Aaj Tak Radio

Din Bhar

Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand. दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था....

Autor

Aaj Tak Radio

Categorie

News

Site-ul podcastului

www.aajtak.in

Cel mai nou episod

8 nov. 2025

Unde asculți?

Podcasturi în aplicație Replaio Radio În curând

Podcasturile ajung în curând în aplicație. Instaleaz-o acum și fii primul care descoperă o abordare complet nouă a podcasturilor

Descarcă din Google Play Instalează gratuit Android 5 mil.+ descărcări · nota 4,8 iOS în curând

Episoade

रिकॉर्ड तोड़ गर्मी में प्यासी दिल्ली के जलसंकट का असल ज़िम्मेदार कौन?: दिन भर, 17 जून 17.06.2024

कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे के बाद रेस्क्यू में किस तरह की दिक्कतें आ रही हैं, हादसा कैसे हुआ और इसका जिम्मेदार कौन है, दिल्ली में जल संकट का असल कारण क्या हैं, टैंकर माफिया कौन है और इन्हें कौन संरक्षण दे रहा है, परमाणु हथियारों पर ज्यादा खर्च क्यों किया जा रहा है और इसका जियो पॉलिटिक्स पर क्या असर होगा? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स: नितिन रावत

चुनाव नतीजों के बाद महाराष्ट्र में सियासी खींचतान, दोनों खेमों में क्यों घमासान?: दिन भर, 14 जून 14.06.2024

यूपी में मोहन भागवत और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच मुलाकात के क्या मायने हैं, यूपी में बीजेपी की समीक्षा बैठक से क्या निकलकर आया, लोकसभा चुनाव के बाद अजित पावर की एनसीपी के अंदरखाने क्या चल रहा है और क्या BJP से अलग हो सकते हैं अजित पवार, NEET-2024 परीक्षा मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ और कोर्ट ने काउंसलिंग पर रोक लगाने से इंकार क्यों कर दिया, सुनिए आज के 'दिन भर' में मोहम्मद इकबाल के साथ...

G7 में भारत की पक्की जगह अब भी दूर की कौड़ी है?: दिन भर, 13 जून 13.06.2024

इटली में G7 देशों की बैठकी जमी है, भारत को मेहमान के तौर पर बुलाया गया है. इस शिखर सम्मेलन का मसौदा क्या है और भारत को क्या हासिल होने वाला है, कुवैत के एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से क़रीब 40 भारतीय मज़दूरों की जान चली गई, सरकार इस मामले में क्या कर रही है और लाखों की संख्या में भारतीय कमाने कुवैत क्यों जाते हैं, NEET-UG एग्जाम के ग्रेस मार्क्स वाले मसले पर आज नया फ़ैसला आया है, क्या अब सब ठीक ह...

जम्मू-कश्मीर में चुनाव से पहले आतंकी हरकतें क्यों हो रही हैं?: दिन भर, 12 जून 12.06.2024

चंद्रबाबू नायडू ने राजधानी के लिए अमरावती को क्यों चुना, TDP को BJP की जरूरत क्यों है, जम्मू में क्यों बढ़ गई है आतंकी घटनाएं, आतंकी कैसे ले रहे हैं सोशल मीडिया का सहारा, भारत सरकार चीन को कैसे उसी की भाषा में दे रही है जवाब और चीन इसे कैसे ले रहा है? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स: कपिल देव सिंह

ओडिशा में नवीन पटनायक की जगह लेने वाले बीजेपी के सीएम मोहन माझी कौन हैं?: दिन भर, 11 जून 11.06.2024

टीम मोदी के सामने अगले पांच सालों में सबसे बड़ी चुनौतियां किस मोर्चे पर हैं, शिवराज सिंह और मनोहर लाल खट्टर को क्या सोचकर उनके विभाग दिए गए? संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान से क्या हलचल मची है और क्या संघ के साथ बीजेपी के रिश्ते सामान्य हैं? ओडिशा की सत्ता में पहली बार लौटी बीजेपी ने मोहन माझी को अपना सीएम क्यों चुना है और नई सरकार का रंग-ढंग कैसा रहने वाला है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के...

मोदी 3.0 के किस मंत्री को क्या मिला और पहली बैठक के बड़े फैसले: दिन भर, 10 जून 10.06.2024

मोदी कैबिनेट में किसको कौन सा मंत्रालय मिला, कैबिनेट की पहली बैठक में कौन से बड़े फैसले लिए गए, मोदी सरकार का अगले 100 दिनों का एजेंडा क्या है, टीम मोदी में राज्यों, जातियों और महिलाओ को कितना रिप्रेज़ेंटेशन मिल पाया है, जम्मू में हुए आतंकी हमले में अब तक क्या-क्या सामने आया है, TRF के पीछे कौन से चेहरे छुपे हैं और जम्मू में आतंकी घटनाएं क्यों बढ़ गई हैं? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के सा...

नए कैबिनेट से मोदी ने बाजार और दुनिया को क्या संदेश दिया?: दिन भर, 9 जून 09.06.2024

मोदी सरकार में किन बड़े चेहरों ने शपथ ली, शिवराज सिंह चौहान और मनोहर लाल खट्टर को मंत्रिमंडल में क्यों शामिल किया गया, शपथ ग्रहण से कौन से समीकरण साधने की कोशिश की गई, मंत्री बनाने में कौन से कास्ट और स्टेट के एक्वेशन्स को साधा गया है, कौन से बड़े चेहरे इस बार सरकार से मिसिंग हैं और बीजेपी का नया प्रेसिडेंट कौन हो सकता है? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर - अंकित द्विवेदी साउं...

‘तीसरी कसम’ से पहले पीएम मोदी ने अपने भाषण में क्या इशारे किए: दिन भर, 7 जून 07.06.2024

मोदी ने NDA की बैठक के लिए पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल को क्यों चुना, चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार के भाषण से क्या संकेत मिले, कांग्रेस की स्ट्रेटजी क्या है,विपक्ष में क्या एक कलेक्टिव अप्रोच की कमी दिखती है, NEET एग्जाम दुबारा करवाने की मांग के पीछे कौन सी दलीलें हैं और NTA को अपनी प्रणाली में किस तरह के रिफॉर्म्स की जरूरत है? सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ. प्रड्यूसर - अंकित...

अयोध्या वाली सीट फैज़ाबाद में BJP की हार के चार कारण क्या रहे?: दिन भर, 6 जून 06.06.2024

मोदी की गठबंधन सरकार को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, नीतीश-चंद्रबाबू की पुरानी डिमांड क्या पूरी होगी, बीजेपी के सहयोगियों की नजर किन मंत्रालयों पर है, देवेन्द्र फडणवीस इस्तीफे की पेशकश क्यों कर रहे हैं, अजित पवार गुट में क्या बगावत होगी, बीजेपी अयोध्या में क्यों हारी, अयोध्या में बीजेपी को हराने वाले अवधेश प्रताप कौन हैं और इंडियन फुटबॉल में सुनील छेत्री को क्यों याद किया जाएगा? सुनिए आज के...

नीतीश-चंद्रबाबू ने रखी ये डिमांड, मोदी ने 'खटाखट' मान ली: दिन भर, 5 जून 05.06.2024

NDA और INDIA अलायंस की मीटिंग से क्या निकलकर आया, नीतीश कुमार-चंद्रबाबू नायडू से किस फॉर्मूले पर बात बनी, कल के नतीजे यूपी की राजनीति में क्या बदलाव लाएंगे, यूपी में किन वोटर्स ने BJP का साथ छोड़ा, लोकसभा में कितने मुस्लिम सांसद चुनकर आए, लोकसभा में कितने GenZ को मिली जगह और कितनी महिला सांसद इस चुनी गई? सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ. प्रड्यूसर - अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स - न...

NDA सरकार फिर एक बार लेकिन क्यों नहीं 400 पार?: दिन भर, 04 जून 04.06.2024

लोकसभा चुनाव के नतीजों में देश की जनता ने क्या संदेश दिया, बीजेपी अपने बूते बहुमत के आंकड़े तक क्यों नहीं पहुंच पाई, क्या तीसरे टर्म में पीएम मोदी का इक़बाल कम होगा, यूपी में बीजेपी के विजयरथ पर अखिलेश यादव ने ब्रेक कैसे लगाया, पश्चिम बंगाल में TMC ने कैसे खेल किया, राजस्थान और महाराष्ट्र में बीजेपी को उम्मीद के मुताबिक़ सीटें क्यों नहीं मिलीं? साथ ही बीजेपी ने ओडिशा में नवीन पटनायक को सत्ता से बेदखल...

बड़ी हार, जेल…फिर चंद्रबाबू नायडू ने खेल पलट दिया!: दिन भर, 03 जून 03.06.2024

चुनावी नतीजों के लिए इलेक्शन कमीशन की क्या तैयारियां हैं, जयराम रमेश के आरोप पर चुनाव आयोग ने क्या कहा, एग्जिट पोल के मुताबिक नवीन पटनायक की कुर्सी खतरे में क्यों आई और चंद्रबाबू नायडू को बीजेपी के साथ चुनाव लड़ने का क्या लाभ मिला और एग्जिट पोल के बाद शेयर मार्केट ऑल टाइम हाई पर क्यों है? सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ. प्रड्यूसर - अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स - सचिन

एक्ज़िट पोल के आंकड़े INDIA अलायंस के बारे में क्या कह रहे हैं?: दिन भर एग्जिट पोल स्पेशल 01.06.2024

एग्जिट पोल के मुताबिक विपक्ष गठबंधन कहां चूक गया और बीजेपी ने कैसे बाजी मार ली, यूपी में क्यों एक्सपेक्टेड नंबर नहीं अचीव कर पाया इंडिया अलायंस, वेस्ट बंगाल में बीजेपी कैसे आगे निकली, एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र में कैसे बनाई बढ़त, साउथ में बीजेपी ने कैसे लगाई सेंध और कर्नाटक में क्यों पिछड़ी कांग्रेस? सुनिए 'दिन भर' के स्पेशल एपिसोड में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ. प्रड्यूसर - अंकित द्विवेदी साउंड मि...

आखिरी चरण तक आते-आते कितना बदला चुनावी नैरेटिव?: दिन भर, 31 मई 31.05.2024

करीब डेढ़ महीने में क्या चुनावी नैरेटिव बदल गया, बीजेपी-कांग्रेस की आमने-सामने की लड़ाई में इस बार क्या होगा, दिल्ली में पानी की खपत कितनी है, देश में जल संकट कितना गहरा है, डोनाल्ड ट्रंप के सियासी करियर पर क्या लगा सकता है ब्रेक और न्यूयॉर्क कोर्ट के फैसले का अमेरिका की इंटर्नल पॉलिटिक्स में क्या होगा असर? सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ. प्रड्यूसर - अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स...

सोरेन परिवार के झगड़े का चुनाव में कितना फ़ायदा उठा पाएगी BJP?: दिन भर, 30 मई 30.05.2024

झारखंड में सीता सोरेन के सहारे बीजेपी क्या गुल खिलाएगी, निशिकांत दुबे को गोड्डा सीट पर कितनी टक्कर मिल रही है, नेताओं की तरफ से कैसे हेलिकॉप्टर के लिए अप्रोच किया जाता है, नेताओं की पहली पसंद कौन से हेलिकॉप्टर हैं, चीन भारत के खिलाफ प्रोपगेंडा करते हुए कैसे पकड़ा गया और चीन इसे अंजाम कैसे देता है? सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ. प्रड्यूसर - अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स - नितिन रा...

नालंदा इस बार नीतीश कुमार की कड़ी परीक्षा लेगा?: दिन भर, 29 मई 29.05.2024

नीतीश कुमार की नालंदा में क्यों होगी कड़ी परीक्षा, पवन सिंह ने कैसे बढ़ाई उपेंद्र कुशवाहा की मुश्किलें, लाहौर घोषणा पत्र क्या है, नवाज शरीफ क्या भारत की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा रहे हैं, नवाज शरीफ क्या फिर से पीएम बनने वाले हैं, देश के अलग-अलग कोनों में प्रकृति कहर क्यों देखने को मिल रहा है और शहरों में रात के वक्त तापमान कम ना होने की वजह क्या है? सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ....

बंगाल में लोकसभा चुनाव के 3 सबसे बड़े डिसाइडिंग फैक्टर क्या हैं: दिन भर, 28 मई 28.05.2024

वेस्ट बंगाल के शहरी इलाकों में बीजेपी क्यों हार जाती है, क्या बीजेपी फिर से बंगाल में अपना पुराना प्रदर्शन दोहरा पाएगी, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने किस आधार पर CBI कोर्ट के फैसले को पलटा और राम रहीम पर और कौन से मामले हैं, राजनीतिक दलों को वोटर्स का डेटा कैसे मिलता है और डेटा के सहारे क्या लोगों का मन बदला जा सकता है? सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ. प्रड्यूसर - अंकित द्विवेदी साउ...

छोटे से राज्य में बड़े-बड़ों की इज़्ज़त दांव पर, हिमाचल का मूड क्या है?: दिन भर, 27 मई 27.05.2024

दिल्ली से लेकर राजकोट तक कौन है अग्निकांड का जिम्मेदार और प्रशासन की तरफ से कौन से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं, हिमाचल प्रदेश में किस मुद्दे का है शोर और क्या है राज्य के सियासी समीकरण, रेमल साइक्लोन का क्या असर देखने को मिल रहा है और प्रशासन की तरफ से इसको लेकर क्या है तैयारी? सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ. प्रड्यूसर - अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स - सचिन

पंजाब की चौतरफ़ा लड़ाई में BJP कहां टिक पाएगी?: दिन भर, 24 मई 24.05.2024

AAP और कांग्रेस के बीच फ्रेंडली फाइट या सीधी टक्कर है, BJP के लिए पंजाब की लड़ाई कितनी मुश्किल, जेल में बंद अमृतपाल की सीट पर चुनावी हिसाब-किताब क्या है, चीन और ताइवान के बीच तनाव की सिचुऐशन कैसे बनी, चाइना के आक्रामक रूख को ताइवान में कैसे देखा जा रहा है, सरकार की तरफ से जारी बेरोजगारी के आंकड़े क्या कहते हैं और किन राज्यों में बेरोजगारी की हालत चिंताजनक है? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर क...

जेल से बाहर आकर केजरीवाल ने दिल्ली के चुनाव को कितना गरमाया?: दिन भर, 23 मई 23.05.2024

अरविंद केजरीवाल दिल्ली की लोकसभा सीटों पर कितना असर छोड़ पाएंगे, मनोज तिवारी और कन्हैया की फाइट कितनी है टाइट, कलकत्ता हाईकोर्ट ने किस आधार पर OBC आरक्षण का सर्टिफिकेट रद्द किया, कोर्ट का फैसला तो आ गया लेकिन ये लागू कैसे होगा, ब्रिटेन के प्राइम मिनिस्टर ऋषि सुनक ने अर्ली इलेक्शंस का ऐलान क्यों किया है और लेबर पार्टी किन मुद्दों पर सुनक को घेरने की तैयारी कर रही है? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन...

हरियाणा में फिर से 'क्लीन स्वीप' बीजेपी के लिए कितना मुश्किल?: दिन भर, 22 मई 22.05.2024

पूर्वांचल में इस बार के सियासी समीकरण क्या हैं, क्या सपा अपना विधानसभा वाला प्रदर्शन बरक़रार रख पाएगी? हरियाणा में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कौन से मुद्दे हावी हैं और बदली परिस्थितियों में क्या बीजेपी सूबे में फिर से क्लीन स्वीप कर पाएगी, ड्राइविंग लाइसेंस रूल्स में कौन से बदलाव होने हैं और इसमें प्राइवेट कंपनियों का क्या रोल रहने वाला है? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर - अं...

पुणे जैसे मामलों में कानून क्या अधिकतम सजा दे सकता है?: दिन भर, 21 मई 21.05.2024

बिहार के सीवान में हिना शाहब किसका गेम खराब करेंगी, जातिगत जनगणना का मामला ठंडा क्यों पड़ गया, पुणे कार एक्सीडेंट केस में अब तक क्या पता चल पाया है, पुलिस इस केस को लेकर अब कैसे आगे बढ़ने वाली है और इस मामले में क़ानून में क्या प्रावधान हैं, ईरान में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश को लेकर आ रही तरह-तरह की थ्योरी की सच्चाई क्या है और अमेरिका ईरान की मदद करने से क्यों मुकर गया? सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़...

'मशाल' या 'धनुष बाण', शिवसेना vs शिवसेना की लड़ाई में बाज़ी किसने मारी?: दिन भर, 20 मई 20.05.2024

शिंदे की कल्याण सीट पर क्या सेंटिमेंट देखने को मिल रहा है, प्याज ने इस बार किस गठबंधन को ज्यादा रूलाया है, ईरान के हेलिकॉप्टर क्रैश में अब तक क्या पता चला है, इब्राहिम रईसी के उत्तराधिकारी कौन हैं, रईसी के भारत के साथ रिश्ते कैसे थे, RBI सरकार को 1 लाख करोड़ क्यों दे रहा है और आरबीआई की कमाई कैसे होती है? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर - अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स - नितिन र...

स्वाति मालीवाल केस में केजरीवाल के PA का बचना इतना आसान नहीं?: दिन भर, 17 मई 17.05.2024

केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार पर किन धाराओ में मामला दर्ज किया गया है, विभव कुमार के लिए लीगल रास्ता क्या है, ओडिशा में किन मुद्दों का ज़ोर और शोर है, वीके पांडियन की वजह से नवीन पटनायक को कोई मुश्किल हो सकती है क्या और अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर का इंडिया पर क्या इंपैक्ट होगा? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर - अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स - कपिल देव सिंह

हाजीपुर में चिराग और सारण में रोहिणी आचार्य की सियासी सेहत कैसी है: दिन भर, 16 मई 16.05.2024

बिहार में 5वें फेज में कौन-कौन अपना गढ़ बचा पाएगा, चिराग पासवान को क्या पशुपति पारस का साथ मिलेगा, रोहिणी आचार्य क्या राजीव प्रताप सिंह रूडी को चुनौती दे पाएंगी, ममता को अब INDIA अलांयस की याद क्यों आई और पुतिन-जिनपिंग की मुलाकात के मायने क्या हैं? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर - अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स - सचिन

Ascultă podcastul Din Bhar în Replaio

Radio și podcasturi într-o singură aplicație - gratuit și fără înregistrare. Instaleaz-o azi și nu rata lansarea

Descarcă din Google Play

Replaio nu este editorul podcasturilor; numele emisiunilor, coperțile și materialul audio aparțin autorilor lor și sunt distribuite prin fluxuri RSS publice