‘न्यूज बुलेटिन’ (News Bulletin)
News18 स्पेशल
देश-दुनिया की ताजा घटनाओं, हेल्थ और मनोरंजन जगत की खबरों से अपडेट रहने के लिए सुनें पॉडकास्ट बुलेटिन
Yazar
‘न्यूज बुलेटिन’ (News Bulletin)
Kategori
Podcast web sitesi
Son bölüm
6 Ara 2023
Nereden dinlenir?
Uygulamada podcast'ler Replaio Radio Çok yakındaPodcast'ler çok yakında uygulamaya geliyor. Şimdi yükle ve podcast'lere yepyeni bir bakışı ilk gören sen ol
Bölümler
128: podcast : जिंदा मरीज का जारी किया डेथ सर्टिफिकेट, परिजनों को लाश भी सौंपी 12.04.2021 7:40
आज के पॉडकास्ट में आपको बताऊंगा पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल यानी पीएमसीएच का एक कारनामा, जिसमें उसने एक जिंदा मरीज का डेथ सर्टिफिकेट जारी कर दिया और परिजनों को दाह संस्कार के लिए किसी और की लाश भी सौंप दी. इसके अलावा देश भर में फैले कोरोना का हाल आपको बताऊंगा. साथ ही बताऊंगा मौसम का हाल कि इस झुलसते मौसम में भी कहां-कहां बारिश होने की उम्मीद है. फिलहाल चलें पहली खबर की ओर.
127: दुष्यंत कुमार की पांच ग़ज़लें 11.04.2021 8:45
दुष्यंत कुमार (Dushyant Kumar) वह शख्स थे, जिन्होंने बताया कि ग़ज़लें (Ghazal) सुर, सुरा और सुन्दरी से ऊपर हैं. उन्होंने यह भी दिखाया कि हिंदी में ग़ज़लें जितनी रुमानी और क़ातिल हो सकती हैं, उतनी ही पॉलिटिकल और मारक भी.
126: podcast : बीजापुर मुठभेड़ के बाद कोबरा के अगवा जवान राकेश्वर सिंह मनहास को नक्सलियों ने छोड़ा 09.04.2021 8:27
आज के पॉडकास्ट में लेकर आया हूं कोबरा के जवान राकेश्वर सिंह की मुक्ति की खबर, जिन्हें बीजापुर में नक्सलियों ने मुठभेड़ के बाद अगवा कर लिया था. इसके अलावा उस महिला की खबर भी बताऊंगा आपको जिन्हें पति की मौत के 69 साल बाद पेंशन मिलनी शुरू हुई. मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पताल हमिदिया में बरती गई घोर लापरवाही की खबर भी सुनाऊंगा आपको. इन खबरों के साथ-साथ कोरोना संक्रमण, नाइट कर्फ्यू और परीक्षाओं की खबरें...
125: Podcast: याद रखें कोरोना से बचने का मंत्र- दो गज दूरी, मास्क है जरूरी 07.04.2021 7:23
देशभर में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. लेकिन हमसब अब भी लापरवाही बरत रहे हैं. कोरोना वैक्सीन के आ जाने के बाद इस लापरवाही में और इजाफा हुआ है. दोस्तो, कोरोना वैक्सीन आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है. मतलब यह कि टीका लगवाने के बाद अगर आप कोरोना की चपेट में आते हैं तो आपकी सेहत पर बहुत ज्यादा नेगेटिव फर्क नहीं पड़ेगा. ऐसे में अगर कोरोना से खुद को बचाना है तो सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का ध्य...
124: podcast : बिहार में मैट्रिक परीक्षा के नतीजे आज, महाराष्ट्र में लॉकडाउन जैसे हालात 05.04.2021 10:04
आज बिहार में मैट्रिक परीक्षा के नतीजे घोषित किए जाएंगे. उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग अब चिंतित करने लगी है. इन खबरों के अलावा हम आपको बताएंगे कि हरियाणा में बारिश के पूर्वानुमान से किसान क्यों चिंतित हैं. आज के पॉडकास्ट में कोरोना संक्रमण पर भी कई खबरें होंगी.
123: सच्चिदानंद हीरानंद वात्सायन 'अज्ञेय' की 4 कविताएं: 'सम्भावनाएं', 'हंसती रहने देना', 'नाच' 04.04.2021 5:51
सच्चिदानन्द हीरानंद वात्स्यायन (Sachchidananda Hirananda Vatsyayan) ‘अज्ञेय’ अपनी तीक्ष्ण और संवेदनशील दृष्टि के कारण भी पहचाने जाते हैं. उन्होंने तार सप्तक (Taar Saptak) की शुरुआत कर नई कविता के तेवरों से हमें रूबरू करवाया. न्यूज18 हिन्दी के पॉडकास्ट में पेश हैं उनकी लिखी कुछ कविताएं..
122: podcast : मुंबई में कोरोना की लहर, लॉकडाउन को लेकर आज हो सकती है घोषणा 02.04.2021 8:33
आज के पॉडकास्ट में देश में कोरोना का हाल बताऊंगा आपको. मुंबई कोरोना की चपेट में आता जा रहा है और यहां लॉकडाउन की घोषाणा हो सकती है, जबकि मध्य प्रदेश के चार जिलों में लॉकडाउन की घोषणा की जा चुकी है. आज के पॉडकास्ट में पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा के लिए हुए दूसरे चरण के मतदान की भी खबर है. और साथ ही है देशभर के मौसम का हाल.
121: podcast : बिहार में पंचायत चुनाव के वक्त आपने चिल्लाया तो होगी तीन महीने की जेल 31.03.2021 7:34
आज के पॉडकास्ट में आपको बताने जा रहा हूं कि बिहार में होनेवाले पंचायत चुनाव के दौरान किसी ने भी चिल्लाया या शोर मचाया तो उसे 3 महीने की जेल हो सकती है. इसके अलावा कोरोना संक्रमण से जुड़ी कई खबरें होंगी आज के पॉडकास्ट में. पंजाब की जेल में बंद मुख्तार अंसारी की खबर भी लेकर आए हैं हम. झारखंड में सामूहित रूप से होली मनाने पर लगाई गई रोक को कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने कैसे किया नजरअंदाज यह भी बताएं...
120: podcast : अब दिल्ली सरकार का आशय राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के ‘उपराज्यपाल’ 29.03.2021 6:52
हमारे तमाम श्रोताओं को न्यूज 18 हिंदी की ओर से होली पर अशेष मंगलकामना. होली मनाएं पर भीड़ न लगाएं, खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रहने को कहें. कोरोना मुक्त रहें. इन्हीं कामनाओं के साथ आज के पॉडकास्ट में आपका स्वागत है. नमस्कार दोस्तो. आज के पॉडकास्ट में हम लेकर आए हैं, दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बांग्लादेश की चुनिंदा खबरें.
119: होली विशेष: काका हाथरसी की फुलझड़ियां 'स्त्रीलिंग-पुल्लिंग', 'तोंद की माया', 'मंहगाई' 28.03.2021 6:53
Holi Special Podcast: सुविख्यात हास्य कवि काका हाथरसी (Poet Kaka Hathrasi) की हास्य-रस में डूबी ये मस्त-मस्त कविताएं आपकी होली के रंगों को और चटख कर देंगी...
118: podcast: पश्चिम बंगाल में पहले दौर के लिए चुनाव प्रचार थमा, 27 मार्च को मतदान 26.03.2021 8:05
आज के पॉडकास्ट में हम लेकर आए हैं देश भर में कोरोना का हाल. इसके अलावा बिहार बोर्ड परीक्षा के नतीजे की जानकारी भी हम देंगे आपको. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की भी खबर होगी इस पॉडकास्ट में. दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में हुए उस वारदात की भी खबर देंगे आपको जिसमें पुलिस पर फायरिंग कर एक बदमाश को छुड़ा ले गए उसके साथी. इन सब के अलावा किसानों के भारत बंद की भी खबर होगी.
117: podcast : दिल्ली में होली, शब-ए-बारात और नवरात्र के सार्वजनिक आयोजन पर रोक 24.03.2021 9:42
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देश की राजधानी दिल्ली में होली, शब-ए-बारात और नवरात्र के सार्वजनिक आयोजन पर रोक लगा दी गई है. आज के पॉडकास्ट में आपको बताएंगे कि कोरोना वैक्सीन के 1 अप्रैल से शुरू हो रहे नए चरण में केंद्र सरकार ने क्या सुविधा दी है देश की जनता को. इसके अलावा महाराष्ट्र और पंजाब में कोरोना का भी हाल बताएंगे हम आपको. आज के पॉडकास्ट में उत्तर प्रदेश में होने वाली बोर्ड परीक...
116: Podcast: ओमप्रकाश वाल्मीकि की 3 कविताएं; ठाकुर का कुआं, युग चेतना, सदियों का संताप 20.03.2021 6:46
ओमप्रकाश वाल्मीकि (Om Prakash Valmiki) ऐसे दलित कहानीकार, उपन्यासकार, कवि-साहित्यकार थे, जिन्होंने अपनी कलम के ज़रिये जातिगत विभाजन से पनपी तकलीफें संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत कीं. न्यूज18 हिन्दी के आज के पॉडकास्ट मेंआपके सम्मुख हैं ओमप्रकाश वाल्मीकि की कविताएं...
115: Podcast : दिल्ली सरकार के अधिकारों के लिए आज जंतर-मंतर पर सीएम अरविंद केजरीवाल का धरना 17.03.2021 7:57
आज के पॉडकास्ट में पहली खबर होगी दिल्ली और केंद्र सरकार के बीच अधिकारों को लेकर फिर शुरू हुई तनानती की. इसके अलावा कोरोना के मुद्दे पर आज केंद्र और राज्य सरकारों के बीच होने वाली बैठक की भी जानकारी देंगे. राजस्थान सरकार आरक्षण के मुद्दे पर चाहती है कि तय सीमा 50 प्रतिशत से ज्यादा की जाए. सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर पुनर्विचार करे. इन खबरों के अलावा आपको बताएंगे कि मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र का...
114: Podcast : सिंघू बॉर्डर पर किसान बनाने लगे पक्के मकान, फिर पांव पसारने लगा कोरोना 15.03.2021 9:27
कोरोना वैक्सीन आने के बाद हमसब की बेफिक्री बढ़ी है, जिसका नतीजा है कि देशभर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. इसके अलावा आज के पॉडकास्ट में हम आपको बताएंगे नितिन गडकरी का वह फार्मूला जिसके बल पर वह दावा करते हैं कि किसानों की आत्महत्या रुक जाएगी. आज के पॉडकास्ट में जयपुर में गिरफ्तार हुए एसीपी की खबर भी होगी, जिनपर आरोप है कि वे रेप केस की जांच करने के लिए रेप पीड़िता से...
113: Podcast: ईरान के मजदूर कवि सबीर हका की कविताएं 13.03.2021 5:24
जैसे बिजली कौंधती है, ठीक ऐसी ही हैं सबीर हका (Sabeer Haka) की कविताएं (Poems). वह सैंकड़ों किताबों के बीच पड़े रहने वाले कवि हैं. न्यूज18 अपने स्पेशल पॉडकास्ट में ईरान में 1986 में जन्मे सबीर हका की कुछ कविताएं लेकर आया है.
112: podcast : 'आजादी का अमृत महोत्सव' का उद्घाटन आज करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12.03.2021 8:58
भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए कार्यक्रमों की शृंखला 'आजादी का अमृत महोत्सव' का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे. इसी के तहत दिल्ली की केजरीवाल सरकार भी आज इस कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रही है. आज के पॉडकास्ट में पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें भी होंगी. लेकिन पहली खबर है महाराष्ट्र से, जहां कोरोना संक्रमण की रफ्तार ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है.
111: podcast : उत्तराखंड में भाजपा के त्रिवेंद्र सिंह रावत ने छोड़ी सीएम की कुर्सी, हरियाणा में खट्टर सरकार जूझ रही चुनौती से 10.03.2021 8:46
आज के पॉडकास्ट में बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दे दिया है और आज विधायक दल की बैठक है जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी. इधर, हरियाणा में भाजपा की मनोहर लाल खट्टर सरकार के खिलाफ कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई है, जिस पर आज फैसला होना है. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें भी होंगी. कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर केंद...
110: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021: अनामिका की तीन कविताएं 08.03.2021 8:50
International Women's Day: दिल्ली यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी साहित्य में एमए और पीएचडी कर चुकीं अनामिका को कविता के क्षेत्र में योगदान के लिए राजभाषा परिषद् पुरस्कार, साहित्य सम्मान, भारतभूषण अग्रवाल पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मैं पूजा प्रसाद न्यूज18 हिन्दी के पॉडकास्ट में अनामिका की 3 कविताएं लेकर आई हैं.
109: Podcast : किसान संगठनों का दावा- आंदोलन के समर्थन में पंजाब से आज आएंगी 40 हजार महिलाएं 08.03.2021 7:36
किसान संगठनों ने दावा किया है कि महिला दिवस के मौके पर आज आंदोलन को समर्थन देने के लिए पंजाब से 40 हजार महिलाएं टीकरी बॉर्डर पहुंचेगीं. आज के पॉडकास्ट में हम आपको ले चलेंगे पश्चिम बंगाल, जहां विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वहां पार्टी के समर्थन में रैली को संबोधित कर ममता बनर्जी को घेरा है तो ममता बनर्जी ने भी अपने अंदाज में नरेंद्र मोदी को जवाब दिया है.
108: podcast : नोएडा में एक दिन के लिए ACP बन सकती हैं आप, जानिए क्या हैं इसकी शर्तें 05.03.2021 7:42
आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन है. इस मौके पर उन्होंने जनता से क्या खास अपील की है, यह बताएंगे हम आज के पॉडकास्ट में. साथ ही आपको बताएंगे कि आप अगर नोएडा में एक दिन के लिए एसीपी बनना चाहते हैं तो क्या करना होगा आपको.
107: podcast : कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण आज से 01.03.2021 7:47
आज से कोरोना वायर के संक्रमण के खिलाफ देश में चल रहे टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण शुरू होगा. इस बीच महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के केस फिर बढ़ गए हैं. यहां के कुछ शहरों में फिर से लॉकडाउन लगाना पड़ गया है. आज के पॉडकास्ट में बिहार में 8 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले की भी खबर होगी. साथ ही आपको बताएंगे कि झारखंड की राजधानी रांची में सिटी बस सर्विस के नाम पर फिर पैसा खर्च करने की तैयारी में है सरकार.
107: 1. On This Day: सचिन ने 2003 वर्ल्ड कप में 1 मार्च को ही 98 रन की पारी खेली थी 2. On This Day: ऑस्ट्रेलिया से विश्व कप में 1 रन से हारा था भारत 3. ओपनर शुभमन गिल के पास आखिरी मौका है, मयंक अग्रवाल ले सकते हैं जगह 4. मोटेरा में बल्लेबाजों की पिच बना 01.03.2021 7:47
आज से कोरोना वायर के संक्रमण के खिलाफ देश में चल रहे टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण शुरू होगा. इस बीच महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के केस फिर बढ़ गए हैं. यहां के कुछ शहरों में फिर से लॉकडाउन लगाना पड़ गया है. आज के पॉडकास्ट में बिहार में 8 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले की भी खबर होगी. साथ ही आपको बताएंगे कि झारखंड की राजधानी रांची में सिटी बस सर्विस के नाम पर फिर पैसा खर्च करने की तैयारी में है सरकार.
106: Podcast: हिंदी और उर्दू के विख्यात शायर निदा फ़ाज़ली की चार नज़्म 28.02.2021 7:18
मुक़्तदा हसन ने अपना लेखन का नाम रखा, निदा फ़ाज़ली (Nida Fazli). निदा का अर्थ है स्वर या आवाज़ और फ़ाज़िला क़श्मीर के एक इलाके का नाम है जहां निदा फ़ाज़ली के पुरखे रहा करते थे. सो उन्होंने निदा के साथ फ़ाज़ली जोड़ा लिया. न्यूज18 के पॉडकास्ट ‘स्पेशल बुलेटिन’ (Special Bulletin) में प्रस्तुत हैं निदा फाजली की चार मशहूर नज्म.
105: Podcast: हिन्दी और उर्दू के विख्यात शायर निदा फ़ाज़ली की चार नज़्म 28.02.2021 7:18
मुक़्तदा हसन ने अपना लेखन का नाम रखा, निदा फ़ाज़ली. निदा का अर्थ है स्वर या आवाज़ और फ़ाज़िला क़श्मीर के एक इलाके का नाम है जहां निदा फ़ाज़ली के पुरखे रहा करते थे. सो उन्होंने निदा के साथ फ़ाज़ली जोड़ा लिया. न्यूज18 के पॉडकास्ट ‘स्पेशल बुलेटिन’ (Special Bulletin) में पूजा प्रसाद निदा फाजली (Nida Fazli) की चार मशहूर नज्म लेकर आई हैं.
Benzer podcast'ler
Replaio bir podcast yayıncısı değildir; program adları, kapak görselleri ve ses içerikleri yazarlarına aittir ve herkese açık RSS beslemeleri aracılığıyla dağıtılır