Aaj Tak Radio

Aaj Ka Din

News HI ↓ 957 episodios

Aaj Ka Din is a daily morning news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Want to start your day with news that charges you up for the day? AKD will keep you up-to-date with the news delivered fresh—as kadak as your morning chai. AKD does not simply narrate the news to you, but explains how it affects you, in the simplest of language. सुबह 7 बजे आपको बताएंगे कि आज दिन में क्या होने वाला है और क्या हो सकता है. बीती रात की कोई ख़बर मिस हो गई तो वो भी मिलेगी. ये भी बता...

Autor

Aaj Tak Radio

Categoría

News

Web del podcast

www.aajtak.in

Último episodio

12 de ene. de 2024

¿Dónde escuchar?

Podcasts en la app Replaio Radio Muy pronto

Los podcasts llegarán muy pronto a la app. Instálala ahora y sé el primero en descubrir una forma totalmente nueva de vivir los podcasts

Descárgala en Google Play Instálala gratis Android casi 10 M de descargas · valoración de 4,8 iOS muy pronto

Episodios

बंगाल चुनाव के बीच CBI के अचानक एक्टिव होने से क्या इशारे मिल रहे हैं?: आज का दिन, 22 फरवरी 22.02.2021

पुडुचेरी में सरकार बचने के कितने चांस, CBI ने ममता के रिश्तेदारों को भेजे नोटिस, सोशल मीडिया को कैसे रेगुलेट करेगी सरकार, सुनिए 22 फ़रवरी 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

पुडुचेरी का गणित सरल भाषा में सुनें और समझें कि कांग्रेस सरकार रहेगी या जाएगी?: आज का दिन, 19 फरवरी 19.02.2021

बंगाल में जीत के लिए किसे रिझा रहे शाह और ममता, क्या पुडुचेरी में कांग्रेस की लुटिया डुबेगी, पत्नी के तंबाकू खाने पर मांगा तलाक तो क्या हुआ, सुनिए 19 फ़रवरी 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

इस साल 21 बार बढ़ चुकी पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमत लेकिन सरकार लोड क्यों नहीं ले रही?: आज का दिन, 18 फरवरी 18.02.2021

किस मुद्दे पर आमने-सामने आ सकती है उत्तराखंड सरकार और विश्व हिंदू परिषद, पेट्रोल डीज़ल की क़ीमतों पर क्यों परेशान नहीं सरकार, एक फांसी ऐतिहासिक क्यों बनने जा रही है, सुनिए 18 फ़रवरी 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

किरण बेदी की LG पद से विदाई के पीछे कांग्रेसी नेता का हाथ है?: आज का दिन, 17 फरवरी 17.02.2021

पुडुचेरी के LG पद से किरण बेदी की विदाई के पीछे कौन, दिशा रवि की गिरफ़्तारी पर दिल्ली पुलिस से सवाल, भारत में घुसे कोरोना के नए वैरिएंट, सुनिए 17 फ़रवरी 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

नए सरकारी फरमान के बाद कुछ लोगों की सैलरी कटेगी, आप भी उनमें से एक हैं?: आज का दिन, 16 फरवरी 16.02.2021

किस नए नियम के तहत आपकी टेक होम सैलरी कट सकती है, क्या है राइट टू प्रोटेस्ट, कोरोना ने फिर से कहां ज़ोर पकड़ा और जीत से कितनी दूर टीम इंडिया, सुनिए 16 फ़रवरी 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

महबूबा और अब्दुल्ला परिवार को फिर से क्यों किया गया नज़रबंद? : आज का दिन, 15 फ़रवरी 15.02.2021

कश्मीर में एक बार फिर क्यों महबूबा मुफ़्ती, उमर अब्दुल्ला और फारूक़ अब्दुल्ला को नज़रबंद किया गया. उत्तराखंड की एक तिहाई तहसीलों पर ग्लेशियल फ़्लड का ख़तरा मंडरा रहा है. यहां किस तरह के प्रोजेक्ट्स ने इस ख़तरे को और बढ़ा दिया है? मार्क 1A अर्जुन टैंक की ख़ासियतें क्या हैं? और चेन्नई में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत ने कैसे अपनी स्ट्रेटजी में बदलाव किया है? सुनिए आज का दिन में 'अमन गुप्त...

किसान आंदोलन के बूते सरकार को घेरने की कांग्रेसी रणनीति यहाँ समझिए: आज का दिन, 12 फरवरी 12.02.2021

सड़क से संसद तक सरकार को घेरने की कांग्रेसी रणनीति क्या है, अमित शाह ने किसे चेताया, चमोली का अपडेट क्या है और कैसे दूर होगी बैंकों से आपकी शिकायत, सुनिए 12 फ़रवरी 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

पीएम मोदी की लोकसभा में कही गई बातें राज्यसभा से कैसे अलग हैं? : आज का दिन, 11 फरवरी 11.02.2021

लोकसभा में प्रधानमंत्री के भाषण से क्या बातें निकल कर आईं? लद्दाख में भारत और चीन की सेना पीछे हटने लगी है. ऐसा चीन ने कहा है. क्या बाकी जगह भी चीन के साथ बात बनेगी? UAPA क़ानून के तहत अब तक कितनी गिरफ़्तारियां और रिहाईयां हुई हैं? वेलेंटाइन वीक और लॉकडाउन में कितना बढ़ गया डेटिंग एप्स का मुनाफ़ा. सुनिए आज का दिन में 'अमन गुप्ता' के साथ

गुलाम नबी गए लेकिन अब राज्यसभा में कांग्रेस की कमान किसे मिलेगी?: आज का दिन, 10 फरवरी 10.02.2021

गुलाम नबी की जगह राज्यसभा में कांग्रेस की कमान किसे मिलेगी, दीप सिद्दू ने किए क्या खुलासे, 3 दिन का भी हो सकता है वीक ऑफ, सुनिए 9 फ़रवरी 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

सोशल मीडिया पर बीजेपी को पछाड़ने के लिए कांग्रेस की ये रणनीति काम करेगी?: आज का दिन, 9 फरवरी 09.02.2021

सोशल मीडिया के मैदान में कांग्रेस की नई स्ट्रैटिजी क्या है, चमोली में क्या चल रहा है, म्यांमार में तख्तापलट से भारत को क्या नुक़सान और ट्विटर-वॉट्सएप के ऑप्शंस जानिए, 9 फ़रवरी 2021 के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ.

चमोली में आई आफ़त संभालने के लिए कब तक चलेगा रेस्क्यू ऑपरेशन : आज का दिन, 8 फ़रवरी 08.02.2021

चमोली ग्लेशियर टूटने की वजह क्या है और कब तक बचाव कार्य जारी रहेगा? कांग्रेस ने केरल की सत्ता में आने पर सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर कानून बनाने की बात कही है, तो इसका उसे कितना फ़ायदा होगा? और किसानों आंदोलन को भड़काने के लिए ग्रेटा ने जिस टूलकिट का इस्तेमाल किया था वो क्या है और दिल्ली पुलिस इसकी कैसे करेगी जांच? आख़िर में बात होगी बाद इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गए चेन्नई टेस्...

इंटरनेट बैन से हर घंटे दो करोड़ रुपयों का नुकसान: आज का दिन, 5 फरवरी 05.02.2021

क्या वो चीज है जो भारत में इंटरनेट शटडाउन को इतना आसान बनती है? इससे कितना नुकसान होता है और आंकड़े क्या कहते हैं?

किसान आंदोलन पर पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग से कौन से रास्ते खुलेंगे? : आज का दिन, 4 फ़रवरी 04.02.2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के आंदोलन को लेकर गृहमंत्री और कृषि मंत्री के साथ बैठक की. इस बैठक के क्या अर्थ निकाले जा रहे हैं LAC को पार करने की चीन की कोशिशों का लोकसभा में सरकार ने क्या जवाब दिया? पाकिस्तानी सेना प्रमुख चाहते हैं कि क्षेत्र में शांति स्थापित की जाए तो ऐसा कहने के पीछे उनकी क्या मंशा है. और ICMR की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में 30 करोड़ लोग पहले से ही कोरोन...

26 जनवरी पर पुलिसिया कार्रवाई का संसद में सरकार ने कैसे किया बचाव? : आज का दिन, 3 फ़रवरी 03.02.2021

बेंगलुरु में आज से होने जा रहे एयरो इंडिया शो की क्या अहमियत है? दिल्ली हिंसा के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर संसद में सरकार ने क्या कहा और पुलिस के पास दिखे अजीबो ग़रीब हथियारों पर महकमे ने क्या सफ़ाई दी? और सुनिए एक ऐसे बैंक के बारे में जहां आप जमा करवा सकते हैं बकरियां. 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

क्या है किसानों की चक्का जाम की तैयारी और कितनी मुस्तैद है पुलिस : आज का दिन, 2 फ़रवरी 02.02.2021

बजट के ऐलानों का आम आदमी पर क्या असर होगा, कौन से सेक्टर्स के लिए सरकार लेकर आई सौगात और कहां कर दी कटौती? किसानों के आंदोलन को दबाने के लिए पुलिस ने क्या सुरक्षा व्यवस्था के इंतज़ाम किए? किसानों के खेमे में क्या माहौल है और क्यों ट्विटर ने बंद कर दिए थे कुछ ट्विटर अकाउंट्स. और मुंबई का बेस्ट बस प्रशासन बड़ी संख्या में मोबाइल फ़ोन्स की नीलामी क्यों करने जा रहा है? सुनिए 'आज का दिन' अमन गुप्ता के स...

मंदी के दौर में पेश होने जा रहा बजट क्या उम्मीदें लेकर आ रहा है? : आज का दिन, 1 फ़रवरी 01.02.2021

आज संसद में आम बजट पेश होना है तो इस बार बजट में क्या उम्मीदें हैं और किस सेक्टर पर होगी ख़ास नज़र. राजस्थान के निकाय चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के प्रदर्शन का एनालिसिस करेंगे और एंड्रायड यूज़र्स के लिए व्हाट्सएप पर एक नया मैलवेयर ख़तरा बन रहा है. कौन सा मैलवेयर है ये. इससे किस तरह का नुकसान हो सकता है और कैसे इससे बचा जाए. सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

फिर जुटने लगे किसान, अब कैसे धरना ख़त्म कराएगी योगी सरकार? : आज का दिन, 29 जनवरी 29.01.2021

दिल्ली में गाजीपुर बॉर्डर पर किसान फिर लौटने लगे हैं. अब क्या प्रशासन धरना स्थल खाली करा पाएगा? क्या बाइडेन के सत्ता में आने के बाद भारत को UNSC में स्थायी सदस्य के तौर पर सपोर्ट करेंगे? और चीन नहीं चाहता कि भारत NGG और UNSC का स्थायी सदस्य बने ऐसा विदेश मंत्री एस जयशंकर ने क्यों कहा? बंगाल में कांग्रेस को 92 सीटें देने पर कैसे सहमत हो गया वाम मोर्चा? कैसा है FAU-G गेम? सुनिए 'आज का दिन' अमन गुप्त...

किसानों संगठनों में टूट के साथ क्या खड़ा रह पाएगा आंदोलन? : आज का दिन, 28 जनवरी 28.01.2021

दो किसान संगठन आंदोलन से हट गए हैं तो क्या उसी जोश के साथ अब आगे बढ़ पाएगा आंदोलन? केरल विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने क्या रणनीति बनाई? अमित शाह से हिंदू धर्म को लेकर ममता बनर्जी ने क्या कहा? बजट से पहले क्यों बाज़ार हो गया धड़ाम? और कैसे की जा सकती है अंतरिक्ष की सैर. सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ

ट्रैक्टर परेड के नाम पर हुए बवाल का कौन होगा ज़िम्मेदार? : आज का दिन, 27 जनवरी 27.01.2021

रिपब्लिक डे के मौके पर किसानों का प्रदर्शन उग्र कैसे हो गया? कहां चूक गया प्रशासन, किसकी होगी इस उपद्रव की ज़िम्मेदारी और कैसे होगी दोषियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई? बंगाली अस्मिता और एससी-एसटी के ज़रिए सियासी समीकरण साधने में कहां तक सफल हो पाएंगी ममता और बीजेपी इससे कैसे निपटेगी? UN की रिपोर्ट में पिछले साल भारतीय अर्थव्यवस्था में गिरावट और अब बढ़त का अनुमान. इसका क्या मतलब है? सुनिए 'आज का दिन' अमन...

दिल्ली में आज किसानों की ट्रैक्टर रैली को कैसे सँभालेगा प्रशासन?: आज का दिन, 26 जनवरी 26.01.2021

कृषि क़ानून पर क्या बोले राष्ट्रपति, क्या शांति से निकलेगी ट्रैक्टर रैली, नीतीश का चौंकानेवाला फ़ैसला और ये ग्रीन टैक्स क्या है, सुनिए 26 जनवरी 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

किन रूट्स पर होगी ट्रैक्टर रैली, क्या है किसानों की तैयारियां? : आज का दिन, 25 जनवरी 25.01.2021

दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के लिए किसानों क्या तैयारियां हैं, कौन से रूट्स फ़ाइनल हुए और इस आंदोलन में कैसे साज़िश फैलाने की कोशिश कर रहा था पाकिस्तान. क़ानून आने बाद भी ई कॉमर्स कंपनियां उत्पाद बनाने वाले बेचने वाले की जानकारी पोर्टल पर क्यों नहीं डाल रहीं हैं. और दिल्ली में 5वें सीरो सर्वे की रिपोर्ट क्या कहती है. सुनिए 'आज का दिन' अमन गुप्ता के साथ.

किसानों ने ठुकरा दिया सरकार का ऑफ़र तो क्या अब टकराव होकर रहेगा?: आज का दिन, 22 जनवरी 22.01.2021

किसानों ने सरकार के ऑफ़र ठुकरा दिए तो क्या अब दोनों पक्षों में टकराव होगा, आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक का एजेंडा क्या रहेगा, क्यों नहीं बैंकों को वापस मिल रहा है लोन का पैसा, सुनिए 22 जनवरी 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

Joe Biden के आने से भारत को क्या फ़र्क़ पड़नेवाला है?: आज का दिन, 21 जनवरी 21.01.2021

बाइडेन आए तो भारत के लिए क्या बदलेगा, किसानों के पाले में कृषि बिल की गेंद, असम में कैसे कांग्रेस ने खेला बड़ा खेल, सुनिए 21 जनवरी 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

सरकार ने WhatsApp वालों से प्राइवेसी पॉलिसी पर क्या कहा?: आज का दिन, 20 जनवरी 20.01.2021

WhatsApp से मोदी सरकार साफ साफ क्या बोली, आज फिर मिलेंगे किसान-सरकार, HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड फिर से जारी कर सकेगा या नहीं और टीम इंडिया में कौन शामिल कौन बाहर, सुनिए 20 जनवरी 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

ममता बनर्जी का ये दांव क्या पूरा खेल बदलकर रख देगा?: आज का दिन, 19 जनवरी 19.01.2021

क्या ममता का ये दांव बंगाल में खेल बदल देगा, अरुणाचल में कहां बसाया चीन ने नया गाँव, एक मौत के बाद वैक्सीन से जुड़े क़यास बढ़े और वॉट्सएप-जिओ क्या खेल करनेवाले हैं, सुनिए 19 जनवरी 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

Escucha el podcast Aaj Ka Din en Replaio

Radio y podcasts en una sola app - gratis y sin registro. Instálala hoy y no te pierdas el estreno

Descárgala en Google Play

Replaio no es editor de podcasts; los nombres de los programas, las portadas y el audio pertenecen a sus autores y se distribuyen a través de canales RSS públicos