स्पोर्ट्स टीम
स्पोर्ट्स बुलेटिन
ये स्पेशल है
Autor
स्पोर्ट्स टीम
Categorie
Site-ul podcastului
Cel mai nou episod
4 dec. 2023
Unde asculți?
Podcasturi în aplicație Replaio Radio În curândPodcasturile ajung în curând în aplicație. Instaleaz-o acum și fii primul care descoperă o abordare complet nouă a podcasturilor
Episoade
282: टीम इंडिया के पास वेस्टइंडीज में वर्ल्ड कप की तैयारी का मौका, शेड्यूल जारी 27.06.2023 7:08
India vs West Indies: विंडीज दौरे से ही भारत के अगले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की भी शुरुआत हो जाएगी. इस सीरीज़ के ज़रिए टीम इंडिया के पास वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी करने का भी अच्छा अवसर होगा. दोनों टीमों के बीच पहले टेस्ट और फिर वनडे व टी20 सीरीज खेली जाएंगी.
281: Podcast: एशियन क्रिकेट पर भारत और पाकिस्तान के आपसी रिश्तों का ग्रहण 23.06.2023 8:05
एशिया कप का फॉर्मेट अब भी संशय के घेरे मे है और इस साल होने वाले वनडे विश्व कप में पाकिस्तान की मौजूदगी पर सवालिया निशान है. विश्वकप का शेड्यूल अब भी तय नही हुआ है. बीसीसीआई ने जिस संभावित कार्यक्रम की घोषणा की थी उसके दो मैचों के वेन्यू को लेकर पाकिस्तान ने आपत्ति जताई थी, जिसे आईसीसी ने अब नकार दिया है.
280: Podcast: अब वेस्टइंडीज Vs टीम इंडिया, 12 जुलाई से शुरू होंगे मुकाबले, BCCI जल्द करेगी टीम की घोषणा 19.06.2023 6:59
12 जुलाई से शुरू होने वाले वेस्टइंडीज़ दौरे में भारतीय क्रिकेट टीम दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 आई मैचों की सीरीज़ खेलेगी. विराट कोहली और रोहित शर्मा को वनडे और टी20 सीरीज़ में आराम दिया जा सकता है. एशिया कप का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. टूर्नामेंट की मेजबानी केवल पाकिस्तान में ही नहीं होगी, ये दो अलग-अलग देशों में खेला जाएगा.
279: WTC Final के बाद बीसीसीआई खामोश है, इस खामोशी में ही सबकी भलाई भी है 16.06.2023 8:28
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में लगातार दूसरी बार शर्मनाक शिकस्त पर बहस का सिलसिला अभी थमा नहीं है. क्रिकेट के विशेषज्ञ अलग अलग पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंप रहे हैं. कोई कप्तान को गुनहगार मान रहा है, कोई टीम सलेक्शन को तो कोई टॉस जीतकर फील्डिंग करने के फैसले को.
278: नोवाक जोकोविच ने तोड़ा नडाल का रिकॉर्ड, भारतीय महिलाओं ने जीता एशिया कप 12.06.2023 6:05
इस सप्ताह जहां भारत के हाथ से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब फिसल गया तो वहीं भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने एशिया कप हॉकी में ट्रॉफी पर क़ब्ज़ा किया. सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन का खिताब तीसरी बार जीतकर इतिहास रचा. यह उनका 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब है.
277: WTC Final Podcast: फिर टूट गया आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सपना, टीम इंडिया का शर्मनाक समर्पण 12.06.2023 6:36
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खि़ताबी मुकाबले में टीम इंडिया को मिली हार से भारतीय प्रशंसकों में काफी निराशा है. पांच बार की वनडे वर्ल्ड चैंपियन और 2021 की टी 20 विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में भारत पर 209 रन से जीत दर्ज की. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी की सभी ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बनने गौरव हासिल किया. जबकि भारत को लगातार दूसरी बार टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पराजय का सामना क...
276: कप्तान बदले, कोच बदले लेकिन कहानी जस की तस... साबित हुआ कि भारत बड़े मुकाबलों की टीम नहीं 12.06.2023 6:28
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर आधारित इस पॉडकास्ट के साथ मैं हाजिर हूं, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. भारतीय टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बड़े मुकाबलों की टीम नहीं है. आईसीसी टूर्नामेंट्स के कई फाइनल खेलने के बावजूद पिछले एक दशक में भारतीय टीम अपनी इस कमजोरी को दूर नहीं कर सकी है.
275: Podcast: 10 सालों से चला आ रहा भारत का आईसीसी ट्रॉफी जीत का सूखा रहेगा बरकरार? 09.06.2023 6:51
World Test Championship: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचकर एक बार फिर ऐसा लग रहा है कि खिताब जीतने की उम्मीदें लगातार धूमिल होती जा रही है. हालांकि, क्रिकेट की अनिश्चितताओं को दरकिनार नहीं किया जा सकता, कोई चमत्कार अब भी टीम इंडिया को मुकाबले में वापस ला खड़ा कर सकता है. भारत जीत के लिए नहीं तो ड्रॉ के लिए तो खेल ही सकता है.
274: Podcast: IND Vs AUS के बीच लंदन में होगा WTC 2023 का फाइनल, 16 जून से एशेज टेस्ट सीरीज़ की शुरूआत 05.06.2023 7:22
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार से लंदन के ओवल में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 16 जून से एजबेस्टन टेस्ट के साथ ही एशेज टेस्ट सीरीज़ की शुरूआत होगी. इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच लंदन के लॉर्ड्स में खेले गए इस टेस्ट मैच हार के बावजूद आयरलैंड की टीम ने टेस्ट क्रिकेट में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है.
273: क्रिकेट प्रेमियों के दिलों पर राज करते हैं एमएस धोनी, खेल सकते हैं आईपीएल 2024 01.06.2023 9:03
आईपीएल 2023 का अंत सही अर्थों मे रोमांच की इंतिहा थी. जिस रोमांच के लिए आईपीएल पूरी दुनिया में जाना जाता है उसी रोमांच का जमकर दीदार हुआ. इस मुकाबले ने फिर साबित किया कि एमएस धोनी क्रिकेटप्रेमियों के दिल पर राज करते हैं. चेन्नई सुपर किंग्स फिर चैंपियन बना.
272: Podcast: 5वीं बार IPL जीत चेन्नई ने की मुंबई से हुई बराबरी, अब टेस्ट चैंपियनशिप में IND-AUS होंगे आमने-सामने 30.05.2023 7:33
महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल की ट्रॉफी पर पांचवीं बार कब्जा किया है. इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुुकी मुंबई इंडियंस से बराबरी भी कर ली है. ऑरेंज कैप शुभमन गिल के नाम रही और पर्पल कैप पर मोहम्मद शमी ने क़ब्ज़ा जमाया. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का पांच दिवसीय फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से लंदन में खेला जाएगा....
271: Podcast: आईपीएल मे चेन्नई का सांप सीढ़ी का खेल, दूसरे क्वालीफायर में आज रात आमने सामने होंगे मुंबई और गुजरात 26.05.2023 7:32
आईपीएल 2023 में आज रात मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले क्वालीफायर मैच मैच से यह तय होगा कि फाइनल में कौन सी टीम जगह बनाएगी. वहीं, अब परेशानी की बात यह भी है कि कप्तान रोहित शर्मा अपनी टीम के लिए रन नहीं बना पा रहे हैं और साथ ही उनकी टीम को अभी तक धमाकेदार शुरुआत भी नहीं मिल पाई है.
270: गुजरात टाइटंस ने खत्म किया आरसीबी का खेल, क्या चेन्नई सुपरकिंग्स दे पाएगी GT को मात 23.05.2023 7:21
IPL Playoffs: आईपीएल 2023 के 70वें और अंतिम लीग मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 6 विकेट से हराया. इस हार के साथ ही आरसीबी का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना पूरा न हो सका. गुजरात की जीत का लाभ सुपर संडे का पहला और अपना अंतिम लीग मैच जीतने वाली मुंबई इंडियंस टीम को मिला और वह प्लेऑफ में पहुंच गई.
269: Podcast: IPL 2023 में किसके सिर कौन की कैप, पर्पल पर गुजरात के गेंदबाजों की दावेदारी, ऑरेंज पर टिकी शुभमन की नजर 23.05.2023 7:52
नमस्कार, न्यूज़18 हिन्दी पाॅडकास्ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन में आपका स्वागत है. आपके साथ मैं हूं नवीन श्रीवास्तव. सबसे पहले बात करते हैं आईपीएल 2023 की. आईपीएल के इस संस्करण में खेले गए कांटे के लीग मैचों का दौर कितना रोमांचकारी रहा, इस बात का अंदाज़ा इस बात से सहज ही लगाया जा सकता है कि दस टीमों में से प्लेऑफ में पहुंचने वाली चार टीमों का अंतिम फैसला अंतिम यानी 70वें लीग मैच के परिणाम के बाद ही ह...
268: Podcast: पूरी हुई कोहली फैंस की ख्वाहिश, धर्मशाला में आज PBKS-RR की भिड़ंत, अभी तक प्लेऑफ में सिर्फ एक टीम 19.05.2023 8:10
धर्मशाला में आज रात पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स भिड़ रहे हैं. पिछली बार राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा था. उधर पिछला मैच जब पंजाब ने राजस्थान के खिलाफ खेला था तब गुवाहाटी उसके लिए होम ग्राउंड था और उसने वह मुकाबला पांच रन से जीता था. आईपीएल के इस सीजन की कशमकश का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक 65 मैचों के बाद महज एक टीम प्लेआफ में जा सकी है. आज रात होने वाला मुकाबला भी किसी और टी...
267: Podcast: आईपीएल में बना नया इतिहास, बिना छक्का लगाए बनाया सबसे तेज अर्धशतक, टूटा सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड 17.05.2023 6:48
गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल आईपीएल इतिहास के ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने बिना छक्का लगाए सबसे तेज़ अर्धशतक बनाया हो. गिल ने सिर्फ 22 गेंदों में 9 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया. सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में शुभमन गिल ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का एक खास रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. वहीं, अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से 11 जून तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का...
266: यशस्वी के यश की कायल हुई दुनिया, दस्तक दे रहा एक और सितारा 12.05.2023 7:45
ईडन गार्डेंस पर जिसने भी यशस्वी जायसवाल का यश देखा, उसने हाल फिलहाल में दुनिया के सबसे आक्रामक और ठोस बल्लेबाजों की फेहरिस्त में उनका शुमार करा दिया है.
265: IPL Podcast: विराट-गंभीर मसले पर खुल कर हुए दो-दो हाथ, आज जयपुर में आमने-सामने होंगे गुजरात और राजस्थान 05.05.2023 8:47
भारतीय क्रिकेट के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने पकड़ी लय. विराट और गंभीर के मामले पर समूचे क्रिकेट जगत ने खुल कर किए दो-दो हाथ. इस सप्ताह मैचों के नतीजों ने सबको चौंकाया, अब आज रात गुजरात और राजस्थान की टीमें जयपुर में आमने सामने होगी. आईपीएल 2023 से जुड़ी अंदर की जानकारी जानने के लिए पढ़ें आगे...
264: Podcast: बैडमिंटन में खत्म हुआ 58 वर्षों का सूखा, सात्विक-चिराग को PM ने दी बधाई, IPL में 4 टीमों ने रचा इतिहास 02.05.2023 7:22
आईपीएल के 1000वें मैच में मुंबई इंडियंस के मध्यक्रम के धुआंधर बल्लेबाज़ टिम डेविड ने मैच के अंतिम ओवर की पहली तीनों ही गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाकर अपने कप्तान रोहित शर्मा को जीत का एक शानदार और यादगार बर्थडे उपहार भेंट किया है.
263: IPL Podcast: सिंहासन से उतरी चेन्नई सुपर किंग्स, टॉप पर पहुंची राजस्थान रॉयल्स, आज लखनऊ-पंजाब के बीच मुकाबला 28.04.2023 8:51
आईपीएल के 16वें संस्करण के आधे मैचों की समाप्ति के बाद माही की टीम चेन्नई सुपर किंग्स चोटी पर थी, लेकिन कल रात राजस्थान रॉयल्स ने 32 रन से हराकर उसे सिंहासन से उतार दिया और खुद टॉप पर काबिज हो गया. उधर, आज रात लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच मोहाली में होगा मुकाबला.
262: IPL Podcast: अंकतालिका में शीर्ष पर CSK, टाॅप स्कोर बने अजिंक्य रहाणे, खेली 29 गेंदों में 71 रनों की तूफानी पारी 25.04.2023 7:50
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है. उसके सात मैचों में पांच जीत और दो हार के साथ 10 अंक हैं. इस मुकाबले में जहां चेन्नई ने चार विकेट पर 235 रन बनाकर इस आईपीएल का अब तक का सर्वाधिक स्कोर बनाया, तो वहीं चेन्नई की पारी में अट्ठारह छक्के लगे जो इस आईपीएल में किसी टीम द्वारा एक मैच में लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं.
261: Podcast: तीसरे सप्ताह में दाखिल हुआ आईपीएल, गेंद पर बल्ले का रहा बोलबाला, दिल्ली को पहली जीत का मिला स्वाद 22.04.2023 8:11
कोलकाता नाइट राइडर्स को शिकस्त देकर दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. दिल्ली कैपिटल्स को बीते सभी पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. इस जीत ने प्लेऑफ जाने के सपनों को टूटने से बचाया है, लेकिन सही अर्थों मे उसका रास्ता बहुत मुश्किल हो चुका है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स के विरुद्ध जीत दर्ज कर ली. वहीं, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंटस का प्रदर्शन...
260: IPL Podcast: गुजरात को हरा शीर्ष पर पहुंची राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स को अब तक नहीं मिला जीत का स्वाद 18.04.2023 6:44
रोमांचक मुकाबलों के बीच राजस्थान रॉयल्स ने 5 में से 4 मैचों में जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है. आईपीएल में शिरक़त कर रहीं 10 टीमों में 16 अप्रैल तक खेले गए मैचों के बाद दिल्ली कैपिटल्स ही ऐसी टीम है, जिसने इस सीजन में अभी तक जीत का स्वाद नहीं चखा है. वहीं, भारत की 19 सदस्यीय पुरुष मुक्केबाज़ी टीम 30 अप्रैल से 14 मई तक होने वाली विश्व चैंपियनशिप से पहले अभ्यास शिविर के लिए स...
259: Podcast: रोमांच के सातवें आसमान पर IPL, 'मिस्टर भरोसेमंद' बने शुभमन गिल, कोलकाता और हैदराबाद के बीच भिड़ंत आज 14.04.2023 8:44
शुभमन गिल पंजाब किंग्स के लिए 'मिस्टर भरोसेमंद' साबित हुए हैं. शुभमन गिल की अर्धशतकीय पारी की बदौलत गुजरात को एक बार फिर संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंचा दिया है. वहीं, आज रात कोलकाता नाइटराइडर्स अपने होमग्राउंड पर सनराइजर्स हैदराबाद से मुकाबला करेगा. इस बीच दिल्ली कैपिटल्स अब तक की एकमात्र टीम है, जिसे एक भी जीत नसीब नहीं हुई.
258: Podcast: आईपीएल के 15 सालों में पहली बार, अंतिम 5 गेंदों में जड़े 5 छक्के, क्रिकेट जगत में चला रिंक का जादू 12.04.2023 6:50
गुजरात टाइटंस के खि़लाफ़ रविवार को खेले गए मैच में अंतिम ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 29 रन चाहिए थे. ऐसे में रिंकू सिंह ने यश दयाल द्वरा फेंके गए मैच के अंतिम ओवर की अंतिम पांच गेंदों पर लगातार पांच छक्के जड़कर अपनी टीम को करिश्माई जीत दिला दी. रिंकू सिंह ने वह करिश्मा कर दिखाया जो आईपीएल के पंद्रह वर्षों के इतिहास में अब तक किसी ने नहीं किया था.
Podcasturi asemănătoare
Replaio nu este editorul podcasturilor; numele emisiunilor, coperțile și materialul audio aparțin autorilor lor și sunt distribuite prin fluxuri RSS publice