livehindustan - HT Smartcast

Savdhan Hindustan

हमारे आस-पास कब क्या वारदात हो जाए कौन आपका दुश्मन साबित हो जाए ये जानना मुश्किल है। जब जुर्म दस्तक देता है तो उसकी आवाज़ बहुत कम पर रफ़्तार तेज़ होती है, लेकिन उसके शुरू होने के 4 मुख्य कारण होते हैं, पहला - लालच, दूसरा - मोह, तीसरा - माया यानि पैसा और शोहरत, चौथा - बदला। इस श्रंखला में अंकुश बख्शी पेश करेंगे अपराध जगत के तमाम मामलों की रिपोर्ट, सुनिए और सावधान रहिए।

Skapare

livehindustan - HT Smartcast

Kategori

True Crime

Senaste avsnittet

23 sep 2024

Var kan du lyssna?

Poddar i appen Replaio Radio Kommer snart

Poddar kommer snart till appen. Installera nu och bli först med att uppleva ett helt nytt sätt att lyssna på poddar

Ladda ned på Google Play Installera gratis Android 5 mn+ nedladdningar · betyg 4,8 iOS snart

Avsnitt

Surat Train Accident News: रेलवे कर्मचारी ही निकले साजिशकर्ता, ऐसे हुआ खुलासा 23.09.2024

गुजरात में प्रमोशन पाने की इच्छा में की-मैन सुभाष ने रेलवे ट्रैक की फिश प्लेट निकाली और उसे वहीं पटरी पर छोड़ दी । इसके बाद ट्रेन का परिचालन रोक दिया गया और कुछ ही देर के बाद ये परिचालन फिर से शुरु कर दिया गया था । पुलिस ने की मैन सुभाष को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है । बताया जा रहा है कि देश में जगह-जगह ट्रेनों को डीरेल करने की खबरों को सुनकर-देखकर ही उसके मन में ये आईडिया आय...

Fake Rape Case: Amroha में Doctor को फर्जी केस में फंसाया, पुलिस जांच में खुली पोल 27.08.2024

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक महिला ने एक डॉक्टर पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाया । मामले में मुकदमा भी दर्ज हुआ जिसके बाद महिला और उसका एक साथी डॉक्टर मिलकर एक उस डॉक्टर को ब्लैकमेल करने लगे । पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि ये मामला झूठा है लेकिन इसके बाद भी महिला नहीं रुकी । उसने डॉक्टर के अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया और एक बार मुकदमे के झूठे साबित होने के बाद भी दोबारा डॉक्टर को फर्जी मुकदमे में फ...

Kolkata Doctor Death Case: कोलकाता में महिला डॉक्टर से ऐसी हैवानियत, रूह कंपा देगी ये Crime Katha 12.08.2024

कोलकाता के आर जी मेडिकल कॉलेज में रात की ड्यूटी में तैनात वो लड़की आधी शिफ्ट पूरी करने के बाद ट्रेनी डॉक्टर खाना खाने गई फिर उसके बाद थोड़ी देर आराम करने के लिए अस्पताल के सेमिनार हॉल में चली गई । cसेमिनार हॉल से जब लड़की सुबह तक बाहर नहीं आई तो कोई सेमिनार हॉल में उसे देखने के लिए गया और जिसने भी सबसे पहले पीड़िता को वहां देखा उसकी रूह कांप गई । पीड़िता का बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई थी । Lea...

BJP Leader killed : Tamilnadu में किसने की भाजपा नेता की हत्या ? Annamalai ने DMK पर लगाया आरोप | Crime katha 29.07.2024

तमिलनाडु में बीजेपी नेता सेल्वाकुमार की निर्मम हत्या कर दी गई बदमाशों ने बीच सड़क पर पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी इसके बाद बदमाशों ने उनके शव को सड़क किनारे फेंक दिया और घटनास्थल से फरार हो गए । इस मामले पर तमिलनाडु बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलई ने शोक जताया और DMK सरकार पर निशाना साधा वहीं सेल्वाकुमार और बीजेपी समर्थकों ने खूब प्रदर्शन किया । c Learn more about your ad choices. Visit megaphone....

UP Crime News : दो मासूम बेटियों को छोड़ भागने का ख्वाब, रोंगटे खड़े कर देगी प्यार की ये | Crime Katha 22.07.2024

तनु के पति का नाम अनिल चौधरी था जो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का एक पीतल व्यापारी था । कुछ ही समय में उसने व्यापार में खूब तरक्की कर ली थी । जिस रोज अनिल चौधरी की हत्या हुई और लोगों को पता चला की उसकी ही बीवी ने अनिल की हत्या करवाई सब लोग हैरान रह गए । किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि इतना प्यार करने वाले पति की हत्या उसकी ही पत्नी ने करवा दी ? वो भी एक तांत्रिक के लिए ?बीती शनिवार की रात को तनु ने अपनी...

Mumbai Road Accident: मुंबई में Pune जैसा कांड, BMW कार ने स्कूटी को कुचल डाला,महिला की मौत 08.07.2024

हादसे के वक्त लग्जरी कार को शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा मिहिर शाह ड्राइव कर रहा था। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट के तुरंत बाद वह मौके से भाग गया था। हालांकि, कुछ समय बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वर्ली पुलिस ने कार मालिक राजेश शाह को भी हिरासत में लिया है, जो पालघर में शिवसेना (शिंदे गुट) के स्थानीय नेता हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज की जांच करने में जुटी है। इस बात की पुष्टि क...

Udaipur Loot Video: Hypnotize कर महिला से 4 लाख के जेवर की लूट,देखिए CCTV 02.07.2024

जब वो होश में आई तो उसे अहसास हुआ कि पता नहीं कौन सी धुन में उसने लाखों के जेवर बीच सड़क ठगों को थमा दिए..अब वो कह रही है कि उसे हिप्नोटाइज किया गया था..जी हां सम्मोहित किया गया था रेखा को...क्या ऐसा मुमकिन है..या इसके पीछे कोई और वजह है..लेकिन उदयपुर की रेखा जैन के आरोप और इस सीसीटीवी फुटेज में काफी समानता नजर आ रही है...अगर ये ठगी हिप्नोटाइज करके की गई है तो ये अपने आप में एक बेहद गंभीर और खतरना...

Delhi Burger King Shootout में गैंगस्टर Himanshu Bhau का हाथ ,Lawrence Bishnoi का दुश्मन 24.06.2024

गैंगस्टर हिमांशु भाऊ..उम्र सिर्फ 22 साल लेकिन लॉरेंस बिश्नोई जैसे कुख्यात गैंगस्टर के खिलाफ बना रहा है गैंग..हिमांशु खुद को भाऊ कहलवाना पसंद करता है..भाऊ का मतलब होता है भाई...तो 22 साल का ये लड़का भी लॉरेंस की तरह दिल्ली,हरियाणा और पंजाब को हिलाने की मंसूबा बंदी किए हुए है...गैंगस्टर हिमांशु इन दिनों सुर्खियों में है...दिल्ली में हुए एक हत्याकांड के बाद से... दिल्ली के राजौरी गार्डन के बर्गर किंग...

Renuka Swamy Murder news: Darshan और Pavithra Gowda के खिलाफ मिले ये पांच सबूत 17.06.2024

कर्नाटक का रेणुका स्वामी हत्याकांड पूरे देश में चर्चा में है, वजह कन्नड़ एक्टर दर्शन का इससे कनेक्शन। एक्टर, उसकी को-स्टार गर्लफ्रेंड सहित करीब 15 लोगों को पुलिस ने मर्डर केस में गिरफ्तार किया है। मृतक रेणुका स्वामी एक्टर दर्शन तुगुदीप का बड़ा फैन था। एक्ट्रेस पवित्रा का नाम दर्शन का नाम जुड़ने के बाद वह एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट करने लगा। यह बात पवित्रा को पसंद नहीं आई और उसने दर्शन...

Mumbai Police: Salman Khan को मारने Lawrence Bishnoi का Plan पुलिस ने किया फेल 10.06.2024

सुपर स्टार सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की जांच गिरफ्तारियां और तफ्तीश और अभी चल रही है कि इस बीच लॉरेंस बिश्नोई गैंग फिर से उनके पीछे पड़ गई है...जी हां एक बार फिर सलमान खान पर खतरा मंडरा रहा है...क्या लॉरेंस गैंग सलमान के पीछे हाथ धोकर पड़ गई है...क्या फिर होने वाला है उन पर बड़ा हमला जानते हैं क्राइम कथा में... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

Jabalpur Double Murder Case : डबल मर्डर के दोनों आरोपी हिरासत में,कत्ल की Inside Story 03.06.2024

जबलपुर डबल मर्डर केस में खुलासा, पिता पुत्र को मारने के बाद घटना स्थल पर आरोपी ने नाबलिग के साथ बनाए थे शारीरिक संबंध और अधिक जानने के लिए एपिसोड सुनें और जानें| Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

Rajkot Fire News: 'मौत के गेमिंग जोन' में किसकी लापरवाही? वजह सामने आई 27.05.2024

बच्चे यहां आए तो थे अपनी खुशियां तलाशने लेकिन उन्हे क्या पता की मौत उनकी तलाश में बैठी हुई है...जी हां गुजरात के शहर राजकोट के एक मॉल में टीआरपी नाम के गेम ज़ोन में हुए अग्निकांड में अब तक 28 लोगों की लाशें मिल चुकी हैं...इनमें से 25 मरने वालों की पहचान हो चुकी है और उनमें चार 12 साल से कम उम्र के बच्चे हैं...अब तो इस मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने स्वत:संज्ञान ले लिया..लेकिन इस खतरनाक कांड के पीछे...

Manali Sheetal Kaushal Case: शीतल हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा | Vinod Thakur 20.05.2024

भोपाल की लड़की, पलवल का लड़का, मनाली का होटल, कमरा नंबर 302 और बैग में लाश… क्राइम कथा में आज जानेंगे सोशल मीडिया वाले एक प्यार के अंत की खौफनाक कहानी। साथ ही जानेंगे कातिल के बारे में जिसने पुलिस वालों को भी हैरान कर दिया था। कातिल कैसे पकड़ा गया.. इसके बारे में अगर आप जानेंगे तो आपका भी माथा चकरा जाएगा। आख़िर कौन थी लड़की? मनाली के होटल में क्या करने आई थी? उसे किसने मारा? और बैग से कातिल का क्य...

Jabalpur News: खमरिया में शादी में आई किशोरी की हत्या, फूफा ने दिया वारदात को अंजाम 13.05.2024

मोहब्बत वैसे तो बहुत अच्छी शय है लेकिन जब नाजायज और रिश्तों को दागदार करने वाली हो तो बेहद खतरनाक हो जाती है.. मध्यप्रदेश का जबलपुर जहां 9 मई 2024 को एक नाबालिग लड़की अपने परिजनों के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए खमरिया इलाके के बीरनेर गांव आती है... इसी दौरान वह रिश्ते में लगने वाले फूफा विक्रम सिंह के साथ घर से बाहर निकल गई... जब देर रात तक नाबालिग लड़की नहीं लौटी तो शादी की रस्मो रिवाज...

Meerut Firing Viral Video: मेरठ में ताबड़तोड़ फायरिंग, व्यापारी ने हिम्मत से बचाई जान 06.05.2024

जानिये मेरठ में ताबड़तोड़ फायरिंग, व्यापारी ने हिम्मत से बचाई जान आज के एपिसोड में Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Sodi Missing: कहां हैं Gurucharan Singh | Roshan sodi 29.04.2024

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोढ़ी का रोल प्ले करने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह कई दिनों से लापता हैं। गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई के लिए निकले थे। उस दिन से ही वो कहां हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं है। उनकी गुमशुदगी पुलिस के लिए एक बड़ी पहेली बन चुकी है। पुलिस लगातार सोढ़ी को खोजने की कोशिश कर रही है। लेकिन अभी तक कोई ख़ास सफलता हाथ नहीं लगी है। ऐसे में सवाल उठता है कि आख़िर गुरुचरण सिं...

Panjab Crime:घर के बाहर बैठी वृद्धा से की थी झपटमारी,Patiala पुलिस ने किया ये हाल 15.04.2024

एक बुजुर्ग महिला अपने घर के दालान में बैठी होती है कि तभी राह चलता एक शख्स आता है..जो अचानक से उन बुजुर्ग खातून पर झपटा मारता है इससे पहले कि वो कुछ समझ पाती उन्हे खींचता हुआ घर के गेट के पास लेकर आता है और फिर पल भर में बेहद फुर्ती के साथ महिला के कान को जोर से खींचता है..दरअसल वो कान में पहनी कीमती बालियां यानि इयरिंग खींच रहा होता है...महिला अपने आप को छुड़ाने की कोशिश करती है और फिर उन बुजुर्ग...

Goldy Brar News: Lawrence Bishnoi के करीबी Gangster गोल्डी ने Russia में किया कांड 08.04.2024

भारत के मोस्ट वांटेड और दहशतगर्द करार दिए गए गोल्डी बराड़ ने रूस में गैंगस्टर भुप्पी राणा के गैंग के एक मेंबर की बेरहमी से हत्या करवाई है... गोल्डी बराड़ ने एक पोस्ट कर मर्डर की जानकारी दी...अब ये कथित सोशल मीडिया पोस्ट गोल्डी बराड़ की है या नहीं ये जांच का विषय है...अपनी पोस्ट में आतंकवादी गोल्डी बराड़ ने दावा किया है कि कुख्यात गैंगस्टर भुप्पी राणा जो उसका धुर विरोधी भी है उसने अपने गैंग के मेंब...

Mukhtar Ansari Death: क्यों छिपी है मुख्तार की Biwi Afshan Ansari,75 हजार का ईनाम| 01.04.2024

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की कब्र खोद दी गई थी..इधर गुसल देकर जनाजा तैयार था..बस किसी का इंतजार था कि वो भी आ जाए और चेहरा देख ले..लेकिन वो नहीं आई..भारी भीड़ थी मुख्तार के जनाजे में लेकिन नहीं थी तो उसकी शरीक ए हयात..उसकी बीवी अफशां... मुख्तार के जनाजे का आखिरी दीदार उसकी बीवी अफशां अंसारी को नहीं हो पाया...मुख्तार की मौत के बाद ये माना जा रहा था कि लंबे समय से फरार चल रही हैं ..अफशां अपने शौहर क...

Pandav Nagar में बच्ची से हैवानियत, गुस्साई भीड़ का हंगामा 24.03.2024

दिल्ली में भारी बवाल उस खबर के बाद शुरू हुआ जब लोगों को एक ऐसी वारदात के बारे में मालूम चला जो सन्न कर देने वाली थी... राजधानी दिल्ली में एक मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, ट्यूशन पढ़ने गई चार साल की बच्ची के साथ एक 34 साल के शख्स ने दुष्कर्म किया। ये दिल्ली के बेहद घनी आबादी वाले पांडव नगर इलाके की घटना है। वारदात के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया.. गुस्साई भीड़...

Pune Murder Case: पहले गोलियों से भूना, फिर धारदार हथियार से वार 18.03.2024

महाराष्ट्र के पुणे के पास एक शख्स अपने तीन दोस्तों के साथ एक होटल में शनिवार 16 मार्च की रात खाना खाने जाता है..खाना आर्डर करके वे बैठे बात ही कर रहे थे कि कुछ ही सेकेंड में ऐसी वारदात हो गई कि इसका सीसीटीवी वीडियो देखकर आप भी दंग रह जाएंगे... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

Elvish Yadav News: Youtuber Sagar Thakur की लात-घूंसों से पिटाई 11.03.2024

कमरे में दाखिल होते ही एक शख्स पर ताबड़तोड़ हमला..और फिर लात घूंसो से बुरी तरह पिटाई ..जी हां ये वीडियो सोशल मीडिया पर जम के वायरल हो रहा है...और इसके साथ ही एक बार फिर उछल रहा है उस व्यक्ति का नाम जो अक्सर सोशल मीडिया की सुर्खियां बना रहता है...जी हां सोशल मीडिया स्टार से बिग बॉस ओटीटी तक का सफर तय करने वाले एल्विश यादव एक बार फिर विवादों में है. इस बार उन्होंने कथित रूप से एक यूट्यूबर की पिटाई क...

Nafe Singh Rathi Murder Case: वारदात में शामिल दो Shooter Arrest, अब पता चलेगा Gangster Connection 06.03.2024

झज्जर पुलिस, दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर ये हदफ हासिल किया है... एएनआई के हवाले से जो खबरे आ रही हैं उनके मुताबिक पुलिस ने गोवा से सौरभ और आशीष नाम के दो शूटर्स को गिरफ्तार किया है...झज्जर पुलिस का कहना है कि दीगर दो शूटर्स की तलाश जारी है...आपको बता दें कि नफे सिंह राठी हत्याकांड के आरोपियों की पहचान आशीष, नकुल सांगवान और अतुल के तौर पर की गई थी। बाद में पुल...

Dhumka Spanish Women Case: विदेशी महिला को टेंट से उठा ले गए, फिर दरिंदगी | Jharkhand 04.03.2024

अफसोस कि हमारे देश को देखने आए विदेशी मेहमानों के साथ ऐसा कृत्य हुआ है...जी हां झारखंड के दुमका में शुक्रवार की रात सामूहिक बलात्कार की एक शर्मनाक घटना हुई। इसकी शिकार स्पेन की ट्रैवल ब्लॉगर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में इस दर्दनाक घटना का खौफनाक अनुभव साझा किया है। अपने चेहरे पर चोट के निशान दिखाते हुए उसने स्पेनिश में एक वीडियो में संदेश दिया है। इस वीडियो में वह बताती हैं कि, सात लोगों ने मेरे साथ ब...

Alwar Triple Murder: ब्लाइंड मर्डर केस का Police ने किया खुलासा| Live In Relationship 19.02.2024

13 फरवरी 2024.राजस्थान के अलवर के वैशाली नगर के एक पुराने कुंए से दो बच्चों और एक औरत की लाश मिलती है..वो तो तीनों लाशें कुएं में ही खुर्द बुर्द हो जाती लेकिन बड़ी बात ये रही कि जल्दबाजी में एक शव कुएं की मुंडेर के पास लोहे के एंगिल पर ही अटक गया,...पुलिस आती है तीनों लाशों को मशक्कत के बाद निकाला जाता है...अलवर पुलिस तुरंत इस केस को सुलझाने में जुट गई...तीनों लाशों में एक बात कॉमन थी वो थी मरने व...

Lyssna på podden Savdhan Hindustan i Replaio

Radio och poddar i en och samma app - gratis och utan konto. Installera redan idag och missa inte premiären

Ladda ned på Google Play

Replaio är ingen poddutgivare; programnamn, omslag och ljud tillhör sina upphovspersoner och distribueras via offentliga RSS-flöden