Aaj Tak Radio

Fact Check

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...

Yazar

Aaj Tak Radio

Kategori

News

Podcast web sitesi

www.aajtak.in

Son bölüm

6 May 2025

Nereden dinlenir?

Uygulamada podcast'ler Replaio Radio Çok yakında

Podcast'ler çok yakında uygulamaya geliyor. Şimdi yükle ve podcast'lere yepyeni bir bakışı ilk gören sen ol

Google Play'den indir Ücretsiz yükle Android 5 Mn+ indirme · 4,8 puan iOS yakında

Bölümler

रेखा गुप्ता ने दिल्ली की सीएम बनते ही खरीद ली 50 लाख की कार?: फैक्ट चेक 24.02.2025

दिल्ली में ‘शीशमहल’ को लेकर अरविंद केजरीवाल को घेरने वाली रेखा गुप्ता ने क्या अब खुद सीएम बनने के बाद 50 लाख की लग्जरी कार खरीद ली है? सोशल मीडिया पर एक वीडियो इसी दावे के साथ खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में काले रंग की एक चमचमाती कार देखी जा सकती है जिस पर दिल्ली के नंबर ‘DL11CM0001’ की प्लेट लगी है. वीडियो को शेयर करते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स लिख रहे हैं कि रेखा गुप्ता ने कहा था कि वो ‘शीशमहल’...

महाकुंभ के नाम पर महिलाओं के नहाने के वीडियो बिक रहे, पूरे मामले की पड़ताल: फैक्ट चेक 21.02.2025

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक प्रयागराज महाकुंभ में अब तक 50 करोड़ से ज्यादा लोग डुबकी लगा चुके हैं. हर दिन लाखों लोग इस आयोजन का हिस्सा बनने जा रहे हैं और हर हाथ में मोबाइल है. ऐसे में कौन किसकी फोटो ले रहा है, किसका वीडियो बना रहा है, इसका हिसाब रखना आसान नहीं है. इस बीच सोशल मीडिया पर अचानक महिलाओं के नहाते हुए वीडियो और तस्वीरों की बाढ़-सी आ गई है. इनमें जानबूझकर महिलाओं के निजी अंगों पर फोकस किया...

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की भगदड़ का बताकर वायरल हो रहे वीडियो का सच क्या है?: फैक्ट चेक 20.02.2025

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ से जोड़कर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में सैकड़ों लोगों की भीड़ को धक्का मुक्की करते हुए देखा जा सकता है. पास में कुछ पुलिसकर्मी भी खड़े दिख रहे हैं.वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि ये नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ का वीडियो है. साथ ही ये भी कहा गया है कि इस भगदड़ में 500 लोगों की मौत हुई है. क्या है इस वीडियो का सच सुनिए ‘फैक...

महाकुंभ में 144 साल में पहली बार बृहस्पति, शनि, सूर्य और चंद्रमा एक कतार में दिखे?: फैक्ट चेक 19.02.2025

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान का दावा किया जा रहा है. हाल ही में वायरल हुई एक तस्वीर को महाकुंभ से जोड़कर एक दुर्लभ खगोलीय घटना बताया जा रहा है. वायरल तस्वीर रात के वक्त की लगती है. तस्वीर में एक अर्ध चंद्रमा दिखाई दे रहा है जिसकी परछाईं किसी नदी के ऊपर नजर आ रही है और आसमान में एक साथ कई तारानुमा आकृतियाँ भी दिख रही हैं. इस तस्वीर को शेयर क...

प्रयागराज में लड़की के साथ हुआ गैंगरेप? वायरल दावे का सच जानिए: फैक्ट चेक 18.02.2025

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सैकड़ों लोग शेयर कर चुके हैं जिसमें एक महिला को रोते हुए मीडियाकर्मियों से बात करते देखा जा सकता है. महिला के रोने का कारण ठीक से समझ नहीं आता, लेकिन ऐसा लगता है कि वो बता रही हैं कि तीन दिन से उनकी लड़की गायब है. वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- "रोज 7-8 लड़के आते हैं और हमारे घरों के बाहर खड़े रहते हैं, वे एक लड़की को उठाते हैं और उसके साथ सामूहिक बलात्कार करते हैं. पुलिस अ...

विधायक की गाड़ी रोकने पर पुलिसवाले को सीनियर ने हड़काया?: फैक्ट चेक 17.02.2025

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कथित तौर पर एक पुलिस वाला, विधायक की गाड़ी को इसलिए रोक लेता है क्योंकि उसकी गाड़ी के सारे शीशे काले होते हैं और गाड़ी में हथियार होते हैं. वीडियो में विधायक, सीनियर अफसर से भी उस पुलिस वाले के ऊपर दबाव डलवाने की कोशिश करता है लेकिन पुलिस वाला अपने सीनियर अधिकारी के दबाव में नहीं आता और विधायक की गाड़ी को नहीं जाने देता. इस वीडियो को कई लोग स...

दिल्ली में यमुना आरती को BJP की जीत से क्यों जोड़ा जा रहा?: फैक्ट चेक 14.02.2025

दिल्ली चुनाव में यमुना की सफाई एक बड़ा मुद्दा था जिसको लेकर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर कई बार निशाना साधा गया था. लेकिन क्या दिल्ली में बीजेपी की जीत के बाद से ही यमुना आरती होनी शुरू हो गई है? सोशल मीडिया पर आरती का एक वीडियो शेयर करते हुए कई लोग यही दावा कर रहे हैं. वीडियो को सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि “दिल्ली वाले देखो आपके एक वोट का कमाल दिल्ली में बीजेपी सरकार...

रोते हुए रणवीर इलाहाबादिया के वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 13.02.2025

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में विवादित टिप्पणी देने के बाद उनके खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. इस बीच सोशल मीडिया पर रणवीर इलाहाबादिया का एक वीडियो वायरल है वो जिसमें वो रोते हुए बोल रहे हैं कि उन्हें पछतावा हो रहा कि उनकी वजह से पूरा काम बंद हो गया. वीडियो में आगे वो कहते हैं कि पूरी टीम को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. इस...

पिंजरे में बंद टाइगर ने पकड़ी मासूम की टी-शर्ट, वायरल वीडियो की असलियत: फैक्ट चेक 12.02.2025

'मेरी टी-शर्ट छोड़ दे, मम्मा डांटेंगी'- पिंजरे में बंद टाइगर से ये रिक्वेस्ट करते मासूम बच्चे का एक वीडियो वायरल हो रहा है. कई लोग इसे भारत के चिड़ियाघर का वाकया बता रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो बनाने वाले शख्स के ख़िलाफ़ नाराजगी जताते हुए कह रहे हैं कि उसे बच्चे की मदद करने के बदले रील बनाना ज्यादा जरूरी लगा. वहीं कुछ लोग इस असंवेदनशील व्यक्ति के खिलाफ FIR की मांग कर रहे हैं. मगर क्या है इस व...

दिल्ली में BJP की जीत पर PM मोदी को बधाई देने पहुंचे भूपेंद्र और दीपेंद्र हुड्डा?: फैक्ट चेक 11.02.2025

दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पीएम मोदी को बधाई देने पहुंचे? सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसके जरिए ये दावा किया जा रहा है. साथ में ये भी कहा जा रहा है कि भूपेंद्र हुड्डा के बेटे और रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी उनके साथ थे. लोग ये कयास भी लगा रहे हैं कि अब कहीं हुड्डा भी बीजेपी में शामिल...

शंकराचार्य ने वीडियो कॉल पर CM योगी को लताड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 10.02.2025

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस वीडियो में शंकराचार्य महाकुंभ की व्यवस्थाओं की आलोचना करते दिख रहे हैं. शंकराचार्य के सामने खड़े एक व्यक्ति ने मोबाइल फोन फोन पकड़ा हुआ है. वीडियो में शंकराचार्य गुस्से में कहते हैं, “तो फिर तुम्हारी व्यवस्था कहां गई फिर, फिर तो जैसा पिछला कुंभ था वैसा ही तुम्हारा कुंभ हो गया विशेष कहां हुआ, तुम्हारा कुंभ तो विशेष होना चाहिए था न...

मुस्लिम शख्स ने लड़की को छेड़ा, मुजफ्फरनगर पुलिस ने सिखाया सबक?: फैक्ट चेक 07.02.2025

‘एक्शन’ और ‘रिएक्शन’ लिखकर सोशल मीडिया पर दो वीडियो का एक कोलाज शेयर किया जा रहा है. पहले वीडियो में एक शख्स सरेराह किसी लड़की से कुछ कहते हुए लगातार उसका रास्ता रोक रहा है. आखिर में लड़की भाग कर वहां से निकल जाती है और ये शख्स उसका पीछा करने लगता है. वहीं, दूसरे वीडियो में यही आदमी पुलिस की गाड़ी से बाहर निकल कर पुलिसकर्मियों के सहारे लंगड़ाते हुए थाने की तरफ जा रहा है. वीडियो को शेयर करने वालों की म...

दिल्ली की सड़क पर अचानक दिखा शेर? वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 06.02.2025

रात के अंधेरे में लोगों की चीख-पुकार के बीच एक आदमी का पीछा करते एक शेर का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है. इसके साथ ये दावा हो रहा है कि घटना दिल्ली के झंडेवालान हनुमान मंदिर के पास की है. घटना की तारीख 24 जनवरी, 2025 बताई जा रही है. लोगों को सावधान रहने को भी कहा जा रहा है. क्या है इस वीडियो की असल कहानी, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

बांग्लादेश में हिंदू मंदिर के हाथी को लाठी-डंडों से पीटा गया?: फैक्ट चेक 05.02.2025

एक हाथी को लाठी-डंडों से पीटते कुछ लोगों का विचलित कर देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. हाथी के पैर लोहे की चेन से बंधे हुए हैं. आसपास कुछ लोग भी खड़े दिख रहे हैं. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि ये घटना बांग्लादेश की है जहां कुछ मुस्लिम युवकों ने एक हिंदू मं​दिर के हाथी को बुरी तरह से पीटा. वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लोग बांग्लादेश को बुरा-भला कह रहे हैं. क्या है इस वीडियो की...

महाकुंभ में यूपी पुलिस के लाठीचार्ज करने की ख़बर झूठी है?: फैक्ट चेक 04.02.2025

प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर पुलिस लाठीचार्ज का एक वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो की शुरुआत में एक पुलिसकर्मी सड़क पर एक आदमी पर लाठी बरसाता दिखता है. वीडियो को शेयर करते हुए एक फेसबुक यूजर ने लिखा कि महाकुंभ स्नान में स्नानार्थी का इस तरह उत्तर प्रदेश पुलिस स्वागत करती है, क्या है इस वीडियो का सच सुनिए ‘फैक्ट चेक’ में.

महाकुंभ जा रही ट्रेन में बुजुर्ग से TTE ने ऐंठे रुपये? जानिए वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 03.02.2025

महाकुंभ में स्नान के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है, ताकि यात्रियों को प्रयागराज पहुंचने में कोई परेशानी न हो. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें किसी ट्रेन के टीटीई को एक बुजुर्ग से पैसे छीनते हुए देखा जा सकता है. बुजुर्ग गिड़गिड़ाता है लेकिन टीटीई फिर भी उनके हाथ से रुपये छीनकर अपनी जेब में रख लेता है. वीडियो क...

महाकुंभ में ‘अखिलेश यादव जिंदाबाद’ का नारे लगाते लड़कों ने भगदड़ नहीं मचाई: फैक्ट चेक 31.01.2025

महाकुंभ के संगम नोज पर 28-29 जनवरी की दरम्यानी रात को मची भगदड़ में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 60 लोग घायल हैं. इसके अलावा महाकुंभ के ही झूंसी घाट पर भी भगदड़ मचने की खबरें सामने आई हैं. यूपी सरकार ने भगदड़ की वजह का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए हैं. इस बीच 'अखिलेश यादव जिंदाबाद' का नारा लगाते कुछ लड़कों के वीडियो को शेयर करते हुए ये कहा जा रहा है कि यही लड़के भगदड़ की वजह हैं. वीडियो पर...

गंगा में डुबकी लगातीं डिंपल यादव के वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है: फैक्ट चेक 30.01.2025

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ मचने से कम से कम 30 लोगों की जान चली गई है और 60 लोग घायल हैं. विपक्षी पार्टियों ने इस हादसे पर दुख जताते हुए महाकुंभ की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी सरकार और प्रशासन को घेरा है. इस बीच सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव का नदी में डुबकी लगाता हुआ एक वीडियो वायरल है. कुछ लोगों का कहना है कि ये म...

महाकुंभ में एक्टर प्रकाश राज ने लगाई डुबकी? वायरल तस्वीर की पड़ताल: फैक्ट चेक 29.01.2025

अभिनेता और फिल्ममेकर प्रकाश राज ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि वो भगवान में विश्वास नहीं रखते और उनके पास इसके लिए समय नहीं है. हालाँकि, आजकल उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इसमें वो प्रयागराज महाकुंभ में गंगा में डुबकी लगाते हुए दिख रहे हैं. तस्वीर को साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि 'हिंदू विरोधी' प्रकाश राज कुंभ मेले को प्रदूषित करने गए हैं. क्या है इस तस्वीर की सच्च...

उत्तराखंड में विधायक ऑफिस पर हमले के बाद प्रणव सिंह चैंपियन ने मनाया जश्न?: फैक्ट चेक 28.01.2025

उत्तराखंड के पूर्व बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं. प्रणव सिंह पर आरोप है कि 26 जनवरी को उन्होंने अपने समर्थकों के साथ उत्तराखंड में खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर हमला किया. मामले में हरिद्वार की सीजीएम कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. हालाँकि, इस बीच प्रणव सिंह का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. इसमें वो अपने दोनों...

'आबिद ने की नीलम की हत्या', वायरल पोस्ट के साथ हो रहे दावे का सच सुनिए: फैक्ट चेक 27.01.2025

सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक एंगल के साथ एक पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. वायरल पोस्ट में किसी लड़की के शव की तस्वीरें नजर आ रही हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि इस लड़की का नाम ‘नीलम’ है और इसकी हत्या ‘मोहम्मद आबिद’ नाम के मुस्लिम व्यक्ति ने की है. क्या है इस घटना की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में

महाकुंभ के नाम पर वायरल हो रहे वीडियो का सच क्या है?: फैक्ट चेक 24.01.2025

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में अब तक 10 करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं. इस बीच इंटरनेट पर एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है जिसे कुछ लोग भारत का, तो कुछ लोग प्रयागराज के महाकुंभ का बता रहे हैं. वीडियो काफी ऊंचाई से रिकॉर्ड किया गया है जिसमें दिखता है कि कई लोग एक साथ कई गुब्बारे हवा में उड़ा रहे हैं. क्या है इस वीडियो का सच सुनिए ‘फैक्ट चेक’ में.

राजस्थान की लेडी टीचर के वायरल फोटो का सच क्या है?: फैक्ट चेक 23.01.2025

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से हाल ही में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया जिसमें एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और लेडी टीचर स्कूल में ही अश्लील हरकतें करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए. इसका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसके बाद दोनों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है. अब इसी संबंध में साड़ी पहने एक महिला की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. कहा जा रहा है कि ये महिला, चित्...

कोटा में एक लड़की की ख़ुदकुशी से जोड़कर वायरल हो रही तस्वीर का सच क्या है: फैक्ट चेक 22.01.2025

सोशल मीडिया पर एक लड़की का फोटो वायरल हो रहा है. वायरल हो रही इस तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि इस लड़की का नाम कृति है, जिसने कोटा में सुसाइड कर लिया है. फोटो शेयर करने वाले कई लोग ये भी लिख रहे हैं कि इस लड़की ने अपने सुसाइड नोट के जरिये भारत सरकार से कोचिंग संस्थानों को बंद करवाने की अपील की है. दावा किया जा रहा है कि लड़की की रुचि एस्ट्रो फिजिक्स और क्वांटम फिजिक्स जैसे विषयों में थी और व...

हॉस्पिटल बेड पर लेटे सैफ अली खान की वायरल फोटो की पड़ताल: फैक्ट चेक 21.01.2025

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली ख़ान पर 15 जनवरी की देर रात को एक व्यक्ति ने उनके घर में घुस कर चाकू से हमला कर दिया था. इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसे सैफ अली खान की अस्पताल से आई पहली तस्वीर बताया जा रहा है. फोटो में सैफ अस्पताल के बेड पर लेटे हुए हैं. इसी फोटो के कोने में एक दूसरी फोटो भी है जिसमें एक आदमी नजर आ रहा है. दावे के मुताबिक, सैफ अली खान ने उस ऑटो चालक भजन सिंह राणा से वीडिय...

Fact Check podcast'ini Replaio'da dinle

Radyo ve podcast'ler tek uygulamada - ücretsiz, kayıt gerektirmez. Bugün yükle ve lansmanı kaçırma

Google Play'den indir

Replaio bir podcast yayıncısı değildir; program adları, kapak görselleri ve ses içerikleri yazarlarına aittir ve herkese açık RSS beslemeleri aracılığıyla dağıtılır