गिरना साज़िश थी या हादसा?: आज का दिन, 30 सितंबर 30.09.2020

बाबरी विध्वंस पर आज आनेवाले फैसले में किसे हो सकती है सज़ा, कोरोना पर दूसरे सीरो सर्वे के रिज़ल्ट डरानेवाले क्यों हैं, चीन-पाकिस्तान की जुगलबंदी क्यों भारत के लिए फिक्र बढ़ा रही है, सुनिए 30 सितंबर के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ.

कृषि कानून रोकने के लिए कांग्रेस ये रास्ता अपनाएगी? आज का दिन, 29 सितंबर 29.09.2020

कृषि कानून को राज्यों में रोकने के लिए कांग्रेस क्या कदम उठा सकती है, भारत-चीन सरहद पर मिसाइल तैनाती का क्या मतलब है, पप्पू यादव किस समीकरण से बिहार का चुनाव जीतेंगे, सुनिए 29 सितंबर के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ.

क्या चीनी फोन्स का बाज़ार उखाड़ पाएंगी भारतीय मोबाइल कंपनियां : आज का दिन, 28 सितंबर 28.09.2020
आज किसानों का भारत बंद है, घर से निकलने के पहले ये सुनें: आज का दिन, 25 सितंबर 25.09.2020

आज किसानों का भारत बंद कैसा रहेगा, सार्क बैठक में पाकिस्तान के बदले मूड का राज़ क्या है और हार्ले डेविडसन ने इंडिया को क्यों कहा अलविदा, सुनिए 25 सितंबर के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ.

दिल्ली का प्रदर्शन कैसे दंगों में बदला, सुनिए पुलिस की थ्योरी: आज का दिन, 24 सितंबर 24.09.2020

दिल्ली दंगों को लेकर पुलिस की थ्योरी सुनिए, बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन खोजने के लिए सक्रिय हुई NCB आगे क्या करेगी और क्यों मॉनसून सत्र ऐतिहासिक साबित हुआ, जानिए 24 सितंबर के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ.

चीन ने वक्त रहते उठाए होते ये कदम तो नहीं फैलता कोरोना: आज का दिन, 23 सितंबर 23.09.2020

कोरोना फैलने के पीछे किस-किसकी लापरवाही है, सरकार ने बताया कितने मज़दूरों ने किया था पलायन, सुशांत केस के ड्रग्स एंगल में कौन फंस गया, सुनिए 23 सितंबर के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ.

मोदी सरकार ने MSP बढ़ा दी तो फिर किसान खुश क्यों नहीं?: आज का दिन, 22 सितंबर 22.09.2020

मोदी सरकार ने MSP बढ़ा दी है लेकिन फिर भी किसान नाखुश क्यों, क्या फेलुदा कोरोना टेस्ट गेमचेंजर साबित होगा और क्यों कल डुबकी मार गया शेयर बाज़ार, 22 सितंबर के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर से सुनिए.

चीन में ग़लती से फैला एक और वायरस जो प्रजनन क्षमता पर डालता है असर : आज का दिन, 21 सितंबर 21.09.2020
किसानों की नाराज़गी का मोदी सरकार को कितना सियासी नुक़सान होगा?: आज का दिन, 18 सितंबर 18.09.2020

वैक्सीन नहीं आई तो कोई बात नहीं जानिए कैसे आपका मास्क इम्युनिटी बढ़ाता है, क्यों मोदी सरकार से खुद को अकाली दल ने दूर किया और भारत-चीन में क्या सहमति बनी, 17 सितंबर के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर से सुनिए.

क्या मानव सभ्यता का सबसे बुरा साल साबित हुआ 2020, सुनिए: आज का दिन, 17 सितंबर 17.09.2020

साल 2020 क्यों अब तक का सबसे बुरा साल साबित हो रहा है, दिल्ली दंगों में साढ़े 17 हज़ार पन्नों की चार्जशीट में क्या है, चीन के मसले पर हुई सर्वदलीय बैठक से क्या निकला, सुनिए 17 सितंबर का ‘आज का दिन’. पेश कर रहे हैं नितिन ठाकुर.

RJD ने बेरोज़गारों के लिए खोली वेबसाइट, सियासत होगी या नौकरी मिलेगी?: आज का दिन, 16 सितंबर 16.09.2020

बिहार में बेरोज़गारों के कंधों पर कैसे हो रही है सियासत, अरुणाचल में चीनी घुसपैठ की आशंका और कोरोना पर नीदरलैंड्स से आई एक स्टडी, सुनिए 16 सितंबर का ‘आज का दिन’. पेश कर रहे हैं नितिन ठाकुर.

समलैंगिकों ने लगाई शादी की गुहार तो अदालत में क्या बोली मोदी सरकार?: आज का दिन, 15 सितंबर 15.09.2020

LAC पर चीन की हरकतें क्या कहती हैं, महंगाई का नया आंकड़ा आने वाले दिनों की आहट दे रहा है उसे सुनें और समलैंगिकों ने शादी का हक़ मांगा तो मोदी सरकार क्या बोली, सुनिए 15 सितंबर का ‘आज का दिन’. पेश कर रहे हैं नितिन ठाकुर.

अरुणाचल प्रदेश को क्यों 'वीक पॉइंट' समझता है चीन: आज का दिन, 14 सितंबर 14.09.2020

चीन अरुणाचल प्रदेश को क्यों ‘वीक पॉइंट’ मान रहा है, किसानों की खुदकुशी के मामलों का आंकड़ा क्या कह रहा है और रघुवंश प्रसाद सिंह से जुड़े कुछ यादगार क़िस्से, सुनिए 14 सितंबर का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

32 साल की दोस्ती के बाद रघुवंश ने लालू से कहा अब क्षमा करें, कैसे उबरेगी RJD?: आज का दिन, 11 सितंबर 11.09.2020

32 साल बाद क्या टूटेगी लालू-रघुवंश की दोस्ती, दिल्ली में कोरोना की सेंकेड वेव क्या ज़्यादा जानलेवा और रिलायंस कैसे बनी देश की सबसे बड़ी कंपनी, सुनिए 11 सितंबर का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

खुद को बदल चुके कोरोना वायरस पर कितनी कारगर होगी दवा: आज का दिन, 10 सितंबर 10.09.2020

खुद को लगातार मज़बूत बना रहे कोरोना पर क्या वैक्सीन करेगी असर, कंगना के खिलाफ शिवेसना की लड़ाई से सहयोगी क्यों गायब हैं और आपके EPF पर क्या असर डाल रहा है कोरोना काल, सुनिए 10 सितंबर का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

गोलीबारी, बहसबाज़ी, टकराव के बाद भी सुलह के मूड में क्यों नहीं चीन: आज का दिन, 9 सितंबर 09.09.2020

ड्रग्स मामले में रिया की गिरफ्तारी के बाद अब सुशांत केस कैसे बढ़ेगा, टकराव के बाद चीन से हॉटलाइन पर भी बहसबाज़ी और एलजेपी के साथ मिलकर क्या पीके नीतीश को घेर रहे हैं, सुनिए 9 सितंबर का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

हाइपरसोनिक तकनीक से लैस चौथा देश बना भारत, सुनिए कामयाबी की कहानी: आज का दिन, 8 सितंबर 08.09.2020

भारत ने हाइपरसोनिक तकनीक हासिल कर ली है तो समझिए कि अब क्या क्या कर सकती हैं सेनाएं, देश में कोरोना मरीज़ों का कुल आंकड़ा 40 लाख के पार हो चुका है और चार दशक बाद LAC गोलियों से गूंजी, सुनिए 8 सितंबर का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

अमेरिका ने आंकी चीनी सेना की ताक़त, सुनिए क्या कहती है रिपोर्ट: आज का दिन, 7 सितंबर 07.09.2020

चीनी सेना की ताकत पर क्या कहती है अमेरिकी रिपोर्ट, दिल्ली में कोरोना के बढ़े नंबरों की पड़ताल, ड्रग्स मामले में रिया से पूछताछ जारी है लेकिन क्या अब ग़िरफ्तारी भी होगी, सुनिए 7 सितंबर का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

कोरोना से निजात पाने के लिए अब आ रहा है ये नया तरीका : आज का दिन, 4 सितंबर 04.09.2020

मोबाइल ऐप्स बैन होने के बाद क्या बोला चीन, फेसबुक ने जिन टी राजा को प्रतिबंधित किया वो कौन हैं, कोरोना के इलाज के लिए अब एक बेहतर, आसान, सस्ते तरीके की खोज हुई है वो भी सुनिए 4 सितंबर के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ.

दिल्ली में दो महीने बाद फिर कोरोना केस उछले, वजह समझिए: आज का दिन, 3 सितंबर 03.09.2020

दिल्ली में फिर से कोरोना केस बढ़ने की वजह क्या हैं, चीन से निपटने के लिए भारत अब क्या तरीका अपनानेवाला है, सुशांत केस में जो वॉट्सएप चैट हाथ लगी हैं उससे कई नामी लोग जांच के दायरे में आ गए हैं, सुनिए 3 सितंबर का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

सुशांत केस में CBI जांच से क्या अहम बातें साफ हुईं, सुनिए: आज का दिन, 2 सितंबर 02.09.2020

सुशांत केस की जांच कर रहे CBI अफसरों ने क्या अहम बातें बताईं, चेन्नई का सीरो सर्वे क्या कहता है और क्यों फेसबुक से नाराज़ हैं रविशंकर प्रसाद सुनिए 2 सितंबर के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ.

लद्दाख में फिर भिड़े भारत-चीन के जवान, समझिए चीन की प्रॉब्लम क्या है: आज का दिन, 1 सितंबर 01.09.2020

एक बार फिर भारत-चीन के जवानों में भिड़ंत, क्या शरद यादव जेडीयू में लौट रहे हैं और प्रणब मुखर्जी से जुड़े दिलचस्प क़िस्से. इसके अलावा सुनिए आज के अख़बारों का हाल, 1 सितंबर के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ.

Escucha el podcast Aaj Ka Din en Replaio

Radio y podcasts en una sola app - gratis y sin registro. Instálala hoy y no te pierdas el estreno

Descárgala en Google Play

Replaio no es editor de podcasts; los nombres de los programas, las portadas y el audio pertenecen a sus autores y se distribuyen a través de canales RSS públicos