Fact Check
Aaj Tak Radio
Episodes
नैनीताल में मुस्लिमों की दुकानों में आगजनी के वीडियो का क्या है सच?: फैक्ट चेक 06.05.2025 3:23
उत्तराखंड के नैनीताल में उस्मान नाम के एक मुस्लिम युवक को एक नाबालिग लड़की के बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस घटना के बाद शहर में तनाव फैल गया है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ दुकानों में आग लगी हुई दिखाई दे रही है. मौके पर मौजूद लोग बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग अपना सामान समेटकर भागते नजर आ रहे हैं. दुकानों...
पाकिस्तान के ख़िलाफ़ पोस्ट शेयर करने पर हिन्दू परिवार को मुसलमानों ने पीटा?: फैक्ट चेक 05.05.2025 3:45
पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार गहराता जा रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग आपस में झगड़ते नजर आ रहे हैं. वीडियो में कुछ लोगों के सिर पर सफेद टोपी देखी जा सकती है. दावा किया जा रहा है कि यह घटना पुणे की है, जहां एक हिंदू परिवार ने पाकिस्तान के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली, जिसके बाद कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने...
बजरंग दल पर मस्जिद में आग लगाने के आरोप, जानिए वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 02.05.2025 3:01
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें किसी इमारत को धू-धूकर जलते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो के साथ चौंकाने वाला दावा किया जा रहा है कि यह एक मस्जिद थी जिसमें बजरंग दल के लोगों ने आग लगा दी. इस सांप्रदायिक दावे के साथ यह वीडियो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर कई यूजर्स शेयर कर चुके हैं. कई लोग इसे सच मान कर कमेंट में 'अल्लाह हू अकबर' लिख रहे हैं. साथ में कई लोग सरकार पर निशाना भी साध रह...
इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने पाकिस्तान को हड़काया? क्या है वीडियो का सच: फैक्ट चेक 01.05.2025 3:42
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी बढ़ गई है. इस घटना के बाद भारत ने पाक़िस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए हैं. कई देशों ने इस आतंकी हमले की निंदा करते हुए भारत के साथ एकजुट होने की बात कही है. दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव के बीच इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. वीडियो में मेलोनी को तेज-तर्रार भाषण देते हुए देखा जा...
सिंधु जल संधि रुकने के बाद पाकिस्तान में कोहराम? वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 30.04.2025 3:22
पहलगाम हमले के बाद भारत की तरफ से स्थगित की गई सिंधु जल संधि को लेकर चर्चा हो रही है कि इसका पाकिस्तान पर क्या फर्क पड़ेगा. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें किसी इंडोर स्टेडियम में हजारों मुसलमान इकट्ठा हैं. वीडियो में आगे कुछ और भी क्लिप्स हैं जिनमें सड़कों पर भी मुस्लिमों का जुटान देखा जा सकता है. वीडियो के बैकग्राउंड में एक शख्स बोल रहा है, “अपना फैसला वापस लीजिए जनाब-ए-जज, वरना...
पहलगाम आतंकी हमले में संदीप शर्मा नामक शख़्स की हुई गिरफ़्तारी?: फैक्ट चेक 29.04.2025 4:51
सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए दावा किया जा रहा है कि पहलगाम मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी कर ली है. इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि गिरफ्तार हुए शख़्स का नाम संदीप शर्मा है और वो ब्राह्मण है. वीडियो में बताया जा रहा है कि संदीप नाम का ये गैर कश्मीरी हिंदू आतंकवादी, आतंकी संगठन लश्कर के लिए काम करता था. खबर के मुताबिक, पुलिस ने संदीप को अनंतनाग से अरेस्ट किया है. क्या ह...
पहलगाम हमले के बाद कश्मीरी नेताओं को पुलिस उठा ले गई? वायरल दावे का सच: फैक्ट चेक 28.04.2025 3:41
दो लोगों को जबरन पकड़कर ले जाती पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है. कुछ लोग इसे पहलगाम आतंकी हमले के बाद सेना की कार्रवाई बताते हुए शेयर कर रहे हैं. ये वीडियो किसी बाज़ार का लग रहा है. सड़क के दोनों तरफ दुकानें दिख रही हैं. कुछ पुलिसकर्मी दो लोगों को खींचकर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं. ये दोनों लोग पुलिस का काफी विरोध भी करते हैं लेकिन पुलिस वाले उन्हें गाड़ी में बैठाकर ले जाते हैं. वीडि...
पहलगाम घूमने गए कपल के हमले में जान गंवाने का झूठा दावा वायरल?: फैक्ट चेक 25.04.2025 5:07
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में कई महिलाओं ने अपने पतियों को खोया है. इनमें से हरियाणा के रहने वाले विनय नरवाल, कानपुर के शुभम द्विवेदी और अरुणाचल प्रदेश के टागे हैलियांग भी शामिल हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरलहै जिसमें एक आदमी और एक महिला को वादियों के बीच डांस करते देखा जा सकता है. कहा जा रहा है कि इस कपल का ये आखिरी वीडियो था क्योंकि हिंदू होने की वजह से आतंकवादियों ने इ...
रफ़ाह के मुद्दे पर मुखर रहे बॉलीवुड सेलेब्स पहलगाम अटैक पर कुछ न बोले?: फैक्ट चेक 24.04.2025 3:52
कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए दर्दनाक आतंकी हमले के बाद दुनियाभर से शोक संदेश आ रहे हैं. कई मशहूर हस्तियों ने इस घटना पर दुख जताया और इसके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. इस बीच एक वीडियो कोलाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें कुछ बॉलीवुड एक्टर्स की इंस्टाग्राम स्टोरीज़ दिखाई गई हैं. वीडियो की शुरुआत में वरुण धवन, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, दीया मिर्ज़ा, नोरा फतेही और...
डेडबॉडी के ऊपर बैठे बच्चे का वायरल वीडियो पहलगाम अटैक से जुड़ा है?: फैक्ट चेक 23.04.2025 3:51
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कम से कम 28 लोगों की जान चली गई है. इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल हैं. इनमें से एक वीडियो धड़ल्ले से शेयर हो रहा है जिसमें किसी बच्चे को एक शव के ऊपर बैठे हुए देखा जा सकता है. वीडियो के दूसरे हिस्से में वही बच्चा खून से लिपटी कमीज पहने हुए किसी कार के अंदर नजर आता है. साथ ही, किसी महिला की आवाज सुनाई देती है जो...
अलीगढ़ में दामाद संग फ़रार हुई महिला की बेटी के वायरल इंटरव्यू का सच: फैक्ट चेक 22.04.2025 3:35
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की एक घटना पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है, जिसमें एक सास अपने दामाद के साथ फ़रार हो गई. अब इसी घटना के संदर्भ में एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें एक लड़की कहती हुई दिखती है कि जब उसका मंगेतर उसके घर आता था, तो उसकी मां खुद तो लिपस्टिक, क्रीम वगैरह लगाकर तैयार हो जाती थी. लेकिन, उसे मेकअप नहीं करने देती थी. इसी लड़की के इंटरव्यू के और भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, ज...
नावों पर सवार होकर बंगाल में घुसे बांग्लादेशी मुसलमान? वायरल दावे का सच: फैक्ट चेक 21.04.2025 3:47
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में हुई हालिया हिंसा में बांग्लादेशी अपराधियों का हाथ होने का आरोप लगाया है. साथ ही, बंगाल में उन इन लोगों की घुसपैठ करवाने के लिए बीजेपी और बीएसएफ को जिम्मेदार ठहराया है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें बड़ी तादाद में मुसलमानों को नावों पर सवार होते देखा जा सकता है. वीडियो के साथ यह धारणा फैलाई जा रही है कि ये मुस्लिम लोग बांग...
मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद जिबली ट्रेंड का इस्तेमाल नफ़रत फैलाने में हुआ?: फैक्ट चेक 18.04.2025 7:53
सोशल मीडिया पर इन दिनों 'जिबली ट्रेंड' का ज़ोर है. लोग अपना, अपने पालतू जानवरों और अपने परिवार की प्यारी कार्टून जैसी तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं. इस बीच वक़्फ़ संशोधन क़ानून पास होने के बाद पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई. इस घटना से जुड़ी कई जिबली-स्टाइल की तस्वीरें अचानक सोशल मीडिया पर दिखने लगीं. ऑनलाइन शेयर की जा रही इन तस्वीरों में लोग धार्मिक झंडे और हथिया...
मुर्शिदाबाद में हिंदू परिवार की हत्या के वायरल दावे का सच: फैक्ट चेक 17.04.2025 3:14
पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुई हिंसा के बीच, मुर्शिदाबाद के रहने वाले एक परिवार की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. फोटो में एक सफेद शर्ट पहने हुए आदमी, लाल साड़ी पहने हुए महिला और एक बच्चा शामिल हैं. इसे शेयर करने वालों की मानें तो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रहने वाले इस हिन्दू परिवार को वक़्फ़ क़ानून को लेकर हुई हिंसा के दौरान मुसलमानों की भीड़ ने मार डाला. क्या है इस घटना की सच्चाई, सुनि...
मुस्लिम लड़की का बुर्का खींचने वाले लोग कौन हैं? वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 16.04.2025 3:04
एक लड़की को घेरकर उसका बुर्का खींचते हुए कुछ लोगों का विचलित कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है. लड़की काफी डरी हुई लग रही है और चीख रही है. लेकिन उसे घेरकर खड़े लड़के लगातार उसे परेशान करते नज़र आ रहे हैं. कुछ लोग अपने फोन से इस घटना का वीडियो भी बनाते दिख रहे हैं. वहीं इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की है और इसमें जो युवक, लड़की का ब...
हाथ में बंदूक लेकर सड़क पर टहलते शख्स के वीडियो का सच: फैक्ट चेक 15.04.2025 3:36
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक़्फ़ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान 11 अप्रैल को भड़की हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 150 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक शख्स सिर पर हेलमेट और मुंह पर मास्क लगाए, हाथ में बंदूक लेकर सड़क पर चहलकदमी कर रहा है. पीछे लोगों की आवाजों के बीच गोली भी चलती हुई भी सुनाई...
मुस्लिम आदमी की टोपी छीनते बाइक सवार बदमाशों के वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 14.04.2025 2:39
एक मुस्लिम आदमी के सिर से सफेद टोपी छीनकर भागते बाइक सवार लड़कों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले शेयर किया जा रहा है. वीडियो में मुंह पर कपड़ा बांधे दो लड़के एक बाइक से जाते दिख रहे हैं. रास्ते में एक मुसलमान आदमी को देखकर वो बाइक रोकते हैं और पीछे बैठा लड़का उसकी सफेद टोपी छीनने की कोशिश करने लगता है. वीडियो के साथ कहा जा रहा है कि एक मुस्लिम आदमी की टोपी चुराने वाले हिन्दू बाइक सवार को एक दूसरे म...
वक़्फ़ बिल के ख़िलाफ़ प्रियंका गांधी ने किया धरना प्रदर्शन? वायरल दावे का सच: फैक्ट चेक 11.04.2025 3:50
कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने हाल ही में बने वक़्फ़ संशोधन क़ानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी इस कानून को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह धर्म की स्वतंत्रता और भारतीय संविधान पर सीधा प्रहार है. इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सड़क पर कुछ लोगों के साथ बैठकर विरोध करती नज़र आ रही हैं. वीडियो मे...
राणा सांगा विवाद को लेकर MP में लगे 'गोली मारो...' जैसे नारे?: फैक्ट चेक 10.04.2025 3:21
राणा सांगा पर समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन की विवादित टिप्पणी के बाद 'गोली मारो सालों को' के नारे लगाती भीड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में लोगों की भारी भीड़ किसी सड़क से गुजरते हुए नारेबाजी कर रही है. वहीं, सड़क किनारे खड़े कुछ लोग अपने फोन से वीडियो बना रहे हैं. वीडियो के अंदर लिखा है, "राणा सांगा के सम्मान के लिए क्षत्रिय बंधु मध्यप्रदेश". कई लोग इस वीडियो क...
मुस्लिम एसपी ने पुजारी पर लाठियां चलवाईं… रीवा के इस घटना की सच्चाई क्या है?: फैक्ट चेक 09.04.2025 3:56
सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें खूब घूम रही हैं हो रही हैं, जिनमें एक पुलिसकर्मी एक भगवा वस्त्रधारी व्यक्ति को, जो किसी हिंदू धार्मिक स्थल पर मौजूद दिखता है, डंडे से मारते हुए नजर आ रहा है. इन तस्वीरों को देखकर लोग नाराज़गी जता रहे हैं और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को टैग कर इस घटना पर ध्यान देने और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, क्या है पूरी कहानी सुनिए ‘फैक्ट चेक’ में
वक़्फ़ संशोधन कानून के तहत यूपी में सील होने लगे मदरसे? जानिए सच: फैक्ट चेक 08.04.2025 3:13
राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद 5 अप्रैल को वक़्फ़ संशोधन बिल कानून बन गया है. सरकार का कहना है कि ये कानून, वक़्फ़ संपत्तियों के प्रबंधन और प्रशासन में सुधार करने के मकसद से बनाया गया है. लेकिन कई मुस्लिम संगठन इसे लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि वक़्फ़ क़ानून के तहत कार्रवाई शुरू हो चुकी है और उत्तर प्रदेश में मदरसों...
वक़्फ़ संशोधन कानून के खिलाफ वकीलों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया?: फैक्ट चेक 07.04.2025 4:54
संसद से पास होने और फिर राष्ट्रपति की मंज़ूरी के बाद वक्फ संशोधन बिल अब कानून बन चुका है. इसके विरोध में देश के कई हिस्सों में मुसलमान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन क्या इस विरोध प्रदर्शन में अब देश के वकील भी शामिल हो गए हैं? सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के जरिए कुछ ऐसा ही दावा किया जा रहा है, जिसमें सड़क पर भारी तादाद में मौजूद वकीलों को सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते देखा जा सकता है. क्या है...
वक्फ संशोधन बिल का विरोध का कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज?: फैक्ट चेक 04.04.2025 3:44
केंद्र सरकार ने 2 अप्रैल को लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल 2024 पेश कर दिया. सरकार का कहना है कि ये विधेयक वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और प्रशासन में सुधार करने के मकसद से लाया गया है. वहीं समाजवादी पार्टी सहित तमाम विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर पुलिस लाठीचार्ज का एक वीडियो वायरल होने लगा है. वीडियो के साथ तंज करते हुए दावा किया जा रहा है कि वक्फ बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन क...
रियलिटी शो 'सुपरस्टार 3' के विजेता सिंगर आविर्भाव की मौत से जुड़े दावे का सच: फैक्ट चेक 03.04.2025 4:18
क्या टीवी रियलिटी शो 'सुपरस्टार 3' के विजेता सिंगर आविर्भाव की मौत हो गई है? केरल के इस चाइल्ड सिंगर की माला पहनाई हुई फोटो शेयर करते हुए ऐसा दावा किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें उनकी अंतिम यात्रा की बताकर शेयर की जा रही है. इस ख़बर के साथ सिंगर नेहा कक्कड़ की रोती हुई फोटो भी लगी है. सोशल मीडिया पर इस दावे से जुड़े पोस्ट को लाखों बार देखा जा चुका है. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चे...
राणा सांगा विवाद को लेकर सड़क पर उतरे राजपूतों ने पुलिस को खदेड़ा?: फैक्ट चेक 02.04.2025 3:33
हाल ही में यूपी से समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने संसद में मेवाड़ के राजपूत शासक राणा सांगा को गद्दार बोल दिया था. उनके इस बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया. इससे राजपूत समाज खासा नाराज है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है, जिसमें किसी ब्रिज पर भारी भीड़, पुलिसकर्मियों की टीम को खदेड़ती दिख रही है. इस वीडियो के साथ दावा हो रहा है कि महाराणा सांगा के सम्मान...
About the podcast
Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post.ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़लत, यहां पता कर सकते हैं. रोज़ फॉलो कीजिए और अपने संगी-साथियों और रिश्तेदारों तक भी सही जानकारी पहुंचाइए.
Author
Aaj Tak Radio
Category
Podcast website
Language
HI
Episodes
1000
Latest episode
May 6, 2025
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.