The Bollywood Radio
The Bollywood Radio
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: podcasters.spotify.com
Autor
The Bollywood Radio
Categoria
Site do podcast
Último episódio
2 de abr de 2025
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
Rekha ने अपने पति Mukesh Agrwal की मौत के बाद ही कबूला था, ‘मुझे हनीमून पर ही सब पता चल गया था’ 14.12.2021 3:30
मशहूर अभिनेत्री रेखा (Rekha) अपने फिल्मी करियर के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। उनका फिल्मी करियर जितना सफल रहा है उनका निजी जीवन उतना ही कठिनाइयों से भरपूर रहा है। अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए उन्होंने बहुत ही कम उम्र में फिल्म जगत में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने सफल अभिनेत्री के रूप में फिल्मी जगत में अपनी जगह बनाई। प्रशंसकों से तो उन्हें खूब प्...
‘दम मारो दम’ गाने में Zeenat Aman के हिप्पी लुक के पीछे था Dev Anand का हाथ, सालों बाद एक्ट्रेस ने क 14.12.2021 3:27
दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान (Zeenat Aman) पर फिल्माया गया गाना ‘दम मारो दम’ (Dam Maro Dam) और इस गाने में उनका स्टाइल आज भी लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए हुआ है. इस गाने में उन्होंने हिप्पी लुक (Hippi look) धारण किया था. उस जमाने में ये हिप्पी लुक काफी बोल्ड माना गया था और आगे कई सालों तक इस लुक की काफी चर्चा हुई थी. हालांकि, ज़ीनत अमान के इस लुक के पीछे की कहानी से हर कोई अनजान है. आज यानी श...
पुलिस में दारोगा भर्ती हुए Rajendra Kumar कैसे बने फिल्मों के जुबली कुमार, सुनिए दिलचस्प किस्सा 14.12.2021 3:51
बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले राजेंद्र कुमार (Rajendra Kumar) की 20 जुलाई को बर्थ एनिवर्सरी होती है। राजेंद्र कुमार ने करीब चार दशक तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया। यहां तक कि राजेंद्र कुमार को 60 के दशक का सबसे बेहतरीन एक्टर माना जाता था। हिंदी सिनेमा में 'जुबली कुमार' का खिताब पाने वाले एक्टर राजेंद्र कुमार तुली का जीवन काफी संघर्षों वाला रहा। #RajendraKuma...
इलाज करवाने गईं डॉक्टर को दिल दे बैठीं Vyjayanthimala, सुनिए शादी का दिलचस्प किस्सा 14.12.2021 4:20
वैजयंती (Vyjayanthimala) माला हिंदी सिनेमा जगत की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। वैजयंती माला वो अभिनेत्री हैं जिन्होंने सबसे पहले हिंदी सिनेमा जगत और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम कर सफलता को गले लगाया था। ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि वैजयंती माला एक ऐसी अदाकारा हैं। जिनमें हुनर की कोई कमी नहीं है। एक्टिंग, उनका डांस सभी लाजवाब है। वहीं फिल्मों में अगर आज अभिनेत्रियों के डांस को इतनी अहमिय...
जब 24 साल बाद Nargis ने रखा था RK Studio में कदम, Raj Kapoor की पत्नी ने कही थी ये बात 13.12.2021 3:18
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नरगिस दत्त (Nargis) और अभिनेता राज कपूर (Raj Kapoor) फिल्मों में केमिस्ट्री के साथ-साथ निजी जिंदगी में अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। हालांकि कई सालों के तक राज कपूर के साथ रिश्ते में रहने के बाद नरगिस दत्त को जब यह लगा कि अभिनेता उन्हें अटेंशन नहीं दे रहे हैं तो अभिनेत्री ने जिंदगी में आगे बढ़ने का निर्णय लिया। जब नरगिस दत्त की शादी सुनील दत्त से हुई उसके बाद...
जब Tiger Shroff की गर्लफ्रेंड Disha Patani ने मेकअप छोड़कर सेक्स को चुना, सुनिए दिलचस्प किस्सा 13.12.2021 3:13
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी फिटनेस और ग्लैमरस लुक्स के लिए भी जानी जाती हैं। दिशा अपनी खूबसूरत तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया (Disha Patani Instagram) पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। बॉलीवुड स्टार दिशा पटानी (Disha Patani) खासकर यूथ की फेवरेट हैं। उन्हें नेशनल क्रश का भी टैग मिल चुका है। उनका स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है। वो जो भी तस्...
Zeenat Aman से जानबूझकर बारिश वाला सीन शूट करवाते थे प्रोड्यूसर, सालों बाद खुद किया खुलासा 13.12.2021 2:40
एक्ट्रेस ज़ीनत अमान (Zeenat Aman) ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। एक समय ऐसा था जब ज़ीनत को हिट फिल्मों की गारंटी तक जाना जाता था। ज़ीनत प्रोफेशनल के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। हाल ही में ज़ीनत अमान टीवी शो ‘द कपिल शर्मा’ में आई थीं। यहां होस्ट कपिल शर्मा ने उनके साथ खूब मस्ती की और उनके चर्चित किरदारों के बारे में सवाल पूछा। इस एपिसोड में ज़ीनत के...
Harnaaz Sandhu ने जीता Miss Universe का खिताब, 21 साल बाद मिली भारत को कामयाबी 13.12.2021 2:44
21 साल के बाद भारत ने एक बार फिर मिस यूनिवर्स (Miss Universe) का खिताब जीत लिया है. पंजाब की हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) मिस यूनिवर्स बन गई हैं. हरनाज ने टॉप 3 में अपनी जगह बनाई थी और साउथ अफ्रीका और पराग्वे को पीछे छोड़ते हुए ये खिताब जीत लिया है. मिस यूनिवर्स बनीं हरनाज के बारे में हर कोई जानना चाहता है. आइए आपको 21 साल की हरनाज के बारे में बताते हैं. सुनिए PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ.
पहली बार Asha Parekh को देखकर खुश हो गए थे Dharmendra, शर्म से लाल हो गई थीं एक्ट्रेस 12.12.2021 2:42
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र और एक्ट्रेस आशा पारेख ने अपनी फिल्मों और अपने अंदाज से हिंदी सिनेमा में जबरदस्त पहचान बनाई है। दोनों एक साथ ‘आया सावन झूम के’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘शिकार’, ‘आए दिन बहार के’ और ‘समाधि’ जैसी कई फिल्मों में नजर आए। खास बात तो यह है कि उनकी जोड़ी अब टीवी की दुनिया में भी धमाल मचाती नजर आएगी। दरअसल, दोनों एक साथ ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में नजर आएंगे, जहां वे कंटेस्टेंट...
Kishore Kumar और Mithun Chakraborty के बीच क्या थी झगड़े की वजह, सालों तक नहीं गाया था गाना 12.12.2021 3:06
80 के दशक में डिस्को डांसर के नाम से मशहूर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) का असली नाम गौरांग चक्रवर्ती है. उनके फैंस प्यार से 'मिथुन दा' कहकर भी बुलाते हैं. मिथुन दा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म मृगया से की थी. इस फिल्म के लिए मिथुन को बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #mithunChakraborty #KishoreKuma...
Mumtaz के फिल्म इंडस्ट्री में दर्जनों अफेयर रहे, फिर शादी बिजनेस मैन से क्यों की? 11.12.2021 3:30
मुमताज़ ने खुद माना है कि उनके और शम्मी के बीच प्रेम संबंध थे. कुछ अन्य एक्टर्स और उनके बीच भी आकर्षण था. जब वे 18 बरस की थी तब उन्हें शम्मी कपूर से प्यार हो गया था. फिल्म ‘ब्रह्मचारी’ (1968) की शूटिंग के दौरान ये परवान चढ़ा. तब शम्मी ने उन्हें प्रस्ताव दिया कि वे फिल्मों में काम करना छोड़कर उनके साथ घर बसा ले लेकिन मुमताज़ नहीं मानीं. उसके अलावा जीतेंद्र से भी उन्हें प्यार था. सुनिए पूरी कहानी क...
जोधपुर की महारानी Krishna Kumari की कहानी, जिनपर Shyam Benegal ने बनाई थी फिल्म जुबैदा 11.12.2021 4:50
इस बीच उनके पति महाराजा हनवंत सिंह को एक अंग्रेज नर्स सैंड्रा मैकब्राइड से प्रेम हो गया। और उन्होंने उससे विवाह कर लिया। सरदार पटेल ने कृष्णा की सास को फोन कर हनवंत सिंह के विवाह करने की सूचना दी. यह विवाह डेढ़ साल ही चल पाया कि हनवंत सिंह ने सैंड्रा को तलाक दे दिया। इससे मिली राहत कुछ महसूस होती उससे पहले हनवंत सिंह पर डांस करने जोधपुर आई जुबैदा का जादू सिर चढ़कर बोलने लगा. सुनिए पूरी कहानी का PODC...
जब सबके सामने Raj Kumar ने Salman Khan की हेकड़ी निकाल दी, बोले - बाप से पूछ मेरा नाम 10.12.2021 2:37
नशे में चूर सलमान खान को सूरत बड़जात्या ( Sooraj Barjatya ) पार्टी में सबको मिलवा रहे थे। इसके बाद सूरज सलमान को राजकुमार से मिलाने ले गए। जब सलमान राजकुमार से मिले तब उन्हें जानते हुए भी उन्होंने इग्नोर किया और पूछा कि आप कौन? यह सुनते ही राजकुमार भड़क गए और उन्होंने खड़े-खड़े ही सलमान की सारी हेकड़ी निकाल दी। राजकुमार ने सलमान को झाड़ लगाते हुए कहा कि "बरखुरदार! यह बात अपने पिता सलीम खान से पूछन...
'संभोग से संन्यास तक' में मिले और एक दूसरे के हो गए, Naseeruddin Shah और Ratna Pathak Shah की कहानी 10.12.2021 2:42
रतना पाठक और नसीरुद्दीन शाह की शादी को 39 साल हो चुके हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में अपनी प्रेम कहानी और शादीशुदा जिंदगी का जिक्र किया था। एक्ट्रेस ने कहा, हम पहली बार थिएटर नाटक 'संभोग से संन्यास तक' में मिले और हमें एक-दूसरे से प्यार हो गया, फिर हम कभी अलग नहीं हुए। इस नाटक की कहानी हमारी जीवन की कहानी हो गई, अब बस संन्यास लेना बाकी है।' सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ.
17 की उम्र में बन गई थीं दो बच्चों की मां, शोले की मौसी Leela Mishra की कहानी 10.12.2021 5:49
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब तक कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जो लोगों के दिलों पर सदियों तक राज करती रहेंगी। मगर अफ़सोस इस बात का है कि ऐसी फिल्में बहुत ही हम हैं, जिसका हर एक किरदार इतनी खूबसूरती से रचा गया हो कि देखने वाला उसे कभी न भूले। ऐसी ही एक फिल्म साल 1975 में आई थी, जिसके डायरेक्टर थे रमेश सिप्पी और फ़िल्म का नाम था 'शोले।' इस फिल्म की खासियत यह थी कि इसके गाने, डायलॉग, कहानी व हर एक किरदार ने दर्श...
Kalpana Lajmi और Bhupen Hazarika की लव स्टोरी पर मां Lalita Lajmi ने क्या कहा था? 10.12.2021 5:02
हिंदी सिनेमा में महिलाओं पर आधारित फिल्में बनाने के लिए मशहूर डायरेक्टर कल्पना लाजमी (Kalpana Lajmi) ने अपने काम से सभी को प्रभावित किया। ‘रुदाली’, ‘दमन’ और ‘दरमियां’ जैसी महिला केंद्रित सुपरहिट फिल्में बनाकर वो फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग क्रांति लाई थीं। कल्पना लाजमी की फिल्में जब भी रिलीज होती, तो वो चर्चा का विषय बन जाती थीं। #KalpnaLajmi #BhupenHazarika #TheBollywoodRadio #TheEntertainmentPoin...
Tanuja से पहले Sharmila Tagore को ऑफर हुई थी फिल्म हाथी मेरे साथी, सुनिए किस्सा 09.12.2021 3:11
भारतीय सिनेमा की एवरग्रीन फिल्मों कि जब भी बात की जाएगी तब राजेश खन्ना की फिल्म हाथी मेरे साथी को जरूर याद किया जाएगा। 50 साल पहले हाथी मेरे साथी फिल्म जब रिलीज हुई थी तब इस ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म के 50 साल पूरे होने पर हम आपके लिए कुछ ऐसी रोचक बातें लेकर आए हैं जो आपने कभी नहीं सुनी होगी। सुनिए पूरी कहानी का अनूप आकाश वर्मा के साथ.
जब भरे मंच से Shahrukh Khan ने Mumtaz के लिए जाहिर की मोहब्बत, बचपन का क्रश बताया 09.12.2021 3:00
मुमताज़ की फिल्में देखकर बड़े हुए शाहरुख उनके दीवाने थे. वे एक ऐसी एक्ट्रेस थीं जो स्क्रीन पर आती तो उनकी आंखें ठिठक जाती थी. इस क्रश के बारे में उन्होंने सुपरस्टार बनने के बाद खुलेआम कहा. जब मुमताज़ को इस बारे में पता चला तो वे खुद सरप्राइज़ हो गई थीं. एक इवेंट में उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड देने शाहरुख आए थे. उन्होंने कहा कि वे उनके बहुत बड़े दीवाने हैं और गौरी (पत्नी) के अलावा वे अकेली ऐसी...
जब 'सौतन' Waheeda Rehman के लिए गाया Geeta Dutt ने गाना, रियल स्टोरी पर Guru Dutt ने बनाई थी फिल्म 08.12.2021 7:24
गुरु दत्त (Guru Dutt) की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म ‘बाज़ी’ (1951) के एक गाने की रिकॉर्डिंग बंबई के महालक्ष्मी स्टूडियो में हो रही थी. गाना था “तदबीर से बिगड़ी हुई तक़दीर बना ले”. इसे गाने आई थीं 20-21 साल की युवती गीता. वो युवती तब ही इतनी ऊंचाई पर बैठी थी कि गुरु दत जैसों का दायरा न था. गीता (Geeta Dutt) स्टार सिंगर थीं. तब तक कई भाषाओं में 400-500 या ज्यादा गाने गा चुकी थीं. भव्य लिमोज़ीन में घूमती...
वो एक्टर जिसकी फिल्मों के टिकट खरीदने में मर जाते थे 2-4 लोग, Chiranjeevi की कहानी 08.12.2021 3:17
आंध्र प्रदेश के सिनेमा यानी तेलुगु भाषा वाली फिल्मों के सबसे बड़े स्टार चिरंजीवी ने 2007 में प्रदर्शित हुई ‘शंकर दादा एमबीबीएस’ के बाद फिल्में छोड़ दी थीं. ये राजकुमार हीरानी की ‘मुन्नाभाई एमबीबीबएस’ की रीमेक थी. इस बीच उन्होंने प्रजा राज्यम पार्टी बनाई थी, फिर कॉन्ग्रेस में शामिल हुए, पर्यटन राज्यमंत्री बने, राज्यसभा सांसद बने, इन महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के दौर में उनके पास फिल्मों के लिए टाइ...
वो हीरोइन जिसने अपने आगे Rekha और Sharmila Tagore को भी कुछ नहीं समझा, Mumtaz की कहानी 08.12.2021 2:21
‘छुप गए सारे नज़ारे’, ‘कोई शहरी बाबू’ और ‘गोरे रंग पे’ जैसे दर्जनों गाने और बहुत फिल्में हैं, जिनमें उनका आकर्षण चुंबकीय था. शाहरुख खान का बचपन उनके सम्मोहन में बीता और आज भी सिर्फ उन्हीं के दीवाने हैं. वे मुमताज़ हैं. बंबई में 31 जुलाई, 1947 को जन्मी, 11 की उम्र में फिल्मों में आ गईं, 16 की उम्र में हिट हो गईं, 22 की उम्र में सुपरस्टार बन गईं और 26 की उम्र में युगांडा के बिजनेसमैन मयूर माधवानी से...
50 के दशक की सबसे महंगी गायिका जिनकी शादी ने हंगामा कर दिया, शमशाद बेगम की कहानी 07.12.2021 4:15
बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गायक हुए, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं और लोग बड़े ही चाव से इनके गीत सुनते हैं। ‘मेरे पिया गये रंगून’ और ‘कजरा मोहब्बत वाला’ गाना भी ऐसी ही एक महान गायिका ने गाया था और हमेशा के लिए इस गाने को अमर कर दिया। इन गीतों को अपनी आवाज देने वालीं गायिका शमशाद बेगम की आज जयंती है। उनके सुरीले सुर आज भी लोगों के कानों में गूंजते हैं। शमशाद बेगम भारतीय हिंदी स...
जब Suraiya के सामने कुरान रख कर रोकी गई शादी, दंगों का दिखाया था डर 07.12.2021 3:56
हिंदी सिनेमा जगत में सुरैया (Suaiya) एक बेहतरीन गायिका और अभिनेत्री के रूप में पहचानी जाती हैं। सुरैया ने अपनी मधुर आवाज़ और शानदार एक्टिंग से कई सालों तक लोगों के दिलों पर राज किया। आज सुरैया का जन्मदिन है। 15 जून 1929 में उन्होंने पंजाब के एक मुस्लिम घराने में जन्म लिया था। बताया जाता है कि सुरैया बेहद ही खूबसूरत थीं। उन्हें कोई एक नज़र देख ले तो फिर वो अपनी नज़रे उनसे नहीं हटा पाता था। उनकी इसी...
जब विकीपीडिया ने Sanjay Dutt की नानी Jaddanbai को बताया Motilal Nehru की बेटी 07.12.2021 2:51
संजय दत्त (Sanjai Dutt) की नानी और नरगिस की मां जद्दन बाई (Jaddanbai) को विकीपीडिया और सोशल मीडिया पर मोतीलाल नेहरू (Motilal Nehru) की बेटी बता दिया गया. इस संबंध में जब पोस्ट वायरल हुई तो कई लोग इसे शेयर करने लगे. कुछ लोगों में इस बात पर बहस भी शुरू हो गई. आंख मूंदकर सोशल मीडिया पर भरोसा करने वाले लोगों के लिए ऐसी खबरों की सच्चाई जान लेना जरूरी है. दरअसल शनिवार को विकीपीडिया पर जद्दनबाई के पेज...
जब Rajesh Khanna ने पिला दी बेटी Twinkle Khanna को शराब, खुद किया था खुलासा 07.12.2021 2:48
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) ने हिंदी सिनेमा में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई थी। राजेश खन्ना ने फिल्म ‘आखिरी खत’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता फिल्म ‘अराधना’ से मिली थी। राजेश खन्ना की बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) उनकी लाडली थीं और एक्टर ने उनकी परवरिश भी बहुत ही खास अंदाज में की थी। राजेश खन्ना अपनी बेटी को रिलेशनशिप पर सलाह दिया...
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos