स्पोर्ट्स टीम
स्पोर्ट्स बुलेटिन
ये स्पेशल है
Autor
स्पोर्ट्स टीम
Categorie
Site-ul podcastului
Cel mai nou episod
4 dec. 2023
Unde asculți?
Podcasturi în aplicație Replaio Radio În curândPodcasturile ajung în curând în aplicație. Instaleaz-o acum și fii primul care descoperă o abordare complet nouă a podcasturilor
Episoade
306: विश्व कप से पहले पाकिस्तान का बड़ा झटका, टीम इंडिया पूरी तरह कामयाब 15.09.2023 8:08
विश्व कप से पहले एशिया कप को यदि एक वार्म अप टूर्नामेंट के तौर पर देखा जा रहा था, तो कहने की जरूरत नही कि टीम इंडिया उस प्रयास मे अब तक पूरी तरह कामयाब दिखाई दी है.
305: Podcast: राहुल संग कोहली की सबसे 'विराट' साझेदारी, पाक को मिली अबतक की सबसे बुरी शिकस्त, टूटा सचिन का रिकार्ड 12.09.2023 7:24
एशिया कप: एशिया कप-2023 के पहले सुपर-4 मैच में टीम भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 228 रनों करारी शिकस्त दी है. टीम भारत की इस जीत में विराट कोहली और केएल राहुल के शतक की न केवल बड़ी भूमिका रही, बल्कि दोनों ने एशिया कप में किसी भी जोड़ी द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकार्ड भी बनाया है. इस मैच में टीम पाकिस्तान ने भी एक नया रिकार्ड बनाया और यह रिकार्ड था भारत से सबसे बुरी...
304: Podcast: एशिया कप के बाद WC पर होगी टीम इंडिया की नजर, चहल, अश्विन और सैमसन को ड्रॉप करने पर छिड़ी बहस 08.09.2023 8:27
सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधयों को इस पॉडकास्ट में समेटे मैं हाजिर हूँ, स्वीकार कीजिए संजय बैनर्जी का नमस्कार. इस सप्ताह वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम की बहुप्रतीक्षित घोषणा हो चुकी है, लेकिन फिलहाल टीम इंडिया का फोकस एशिया कप पर है. पाकिस्तान के खिलाफ बारिश की वजह से भारत के गेंदबाजों को लीग दौर में अपनी क्षमता आँकने का अवसर नहीं मिला, जब दूसरे मैच में गेंदबाजी मिली, तो दोयम दर्जे की नेपाल की टी...
303: Podcast: एशिया कप में टीम इंडिया की नजर 8वें खिताब पर, एशियन गेम्स में उतरेगा भारत का सबसे बड़ा दल 06.09.2023 7:43
एशिया कप 2023 की बात करें, तो 6 में से 4 टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. इनमें नेपाल और अफगानिस्तान हैं. वहीं भारत और पाकिस्तान सहित 4 टीमों ने सुपर-4 में जगह पक्की कर ली है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम की नजर 8वें खिताब पर है. वहीं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं.
302: Podcast: भारत बनाम पाकिस्तान में घमासान, कौन किस पर भारी? जानिए आंकड़ों की जुबानी 01.09.2023 8:00
एशिया में भारत और पाकिस्तान कल एक दूसरे के सामने होंगे! नेपाल को हराकर पाकिस्तान पहले ही एक मैच जीत चुका है, जबकि भारत को एशिया कप के लिए कल अपना पहला मैच खेलना है. पाकिस्तान नेपाल को हराकर सुपर4 का दावेदार बन चुका है और भारत को भी वहाँ पहुँचने में लीग के दो मैचों मे से एक जीतना होगा.
301: ICC रैंकिंग के टॉप पर पहुंच पाकिस्तान ने ठोका एशिया कप पर दावा 28.08.2023 6:31
एशिया कप 2023 के लिए पांच टीमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान पहले से ही क्वालीफाई कर चुकी थीं. बाद में नेपाल क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार एशिया कप 2023 के लिए क्वालीफाई करके इस टूर्नामेंट में खेलने वाली छठवीं टीम बनने का गौरव हासिल किया.
300: Podcast: पाक-अफगान मुकाबलों में दिखा एशिया कप का ट्रेलर, भारत को रहना होगा सतर्क 25.08.2023 8:28
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हुए एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले ने एशिया कप के रोमांच में चार चांद लगा दिए हैं. 300 का बड़ा आंकड़ा खड़ा करने के बावजूद पाकिस्तान ने 1 गेंद और 1 विकेट बाकी रहते अफगानिस्तान को शिकस्त दे दी. वहीं, भारत और आयरलैंड के बीच हुआ तीसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. वहीं, यह सीरीज टीम इंडिया के नाम रही. 30 अगस्त से पाकिस्तान और श्रीलंका की मेंजबानी में शुरू हो रहा है...
299: Podcast: एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, तिलक वर्मा को भी मिली जगह, पाकिस्तान से होगा पहला मुकाबला 22.08.2023 6:41
एशिया कप 2023 के लिए रोहित शर्मा के नेतृत्व में 17 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. एशिया कप में भारत का पहला मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से 2 सितंबर को कैंडी में होगा. इस बार, भारतीय टीम में 20 वर्षीय बल्लेबाज़ तिलक वर्मा का भी चयन किया गया है. संजू सैमसन को बतौर रिज़र्व विकेटकीपर टीम के साथ रखा गया है. वहीं, फीफा महिला विश्व कप का खिताब स्पेन ने पहली बार जीत लिया है.
298: IND vs IRE: आयरलैंड को हल्के मे लेना ठीक नही, पिछली बार हारते-हारते बचे थे 18.08.2023 8:36
Podcast Suno Dil Se: वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नही कर सकने वाली वेस्टइंडीज के हाथों टी 20 सीरीज गंवाकर भारतीय टीम अब आयरलैंड में है. आज से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज हो रहा है.
297: हॉकी की खिताबी जीत के जश्न को क्रिकेट ने किया फीका, टी20 सीरीज में मिली ऐतिहासिक हार 14.08.2023 7:30
वनडे विश्व के लिए क्वालिफाई न कर सके वेस्टइंडीज ने भारत से 5 मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीत ली है. कैरेबियन टीम ने भारत के ख़िलाफ़ सात साल बाद द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीती है.
296: IND vs WI T20 सीरीज के पहले 2 मैच टीम इंडिया की प्रयोगशाला की भेंट चढ़ गए 11.08.2023 8:15
Podcast Suno Dil Se: भारत और वेस्टइंडीज की 5टी20 मैचों की सीरीज में जान वापस आ गई है. तीसरे मैच से पहले भारतीय क्रिकेट दीवानों के हलक सूख रहे थे, लेकिन अब उसमे हल्की तरावट का एहसास हुआ है.
295: वेस्टइंडीज का पलटवार, भारत करो या मरो के मुकाबले में फंसा 08.08.2023 6:08
मेजबान वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 मैच में भारत को 2 विकेट से हराकर पांच मैचों की टी20 आई सीरीज़ में 2-0 की बढ़त बना ली है. भारतीय टीम की इस सीरीज़ में यह लगातार दूसरी हार है.
294: Podcast: अपने खोए हुए सम्मान को फिर पाने की जंग लड़ रहा है वेस्टइंडीज, भारत को हराया 04.08.2023 7:56
वेस्टइंडीज के लिए टी20 बिल्कुल अलग फॉर्मेट है, क्रिकेट के इस सबसे छोटे अवतार मे वेस्टइंडीज का शुमार मजबूत और अप्रत्याशित टीमों मे है. अगले साल टी20 विश्व कप की मेजबानी वेस्टइंडीज को ही करनी है और ऐसा लगता है जैसे उसी टूर्नामेंट से यह टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मे अपने खोए हुए सम्मान को फिर हासिल करने की तयारी कर रही है.
293: Podcast: यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत को स्वर्ण, स्टुअर्ट लेंगे 'क्रिकेट' से संन्यास, IND Vs WI में हुई बराबरी 02.08.2023 7:42
वेस्टइंडीज़ ने दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज़ में की 1-1 बराबरी. कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की अनुपस्थिति में युवा बल्लेबाज़ बल्ले से नहीं दिखा सके कोई करिश्मा. उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने कुछ दिन के लिए क्रिकेट से लेंगे विश्राम. इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने की टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा. चीन में चल रहे विश्व विश्व...
292: वेस्टइंडीज की पहली जीत, 'टीम इंडिया' को महंगा पड़ा प्रयोग 02.08.2023 7:42
वेस्टइंडीज़ ने दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज़ में 1-1 की बराबरी कर ली है. इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को विश्राम दिया गया था.
291: भारत की धमाकेदार जीत, रोहित 7वें नंबर पर बैटिंग करने आए, विराट उतरे ही नहीं 28.07.2023 7:52
भारतीय टीम पोर्ट आफ स्पेन में बारिश के कारण टेस्ट सीरीज मे क्लीन स्वीप से चूक गयी. लेकिन उसे बारबाडोस मे वनडे सीरीज मे बढ़त का आसान मौका मिल गया. 163 गेंद बाकी रहते भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली. सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों पर आधारित पॉडकास्ट लेकर हाजिर हूं मैं संजय बैनर्जी. नमस्कार- सुनो दिल से.
290: 'टीम इंडिया' पर पड़ी पाकिस्तान की मार, उधर, 2 टेस्ट मैच बारिश से हुए तार-तार 25.07.2023 7:57
इस सप्ताह दो टेस्ट मैच बारिश से प्रभावित रहे. भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच पोर्ट आफ स्पेन में खेला गया टेस्ट ड्रा रहने से भारत को अंकों का नुकसान उठाना पड़ा तो वहीं ऑस्ट्रेलिया से चौथा टेस्ट अनिर्णीत समाप्त होने से इंग्लैंड के एशेज जीतने के अरमानों पर पानी फिर गया.
290: 'टीम इंडिया' पर पड़ी पाकिस्तान की मार, उधर, 2 टेस्ट मैच बारिश से हुए तार-तार 25.07.2023 7:57
इस सप्ताह दो टेस्ट मैच बारिश से प्रभावित रहे. भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच पोर्ट आफ स्पेन में खेला गया टेस्ट ड्रा रहने से भारत को अंकों का नुकसान उठाना पड़ा तो वहीं ऑस्ट्रेलिया से चौथा टेस्ट अनिर्णीत समाप्त होने से इंग्लैंड के एशेज जीतने के अरमानों पर पानी फिर गया.
289: नेपाल ने उलटफेर ना किया तो भारत पाकिस्तान के बीच होंगे महामुकाबले 21.07.2023 8:16
भारत और पाकिस्तान की तीन बार भिड़ंत से अब ‘लो प्रोफाइल’ माने जाने वाला एशिया कप अब प्रीमियर टूर्नामेंट बनता जा रहा है. वर्ल्ड कप मे भी दोनों टीमों की भिड़ंत 2 बार संभावित है. सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों पर आधारित इस पॉडकास्ट
288: यशस्वी-अश्विन की चमक के बीच छाए कार्लोस अल्कारेज, दुनिया कर रही स्पेनिश सितारे को सलाम 18.07.2023 8:44
सप्ताह भर की प्रमुख खेल गतिविधियों को समेटे न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन में आप सभी का स्वागत है. भारत ने डोमिनिका में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को पारी और 141 रन से हराकर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है. 20 वर्षीय स्पेनिश खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज ने विंबलडन 2023 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया.
287: यशस्वी चमके, रोहित की तलाश पूरी, विराट भी लय में, पर गिल ने गंवा दिया मौका 14.07.2023 8:00
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के पिछले दो सत्र का अंत भले ही भारत के लिए अच्छा न रहा हो, लेकिन नए सत्र की शुरुआत शानदार होने वाली है, इसमे शकओशुभा की गुंजाइश दिखती नही है.
286: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया पर किया पलटवार, अब टीम इंडिया वेस्टइंडीज से भिड़ंत को तैयार 11.07.2023 6:47
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ 12 जुलाई से शुरू हो रही है. मेजबान कैरेबियन टीम ने पहले टेस्ट के लिए अनकैप्ड किर्क मैकेंजी और एलिक अथानाजे को 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया है. भारत ने भी 3 खिलाड़ियों को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया है.
285: Podcast: अगरकर बने सीनियर सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन, सीनियर्स की बजाय यंग ब्रिगेड पर किया भरोसा 07.07.2023 8:44
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 जुलाई से डोमिनिका से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. अजीत अगरकर सीनियर सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन बना दिये गये हैं. उन्होंने सीनियर्स की बजाय यंग ब्रिगेड पर भरोसा किया. वहीं, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज दिलचस्प दौर मे पहुँच रही है.
284: श्रीलंका ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया, पर 2 बार के चैंपियन की खलेगी कमी 03.07.2023 7:27
भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज खेलते नहीं दिखेगी. 2 बार की विश्व विजेता टीम वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी है. कैरेबियन टीम को क्वालीफायर्स के मुकाबलों में 3 बार हार का सामना करना पड़ा. स्कॉटलैंड से मिली हार ने उसके वर्ल्ड कप से बाहर होने पर मुहर लगा दी.
283: स्टीव स्मिथ; टेस्ट क्रिकेट का जांबाज बैटर, लॉर्ड्स में निकाली इंग्लैंड की हवा 30.06.2023 8:18
क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान मे दूसरे दिन जब स्टीव स्मिथ ने शतक जडा तो उनके प्रदर्शन को लेकर कई कयासों को निर्मूल सिद्ध कर दिया. 99 वे टेस्ट मे 32वां शतक, स्मिथ को दुनिया के उन चुनिंदा बल्लेबाजों मे बनाए रखता है, जो टेस्ट क्रिकेट पर रूल करते रहे हैं.
Podcasturi asemănătoare
Replaio nu este editorul podcasturilor; numele emisiunilor, coperțile și materialul audio aparțin autorilor lor și sunt distribuite prin fluxuri RSS publice