‘न्यूज बुलेटिन’ (News Bulletin)

News18 स्पेशल

News EN ↓ 330 episodes

देश-दुनिया की ताजा घटनाओं, हेल्थ और मनोरंजन जगत की खबरों से अपडेट रहने के लिए सुनें पॉडकास्ट बुलेटिन

Author

‘न्यूज बुलेटिन’ (News Bulletin)

Category

News

Podcast website

hindi.news18.com

Latest episode

Dec 6, 2023

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android almost 10M downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

328: बॉब डिलन पॉडकास्ट: हवा में ही गूंज रहे जवाब, ईश्वर का साथ हमारे साथ, हवा में उड़ता जवाब 06.12.2023

Bob Dylan writings podcast: आज हम बॉब डिलन के गद्य को ही अपने पॉडकास्ट का विषय बना रहे हैं, आइए सुनते हैं उनकी जानदार शानदार कविताएं जिन्हें अपनी गायकी और संगीत के जरिए उन्होंने पूरी दुनिया के दिलोजहन को छुआ.

327: 'सीने में जलन आंखों में तूफान सा क्यूं है...' जैसी पंक्तियां कह गए शहरयार की कुछ ग़ज़लें 10.11.2023

Hindi Podcast Shahryar : वैसे क्या आप जानते हैं कि शहरयार का असल नाम था अख़लाक़ मुहम्मद ख़ान. आखिर उनका यह नाम पड़ा कैसे.. इसके पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है. आइए इस कहानी के साथ साथ न्यूज 18 हिन्दी के इस स्पेशल पॉडकास्ट में सुनें उनकी कुछ ग़ज़लें और जानें उनके बारे में दिलचस्प बातें...

326: गांधी जयंती विशेष: मोहनदास करमचंद गांधी की जीवनी 'सत्य के प्रयोग' पुस्तक के अंश 29.09.2023

News18 Hindi Podcast: न्यूज 18 हिन्दी के स्पेशल पॉडकास्ट की सीरीज में हम अक्सर कवियों की कविताएं, गजलगो की शायरी, साहित्यकारों की रचनाएं लेते आए हैं, लेकिन इस बार हम बात करेंगे महात्मा गांधी के उन प्रयोगों से जुड़ी जो पूरे जहान के लिए एक मिसाल है. 

325: पॉडकास्ट: वीरेन डंगवाल की चार सहज, गहरी और गंभीर कविताएं 20.08.2023

Viren Dangwal Poems: वीरेन डंगवाल जो आजादी के महज 10 दिन पहले यानी 5 अगस्त 1947 को पैदा हुए थे. वीरेन डंगवाल को पढ़ते हुए अक्सर लगता है कि उनकी कविताएं पाठ में जितनी सहज होती हैं, कथ्य में उतनी ही गंभीर और गहरी होती हैं. आइए आज सुनते हैं उनकी चार कविताएं हम औरतें,  इतने भले न बन जाना साथ, पितृपक्ष और बेईमान सजे-बजे हैं...

324: गगन गिल की कविताएं: घूम रहे हैं उद्विग्न बुद्ध, एक इच्छा चूड़ियों में, एक दिन लौटेगी लड़की 07.08.2023

गगन गिल की कविताएं आपको स्त्री मन की उस दुनिया में ले जाती हैं जहां आपको जीवन की झलक, उसके सोच और हालात का मनोविज्ञान तो मिलेगा ही बल्कि एक अलग तरह की अभिव्यक्ति भी मिलेगी. गगन गिल की तीन कविताएं आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, आइए और सुनिए हमारे साथ, गुनिए हमारे साथ... 

323: कुंअर बेचैन की 6 कविताएं: घर, पत्नी, मां, पिता, पुत्र, बेटियाँ 20.07.2023

kunwar bechain six famous hindi poems podcast by pooja prasad कुंअर बेचैन की भारत के उन विख्यात हिन्दी भाषी कवियों में शुमार हैं जिनका नाम बेहद सम्मानजनक तरीके से लिया जाता है, आज हम न्यूज18 हिन्दी के स्पेशल पॉडकास्ट में आपके लिए लेकर आए हैं उनकी छह लकविताएं जो उन्होंने अपने घर और सबसे करीबी रिश्तों के इर्द गिर्द बुनी हैं...

322: Podcast on Diabetes: क्या गर्मी और अचार बढ़ाते हैं डायबिटीज का पारा? जानें एक्सपर्ट्स से 05.06.2023

Health podcast in Hindi: डायबिटीज यानी शुगर की जब हम बात करते हैं तो जेहन में कई सवाल कौंध जाते हैं. आज हम दो गंभीर लेकिन महत्वपूर्ण सवालों के इर्द गिर्द करेंगे डॉक्टरों से बात. पहला, क्या गर्मियों में खून में शुगर लेवल बढ़ जाता है... दूसरा, क्या शुगर पेशेंट्स के लिए अचार खाना लाभप्रद है...  तो स्वागत है आपका फिट लाइफ, हिट लाइफ के आज के पॉडकास्ट में...

321: भवानी प्रसाद मिश्र की कविताएं: लाओ अपना हाथ, चार कौए उर्फ चार हौए, हो दोस्त या कि वह दुश्मन हो 26.05.2023

Hindi Kavita Podcast: भवानी प्रसाद मिश्र को हमने स्कूल की किताबों में पढ़ा और गुना. आइए आज एक बार फिर उनकी याद ताजा करते हैं उनकी चर्चित कविताओं के मार्फत जिन्हें हम खास आपके लिए पिरो कर लाए हैं न्यूज18 हिन्दी के स्पेशल पॉडकास्ट में. उनकी कविताओं में कभी कड़वाहट को जगह नहीं मिली, सौम्यता और शालीनता इनके गुण रहे. सुनें और पढ़ें उनकी कविताएं...

320: Podcast: IPL में प्‍लेऑफ के करीब गुजरात, पाक नहीं श्रीलंका में होगा एशिया कप, लंदन में IND Vs AUS टेस्ट सीरीज 10.05.2023

सोमवार तक पूरे हुए 53 मैचों के बाद तक टूर्नामेंट में शिरकत कर रहीं दस टीमों में से 6 टीमें 11-11 मैच खेल चुकी हैं. सबसे मजबूत स्थिति में दिख रही गुजरात टाइटंस लगभग प्लेऑफ में पहुंच गई है. गुजरात के बाद 13 अंक हासिल कर चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे नंबर पर और 11 अंकों के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स तीसरे नंबर पर है. 11 मैचों में पांच जीत के साथ 10 अंक हासिल करने वाली राजस्थान राॅयल्स अंक तालिका में चौथे नंबर...

319: केदारनाथ सिंह की कविताएं: जाना, यह पृथ्वी रहेगी, सूर्य, अंत महज एक मुहावरा है 07.05.2023

Kedarnath Singh Poems Podcast: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के चकिया गांव में केदारनाथ सिंह का जन्म हुआ था. जिस परिवेश में वे पले-बढ़े, उसने उन्हें सोचने-समझने की एक दिशा दी...आइए आज पूजा प्रसाद की आवाज में सुनते हैं मशहूर कवि केदारनाथ सिंह की कुछ कविताएं.

318: प्रेमचंद की कहानी 'ठाकुर का कुआं': जोखू, गंगी और बदबूदार पानी 17.04.2023

Premchand Story Thakur Ka Kuan: प्रेमचंद की कालजयी कृतियों में से एक है उनकी कहानी  'ठाकुर का कुआं'. न्यूज18 हिन्दी के स्पेशल पॉडकास्ट में आइए आज सुनते हैं यह कहानी. कहना न होगा कि  समाज के ताने-बाने को समझने और प्रस्तुत करने की प्रेमचंद की कला का आज तक कोई सानी नहीं है.

317: मंटो की कहानी 'आर्टिस्ट लोग': कई सवाल छोड़ जाएगी यह कहानी आपके भीतर 30.03.2023

Saadat Hasan Manto Story Artist Log Podcast: सआदत हसन मंटो का लेखन संवेदनाओं को जगाता नहीं, झकझकोरता है, रोमांचित नहीं करता, परेशान करता है...आइए आज पूजा प्रसाद की आवाज में सुनते हैं मशहूर लेखक सआदत हसन मंटो की कहानी आर्टिस्ट लोग.. 

316: Podcast: ICC रैंकिंग में अश्चिन नंबर 2, महिला T20 विश्वकप ऑस्ट्रेलिया के नाम, ईरानी ट्राफी कल से होगी शुरू 28.02.2023

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआत दोनों टेस्ट जीतकर भारत ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. बुधवार को जारी आईसीसी की ताजा रैंकिंग में अश्विन टेस्ट क्रिकेट के गेंदबाज़ों की सूची में दूसरा पायदान हासिल कर लिया है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप का खिताब छठीं बार जीत लिया है. ग्वालियर में एक मार्च से पांच मार्च बीच खेला जाएगा ईरानी ट्राफी का पांच दिवसीय मुकाबला. स्‍पोर्ट्स से...

315: राहत इंदौरी की राहत देतीं ग़ज़ल, नज़्म और शायरी 27.01.2023

Rahat Indori Poems Podcast: राहत इंदौरी वह नाम हैं जिनसे हम सब वाकिफ हैं. उनकी ग़ज़ल और नज़्म लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों में बसती हैं. कोरोना काल में वह हमें छोड़कर विदा हो गए. आइए आज पूजा प्रसाद की आवाज में सुनते हैं राहत इंदौरी साहब की कुछ रचनाएं. 

314: सुशीला टाकभौरे की कविताएं: गाली, घर की चौखट से बाहर, स्त्री 17.01.2023

Sushila Takbhore Poems: साहित्य की दुनिया में सुशीला टाकभौरे जाना-माना सम्मानित नाम हैं. उपन्यास, कहानी, कविता, नाटक, साहित्य की शायद ही कोई विधा ऐसी हो जिसे उन्होंने अपनी लेखनी से न छुआ हो. 

313: Sports Podcast: जयदेव ने रचा गेंदबाजी में नया इतिहास, बुमराह को अकादमी की क्‍लीनचिट, आईसीयू से रूम में आए ऋषभ पंत 04.01.2023

नमस्कार, न्यूज़18 हिन्दी पाॅडकास्ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. सबसे पहले बात भारत- श्रीलंका मैच की. एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में भारत ने श्रीलंका पर 2 रन से रोमांचक जीत दर्ज कर तीन टी20 आई मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस मैच में जीत के लिए मिले 163 रनों के जवाब में श्रीलंका की टीम 160 रन ही बना सकी. कप्तान दसुन शनाका ने 45 रनों की आतिशी पारी खेली. चमिका क...

312: Podcast: T20 सीरीज में टीम इंडिया के कप्‍तान होंगे हार्दिक, रुड़की में भीषण कार हादसे का शिकार हुए ऋषभ पंत 30.12.2022

सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेटे इस पॉडकास्ट के साथ मै हाजिर हूँ, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. जिस रफ्तार से भारतीय क्रिकेट टीम सीरीज के बाद सीरीज खेलती जा रही है, उसी रफ्तार से टीम इंडिया में बदलाव भी हो रहे हैं. इन बदलावों मे तर्क की गुंजाइश ज्यादा दिखती नही है. तीन जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली टी 20 सीरीज के लिए हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया गया है, जाहिर है बीसीस...

311: संपूरन सिंह कालरा 'गुलजार' की ग़ज़ल और त्रिवेणी 17.12.2022

Podcast: गजल, नज्म और कविता की तरह ही हाल के वर्षों में एक नई विधा के तौर पर 'त्रिवेणी' स्थापित हुई हैं. तीन पंक्तियों वाली इस त्रिवेणी विधा के सूत्रपात का श्रेय गुलजार को दिया जाता है. पॉडकास्ट में आज सुनें गीतकार और गजलगो गुलज़ार की चुनिंदा रचनाएं. - gulzar ghazal triveni sampooran singh kalra poems podcast by pooja prasad

310: Health Podcast: सर्दियों में कैसे निखरेगी आपकी त्‍वचा, डॉ. दीपाली से जानिए विंटर टिप्‍स 01.11.2022

नमस्‍कार दोस्‍तों, मैं अनूप कुमार मिश्र, न्‍यूज18 हिंदी के हेल्‍थ पॉडकास्‍ट 'सेहत की बात' में एक बार फिर हाजिर हूं आपकी सेहत से जुड़े नए मसले के साथ. आज बात करेंगे बदलते मौसम में त्‍वचा के रखरखाव की. दरअसल, तामपान के उतार-चढ़ाव का सीधा असर हमारी त्‍वचा पर भी पड़ता है. ऐसे में, सबसे बड़ा सवाल यह है कि बदलते मौसम के साथ हम कौन से ऐसे एहतियात बरतें, जिससे हमारी स्किन का 'ग्‍लो' पहले की तरह बना रहे.

309: आर चेतनक्रांति की कविताएं: 'नौकर' और 'हम क्रांतिकारी नहीं थे' 31.10.2022

R Chetankranti Poem: आर चेतनक्रांति की कविताएं अमूमन लंबी हुआ करती हैं. आर चेतन की एक कविता है नौकर. इस कविता से गुजरते हुए देह में एक सिहरन पैदा हो जाती है. इनकी कविताएं बोलती हुई कविताएं हैं. यह बात उन्हें पढ़कर ही जाना जा सकता है. अपनी कविताओं में आर चेतनक्रांति समाज की परतें उघाड़ देते हैं.

308: Podcast: ‘औरतों के हक़ की आवाज, पर खुद को ही नहीं मिला हक…स्मिता पाटिल! 17.10.2022

Daastaan-Go; Smita Patil Birth Anniversary : ‘सच्चे दिल से फिल्म एक बात कह रही है तो वो चलेगी. सिर्फ़ ऐसे पोस्टर से फिल्म चलती नहीं है. लेकिन जो बेसिक एक्सप्लॉयटेशन है, ऐसे पोस्टरों का, सिर्फ़ स्मिता पाटिल का ‘चक्र’ में नहीं है, पूरी एडवरटाइज़िंग कैपेन्स पर है, सभी फिल्मों में. हीरो को तो नंगा दिखा नहीं सकते. उससे कुछ होने भी वाला नहीं है. लेकिन औरत को नंगा दिखाया तो उनको लगता है, सौ लोग और आ जाएंग...

307: राबिया अल बसर: सूफ़ी संत के कुछ कलाम 'सुनो तुम लिख के दे दो ना' 16.09.2022

Sufi saint Rabia Basar:  राबिया बसर ने हज़रत हसन बसरी को अपना मुर्शिद यानी गुरु धारण किया. 801 ईस्वी में चोला छोड़कर परमात्मा में विलीन हुईं राबिया की दरगाह येरुशलम के करीब है. बताते हैं कि वह आजीवन अविवाहित रहीं. गुलामी से आजाद होने के बाद अपना जीवन उन्होंने अल्लाह के नाम कर दिया था.

306: सूरदास की रचनाएं: अवगुण चित ना धरो, ​तुम मेरी राखो लाज हरि 31.08.2022

Surdas Bhajan in Hindi: कृष्ण के इर्द गिर्द रची उनकी रचनाओं में कभी सगुण भक्ति धारा दीखती है और कभी सगुण के मार्फत निर्गुण. लेकिन ईश्वर से प्रेम करने वाले के लिए क्या सगुण और क्या निर्गुण.. दोनों रास्ते ही तो हैं, ईष्ट तक पहुंचने के. दोनों की मंजिल है, परमात्मा से मिलाप.

305: इस्मत चुगताई की कहानी: 'दो हाथ' 24.08.2022

Ismat Chugtai Story Do Hath: लिखा दिलोदिमाग पर ऐसी तेज़ धमक करता है कि क्या कहना! कानों में गर्म शीशे की तरह उतरते हैं उनके बिंब. दृश्य खिंच जाते हैं आंखों के सामने... मशहूर उर्दू लेखिका इस्मत ने समाज की कुरीतियों, बुरे हालात और महिलाओं के जीवन के उतार-चढ़ावों को बेहद तल्खी से पेश किया. 

304: प्रेमचंद जन्मदिन विशेष: कहानी 'कफन' जो रोम-रोम कंपा देती है 31.07.2022

31 जुलाई को मशहूर लेखक प्रेमचंद का जन्म हुआ था. न्यूज़18 हिन्दी पर सुनिए उनकी लिखी कहानी 'कफन' का पॉडकास्ट.

Listen to the News18 स्पेशल podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.