uk

Aaj Tak Radio

Fact Check

News HI ↓ Епізодів: 1000

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...

Автор

Aaj Tak Radio

Категорія

News

Сайт подкасту

www.aajtak.in

Останній епізод

6 тра 2025

Де слухати?

Подкасти в застосунку Replaio Radio Уже незабаром

Подкасти незабаром з'являться в застосунку. Встановіть уже зараз і першими побачте зовсім новий погляд на подкасти

Завантажити з Google Play Встановіть безкоштовно Android 5 млн+ завантажень · рейтинг 4,8 iOS незабаром

Епізоди

महाकुंभ में साधु से मारपीट की वीडियो का सच क्या है?: फैक्ट चेक 20.01.2025

भगवा कुर्ता और धोती पहने एक शख्स के साथ मारपीट करते लोगों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. दावे के मुताबिक, ये घटना यूपी के प्रयागराज की है जहां महाकुंभ में आए एक बाबा पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. वीडियो में तीन-चार लोग एक बाबा के साथ धक्का-मुक्की करते दिख रहे हैं. ये लोग बाबा को उठाकर जमीन पर पटक देते हैं और उन्हें पीटते हुए उनकी धोती खींचने लगते हैं. आसपास भारी भीड़ भी नजर आती है. क्य...

रंगे हाथ पकड़े गए 'चरसी पुलिसकर्मी' के वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 17.01.2025

सोशल मीडिया पर एक ‘निडर’ रिपोर्टर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो के साथ किए जा रहे दावे की मानें तो पंजाब में चरस पी रहे एक पुलिसकर्मी एक रिपोर्टर ने रंगे हाथ पकड़ लिया और उसे दौड़ा दिया. 20 सेकंड लंबे इस वीडियो में एक ऑटो रिक्शा में बैठे दो लोगों को दिखाते हुए एक रिपोर्टर खुलासा कर रहा है कि देखिए यहां चरस बन रही है और पंजाब पुलिस भी इसे पी रही है. पीछे बैठे आदमी के हाथ में सिगरेट जैसा...

महाकुंभ में बिल गेट्स के पहुंचने का दावा करते वीडियो की असलियत: फैक्ट चेक 16.01.2025

महाकुंभ में देश-दुनिया की बड़ी हस्तियों का आना कोई नई बात नहीं. ऐप्पल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स के प्रयागराज पहुंचने की खबर से तो आप शायद वाकिफ़ ही होंगे. इस बीच अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसे शेयर करते हुए कुछ लोग ऐसा कह रहे हैं कि देखिए बिल गेट्स भी महाकुंभ पहुंच चुके हैं. ‘PinkVilla’ और मशहूर पैपराजी ‘Viral Bhayani’ ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है...

मेरठ-देहरादून हाइवे की वायरल हो रही तस्वीर की सच्चाई क्या है?: फैक्ट चेक 15.01.2025

पहाड़ों के बीच से निकाले गए एक शानदार छह-लेन एलिवेटेड एक्सप्रेस वे की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस फोटो को शेयर कर लोग कह रहे हैं कि ये मेरठ-देहरादून हाइवे हैं. लोगों का कहना है कि ये यूपी में हो रहे विकास को दर्शाता है. एक फेसबुक यूजर ने फोटो के साथ लिखा है, “आज का चित्र. उत्तर प्रदेश के मेरठ देहरादून हाइवे का एक दृश्य. विकास पथ पर निरंतर अग्रसर नया "उत्तर प्रदेश". लेकिन सच्चाई...

महाकुंभ में लगी आग के वीडियो में कितनी सच्चाई है?: फैक्ट चेक 14.01.2025

प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो गई है. पहले दिन 50 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया है. इस बीच क्या महाकुंभ मेला क्षेत्र में बने अस्पताल में आग लगने से आठ लोग हताहत हो गए? सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कुछ यूजर्स यही दावा कर रहे हैं. वीडियो में भगदड़ के बीच उठता धुआं, एम्बुलेंस की आवाज और कई सुरक्षाकर्मियों को देखा जा सकता है, सुनिए इसकी सच्चाई ‘फैक्ट चेक’ में

झारखंड में युवती की बेरहमी से हुई हत्या मामले में क्या अफवाह फैल रही?: फैक्ट चेक 13.01.2025

सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे एक वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि एक मुस्लिम शख्स ने अपनी प्रेमिका की हत्या करके उसकी लाश के 50 टुकड़े कर दिए. वीडियो के एक हिस्से में एक व्यक्ति चाकू से मीट काटता दिख रहा है. वहीं, दूसरे हिस्से में एक न्यूज रिपोर्ट है, जिसमें बताया जा रहा है कि एक युवक ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, “मुर्गा काटने व...

बेटे की लाश को बाइक पर ले जाते पिता का वीडियो तिरुपति की हालिया घटना से जुड़ा है?: फैक्ट चेक 10.01.2025

आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में भगदड़ मचने से कम-से-कम छह लोगों की जान चली गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इस बीच एक वीडियो वायरल है, जिसमें किसी अस्पताल के स्ट्रेचर पर बेसुध पड़े एक बच्चे को एक व्यक्ति उठाता है और उसे लेकर बाहर खड़ी बाइक की पिछली सीट पर बैठ जाता है. कई लोगों का कहना कि तिरुपति मंदिर की हालिया भगदड़ में इस बच्चे की जान गई है. साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि बच्चे के पिता...

तिहाड़ जेल के बाहर 'केजरीवाल आएंगे' का होर्डिंग दिखाती वायरल तस्वीर का सच: फैक्ट चेक 09.01.2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. लेकिन चुनावी हलचल के बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है. ये तस्वीर दिल्ली के तिहाड़ जेल के गेट नंबर 1 की है, जिसके बाहर एक होर्डिंग लगा है. होर्डिंग पर लिखा है - केजरीवाल आएंगे. होर्डिंग पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की तस्वीर भी लगी हुई है. सोशल मीडिया पर बीजेपी समर्थक इस तस्वीर को शेयर कर रहे हैं. क्या है इसकी सच्चाई, स...

अंगारों से खेलकर करतब दिखा रहे शख्स के वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 08.01.2025

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियों के बीच, आग का खौफनाक खेल दिखा रहे एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है. रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो की शुरुआत में काले कपड़े और लाल चोगा पहना एक शख़्स, खाली सड़क पर खड़ा दिखता है. आसपास भीड़ नजर आती है. इसके बाद वो व्यक्ति एक रॉडनुमा चीज को झटके से उठा लेता है. इस रॉड के दोनों सिरों पर लगी लोहे की जालियों में अंगारे नजर आ रहे है...

आगरा में लगी भीषण आग से पूरा मोहल्ला खाक़? वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 07.01.2025

उत्तर प्रदेश के आगरा में लगी भयंकर आग का बताते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है. वीडियो किसी गली का है जहां आग की जोरदार लपटें उठ रही हैं. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स की मानें तो ये वीडियो आगरा का है जहां हाल- फिलहाल में लगी आग में पूरा मोहल्ला जल गया है. वीडियो के ऊपर टेक्स्ट में लिखा है, "आगरा में पूरा मोहल्ला जल गया". क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

प्रयागराज में महाकुंभ से पहले सम्राट हर्षवर्धन की जगह शिवाजी की मूर्ति लगाई गई?: फैक्ट चेक 03.01.2025

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ शुरू होने में बस चंद दिन बाक़ी रह गए हैं. जिले में कुंभ की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं. यूपी सरकार महाकुंभ को भव्य बनाने के लिए कई कदम उठा रही है. इस बीच कई सोशल मीडिया यूजर्स ये दावा कर रहे हैं कि प्रयागराज प्रशासन ने महादानी कहे जाने वाले सम्राट हर्षवर्धन की एक प्रतिमा को महाकुंभ के प्रवेश द्वार से हटा कर वहां छत्रपति शिवाजी की मूर्ति लगा दी है. लोग इस...

थाने में घुसकर पुलिस अफसरों से मारपीट करते शख़्स की असलियत: फैक्ट चेक 02.01.2025

ब्राह्मण समुदाय और बीजेपी पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें कुछ पुलिस अफसरों और एक व्यक्ति के बीच मारपीट देखी जा सकती है. वीडियो की शुरुआत में एक पुलिस अफसर, नीली शर्ट पहने आदमी को एक थप्पड़ मारता है, इसके बाद वो शख़्स भी पलट कर पुलिसवाले को थप्पड़ मार देता है. मारपीट इतनी बढ़ जाती है कि दूसरे पुलिस वाले भी आते हैं और उस आदमी को पकड़ कर पीटने लगते हैं. वीडियो को शेयर करने वाल...

प्रयागराज महाकुंभ में तीन सिर वाले हाथी दिखने के दावे की पड़ताल: फैक्ट चेक 01.01.2025

महाकुंभ मेले की तैयारियों के बीच तीन सिर वाले एक अनोखे हाथी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि तीन सिर वाला ये विचित्र हाथी, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे महाकुंभ मेले वाली जगह पर दिखा है. वीडियो में दिख रहा हाथी काफी सजा-धजा है और किसी सड़क पर चल रहा है. उसकी पीठ पर एक व्यक्ति बैठा हुआ है जिसने सुनहरे रंग के कपड़े पहने हैं. कई लोग इसे '#kumbhmela2...

पाकिस्तानी लड़के ने अपनी मां से शादी कर ली? वायरल दावे का सच: फैक्ट चेक 31.12.2024

एक अधेड़ उम्र की महिला और एक युवा लड़के की तस्वीर शेयर करते हुए कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि ये पाकिस्तान के मां-बेटे हैं जिन्होंने आपस में शादी कर ली है. कुछ लोग इस फोटो के साथ एक और तस्वीर भी शेयर कर रहे हैं जिसमें एक महिला, एक छोटे बच्चे के साथ नजर आ रही है. दावे के मुताबिक, ये वही मां-बेटे हैं जो अब पति-पत्नी बन चुके हैं. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में

नाबालिग से रेप के आरोपी पिता, चाचा और दादा के धर्म को लेकर फैल रहा झूठ?: फैक्ट चेक 30.12.2024

उत्तर प्रदेश के औरैया से पिछले दिनों में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया, जिसमें एक नाबालिग बच्ची ने अपने पिता, चाचा और दादा पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया. खबरों के मुताबिक, ये तीनों बच्ची के साथ पिछले कई महीनों से बलात्कार कर रहे थे जिसके चलते बच्ची प्रेग्नेंट हो गई थी. अब कुछ सोशल मीडिया यूजर्स आरोप लगा रहे हैं कि मीडिया जानबूझकर इस मामले के आरोपियों की पहचान छुपा रहा है क्...

मेरठ में फायरिंग की घटना का वीडियो झूठे दावे के साथ वायरल?: फैक्ट चेक 27.12.2024

किसी गली में बंदूक लहराते हुए गालियां देते एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि ये वीडियो मेरठ का है. इस शख्स के अलावा एक दूसरा व्यक्ति डंडे से उस बिल्डिंग पर हमला करते भी देखा जा सकता है, जहां से वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा है. वीडियो को शेयर करने वालों की मानें तो बंदूक लहरा रहा शख्स मुसलमान है जिसने मेरठ में एक हिंदू परिवार के घर पर हमला किया. क्या है इसकी सच्...

'दारू पीकर संविधान...' आंबेडकर से जोड़कर वायरल केजरीवाल के बयान का सच: फैक्ट चेक 26.12.2024

'दारू पीकर संविधान...' आंबेडकर से जोड़कर वायरल केजरीवाल के बयान का सच: फैक्ट चेकडॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर चल रहे सियासी विवाद के बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 9 सेकेंड के इस वीडियो में केजरीवाल कह रहे हैं, “हम लोग बैठे थे... कोई कह रहा था कि जिसने संविधान लिखा होगा उसने भी दारू पीकर ही लिखा होगा.” कुछ लोग इस वीडियो के जरिये केजरीवाल पर...

गाड़ियों का सीट कवर काटते शख्स के वायरल वीडियो का सच कुछ और निकला: फैक्ट चेक 25.12.2024

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक सड़क किनारे खड़ी स्कूटी के सीट कवर काटता हुआ दिख रहा है. इसी वीडियो में आगे, एक व्यक्ति छोटे ट्रक के टायर पंचर करता भी दिखता है. वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि ये एक मुस्लिम पंचरवाला है, इसका नाम मोहम्मद जुनैद है और पास में ही इसकी दुकान भी है. ये जानबूझकर ऐसा करता है ताकि लोग उसकी दुकान से सीट कवर बदलवाएं और पंचर बनवाएं. क्या है इसकी...

जयपुर-अजमेर हाइवे पर हुए हादसे से जोड़कर वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 24.12.2024

बीते दिनों जयपुर-अजमेर हाइवे पर एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें एलपीजी टैंकर और ट्रक के टकराने से हुए जोरदार धमाके में 14 लोगों की मौत हो गई. अब सोशल मीडिया पर इसी हादसे का बताकर एक वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है. वीडियो में किसी हाइवे पर एक टैंकर को ट्रक के पीछे वाले हिस्से से टकराते देखा जा सकता है. चंद सेकंड बाद उसी जगह पर जोरदार धमाका होता दिखता है. दावे के मुताबिक, ये वीडियो जयपुर में हुए हालिया ह...

महाकुंभ मेले को लेकर प्रियंका गांधी ने दिया ये विवादित बयान? जानिए सच: फैक्ट चेक 23.12.2024

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ मेले का आयोजन होने वाला है. 'द न्यू इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबिक, इसका बजट लगभग 6500 करोड़ है और इसमें तकरीबन 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. इस बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी से जोड़कर एक सोशल मीडिया पोस्ट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है. इस स्क्रीनशॉट पर दिख रहे कथित एक्स पोस्ट में लिखा है, "भारत मूर्खो का देश है जहाँ सरकार ल...

BJP सांसदों को धक्का देने की बात पर राहुल गांधी का अधूरा वीडियो वायरल?: फैक्ट चेक 20.12.2024

डॉ. भीमराव आंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान से शुरू हुआ विवाद, 19 दिसंबर को और बढ़ गया. एनडीए और विपक्ष के सांसदों के बीच संसद परिसर में धक्का-मुक्की हुई जिसमें बीजेपी के दो नेताओं को चोट भी लग गयी. बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी को धक्का दिया. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल होने लगा जिसको शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि खुद राह...

इज़राइल की बदनामी के लिए घायल होने का नाटक कर रहे गाज़ा के लोग?: फैक्ट चेक 19.12.2024

लंगड़ाते हुए एक शख्स का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. इस वीडियो की खास बात ये है कि ये व्यक्ति अपना प्लास्टर लगा हुआ पैर जमीन पर रख कर चल रहा है, वहीं उसका जो पैर सही-सलामत है, उसे उसने हवा में लटका रखा है. इस वीडियो को करोड़ों लोग देख चुके हैं. इसे शेयर करते हुए सैकड़ों लोग ऐसा कह रहे हैं कि गाजा के लोग इजरायल पर ज्यादतियों का इल्जाम लगाने के मकसद से घायल होने की एक्टिंग कर रहे हैं....

जॉर्ज सोरोस के साथ पीएम मोदी की तस्वीर वायरल? जानिए दावे का सच: फैक्ट चेक 18.12.2024

क्या जिस जॉर्ज सोरोस के सहारे मोदी सरकार, गांधी परिवार को घेर रही है, उन्हीं के साथ प्रधानमंत्री ने तस्वीर खिंचवाई है? सोशल मीडिया पर वायरल एक फोटो के साथ कुछ ऐसा ही दावा किया जा रहा है. इस फोटो में पीएम मोदी को गार्डन में एक बुजुर्ग व्यक्ति से बातचीत करते देखा जा सकता है. फोटो के साथ तंज करते हुए लोग कैप्शन में लिख रहे हैं, “जॉर्ज सोरॉस के साथ मिल कर घुट घुट कर षड्यन्त्र बनाते 'ट्रैटर ऑफ दि हाईएस...

अभिनव अरोड़ा को सांड ने पटका? वायरल वीडियो के साथ हो रहे दावे का सच: फैक्ट चेक 17.12.2024

धार्मिक इंफ्लुएंसर 10 साल के अभिनव अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, वीडियो में वह कहते हैं 'अगर आपका कोई भी शुभ कार्य अटक रहा हो, हो नहीं पा रहा हो तो...' तभी पीछे से एक गाय उन पर हमला कर देती है, क्या है इस वायरल वीडियो का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

मोदी-शाह को अपशब्द कहते व्यक्ति के वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 16.12.2024

पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो को महाराष्ट्र के अकोला का बताते हुए शख्स की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है. दावे के मुताबिक, मोदी-शाह को भद्दी गालियां दे रहा ये आदमी मुस्लिम समुदाय का है. वीडियो में आदमी कह रहा है कि मोदी-शाह गैर हिंदुओं और दलित-आदिवासियों को खत्म करना चाहते हैं. अपनी नाराजगी जाह...

Слухайте подкаст Fact Check у Replaio

Радіо та подкасти в одному застосунку - безкоштовно й без реєстрації. Встановіть уже сьогодні та не пропустіть запуск

Завантажити з Google Play

Replaio не є видавцем подкастів; назви шоу, обкладинки та аудіо належать їхнім авторам і поширюються через публічні RSS-канали