Aaj Tak Radio
Fact Check
Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...
Vizitează neapărat site-ul podcastului și susține-i creatorul: www.aajtak.in
Unde asculți?
Podcasturi în aplicație Replaio Radio În curândPodcasturile ajung în curând în aplicație. Instaleaz-o acum și fii primul care descoperă o abordare complet nouă a podcasturilor
Episoade
यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा पर हमले के वायरल वीडियो की सच्चाई: फैक्ट चेक 10.02.2022 4:53
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के साथ कहा जा रहा है कि योगी सरकार के कामकाज से नाराज जनता ने यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को खदेड़ दिया. वीडियो में एक सफेद रंग की कार नजर आ रही है, जिसे भीड़ ने घेर रखा है. भीड़ में शामिल कुछ लोग कार को लात मारकर और डंडे की मदद से तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. किसी तरह ड्राइवर कार को मोड़ता है और कार वहां से जाने लगती है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस...
क्या है लता मंगेशकर के आखिरी क्षणों के वायरल वीडियो का सच?: फैक्ट चेक 08.02.2022 4:05
6 फरवरी 2022 की सुबह सुर कोकिला लता मंगेशकर के निधन की बुरी खबर साथ लेकर आई. इस दुखद खबर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लता का आखिरी वीडियो बताया जा रहा है. 1 मिनट 24 सेकंड के इस वीडियो में लता एक सफेद साड़ी पहन कर बैठी हैं और बात कर रही हैं. क्या इस वीडियो की सच्चाई सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेत्री क्या आम आदमी पार्टी के लिए वोट मांग रही है? : फैक्ट चेक 07.02.2022 4:31
यह बात सबको पता है कि पंजाब के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हाथों से सत्ता छीनने के लिए आम आदमी पार्टी पूरी ताकत लगा रही है. लेकिन क्या यह संभव है कि खुद कांग्रेस पार्टी का एक प्रत्याशी आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार को जिताने की बात कहे? लेकिन ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके जरिये ये दावा किया जा रहा है कि बरनाला जिले के महल कलां से कांग्रेस की विधानसभा चुनाव...
2018 के वाराणसी फ्लाईओवर हादसे का दोषी ठेकेदार अब तक फरार है?: फैक्ट चेक 04.02.2022 4:13
साल 2018 में हुए वाराणसी फ्लाईओवर हादसे की एक तस्वीर आगामी यूपी चुनाव से जोड़ते हुए वायरल हो रही है. योगी सरकार की आलोचना करते हुए इस तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि 15 मई 2018 के इस हादसे के दोषी ठेकेदार को योगी सरकार की पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई है. क्या है इस तस्वीर की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
UP में वोट मांगते BJP नेता के कपड़े क्या भीड़ ने फाड़ दिए? : फैक्ट चेक 03.02.2022 4:31
हाल ही में खबर आई कि यूपी के मुजफ्फरनगर में चुनाव प्रचार करने गए बीजेपी विधायक विक्रम सैनी को गुस्साए लोगों ने खदेड़ दिया और उनके खिलाफ नारेबाजी की. इसी के बाद से सोशल मीडिया पर एक फोटो के जरिए दावा किया जा रहा है कि यूपी में वोट मांगने गए एक बीजेपी नेता के जनता ने कपडे फाड़ दिए. तस्वीर के साथ किये जा रहें दावे में लोग लिख रहें है कि "वोट मांगने जनता के बीच गए भाजपा नेता जी का हाल,योगी बाबा को मैसे...
"वोट नहीं देना तो मत दो, लेकिन जूते मत मारो", क्या राजनाथ सिंह ने UP चुनाव में ये कहा? : फैक्ट चेक 02.02.2022 4:20
UP विधान सभा चुनाव में ऐसी खबरें आयी है जिसमे बताया गया था की पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ गाँवों में BJP नेताओं का लोगो ने विरोध किया और उन पर कीचड़-पत्थर फेंके. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक अख़बार की कटिंग वायरल हो रही है जिसकी हेडलाइन में लिखा है "वोट नहीं देना मत दो पर जूते मत चलाओ : राजनाथ सिंह". इसे शेयर करते हुए लोग दावा कर रहे है कि UP में BJP की हालत इतनी ख़राब है कि राजनाथ सिंह को ऐसा बयान देना...
साइकिल पर अपने भाई की लाश ले जाते व्यक्ति की तस्वीर क्या UP की है? : फैक्ट चेक 01.02.2022 5:25
पिछले साल कोरोना की दूसरी लहर के बीच UP में लाशों की बेअदबी किसी से छुपी नहीं थी और उसी के बाद UP के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बहुत सारे सवाल भी खड़े हुए थे और अब विपक्ष भी UP विधान सभा चुनाव में हेल्थ को एक मुद्दा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. इसी बीच एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमे एक व्यक्ति साइकिल पर अपने भाई की लाश ले जाते हुए दिख रहा है. इस तस्वीर को लोग UP की बता रहें है और साथ में...
UP चुनाव में BJP क्या दस हजार रुपए देकर वोट पक्के कर रही है? : फैक्ट चेक 31.01.2022 3:53
बीते हफ्ते में हमने आपको 2 फैक्ट चेक ऐसे बताएं थे जिनमे ये दावा किया गया था कि चुनाव में पार्टियां और प्रत्याशी पैसो के बदले वोट खरीदने की कोशिश कर रही है. ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और साथ में दावा किया जा रहा है की BJP ने पैसों के बदले वोट खरीदने शुरुर कर दिए है. वीडियो में दिखता है कि एक आदमी एक लिफाफे से 500 रुपये के नोट निकल कर गईं रहा है. खास बात ये है की उस लिफाफे मे...
UP विधान सभा चुनाव में सरधना सीट से सपा प्रत्याशी क्या वोट के बदले नोट बाँट रहे है? : फैक्ट चेक 28.01.2022 7:09
चुनाव ग्राम प्रधान का हो या जिला विधायकी का, सभी प्रत्याशी वोटर्स को लुभाने के लिए सभी तरह के तरीके अपनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते है. उन्ही तरीको में से एक तरीका है वोट के बदले नोट. इसी तरीके को दर्शाती एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फोटो में एक लिफाफा है जिसके ऊपर समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह साइकिल" छपी हुई है. और उस लिफाफे में 500 रुपये का एक नोट दिखता है. इस फोटो के साथ लोग दावा कर...
वोट के बदले नोट, UP जीतने के लिए BJP क्या ये तरीका अपना रही है ? : फैक्ट चेक 26.01.2022 4:20
चुनाव में वोट पाने के लिए पोलिटिकल पार्टियां वोटर्स को तरह तरह के हथकंडे अपनाती रहती है. और उन्ही सब हथकंडो की आज़माइश आजकल सभी पार्टिया UP चुनाव में कर रही हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें ये दिखता है कि एक आदमी लिफाफे में से 500 के कुछ नोट निकाल कर गिन रहा है. ख़ास बात ये है कि उस लिफाफे पर BJP का चुनाव चिह्न कमल का निशान बना हुआ है. इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि BJP...
UP में एम्बुलेंस न मिलने पर महिला की लाश बाइक पर ले जाने को मजबूर हुए पति - पुत्र?: फैक्ट चेक 25.01.2022 4:21
कोरोना महामारी के चलते इस बार यूपी चुनाव में राज्य की स्वास्थ्य सुविधाएं भी अहम मुद्दों में से एक हैं. खासकर कोरोना की सेकंड वेव के बाद से ही लोग इस मुद्दे को लेकर सजग है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है. फोटो में एक मोटरसाइकिल पर परेशान युवक के पीछे बेसुध हो चुकी एक महिला बैठी दिख रही है, जिसे एक बुजुर्ग शख्स ने संभाला हुआ है. इस फोटो के साथ ये दावा किया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ...
सपा को हराने के लिए क्या मायावती BJP को समर्थन देने जा रही है? : फैक्ट चेक 24.01.2022 4:14
UP विधान सभा चुनाव नजदीक आते आते नेताओं का गठबंधन और दल-बदल कार्यक्रम चालू है. इसी बीच अगर आपसे कहा जाएं कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा को हराने के लिए बीजेपी का साथ देने की बात कही है तो आप शायद सोच में पड़ जाएं. लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोग एक अखबार की कटिंग के जरिये ऐसा ही दावा कर रहे हैं. तो क्या है इस पेपर कटिंग सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में बालकृष्ण के साथ.
"योगी फोन पर बात करते हैं लेकिन अखिलेश नहीं", क्या है शिवपाल यादव के वायरल बयान का सच: फैक्ट चेक 21.01.2022 5:14
तकरीबन पांच साल की नाराजगी के बाद मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव और अखिलेश यादव एक होते दिख रहे हैं. लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि शिवपाल यादव ने अखिलेश पर निशाना साधा है. दावे के मुताबिक, शिवपाल ने कहा है कि सीएम योगी तो उनसे फोन पर बात कर लेते हैं लेकिन उनके भतीजे अखिलेश न फोन पर आते हैं और न समय देते हैं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉ...
रवि किशन ने दलितों के पसीने से बदबू आने की बात कही? जानिए वायरल पोस्ट का सच: फैक्ट चेक 20.01.2022 6:22
बीजेपी सांसद और एक्टर रवि किशन इस समय चर्चा में है. कुछ दिनों पहले रवि यूपी के गोरखपुर में एक दलित के घर भोजन करने पहुंचे थे. इसकी तस्वीरें रवि किशन ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा. लोगों का कहना था कि इस भोज में दलित और रवि किशन ने जिन बर्तनों में खाना खाया उनमें फर्क था. अब इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर रवि किशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो के साथ कहा...
असदुद्दीन ओवैसी और मोहन भागवत के साथ की वायरल तस्वीर की सच्चाई: फैक्ट चेक 19.01.2022 4:30
एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर अक्सर यह आरोप लगता है कि वह बीजेपी की "बी टीम" हैं. इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें ओवैसी आरएसएस चीफ मोहन भागवत के बगल में बैठे दिख रहे हैं. तस्वीर में भागवत केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से हाथ मिला रहे हैं. लोगों का कहना है कि ये फोटो इस बात को साफ कर देती है कि ओवैसी और बीजेपी मिले हुए हैं. क्या है इस वायरल फोटो की स...
रमेश पोखरियाल की बेटी को लेकर हरीश रावत के विवादित पोस्ट की हक़ीक़त जान लीजिए: फैक्ट चेक 18.01.2022 5:06
सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत की एक फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है. इसके जरिए दावा किया जा रहा है कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी ने एक मुस्लिम से शादी की है. लोगों का कहना है कि एक तरफ बीजेपी "लव जिहाद" का प्रोपेगैंडा चलाती है वहीं दूसरी तरफ उनके नेता अपनी बेटियों की शादी मुस्लिम लड़कों से करवाते हैं. क्य...
यूपी में सपा और बीजेपी सरकार के अंतर को दिखाते वायरल पोस्टकार्ड की सच्चाई: फैक्ट चेक 17.01.2022 5:28
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते आते आरोप प्रत्यारोप की राजनीति तेज हो गई है. इसी बीच समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने एक पोस्टकार्ड ट्वीट करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा है. पोस्टकार्ड में 2017 से पहले यूपी में सत्ता पर काबिज सपा सरकार की तुलना 2017 में बनी योगी सरकार से की गई है. पोस्ट के जरिए ऐसा बताने की कोशिश की गई है कि यूपी में सपा कार्यकाल के दौरान युवाओं को रोजगार मिलता था. ले...
समाजवादी पार्टी के लिए लकी रहेगा ये साल, क्या है इस दावे के सच: फैक्ट चेक 14.01.2022 5:27
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक पोस्टकार्ड वायरल हो रहा है. इसमें लिखा है कि जिस-जिस चुनावी साल के आखिर में ‘2’ नंबर होता है, उस साल यूपी में सपा की सरकार बनती है. पोस्टकार्ड में इस ट्रेंड को उदाहरण के जरिये समझाया भी गया है. ऐसा लिखा है कि 1992, 2002 और 2012 में सपा सत्ता मे आई थी. साथ ही दावा किया गया है कि, अब 2022 में भी समाजवादी पार्टी की ही स...
क्या बहन के साथ सोनू सूद भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं?: फैक्ट चेक 13.01.2022 4:20
हाल ही में बॉलीवुड एक्टर और समाजसेवक सोनू सूद की बहन मालविका सूद कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं. इस खबर की चर्चा के साथ ही सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसा भी कह रहे हैं कि सोनू ने खुद भी कांग्रेस का दामन थाम लिया है. #SonuSoodWithCongress जैसे हैशटैग्स के साथ बड़ी संख्या में लोग सोनू को टैग करते हुए कांग्रेस में शामिल होने की बधाई दे रहे हैं. क्या है इस वायरल पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडका...
हिंदू-मुस्लिम ने मिलकर 'यूपी में आ रही है कांग्रेस' का पोस्टर लगाया?: फैक्ट चेक 12.01.2022 4:59
सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसके जरिए ये कहा जा रहा है कि यूपी में हिंदू-मुस्लिम एकजुट होकर कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं. तस्वीर में दो व्यक्ति कांग्रेस का एक पोस्टर पकड़े दिख रहे हैं जिस पर लिखा है "यूपी में आ रही है कांग्रेस". खास बात ये है कि पोस्टर पकड़े एक व्यक्ति ने भगवा रंग के कपड़े पहन रखे हैं वहीं दूसरे ने सफेद कमीज के साथ मुस्लिम टोपी. क्या है इस वायरल फोटो की सच्चाई, सुनिए...
वाराणसी में सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को पुलिस ने खदेड़ा, जानिए इस दावे का सच: फैक्ट चेक 11.01.2022 4:33
हाल ही के दिनों में सार्वजनिक स्थलों पर नमाज पढ़ने को लेकर कुछ जगहों पर बवाल देखने को मिला. इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में सड़क पर बैठे कुछ लोगों पर पुलिस लाठियां भांजते हुए उन्हें तितर-बितर कर रही है. हर तरफ अफरा-तफरी मची हुई है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो वाराणसी का है जहां सड़क पर नमाज पढ़ने वाले लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया. क्या है इस वीडियो की सच्च...
मेरठ में हुई रैली के बाद बीजेपी कार्यकर्ता 'दिहाड़ी' के लिए आपस में भिड़ गए?: फैक्ट चेक 10.01.2022 4:00
हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी की यूपी के मेरठ में हुई रैली के बाद से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की मेरठ में हुई रैली के बाद बीजेपी कार्यकर्ता 'दिहाड़ी' (पैसे) के लिए आपस में भिड़ गए. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
यूपी के देवरिया में ब्राह्मणों ने जलाया बीजेपी का झंडा, क्या है वायरल फोटो का सच: फैक्ट चेक 07.01.2022 4:38
उत्तर प्रदेश में हाई-वोल्टेज चुनावों से पहले, एक तस्वीर सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ वायरल हो रही है कि इसमें यूपी के देवरिया में ब्राह्मणों को भाजपा के झंडे जलाते हुए और पार्टी को वोट नहीं देने की घोषणा करते हुए दिखाया गया है. क्या है इस फोटो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
केंद्र सरकार ने ओमिक्रॉन लहर के चलते महंगाई भत्ते पर लगाई रोक?: फैक्ट चेक 06.01.2022 5:36
क्या ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते व महंगाई राहत पर रोक लगा दी है? सोशल मीडिया पर कुछ लोग एक कथित सरकारी नोटिस शेयर करते हुए ऐसा ही दावा कर रहे हैं. इस कथित नोटिस में ये भी लिखा है कि ये कदम इसलिए उठाया जा रहा है, ताकि अगर ओमिक्रॉन वैरिएंट के चलते कोई अभूतपूर्व स्थिति पैदा हो जाए, तो उससे निपटा जा सके. क्या है सच्चाई, सुनिए इ...
टोरंटो एयरपोर्ट पर खुलेआम पेशाब करते पकड़ा गया युवक आर्यन खान नहीं है?: फैक्ट चेक 05.01.2022 4:25
एक लड़के का एयरपोर्ट पर सार्वजनिक रूप से पेशाब करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ वायरल हो रहा है कि वह शाहरुख खान का बेटा आर्यन है और वायरल वीडियो में युवा पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है, जबकि लाल वर्दी में एक अन्य व्यक्ति उसे रोकने की कोशिश करता है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
Podcasturi asemănătoare
Replaio nu este editorul podcasturilor; numele emisiunilor, coperțile și materialul audio aparțin autorilor lor și sunt distribuite prin fluxuri RSS publice