Aaj Tak Radio

Aaj Ka Din

News HI ↓ 957 episodios

Aaj Ka Din is a daily morning news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Want to start your day with news that charges you up for the day? AKD will keep you up-to-date with the news delivered fresh—as kadak as your morning chai. AKD does not simply narrate the news to you, but explains how it affects you, in the simplest of language. सुबह 7 बजे आपको बताएंगे कि आज दिन में क्या होने वाला है और क्या हो सकता है. बीती रात की कोई ख़बर मिस हो गई तो वो भी मिलेगी. ये भी बता...

Autor

Aaj Tak Radio

Categoría

News

Web del podcast

www.aajtak.in

Último episodio

12 de ene. de 2024

¿Dónde escuchar?

Podcasts en la app Replaio Radio Muy pronto

Los podcasts llegarán muy pronto a la app. Instálala ahora y sé el primero en descubrir una forma totalmente nueva de vivir los podcasts

Descárgala en Google Play Instálala gratis Android casi 10 M de descargas · valoración de 4,8 iOS muy pronto

Episodios

ओमिक्रॉन से कितना ख़तरनाक है कोरोना का नया वेरिएंट IHU?: आज का दिन, 5 जनवरी 05.01.2022

46 म्यूटेशन वाला IHU वेरिएंट कितनी तेज़ी से फैलता है? पंजाब में किसान संगठनों के विरोध के बीच कैसे होगा आज पीएम मोदी का कार्यक्रम और बुलंदशहर के वोटर्स का क्या है मिज़ाज, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

क्या देश में लगने वाली कोरोना वैक्सीन्स एक्सपायर हो चुकी हैं? : आज का दिन, 4 जनवरी 04.01.2022

देश में लग रही कोरोना की वैक्सीन क्या एक्सपायर हो चुकी हैं? CMIE के बेरोज़गारी पर ताज़ा आंकड़े अर्थव्यवस्था के बारे में क्या कहते हैं? विवाद के बीच क्या चीन से व्यापार रोका जा सकता है? भारतीय टीम को नए और यंग मीडिल ऑर्डर की ज़रूरत है? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

क्या गोरखपुर-पूर्वांचल से बाहर योगी बीजेपी के लिए सीट निकाल पाएंगे?: आज का दिन, 3 जनवरी 2022 03.01.2022

क्या भारत में बढ़ेगा कोरोना मरीज़ों का हॉस्पिटलाइज़ेशन? गोरखपुर नहीं तो किस 'सुरक्षित' सीट से चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ? इटावा में लोगों की योगी सरकार के बारे में क्या राय है? और जसप्रीत बुमराह को क्यों बनाया गया ODI का वाइस कैप्टन? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

दूसरी लहर में जिन राज्यों की स्वास्थ्य व्यवस्था हांफ़ रही थी, इस बार वहां कैसी है तैयारी? : आज का दिन, 31 दिसंबर 31.12.2021

कोरोना के वीकली पॉज़िटिविटी रेट का गणित क्या है और भारत इस पैमाने पर कहां खड़ा है? दूसरी लहर में जिन राज्यों की स्वास्थ्य व्यवस्था लचर थी, इस बार वहां कैसी है तैयारी? बिहार में शराबबंदी का मकसद पूरा भी हो रहा है या ये एक बर्डन बनता जा रहा है? और, महाराष्ट्र की सियासत में शरद पवार के किस बयान पर मची है ख़लबली? सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से 'आज का दिन' में

नागालैंड फायरिंग मामले में SIT के किन सवालों पर फंस सकती है सेना? : आज का दिन, 30 दिसंबर 30.12.2021

नागालैंड फ़ायरिंग में SIT की पूछताछ से सेना के कौन से कमज़ोर प्वाइंट पकड़े जाएंगे? ओमीक्रॉन को बेअसर करने वाला एंटीबॉडी कैसे काम करता है? और श्रीलंका-भारत के बीच त्रिंकोमाली ऑयल टैंक फार्म डील से घबराया चीन और सेंचुरियन टेस्ट में आज के लिए भारतीय टीम की तैयारी क्या है? सुनिए 'आज का दिन' अमन गुप्ता के साथ.

क्या 8 लाख सलाना कमाने वाले परिवार को EWS आरक्षण देना सही है? : आज का दिन, 29 दिसंबर 29.12.2021

यूपी में बीजेपी के ख़िलाफ़ और पक्ष में कौन से मुद्दे हैं? पंजाब में बिना सीएम फे़स के क्यों उतर रहीं हैं पार्टियां? EWS को आरक्षण देने का सही पैमाना क्या होना चाहिए? और दक्षिण अफ़्रीका के साथ टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय टीम किस रणनीति पर ज़ोर देगी? सुनिए 'आज का दिन' अमन गुप्ता के साथ.

स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में केरल अव्वल और यूपी-बिहार फिसड्डी क्यों हैं? : आज का दिन, 28 दिसंबर 28.12.2021

नीति आयोग के हेल्थ इंडेक्स में अव्वल और आख़िर राज्य की हेल्थ प्लानिंग में क्या फर्क़ है? दिल्ली में रेज़िडेंट डॉक्टरों की पुलिस के साथ झड़प क्यों हुई? कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले रायबरेली के क्या हैं मुद्दे? और एक के बाद एक तमाम राज्यों में लग रहे ‘नाइट कर्फ्यू’ के पीछे का तर्क क्या है? सुनिए 'आज का दिन' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से

कोविड की तीसरी डोज़ को बूस्टर के बजाय मोदी ने प्रिकॉशनरी क्यों कहा? : आज का दिन, 27 दिसंबर 27.12.2021

क्या बूस्टर से अलग होगी प्रिकॉशनरी डोज़? AFSPA की वजह से नॉर्थ ईस्ट में सुधार हुआ है या स्थिति बिगड़ी? ईरान के साथ न्यूक्लियर डील पर वर्ल्ड पॉवर्स की बैठक में भारत के कौन से हित छिपे हैं? साउथ अफ्ऱीका दौरे पर भारत की शानदार शुरुआत में कौन से फ़ैक्टर्स ने काम किया? सुनिए, 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

बेहतर रिकवरी रेट के बावजूद भारत की ओमिक्रॉन को लेकर फ़िक्र कितनी गंभीर? : आज का दिन, 24 दिसंबर 24.12.2021

भारत का बेहतर रिकवरी रेट ओमिक्रॉन की चिंताओं में कितनी बड़ी राहत? यूपी चुनाव में बीजेपी का चेहरा योगी या मोदी-शाह? ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए क्या हैं RBI की नये नियम? सुनिए 'आज का दिन' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से

ओमिक्रॉन के बढ़ते ख़तरे और घटते वैक्सीन के असर के बीच देश की चुनौतियां : आज का दिन, 23 दिसंबर 23.12.2021

ओमिक्रॉन की खोज करने वाली डॉक्टर से ख़ास बातचीत में इस वैरिएंट और देश की चिंताओं को लेकर क्या बातें सामने आईं? क्या पंजाब में इस बार काम आएगा मोदी और हिंदू फ़ैक्टर? और साउथ सिनेमा की लोकप्रियता से बॉलीवुड के लिए क्या चिंताएं बढ़ीं? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

झारखंड के मॉब लिंचिंग क़ानून का बीजेपी क्यों कर रही विरोध?: आज का दिन, 22 दिसंबर 22.12.2021

झारखंड सरकार को क्यों लाना पड़ा मॉब लिचिंग पर क़ानून? भारतीय सीमा में चीनी घुसपैठ से जुड़े सवाल पर चुप्पी क्यों साध लेती है सरकार? ओमीक्रॉन की वजह से भारत में कितना हॉस्पिटलाइज़ेशन हो रहा है? और सरकार ने क्यों बैन कराए करोड़ों व्यूज़ वाले 20 यूट्यूब चैनल? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

कनार्टक में एंटी कन्वर्ज़न बिल क्यों है ज़रूरी और किसका होगा राजनीतिक फ़ायदा?: आज का दिन, 21 दिसंबर 21.12.2021

कर्नाटक में एंटी कन्वर्ज़न बिल लाने को लेकर इतना ज़ोर क्यों है? क्या निषादों को आरक्षण देगी बीजेपी या टूटेगा संजय निषाद से नाता? क्या कोरोना वैक्सीन की कंपोजिशन में बदलाव का समय आ गया है? और क़र्ज़ के बोझ से इकॉनमी चलने में क्या परेशानियां आती हैं? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

पंजाब में सिख धर्म से जुड़ी बेअदबी की घटनाएं क्या सियासी साज़िश के तहत हो रहीं हैं? : आज का दिन, 20 दिसंबर 20.12.2021

पंजाब में क्यों बढ़ रहीं हैं सिख धार्मिक ग्रंथ-चिन्हों से जुड़ी बेअदबी? क्या सरकार के दबाव में हुई सपा नेताओं के घरों में इनकम टैक्स की छापेमारी? इंडिया-सेंट्रल एशिया डायलॉग में किन मुद्दों पर बनी विदेश मंत्रियों के बीच सहमति और क्या है मऊ के लोगों का चुनावी मूड? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

UP चुनाव से ऐन पहले सप्लीमेंट्री बजट लाकर योगी किसे साध रहे हैं? : आज का दिन, 17 दिसंबर 17.12.2021

क्या है यूपी के सप्लीमेंट्री बजट की ख़ास बातें? लद्दाख़ को जनजातीय क्षेत्र घोषित करने की मांग कौन और क्यों कर रहा है? इंग्लैंड में कोरोना के बेतहाशा मामले बढ़ाने वाले वेरिएंट ओमिक्रॉन से लड़ने के लिए भारत कितना तैयार? विराट कोहली की प्रैस कॉनफ्रैंस ने BCCI की चिंता क्यों बढ़ा दी? सुनिए 'आज का दिन' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से

क्या केंद्र सरकार मांग सकती है अजय मिश्रा टेनी का इस्तीफ़ा? : आज का दिन, 16 दिसंबर 16.12.2021

अजय मिश्रा की गाली सरकार को कितनी पड़ेगी भारी? क्या है सरकार की सेमीकंडक्टर पॉलिसी? BCCI और विराट कोहली के बीच क्या है टकराव? और ज़ूम मीटिंग में कितने लोग पायजामे में रहते हैं? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

पूर्व के बाद अब पश्चिम यूपी के लिए क्या है बीजेपी का प्लान? : आज का दिन, 15 दिसंबर 15.12.2021

क्या इस बार पश्चिमी यूपी के जाट वोट खींच पाएगी बीजेपी? अयोध्या को सेंटर बनाकर फिर हो रहा है यूपी चुनाव? बिकने के बाद पेगासस का कैसे होगा इस्तेमाल? रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच की रार टीम के लिए नुकसानदेह होगी? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

श्रीनगर में आतंकियों का निशाना बनी पुलिस बस में बैठे जवानों के पास क्यों नहीं थे हथियार? : आज का दिन, 14 दिसंबर 14.12.2021

श्रीनगर में आतंकियों का आसान शिकार क्यों बनी पुलिस बस? ओमीक्रॉन पर वैक्सीन से ज्यादा मोनोक्लोनल एंटीबॉडी असरदार? और क्या इज़रायल- UAE की दोस्ती देखकर आगे आएंगे OIC के और भी देश? सुनिए, 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

हिन्दू-हिंदुत्ववादी वाला बयान देकर अपना ही नुकसान तो नहीं कर बैठेंगे राहुल गांधी?: आज का दिन, 13 दिसंबर 13.12.2021

हिन्दू-हिंदुत्ववादी वाले बयान से क्या बीजेपी को उसी भाषा में जवाब दे पाएगी कांग्रेस? पूर्वांचल की सियासत में मोदी के आज के दौरे की अहमियत, भारत में रोज़गार के लिए बढ़े अयोग्य युवा और रूस-यूक्रेन के मसले पर आगे आया G7 समूह चीन-ताइवान विवाद पर चुप क्यों रहता है? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

प्रधानमंत्री ने पालम एयरबेस पर दिवंगत CDS बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि, अंतिम संस्कार आज : आज का दिन, 10 दिसंबर 10.12.2021

भारत के पहले CDS जनरल बिपिन रावत का आज होगा अंतिम संस्कार, बंगाल में बंगाली बोलने वालों को नौकरी में वरियता देने की बात ममता की पॉलिटिक्स को कैसे असर करेगी? यूपी के सिद्धार्थनगर में जनता की ज़बानी सुनिए वहां के मुद्दे और कल हुई दो खास शादियां पूरे देश में क्यों बनी रहीं चर्चा का विषय, सुनिए आज का दिन में

CDS बिपिन रावत की 'विरासत' का कौन बनेगा हक़दार? : आज का दिन, 9 दिसंबर 09.12.2021

जनरल बिपिन रावत के बाद किसे मिल सकता है CDS का पदभार? क्या ओमीक्रॉन पर बेअसर हो जाएंगी वैक्सीन्स? क्या जम्मू-कश्मीर में मार्च में चुनाव हो पाएंगे? रोहित शर्मा को क्यों मिली वनडे की कप्तानी और कैसे ही अफ्रीका दौरे के लिए चुनी गई टीम? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

दोफाड़ दिख रहा किसान मोर्चा क्या आंदोलन वापसी पर सहमति बना पाएगा? : आज का दिन, 8 दिसंबर 08.12.2021

क्या है संयुक्त किसान मोर्चा के बीच मतभेदों की वजह? क्या पंजाब में चुनाव पर असर डालेगा अवैध खनन का मुद्दा? बस्ती के लोग योगी सरकार से कितने ख़ुश हैं? क्या है NASA का मून मिशन और कौन हैं इसके लिए चुने गए अनिल मेनन? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

क्या पुतिन और मोदी की मुलाक़ात से अमेरिका को परेशानी होगी? : आज का दिन, 7 दिसंबर 07.12.2021

नरेंद्र मोदी और पुतिन की मुलाक़ात में किन समझौतों पर लगी मुहर, क्या है बैंकिंग लॉ अमेंडमेंट बिल, बिहार में जातीय जनगणना कराने पर क्यों अड़े हैं सभी दल और ओमीक्रॉन बिहेवियर पर दक्षिण अफ्रीका से आई रिपोर्ट में क्या बातें हैं. सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

क्या ओमीक्रॉन लेकर आएगा भारत में कोरोना की तीसरी लहर? : आज का दिन, 6 दिसंबर 06.12.2021

नागालैंड गोलीकांड किन कारणों से हुआ? भारत में तीसरी लहर के लिए क्या ओमीक्रॉन ज़िम्मेदार है? यूपी की राजधानी में लोग किसे देंगे वोट और टेस्ट मैच में भारत के सामने क्यों नहीं टिक पा रही न्यूज़ीलैंड की टीम? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

रेलवे का घाटा कहीं सरकार के लिए निजीकरण की तरफ कदम बढ़ाने का आधार तो नहीं? : आज का दिन, 3 दिसंबर 03.12.2021

रेलवे को घाटे में चल रहा बताने के पीछे सरकार की मंशा कहीं प्राइवटाइज़ेशन तो नहीं है? रूस और यूक्रेन के बीच जंग के हालात क्यों बन गए हैं? ट्विटर पर क्यों अचानक घट गए लोगों के फॉलोवर्स? भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के समीकरण क्या कहते हैं? सुनिए ‘आज का दिन’ में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से

कांग्रेस को कमज़ोर करने के पीछे क्या है ममता बनर्जी की रणनीति? : आज का दिन, 2 दिसंबर 02.12.2021

भाजपा को छोड़ कांग्रेस पर हमलावर क्यों हैं ममता बनर्जी? क्यों पंजाब में शिक्षा व्यवस्था बना AAP और चन्नी सरकार के बीच चुनावी मुद्दा? भारत, साउथ अफ़्रीका से आना जाना क्यों बैन नहीं कर रहा? और क्या भदोही में दिखेगा निषाद पार्टी का वर्चस्व? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

Escucha el podcast Aaj Ka Din en Replaio

Radio y podcasts en una sola app - gratis y sin registro. Instálala hoy y no te pierdas el estreno

Descárgala en Google Play

Replaio no es editor de podcasts; los nombres de los programas, las portadas y el audio pertenecen a sus autores y se distribuyen a través de canales RSS públicos