‘न्यूज बुलेटिन’ (News Bulletin)

News18 स्पेशल

News EN ↓ Episoade: 330

देश-दुनिया की ताजा घटनाओं, हेल्थ और मनोरंजन जगत की खबरों से अपडेट रहने के लिए सुनें पॉडकास्ट बुलेटिन

Autor

‘न्यूज बुलेटिन’ (News Bulletin)

Categorie

News

Site-ul podcastului

hindi.news18.com

Cel mai nou episod

6 dec. 2023

Unde asculți?

Podcasturi în aplicație Replaio Radio În curând

Podcasturile ajung în curând în aplicație. Instaleaz-o acum și fii primul care descoperă o abordare complet nouă a podcasturilor

Descarcă din Google Play Instalează gratuit Android aproape 10 mil. descărcări · nota 4,8 iOS în curând

Episoade

104: podcast : समलैंगिक शादियों को हिंदू मैरिज एक्ट के तहत मान्यता देने के पक्ष में नहीं केंद्र सरकार 26.02.2021

आज अगर आपने मार्केटिंग का प्लान किया है तो ध्यान रखें कि जीएसटी में संशोधनों की मांग को लेकर आज कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स यानी CAIT ने भारत बंद का आह्वान किया है. आज के पॉडकास्ट में यह खबर भी होगी कि सरकार ने ओटीटी प्लेटफॉर्म के कंटेंट के लिए कैटेगरी तय कर दी है. समलैंगिक शादियों को हिंदू मैरिज एक्ट के तहत मान्यता देने की मांग वाली याचिका पर सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में क्या हलफनामा दिया है...

103: podcast : टूलकिट मामले में गिरफ्तार दिशा रवि जमानत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से छूटीं 24.02.2021

आज के पॉडकास्ट में की शुरुआत अदालती खबरों के साथ होगी. आपको बताएंगे कि टूलकिट मामले में गिरफ्तार की गईं दिशा रवि को जमानत मिल चुकी है और वे तिहाड़ से रिहा भी की जा चुकी हैं. अदालत की दूसरी खबर एनआईए कोर्ट की होगी. कश्‍मीरी अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी के खिलाफ दिल्‍ली की एनआईए कोर्ट ने देशद्रोह, आतंकवाद और अन्‍य गंभीर धाराओं के तहत आरोप तय किए गए हैं. अदालत की एक खबर दमोह से भी है, जहां हटा के द्...

102: पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार का फ्लोर टेस्ट आज, आज ही बिहार का बजट भी 22.02.2021

आज के पॉडकास्ट में पुडुचेरी में वी नारायणसामी की सरकार की खबर होगी, जिसका आज फ्लोर टेस्ट है. इस फ्लोर टेस्ट के बाद ही तय होगा कि पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार बचेगी या गिरेगी. इसके अलावा किसान आंदोलन की रणनीति की भी चर्चा करेंगे हम आज के पॉडकास्ट में. साथ ही आपको बताएंगे कि किसान आंदोलन को खत्म करने के लिए भाजपा के नेता अब खाप पंचायतों से मिलकर आंदोलन में शरीक न होने की अपील कर रहे हैं. महाराष्ट्...

101: podcast : उत्तर प्रदेश की पुलिस 'बेवजह सख्त', राजस्थान की पुलिस अपने में मस्त 19.02.2021

आज के पॉडकास्ट में पुलिसिया चरित्र की चर्चा होगी. एक तरफ तो पुलिस यूपी के उन्नाव में हुई दो बच्चियों की हत्या के बाद उसके परिजनों को अपनी कस्टडी में ले लिया है, लेकिन ऐसा किए जाने की वजह बताने से बचती फिर रही है वह. दूसरी तरफ जोधपुर के अस्पताल में भर्ती अभियुक्त आसाराम की सुरक्षा कितनी सख्त है - इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि आश्रम में यौन शोषण के दोषी आसाराम की सह अभियुक्त अस्पताल में उनसे...

100: मध्य प्रदेश में फिर रिसी गैस, सीधी में बस हादसे में गई 47 मुसाफिरों की जान 17.02.2021

आज के पॉडकास्ट में आपको बताएंगे मध्य प्रदेश के सीधी में हुई बस दुर्घटना के बारे में जिसने 47 मुसाफिरों की जान ले ली. इसके अलावा, महाराष्ट्र का भी हाल होगा, जहां कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन की आशंका पसरने लगी है. इंग्लैंड के साथ हुए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने कैसे हासिल की बड़ी जीत और इसके बाद वह टेस्ट मैचों की वर्ल्ड रैंकिंग में कहां पहुंचा - यह भी इस पॉडकास्ट में आपको बताएंगे. आसाराम की बिगड़...

99: podcast : पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर जम्मू में भयानक विस्फोट की साजिश नाकाम 15.02.2021

आज के पॉडकास्ट में आपको बताएंगे कि जम्मू में पुलवामा जैसी नापाक हरकत दोहराने की आतंकवादियों की मंशा पर पुलिस ने पानी फेर दिया है. दिल्ली-एनसीआर की हवा का हाल भी होगा आज के पॉडकास्ट में. मुंबई से गिरफ्तार किए गए गुटका किंग के बेटे की भी जानकारी आपको देंगे हम. इसके अलावा आपको बताएंगे कि मुंबई हाईकोर्ट की जिस जस्टिस ने पोक्सो एक्ट के तहत दो विवादित फैसले सुनाए थे, उनपर कॉलिजयम ने क्या सिफारिश की थी औ...

98: podcast : भूकंप से थर्राया उत्तर भारत, दिल्ली एनसीआर की हवा हुई खराब 13.02.2021

आज के पॉडकास्ट में आपको बताएंगे दिल्ली-एनसीआर की हवा का हाल, जो एकबार फिर प्रदूषण की चपेट में है. इसके अलावा बिहार में कोरोना टेस्ट के नाम पर की गई फर्जी एंट्री की भी जानकारी आपको देंगे. कल उत्तरी भारत में आए भूकम्प का भी हाल हम बताएंगे इस पॉडकास्ट में. फिलहाल चलिए लेते हैं दिल्ली एनसीआर की हवा का जायजा.

97: वैलेंटाइन वीक स्पेशल पॉडकास्ट: माघ महीना, मोहब्बत की रातें, प्रेम वाली सुबहें और 'पाश' की कविताएं 12.02.2021

पंजाब के जाने-माने कवि अवतार सिंह संधू 'पाश' (Avtar Singh Sandhu Pash) को उनकी विद्रोही, क्रांतिकारी कविताओं के लिए जाना जाता है. प्रस्‍तुत हैं उनकी जुदा अंदाज की दो कविताएं...

96: Podcast : बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार, सलमान ने कोर्ट में मांगी माफी 10.02.2021

आज के पॉडकास्ट में बिहार में हुए मंत्रिमंडल विस्तार की खबर आपको बताएंगे. उत्तराखंड में चल रहे बचाव और राहत अभियान की ताजा स्थिति भी आपको सुनाएंगे. काले हिरण के शिकार मामले में सलमान खान के अधिवक्ता ने क्यों कोर्ट से माफी मांगी - इसका भी राज शामिल होगा 

95: Valentine Week 2021: अमृता प्रीतम की 3 कविताएं- मैं तुझे फिर मिलूँगी... 09.02.2021

Valentine Week Podcast: अमृता प्रीतम (Amrita Pritam) ने मूल रूप से पंजाबी में लिखा. 100 से ज्यादा किताबें लिखने वालीं अमृता की आत्मकथा रसीदी टिकट पर फिल्म भी बन चुकी है. न्यूज18 के आज के स्पेशल पॉडकास्ट में उनकी 3 कविताएं लेकर आएं हैं. 

94: podcast : उत्तराखंड पर आई प्राकृतिक आपदा में 150 लोग लापता 08.02.2021

आज के पॉडकास्ट में उत्तराखंड पर आई आपदा की ताजा स्थिति आपको बताएंगे. इसके साथ ही मौसम का हाल भी होगा आज के पॉडकास्ट में. 26 जनवरी को लाल किले पर हुए हंगामे में अब तक 126 लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं. इस मामले के इनामी आरोपी को कल चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है. और पॉडकास्ट के अंत में आपको बताएंगे सड़क दुर्घटनाओं में जान बचाने के लिए दिल्ली की पहल का नतीजा क्या रहा?

93: podcast : पाकिस्तान पर हुई एक और सर्जिकल स्ट्राइक 05.02.2021

आज के पॉडकास्ट में हम आपको बताएंगे कि ग्रेटा थनबर्ग के मामले में दिल्ली पुलिस ने क्या कहा. और इस पूरे विवाद में जिस टूलकिट की बार-बार चर्चा हो रही है, आखिर वह है क्या? इसके अलावा आज के पॉडकास्ट में हम आपको बताएंगे कि पाकिस्तान में अब किस देश ने सर्जिकल स्ट्राइक कर अपने दो सैनिकों को छुड़ा लिया. इन खबरों के अलावा पीएनबी घोटाला मामले में मेहुल चौकसी पर बनाए जा रहे दबाव की भी चर्चा होगी और अंत में आप...

92: Podcast: सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की कविताएं पिछड़ा आदमी और सूरज को नही डूबने दूंगा 04.02.2021

सर्वेश्वर दयाल सक्सेना (Sarveshwar Dayal Saxena) हिन्दी लेखन की दुनिया में जाना-माना नाम हैं. वह प्रसिद्ध कवि, साहित्यकार और संपादक रहे. उनकी कविताएं नश्तर भी हैं, आईना भी...  न्यूज18 के आज के स्पेशल पॉडकास्ट में हम आपको उनकी ऐसी ही 3 कविताओं से रूबरू करा रहे हैं. 

91: Podcast: CAA नियमों को बनने में अभी लगेगा 6 महीने से ज्यादा वक्त 03.02.2021

आज के पॉडकास्ट में हम आपको बताएंगे कि सीएए और एनआरसी को लेकर संसद में सरकार ने क्या बयान दिया है. साथ ही बताएंगे कि भारत और चीन के बीच जारी सीमा तनाव पर अमेरिका का रुख क्या है. इन खबरों के अलावा किसान आंदोलन की भी चर्चा होगी आज के पॉडकास्ट में. आपको उस गिरोह के बारे में भी सूचना देंगे जो अयोध्या के राममंदिर निर्माण के नाम पर चंदा वसूली करते हुए पकड़ा गया. फिलहाल चलिए चलते हैं संसद की ओर.

90: podcast : मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट आज होगा पेश 01.02.2021

आज दिन के 11 बजे से बजट पेश किया जाएगा. उम्मीद की जा रही है कि हेल्थ सेक्टर पर इस बार सरकार की विशेष निगाह होगी. इस बीच म्यांमार में तख्ता पलट की खबर आ रही है. इस खबर की भी जानकारी आपको मिलेगी आज के पॉडकास्ट में.

89: भवानी प्रसाद मिश्र की कविता- घर की याद 31.01.2021

भवानी प्रसाद मिश्र (Bhawani Prasad Mishra)ने घर की याद कविता उन्होंने तब लिखी जब वह आजादी के आंदोलन के दौरान जेल में थे. एक रात तेज बारिश को देखते हुए उन्होंने यह कालजयी कविता लिखी. न्यूज18 हिन्दी के पॉडकास्ट में आज हम इसे ही आपके साथ बांट रहे हैं.

88: गाजीपुर बॉर्डर की तमाम गतिविधियों पर सरसरी नजर, बजट सेशन आज से 29.01.2021

आज के पॉडकास्ट में हम डालेंगे गाजिपुर बॉर्डर की तमाम गतिविधियों पर एक सरसरी नजर. पुलिस और प्रशासन की सख्ती के बाद मंद पड़ती आंदोलन की रफ्तार के बारे में आपको बताएंगे. साथ ही यह भी बताएंगे कि किन हालातों में यहां फिर से किसान जुटने लगे. आज के पॉडकास्ट में आज से शुरू होने वाले बजट सेशन की भी जानकारी देंगे साथ ही बिहार की राजनीति में AIMIM के विधायकों को लेकर जो कयास लगने शुरू हुए उसकी भी चर्चा करेंग...

87: गणतंत्र दिवस के दिन अराजक हुई किसानों की ट्रैक्टर परेड, लाल किले पर जा चढ़े आंदोलनकारी 27.01.2021

आज के पॉडकास्ट में आपको बताएंगे गणतंत्र दिवस के दिन अराजक हुए किसान आंदोलन के बारे में. साथ ही यह भी कि पुलिस के पास किसानों की ट्रैक्टर परेड को कंट्रोल करने के लिए कोई वैकल्पिक प्लान नहीं था. आज के पॉडकास्ट में हम आपको बताएंगे न्यूज18 के मिशन पानी वाटरथन के बारे में, जिसे भारत के गृह मंत्री और रक्षा मंत्री का भी सपोर्ट मिला है.

86: ठंड में सेहत का रखें ध्यान; बढ़ सकती है अस्थमा, खांसी और सांस की परेशानी 26.01.2021

Health Problems due to Cold Wave: अगर कड़कड़ाती ठंड हो तो अक्सर कोहरा छा जाता है. घने कोहरे में पार्टिकुलेट मैटर और प्रदूषण की मात्रा ज्यादा बढ़ जाती है, जिसकी वजह से फेफड़ों को नुकसान पहुंचता है. खांसी, अस्थमा और सांस लेने आदि की समस्या हो जाती है. आंखों में जलन, सूजन और लालपन जैसी समस्या भी उत्पन्न होती है. न्यूज18 के इस स्पेशल पॉडकास्ट में पूजा प्रसाद इसी विषय पर बात कर रही हैं. 

85: कौन हैं एलेक्सी नवेलनी, जो दे रहे हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को ‘दर्द’ 25.01.2021

मॉस्को में रविवार को 10 हज़ार से अधिक लोगों ने व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के खिलाफ प्रदर्शन किया. हाल के सालों में पुतिन के ख़िलाफ़ इसे सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन बताया जा रहा है. इस प्रदर्शन की अगुवाई एलेक्सी नवेलनी (Alexei Navalny) कर रहे हैं, जो खुद जेल में हैं. हम न्यूज18 के इस स्पेशल पॉडकास्ट में इसी विरोध प्रदर्शन के बहाने बात करेंगे कि आखिर कौन हैं एलेक्सी नवेलनी, जो जनता के बीच लोकप्रि...

84: podcast : लालू प्रसाद यादव एम्स में भर्ती, किसानों की ट्रैक्टर परेड को मिली पुलिस की मंजूरी 24.01.2021

आज के पॉडकास्ट में आप सुनने जा रहे हैं लालू यादव की तबीयत, किसानों की टैक्टर परेड को पुलिस की मंजूरी और उत्तराखंड को मिलने जा रही एक दिनी मुख्यमंत्री की खबरें. इनके अलावा और भी कई खबरें होंगी आज के पॉडकास्ट में. मौसम का हाल भी बताएंगे हम.

83: Podcast: निर्मला पुतुल की कविता 'बाबा! मुझे उतनी दूर मत ब्याहना...' 22.01.2021

Nirmala Putul Poem: 8 साल की उम्र में निर्मला पुतुल ने खेतों में काम करना शुरू कर दिया था. निर्मला को अपर कास्ट के लोगों का काफी विरोध झेलना पड़ा जब अपने लेखन और काम के जरिए उन्होंने आदिवासियों के लिए आवाज बुलंद की...

82: podcast : केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच 11वें दौर की बातचीत आज 22.01.2021

आज कृषि संगठनों और केंद्र सरकार के बीच 11वें दौर की बैठक दिन के 12 बजे होनी है. इस बीच किसान संगठन 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालने की बात पर अडिग दिख रहे हैं. आज के पॉडकास्ट में हम आपको मौसम का हाल भी बताएंगे और सीरम इंस्टीट्यूट में हुए हादसे की भी जानकारी देंगे. फिलहाल आपको बताते हैं 11वें दौर की बातचीत के पहले क्या हलचल चल रही रही है.

81: podcast : केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच दसवें दौर की बातचीत आज 20.01.2021

ठंड और कोहरे से बुरा हाल है. अभी-अभी पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में इस कोहरे में हुई दुर्घटना ने 13 लोंगों की जान ले ली. ऐसे ही ठंड भरे मौसम में नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है. केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच आज दसवें दौर की बातचीत होनी है. आज ही अमेरीका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडेन शपथ लेंगे.

80: podcast : सुप्रीम कोर्ट में कृषि कानूनों के मुद्दे पर सुनवाई आज 18.01.2021

आज कृषि कानूनों के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. इस खबर के लगातार अपडेट न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट पर आते रहेंगे. आज के पॉडकास्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज से दिल्ली समेत कई राज्यों में 10वीं और 12वीं के बच्चों के लिए स्कूल खोल दिए जा रहे हैं. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण की भी जानकारी हम आपको देंगे और इसके साथ ही यह भी बताएंगे कि अयोध्या में मस्जिद निर्माण का काम कबसे शुरू होने जा र...

Ascultă podcastul News18 स्पेशल în Replaio

Radio și podcasturi într-o singură aplicație - gratuit și fără înregistrare. Instaleaz-o azi și nu rata lansarea

Descarcă din Google Play

Replaio nu este editorul podcasturilor; numele emisiunilor, coperțile și materialul audio aparțin autorilor lor și sunt distribuite prin fluxuri RSS publice