DW

Wo Kaun Thi - The Podcast about Women Pioneers

History HI ↓ 16 avsnitt

Wo Kaun Thi is a Hindi podcast about women who dared to dream. In a unique audio book format Isha narrates some emotional stories of women achievers who have changed this world forever. वो कौन थी? - कहानियां उन महिलाओं की जिन्होंने बदल दी दुनिया - वो कौन थी में ईशा आपके लिए लाई है कहानियां उन महिलाओं की जिन्हें सपने देखने से डर नहीं लगता था. हर एपिसोड में एक भावुक करने वाला किस्सा है पहली बार कुछ करने की हिम्मत जुटाने वाली साहसी महिला का.

Glöm inte att besöka poddens webbplats och stötta skaparen: www.dw.com

Skapare

DW

Kategori

History

Poddens webbplats

www.dw.com

Senaste avsnittet

7 maj 2024

Var kan du lyssna?

Poddar i appen Replaio Radio Kommer snart

Poddar kommer snart till appen. Installera nu och bli först med att uppleva ett helt nytt sätt att lyssna på poddar

Ladda ned på Google Play Installera gratis Android nästan 10 mn nedladdningar · betyg 4,8 iOS snart

Avsnitt

वो कौन थी? सीजन 3 एपिसोड 4: क्लियोपेट्रा 07.05.2024

क्लियोपेट्रा बहुत पढ़ी लिखी थी. उसे उस जमाने के सारे कानून, धर्म, अर्थशास्त्र, राजनीति और इतिहास की बहुत अच्छी जानकारी थी. उस जमाने में उस जितनी ताकतवर और संपन्न महिला दूसरी कोई नहीं थी. क्लियोपेट्रा ने दो दशक से भी ज्यादा प्राचीन मिस्र पर राज किया. पहले अपने पिता के साथ, फिर अपने भाई के साथ और उसके बाद अपने बेटे के साथ. राजा रानियां तो बहुत रहे, लेकिन ये रानी इतनी मशहूर क्यों हुई?

वो कौन थी? सीजन 3 एपिसोड 5: रानी एलिजाबेथ द्वितीय 07.05.2024

जब घर वालों को पता चला कि एलिजाबेथ की दोस्ती फिलिप से बढ़ रही है, तो उन्हें बिलकुल भी अच्छा नहीं लगा. फिलिप के जर्मन नाते के चलते एक तरह से वो दुश्मन देश से जुड़ा हुआ था और ये परिवार को बिलकुल भी रास नहीं आया. इसके अलावा एलिजाबेथ के पिता को फिलिप यूं भी पसंद नहीं थे. वो बस नाम के ही प्रिंस थे. उनके पास धन दौलत के नाम पर कुछ था ही नहीं.

वो कौन थी? सीजन 3 एपिसोड 6: एमेलिया इयरहार्ट 07.05.2024

वो प्लेन उड़ा कर अटलांटिक महासागर पार करने वाली दुनिया की पहली महिला थीं. वो एक के बाद एक कई रिकॉर्ड बनाना चाहती थीं. और इसी चाहत में वो अपनी आखिरी उड़ान पर निकली थीं. लेकिन यह उड़ान कभी पूरी नहीं हुई. रास्ते में उनका प्लेन क्रैश हुआ. इस क्रैश के बाद ना किसी को विमान मिला, ना ही अमेलिया का शरीर. 85 सालों से दुनिया भर के रिसर्चर यह पता लगाने में लगे हैं कि आखिर उनके साथ हुआ क्या.

वो कौन थी? सीजन 3 एपिसोड 1: मैरी क्यूरी 07.05.2024

यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने के लिए उसे आठ साल का इंतजार करना पड़ा था. खतरनाक रसायनों के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए उसके पास कोई लैब नहीं, बस एक स्टोर रूम था. रेडियोएक्टिविटी क्या होती है, ये उसी ने दुनिया को बताया. लेकिन खुद नंगे हाथों से रेडियोधर्मी केमिकल को टेस्ट करती थी. आज की कहानी है उस महिला की जिसे दो बार नोबेल पुरस्कार हासिल हुआ, वो भी फिजिक्स और केमिस्ट्री जैसे दो अलग अलग क्षेत्रों में.

वो कौन थी? सीजन 3 एपिसोड 2: फ्लोरेंस नाइटिंगेल (भाग 1) 07.05.2024

मां बाप की खुशी के लिए मंगनी तो की लेकिन सात साल बाद अपनी खुशी के लिए तोड़ दी. खानदान की इज्जत का ख्याल रखते हुए अपने सपने छिपा लिए लेकिन जब हौसला कर के उन्हें पूरा किया तो देश और दुनिया में ऐसी इज्जत कमाई कि सदियों के लिए खानदान का नाम रोशन कर दिया. वो कौन थी में आज का किस्सा है दुनिया की पहली नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल का.

वो कौन थी? सीजन 3 एपिसोड 3: फ्लोरेंस नाइटिंगेल (भाग 2) 07.05.2024

फ्लोरेंस नाइटिंगेल नर्स से कहीं ज्यादा थीं. उन्होंने लड़कियों की पढ़ाई के बारे में भी आवाज उठाई, भारत की गरीबी पर भी. और तो और उन्होंने लंदन के अपने नर्सिंग स्कूल में पढ़ने वाली नर्सों को काम करने के लिए भारत भेजना शुरू किया. इनका काम था भारत जा कर वहां की लड़कियों को नर्स बनने की ट्रेनिंग देना. आज पूरी दुनिया में भारत की नर्सों को देखा जा सकता है. इसका श्रेय जाता है फ्लोरेंस नाइटिंगेल को.

वो कौन थी? सीजन 2 एपिसोड 2: ऐडा लवलेस 07.05.2024

एक आम धारणा है कि लड़के गणित और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में लड़कियों से बेहतर होते हैं. अकसर इसी कारण लोग लड़कियों के लिए जब गिफ्ट भी खरीदते हैं तो कंप्यूटर, वीडियो गेम या रोबोट के बारे में नहीं सोचते. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे पहली कंप्यूटर प्रोग्रामर एक लड़की थी. ऐडा लवलेस ने आधुनिक कंप्यूटर इजात होने से सौ साल पहले ही कंप्यूटर प्रोग्राम लिख दिया था.

वो कौन थी? सीजन 2 एपिसोड 3: मारिया मोंटेसरी 07.05.2024

आपने स्कूलों के नाम के आगे मोंटेसरी शब्द का इस्तेमाल कई बार सुना होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका मतलब क्या होता है? मोंटेसरी स्कूल बाकी स्कूलों से अलग कैसे होते हैं? ये शब्द आया कहां से? इन सवालों के जवाब देने के लिए वो कौन थी में आज आपको ले चलती हूं इटली.

वो कौन थी? सीजन 2 एपिसोड 4: रोजा लक्जमबर्ग 07.05.2024

वो मार्क्सवादी थीं लेकिन लेनिन की विचारधारा से सहमत नहीं थीं. वो लेनिन का विरोध भी खुल कर करती थीं लेकिन उनके सम्मान में कोई कमी भी नहीं आने देती थीं. जन्मी वो पोलैंड में थीं, पढ़ाई उन्होंने स्विट्जरलैंड में की, बतौर पत्रकार वो जर्मनी में सक्रिय रहीं और पूरी दुनिया में वो क्रांतिकारी रोजा के नाम से जानी गईं. आज की कहानी रोजा लक्जमबर्ग की.

वो कौन थी? सीजन 2 एपिसोड 5: भीकाजी कामा 07.05.2024

बात 1907 की है. भारत की आजादी से चालीस साल पहले की. उस जमाने में जब अपने ही देश में भारत का झंडा फहराना मुश्किल था, एक बहादुर पारसी महिला ने विदेश में पहली बार भारत का झंडा फहराया था. आज की कहानी मैडम भीकाजी कामा की, जिन्होंने जर्मनी के श्टुटगार्ट शहर में आ कर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मलेन में हिस्सा लिया और ना केवल अंग्रेजों, बल्कि पूरी दुनिया के आगे भारत का झंडा फहराने की हिम्मत दिखाई.

वो कौन थी? सीजन 2 एपिसोड 1: फ्रीडा कालो 07.05.2024

छह साल की उम्र में उसे पोलियो हो गया था. 18 साल की थी जब एक भयानक सड़क हादसे का शिकार हुई. रीढ़ की हड्डी, कॉलरबोन, रिबकेज, पेल्विस.. सब टूट गया. बार बार मिसकैरेज हुए. 43 की उम्र में गैंग्रीन के कारण एक टांग काटनी पड़ी. इसके बाद निमोनिया और इस दर्दनाक जिंदगी के कारण डिप्रेशन को भी झेलना पड़ा. फिर भी फ्रीडा कालो अपनी फेवरेट बनी रही. अपने जीवन के सारे दर्द को फ्रीडा ने अपनी पेंटिंग्स में दर्शाया.

वो कौन थी? सीजन 1 एपिसोड 5: सावित्री बाई फुले 18.09.2020

हम बचपन से औरतों को ही टीचर और नर्स की भूमिका में देखते आए हैं. ऐसे में अकसर इन्हें महिलाओं से जुड़ा पेशा ही माना जाता है. लेकिन एक सदी पहले तक ऐसा नहीं था. सौ साल पहले के भारत में जब सावित्री बाई फुले ने पहली बार टीचर बनने की कोशिश की थी तो इसका इनाम उन्हें यह मिला था कि परिवार ने उन्हें घर से ही निकाल दिया था. यह कहानी है उस महिला की जिसने भारत के समाज में लड़कियों को अपनी जगह बनानी सिखाई.

वो कौन थी? सीजन 1 एपिसोड 4: आने फ्रांक 18.09.2020

एक 14 साल की बच्ची दुनिया के बारे में कितना जानती समझती होगी? आने फ्रांक की डायरी उठा कर पढ़ेंगे तो हैरान रह जाएंगे कि जिस उम्र में लड़के लड़कियों की बातों को बचकाना कह कर नजरअंदाज कर दिया जाता है, उस उम्र में वे भावनाओं को किन गहराइयों में जा कर समझ रहे होते हैं. यह कहानी है उस यहूदी लड़की की जो नाजी काल में अपने परिवार के साथ छिप कर रहने पर मजबूर थी.

वो कौन थी? सीजन 1 एपिसोड 3: हाईपेशिया 18.09.2020

21वीं सदी की दुनिया तकनीकी रूप से तो बहुत तरक्की कर चुकी है लेकिन महिलाओं के अधिकारों की बात की जाए, तो समाज आज भी बहुत पिछड़ा हुआ है. यह कहानी है पांचवी सदी के प्राचीन ग्रीस में रहने वाली हाईपेशिया की जिसे इसलिए कत्ल कर दिया गया क्योंकि मर्दों की दुनिया में वह अकेली एक महिला थी जो विज्ञान, गणित और दर्शनशास्त्र में महारत रखती थी. कहानी 1600 साल पुरानी है पर आज की ही लगती है.

वो कौन थी? सीजन 1 एपिसोड 2: कोको शनैल 18.09.2020

हर साल नया फैशन आ जाता है. कभी ढीली पैंट का रिवाज चल पड़ता है तो कभी टाइट लेगिंग का. लेकिन यह फैशन रचता कौन है? वो कौन थी के इस एपिसोड में सुनिए कहानी उस महिला की जिसने तय किया कि औरतों का लिबास सिर्फ खूबसूरत ही नहीं आरामदायक भी होना चाहिए. यह कहानी है दुनिया की सबसे मशहूर डिजाइनर कोको शनैल की जिसने फैशन की दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए बदल कर रख दिया.

वो कौन थी? सीजन 1 एपिसोड 1: बेर्था बेंज 18.09.2020

लोग अकसर ऐसा कह देते हैं कि गाड़ी चलाना औरतों के बस की बात नहीं होती लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की पहली गाड़ी एक औरत ने ही चलाई थी? वो कौन थी के पहले एपिसोड में सुनिए कहानी उस महिला की जो ना होती, तो आज शायद आप गाड़ी ना चला रहे होते. यह कहानी है बेर्था बेंज की जिन्होंने दुनिया की सबसे पहली टेस्ट ड्राइव की थी.

Lyssna på podden Wo Kaun Thi - The Podcast about Women Pioneers i Replaio

Radio och poddar i en och samma app - gratis och utan konto. Installera redan idag och missa inte premiären

Ladda ned på Google Play

Replaio är ingen poddutgivare; programnamn, omslag och ljud tillhör sina upphovspersoner och distribueras via offentliga RSS-flöden