Nayi Dhara Radio

Pratidin Ek Kavita

Arts HI ↓ Epizody: 1317

कवितायेँ जहाँ जी चाहे वहाँ रहती हैं- कभी नीले आसमान में, कभी बंद खिड़कियों वाली संकरी गली में, कभी पंछियों के रंगीन परों पर उड़ती हैं कविताएँ, तो कभी सड़क के पत्थरों के बीच यूँ ही उग आती हैं। कविता के अलग अलग रूपों को समर्पित है, हमारी पॉडकास्ट शृंखला - प्रतिदिन एक कविता। कीजिये एक नई कविता के साथ अपने हर दिन की शुरुआत।

Určitě navštivte web podcastu a podpořte jeho tvůrce: nayidhara.in

Autor

Nayi Dhara Radio

Kategorie

Arts

Web podcastu

nayidhara.in

Nejnovější epizoda

10. lis 2026

Kde poslouchat?

Podcasty v aplikaci Replaio Radio Už brzy

Podcasty míří do aplikace už brzy. Nainstaluj si ji teď a jako první uvidíš úplně nový pohled na podcasty

Stáhnout z Google Play Nainstaluj zdarma Android téměř 10 mil. stažení · hodnocení 4,7+ iOS už brzy

Epizody

Machli Boli Kavi Se | K Sachidanandan 10.11.2026

मछली बोली कवि से । के. सच्चिदानंदन अनुवाद : गिरधर राठी उपमा मुझे मत दो स्त्री की आँख की स्त्री हूँ मैं स्वयं, पूरी, संपूर्ण मुझे नहीं धरना है भेष जलपरियों का मैं नहीं ढोऊँगी नारी का भारी सिर मुझसे अँगूठी निगलवा कर करा नहीं पाओगे मछुए का इंतज़ार मैं नहीं कोई अवतार जो लाए वेद को उबार। वापस पहुँचा दो मुझे जल में तुम कच्चा ही, तड़पना पड़े न मुझे रेत में बनकर प्रतीक या फिर कोई रूपक।

Pravesh Patra | Dhoomil 09.11.2026

प्रवेश-पत्र । धूमिल अपनी हड्डियों से दुनिया थहाने का वक़्त नहीं है, लड़खड़ाते पैरों से राह नापने का वक़्त यह नहीं है, चोरों को सुविधा मिली है और तुम्हें हकारता हुआ देखता हूँ यह देश बहुत बड़ा है तुम अपनी भूख से इसे भर नहीं सकते। आओ अचरज वहाँ पड़ा है, उसमें जहाँ बनिये की आँख बनैले जानवर- सी जल रही है। आओ! मेरी आत्मा अंधी है मेरा दुख पीठ पर बँधा है वसंत सिर्फ़ पेड़ों की आदत का हिस्सा है, जहाँ छायाओं...

Nakara | Jaun Elia 08.11.2026

नाकारा । जौन एलिया कौन आया है कोई नहीं आया है पागल तेज़ हवा के झोंके से दरवाज़ा खुला है अच्छा यूँ है बेकारी में ज़ात के ज़ख़्मों की सोज़िश को और बढ़ाने तेज़-रवी की राहगुज़र से मेहनत-कोश और काम के दिन की धूल आई है धूप आई है जाने ये किस ध्यान में था मैं आता तो अच्छा कौन आता किस को आना था कौन आता

Zafar | Arun Dev 07.11.2026

ज़फ़र । अरुण देव उस कंधे पर अतीत का वैभव था अब वह एक बोझ था झुक गए थे कंधे विरासत की महानता भारी होती है ढहते सल्तनत के बेरंग तख़्त पर बैठ ज़फ़र लिखने लगा था कविता वह फ़क़ीराना बादशाह क्या करता शासन के गद्य का उसकी कविता निर्मल बहती प्रेम और करुणा के बीच जिस पर कभी-कभी उतर आते तसव्वुफ़ के श्वेत हंस कविता के बाहर कड़ी धूप थी चमक रहा था पश्चिम का सूर्य बिगड़ने लगा था दिल्ली का रंग-ओ-रूप क्या करते ज़ौक़, क्य...

Subah Subah | Nagarjun 06.11.2026

सुबह-सुबह । नागार्जुन सुबह-सुबह तालाब के दो फेरे लगाए सुबह-सुबह रात्रि शेष की भीगी दूबों पर नंगे पाँव चहलक़दमी की सुबह-सुबह हाथ-पैर ठिठुरे, सुन्न हुए माघ की कड़ी सर्दी के मारे सुबह-सुबह अधसूखी पत्तियों का कौड़ा तापा आम के कच्चे पत्तों का जलता, कड़ुवा कसैला सौरभ लिया सुबह-सुबह गँवई अलाव के निकट घेरे में बैठने बतियाने का सुख लूटा सुबह-सुबह आंचलिक बोलियों का मिक्स्चर कानों की इन कटोरियों में भरकर लौटा...

Ma Ke Bhookh Ka Vyakaran | Aishwarya Tiwari 05.11.2026

माँ की भूख का व्याकरण । ऐश्वर्या तिवारी  माँ की भूख को रोटी की गोलाई में नहीं नापा जा सकता, वह तो एक ऐसी अग्नि है जो देह के उदर में नहीं, गृह के आकाश में जलती रहती है। उसके लिए अन्न का दाना मात्र अन्न नहीं, बच्चों के भविष्य की लिपि है हर निवाला मानो किसी अदृश्य पन्ने पर लिखा गया एक और शब्द हो जो उन्हें उससे आगे ले जाए जहाँ तक वह स्वयं कभी नहीं पहुँच सकी। बच्चों के बस्तों में रखे डिब्बे उसके लिए सि...

Bhookh Thi | Arun Kumar Singh 04.11.2026

भूख थी । अरुण कुमार सिंह  क्यूंकि चीख से पहले ली गई साँस मेरा बचपन था।  क्यूंकि आँख खोलने से पहले मैं अपना नाम खोजता था।  क्यूँकि मैं पिता होने से डरता था।  क्यूंकि सुबह खिड़की खोली और सुबह से पहले सुबह की उम्मीद भीतर आई। और मैंने एक सिगरेट पी।  क्यूंकि पीड़ा पीछे ना छूटे इसलिए मैं धीमे चलता था।  क्यूंकि हँसने की क्लास में झूठ बोलने की सज़ा के लिए मुझे क्लास से बाहर खड़ा कर देते थे।  क्यूंकि आवाज़े...

Pita Ka Abhinay Siddhant | Anurag Tiwari 03.11.2026

पिता का अभिनय सिद्रांत ।  अनुराग तिवारी  पढ़ाते हुए तमाम अभिनय सिद्धांत गुरु कहते हैं खोजो अपना "मेथड़' मेथड खोजते हुए मैंने खोजा पिता को अपने पिता को! गदोरी में सुरती मलते दुआर पर बैठे पिता को देखना वह स्वाभाविक तस्वीर है जो स्मृति में पहली बार आती है पिता ने कभी नहीं सीखा अभिनय का गुण फिर भी मैं सोचता हूँ यथार्थवादी अभिनय के अविर्भाव की प्रेरणा कहीं मेरे पिताजी तो नहीं थे जो अपार हताशा के दिनों...

Paragan | Hemant Deolekar 02.11.2026

परागण। हेमंत देवलेकर तितली के होठों में दबे हैं दुनिया के सबसे सुंदर प्रेम पत्र तितली एक उड़ता हुआ फूल है हँसी किसी फूल की उड़कर जाती है एक उदास फूल के पास उड़कर जाता है मन एक फूल को, एके फूल का स्वप्न उतरता है किसी फूल के स्वप्न में दो फूलों के बीच का समय कल्पना है नए संसार की तितली की तरह सिरजने की  उदातता भी होना चाहिए एक संवदिया में।

Camere Ki Aankh | Kalpana Manorama 01.11.2026

कैमरे की आँख । कल्पना मनोरमा कैमरे की आँख होती है शातिर कहते होंगे लोग सच्चे दुख कहाँ पकड़ पाती कैमरे की आँख वह तो खोखली मुस्कान में रह जाती है फँसकर दरअस्ल, कैमरे की आँख में बैठा है आदमी का दुःख जो बचाकर आँख कैमरे की हुँकारता है बेरहमी से जिसे देखकर भाग जाता है सुख, दुम दबाकर दर्द फिर सिलने लगता है पुराना गूदड़ मुस्कान सेल्फ़ी वाली रचती होगी अल्पनाएँ, अट्टालिकाओं पर भोज-पत्रों पर किंचित छू नहीं पा...

Mera Pata | Amrita Pritam 31.10.2026

मेरा पता | अमृता प्रीतम आज मैंने अपने घर का नम्बर मिटाया है और गली के माथे पर लगा गली का नाम हटाया है और हर सड़क की दिशा का नाम पोंछ दिया है पर अगर आपको मुझे ज़रूर पाना है तो हर देश के, हर शहर की, हर गली का द्वार खटखटाओ यह एक शाप है, यह एक वर है और जहाँ भी आज़ाद रूह की झलक पड़े  समझना वह मेरा घर है।

Thakna Bhi Lazmi Tha | Zafar Iqbal 30.10.2026

थकना भी लाज़मी था । ज़फ़र इक़बाल  थकना भी लाज़मी था कुछ काम करते करते कुछ और थक गया हूँ आराम करते करते अंदर सब आ गया है बाहर का भी अंधेरा ख़ुद रात हो गया हूँ मैं शाम करते करते ये उम्र थी ही ऐसी जैसी गुज़ार दी है बदनाम होते होते बदनाम करते करते फँसता नहीं परिंदा है भी इसी फ़ज़ा में तंग आ गया हूँ दिल को यूँ दाम* करते करते कुछ बे-ख़बर नहीं थे जो जानते हैं मुझ को मैं कूच कर रहा था बिसराम करते करते सर से...

Nazm | Zeeshan Sahil 29.10.2026

नज़्म | ज़ीशाल साहिल ज़िंदगी खो नहीं गई लेकिन ऐसा लगता है दिल के पास बहुत एक बे-नाम सी उदासी है एक बे-वज्ह सा अंधेरा है आग जलती नज़र नहीं आती रात ढलती नज़र नहीं आती रह गुज़र है मगर तिरी ख़्वाहिश राह चलती नज़र नहीं आती

Yeh Prithvi Kya Kewal Tumhari Hai ? | Gyanendrapati 28.10.2026

यह पृथ्वी क्या केवल तुम्हारी है।  ज्ञानेन्द्रपति एक शक्तिशाली राष्ट्र के सिरमौर! तुम्हारी उल्लसित कल्पनाओं में पृथ्वी तुम्हारी उँगलियों पर नाचता क्रीड़ा-कंदुक -ठीक वैसा जैसा 'दि ग्रेट डिक्टेटर' में चैपलिन  ने दिखाया था तुम उसे राष्ट्र की शक्ति-साधना कहते हो जब परमाणु बम के भूमिगत परीक्षण से फिर-फिर  थर्राते हो पृथ्वी की मिटटी-देह  पयस्वती पृथ्वी के मर्मस्थल में मारकर घूँसा विश्व-मानव-समुदाय में अप...

Prarthna | Arun Kumar Singh 27.10.2026

प्रार्थना।  अरुण कुमार सिंह मैंने नदी से कहा कि मेरे घर चलो  तो उसने एक बूँद दे दी।  मैं उसे हृथेली में लेकर घर चला आया  और अपने ग्लास में रखा।  ग्लास कुऑँ बन गया।  मैंने जंगल से कहा मेरे घर चलो  तो उसने एक पत्ती दे दी।  मैं उसे जेब में रखकर घर आ गया और गमले में बो दिया। अगले दिन उसमें जंगल उगाया।   मैंने आसमान से कहा मेरे घर चलो  तो उसने मुझसे कहा घर में खिड़की बना दो।  फिर मैंने हवा से कहा मेरे...

O Sheher | Jacinta Kerketta 26.10.2026

ओ शहर! | जसिंता केरकेट्टा भागते हुए छोड़कर अपना घर पुआल, मिट्टी और खपरे पूछते हैं अक्सर ओ शहर! क्या तुम कभी उजड़ते हो किसी विकास के नाम पर?

Abki Baar Lauta To | Kunwar Narayan 25.10.2026

अबकी बार लौटा तो । कुँवर नारायण अबकी बार लौटा तो बृहत्तर लौटूँगा चेहरे पर लगाए नोकदार मूँछें नहीं कमर में बाँधे लोहे की पूँछे नहीं जगह दूँगा साथ चल रहे लोगों को तरेर कर न देखूँगा उन्हें भूखी शेर-आँखों से अबकी अगर लौटा तो मनुष्यतर लौटूँगा घर से निकलते सड़कों पर चलते बसों पर चढ़ते ट्रेनें पकड़ते जगह बेजगह कुचला पड़ा पिद्दी-सा जानवर नहीं अगर बचा रहा तो कृतज्ञतर लौटूँगा अबकी बार लौटा तो हताहत नहीं सबक...

Kabhi Kabhi Yun Bhi Humne | Nida Fazli 24.10.2026

कभी कभी यूँ भी हम ने । निदा फ़ाज़ली कभी कभी यूँ भी हम ने अपने जी को बहलाया है जिन बातों को ख़ुद नहीं समझे औरों को समझाया है हम से पूछो इज़्ज़त वालों की इज़्ज़त का हाल कभी हम ने भी इक शहर में रह कर थोड़ा नाम कमाया है उस को भूले बरसों गुज़रे लेकिन आज न जाने क्यूँ आँगन में हँसते बच्चों को बे-कारन धमकाया है उस बस्ती से छुट कर यूँ तो हर चेहरे को याद किया जिस से थोड़ी सी अन-बन थी वो अक्सर याद आया है कोई म...

Main Dekh Raha Hun | Agyeya 23.10.2026

मैं देख रहा हूँ । अज्ञेय मैं देख रहा हूँ झरी फूल से पँखुरी - मैं देख रहा हूँ अपने को ही झरते। मैं चुप हूँ : वह मेरे भीतर वसंत गाता है।

Jism Kya Hai Rooh Tak | Adam Gondvi 22.10.2026

जिस्म क्या है रूह तक । अदम गोंडवी जिस्म क्या है रूह तक सब कुछ ख़ुलासा देखिये आप भी इस भीड़ में घुस कर तमाशा देखिये जो बदल सकती है इस पुलिया के मौसम का मिजाज़ उस युवा पीढ़ी के चेहरे की हताशा देखिये जल रहा है देश यह बहला रही है क़ौम को किस तरह अश्लील है कविता की भाषा देखिये मतस्यगंधा फिर कोई होगी किसी ऋषि का शिकार दूर तक फैला हुआ गहरा कुहासा देखिये

Yaad | Kailash Vajpeyi 21.10.2026

याद । कैलाश वाजपेयी जहाँ में नहीं गया उन सभी देशों के वे सारे फूल मैं जिनके नाम नहीं जानता जैसे वसंत की प्रतीक्षा किए बिना खिल-खिल गए हों।

Kal Raat | Nida Fazli 20.10.2026

कल रात । निदा फ़ाज़ली कल रात वो थका हुआ चुप चुप उदास उदास सुनता रहा सड़क से गुज़रती बसों का शोर पीपल का पत्ता टूट के दीवार ढा गया आंतों का दर्द नींद की परियों को खा गया झुँझला के उस ने चाँदी का दीपक बुझा दिया आकाश को समेट के नीचे गिरा दिया फैली हुई ज़मीं को धुएँ सा उड़ा दिया फिर कुछ नहीं न खेत, न मैदाँ, न रास्ते बस इक निगाह खिड़की की रंग-जालियाँ (बस तीन चार आने की दो चार गोलियां)

Wo Zamana Guzar Gaya Kab Ka | Javed Akhtar 19.10.2026

वो ज़माना गुज़र गया कब का । जावेद अख़्तर वो ज़माना गुज़र गया कब का था जो दीवाना मर गया कब का ढूँढता था जो इक नई दुनिया लूट के अपने घर गया कब का वो जो लाया था हम को दरिया तक पार अकेले उतर गया कब का उस का जो हाल है वही जाने अपना तो ज़ख़्म भर गया कब का ख़्वाब-दर-ख़्वाब था जो शीराज़ा अब कहाँ है बिखर गया कब का

Zinda Rahein To Kya Hai | Muneer Niyazi 18.10.2026

ज़िंदा रहें तो क्या है जो मर जाएँ हम तो क्या । मुनीर नियाज़ी ज़िंदा रहें तो क्या है जो मर जाए हम तो क्या।  दुनिया में ख़ामोशी से गुज़र जाए हम तो क्या।  हस्ती ही अपनी क्या है ज़माने के सामने, एक ख़्वाब हैं जहां में बिखर जाए हम तो क्या।  अब कौन मुंतज़िर (इंतज़ार करने वाला) है हमारे लिये वहाँ, शाम आ गई है लौट के घर जाएँ हम तो क्या।  दिल की ख़लिश तो साथ रहेगी तमाम उम्र, दरिया-ए-ग़म के पार उतर जाएँ हम...

Nayi Sanskriti | Doodhnath Singh 17.10.2026

नई संस्कृति । दूधनाथ सिंह आसमान में बसा हुआ नगर निर्वसन हवा को नींव में चुनवा कर, आपस में टकराते, जूझते मकान। बँधे हुए कुत्तों का मुँह नोचते व्यवसायी जूतों के तल्लों में सोना चिपकाए कंधों पर लादे— मसान। बेतहाशा भागती हुई भीड़ अमर-बेलि की काली लतरों पर, और दुहरे चुटीले अँधेरे में गुँथे हुए पीली रोशनी के बियाबान। ढेर-सा सवेरा—अलकतरे से पुती किवाड़ों की फटी सनद में पिरोया-सा। भीतर एक गाए गए मौसम, एक...

Poslouchej podcast Pratidin Ek Kavita v Replaio

Rádio a podcasty v jedné aplikaci - zdarma a bez registrace. Nainstaluj si ji ještě dnes a nepropásni premiéru

Stáhnout z Google Play

Replaio není vydavatelem podcastů; názvy pořadů, obálky a audio patří jejich autorům a šíří se přes veřejné RSS kanály