The Bollywood Radio
The Bollywood Radio
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: podcasters.spotify.com
Autor
The Bollywood Radio
Categoria
Site do podcast
Último episódio
2 de abr de 2025
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
Amitabh Bachchan की मां Teji Bachchan की कहानी, Indira Gandhi से थी दोस्ती 22.12.2021 3:11
जब तेजी बच्चन लाहौर के डिग्री कॉलेज में पढ़ाती थीं, तब उनकी मुलाकात इलाहाबाद विवि में अंग्रेजी पढ़ाने वाले प्रोफेसर हरिवंश राय बच्चन से हुई। हरिवंश राय बच्चन शादीशुदा थे और अपनी पहली पत्नी के निधन के बाद दुख से उबर रहे थे। दोनों के बीच मुलाकातें बढ़ीं। बाद में साल 1941 में दोनों ने इलाहाबाद में शादी कर ली।
जब Rekha के बिंदास बयानों ने फिल्म इंडस्ट्री में मचा दी थी खलबली, सेक्स को लेकर कही थी ये बात 22.12.2021 3:18
रेखा का करियर काफी हिट रहा है लेकिन उनकी निजी जिंदगी काफी मुश्किलों भरी रही हैं। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में काफी बुरे दिन देखे हैं। इतना ही नहीं, उनके बयानों का असर भी उनकी जिंदगी पर पड़ा है और ये बात उनकी बायोग्राफी में बताई गई है। किताब के अनुसार, इन बयानों की वजह से ही विनोद मेहरा की मां ने रेखा को अपनाने से इनकार कर दिया था। विनोद मेहरा की मां ने रेखा को बहू के रूप में अपनाने से मना कर दिया...
जब Salim Javed पर लगा Rajesh Khanna को बर्बाद करने का आरोप, क्या थी सच्चाई? 21.12.2021 4:06
जब राजेश खन्ना का करियर पीक पर था तभी रुपहले पर्दे पर अमिताभ बच्चन की एंट्री हुई थी. काका की हर फिल्म सुपरहिट हो रही थी और अमिताभ बच्चन की हर फिल्म फ्लॉप. तभी जंजीर की कामयाबी ने अमिताभ बच्चन को कामयाबी के शिखर पर पहुंचा दिया. लेकिन एक आरोप का शिकार सलीम जावेद की जोड़ी भी हुई. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ साथ.
जब अस्पताल में Amitabh Bachchan को छोड़ अंडरवर्ल्ड डॉन वरदराजन मुदलियार से मिलने पहुंचीं Jaya Bachch 21.12.2021 4:26
बैंगलोर से अमिताभ बच्चन को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल लाया गया था. जहाँ अमिताभ बच्चन लगभग कोमा में थे. अमिताभ को अस्पताल की दूसरी मंजिल पर बने आईसीयू में रखा गया था. मगर इस हालत में भी जया बच्चन के पास रोने का वक्त नहीं था. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ.
Jayaprada के साथ रोमांस करने में छूट जाते थे Dharmendra के पसीने, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा 21.12.2021 3:16
जया प्रदा ने आगे कहा कि धर्मेंद्र का जब मन करता था तो वो हेल्दी फ्लर्ट करते थे। लेकिन इसी के साथ अभिनेत्री ने ये भी बताया की वो सेट पर धर्मेंद्र के साथ काफी सहज महसूस करती थी। ही-मैन धर्मेंद्र की हमेशा ये ही कोशिश रहती थी कि गाना ठीक हो, लोगों को छूट मिले और सब सेट पर खुश रहें और आसपास एक खुशी का माहौल बना रहे। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ.
हिन्दी फ़िल्मों के वो सुपरस्टार जिन्होंने भोजपुरी भाषा में सुपरहिट फिल्में दी 20.12.2021 3:29
बॉलीवुड के कई बड़े सुपरस्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने दूसरी भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया। बात भोजपुरी भाषा की फिल्मों में की करें तो हिंदी सिनेमा के तमाम दिग्गज सितारे ऐसे हैं जो नजर आए। इनमें धर्मेंद्र(Dharmendra), हेमा मालिनी (Hema Malini) से अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और जया बच्चन (Jaya Bachchan) जैसे एक्टर्स के नाम शामिल हैं। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ.
Dharmendra पर मर मिटने वाली Archana Puran Singh ने Sunny Deol के साथ इंटीमेट सीन कर मचा दी थी खलबली 20.12.2021 2:40
अर्चना पूरन सिंह ने खुद द कपिल शर्मा शो में इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने धर्मेंद्र के सामने ही अपने प्यार को कबूला था। अर्चना ने धर्मेंद्र को बताया था कि वह अपने पति परमीत को शादी से पहले ही बोल दी थीं कि यदि उन्हें धर्मेंद्र के साथ भागकर शादी का मौका मिला तो वह तुंरत तैयार हो जाएंगी। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ.
Sanjay Dutt को KISS करने से घबरा रही Pooja Bhatt को पापा Mahesh Bhatt ने दिए थे टिप्स 20.12.2021 3:35
महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) के निर्देशन में फिल्म ‘सड़क’ में संजय दत्त संजय दत्त (Sanjay Dutt) और पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने तो कमाल की एक्टिंग की ही थी लेकिन सदाशिव अमरापुरकर (Sadashiv Amrapurkar) ने भी फिल्म में विलेन का दमदार परफॉर्मेंस दे सिनेमाघर में बैठे दर्शकों को खौफ से भर दिया था. इस फिल्म की कहानी अमेरिकन फिल्म ‘टैक्सी ड्राइवर’ (Taxi Driver) से ली गई थी. ‘सड़क’ (Sadak) की बंपर सफलता को देखत...
1930 में जब चार मिनट का लंबा किसिंग सीन देकर Devika Rani ने मचा दी खलबली, फिल्म को बैन करना पड़ा 20.12.2021 3:16
बॉलीवुड में पहला किसी सीन तीस के दशक में फिल्माया गया था। इस सीन को अभिनेत्री देविका रानी और अभिनेता हिमांशु रॉय के बीच फिल्माया गया था। दरअसल हिमांशु रॉय, देविका की खूबसूरती से इतना प्रभावित हुए थे कि उन्होंने साल 1933 में देविका को अपनी फिल्म 'कर्मा' में काम करने का प्रस्ताव दे दिया था। देविका ने भी इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया,जिसके बाद इस फिल्म में देविका के हीरो हिमांशु राय ही बने। सबसे खास...
जब Raj Kapoor ने एक लड़की से Dilip Kumar की दोस्ती करवाने की कोशिश की, नाकामयाबी मिली 20.12.2021 3:16
कुछ समय बाद जब वो दोनों उतर गईं तब दिलीप कुमार की जान में जान आई थी. अब उनकी झिझक दूर करने के लिए राज कपूर ने एक लड़की की दोस्ती कॉलेज में दिलीप कुमार से करवाने की कोशिश की. राज कपूर ने दिलीप कुमार के पास जाकर एक लड़की की ओर इशारा करते हुए कहा कि वो लड़की उनसे दोस्ती करना चाहती है. तब उनके पास कई लड़के-लड़कियां खड़ी थी. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ.
जब तलाक के सालों बाद मिले Saif Ali Khan और Amrita Singh, Sara Ali Khan ने सुनाया किस्सा 19.12.2021 2:56
सैफ से पूछा गया था कि वह अमृता से आखिरी बार कब मिले थे. जिस पर उन्होंने कहा, कोलंबिया में जब मैं सारा को उसकी यूनिवर्सिटी छोड़ने गया था. हमने न्यूयॉर्क में डिनर किया था. सारा ने कहा, ये बहुत अच्छा दिन था. मैं कॉलेज जा रही थी और मां और अब्बा मुझे ड्रॉप करने के लिए वहां पहुंचे थे. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ.
Mumtaz ने सालों बाद कहा - काश, Anju Mahendru से होती Rajesh Khanna की शादी 19.12.2021 2:58
मुमताज ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा था, “हम ऑनस्क्रीन हिट कपल थे। मैं बहुत अच्छे पैसे कमा रही थी, मुझे प्रति फिल्म के आठ लाख रुपये मिल रहे थे जो कि उस वक्त करोड़ों के बराबर होते थे। लेकिन मेरी मां चाहती थीं कि मैं जल्द ही शादी कर लूं। 24 वर्ष की उम्र में ही मेरी शादी फिक्स हो गई थी और मैं 10 साल की उम्र से ही माधवानी को जानती थी।” सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ.
जब Raj Kapoor के कहने पर इस हीरोइन ने Rishi Kapoor को आठ थप्पड़ मारे 19.12.2021 2:50
पद्मिनी कोल्हापुरे ने किस्से बताते हुए आगे कहा, “उस शॉट के लिए हमें कम से कम सात से आठ री-टेक लेने पड़े थे। कुछ न कुछ गलत हो जा रहा था, कभी लाइट, कभी तकनीकी खराबी और मुझे भी उन्हें सात-आठ बार थप्पड़ मारना पड़ा। अब मैं इस बारे में सोचती हूं तो लगता है कि अगर मुझे इतने चांटे खाने पड़ते तो क्या होता।” सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ.
फिल्म Gangs of wasseypur में रिचा चढ्ढा कैसे बन गईं नगमा?, पहले ऑफर हुआ था दुर्गा का रोल 19.12.2021 3:32
फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर (Gangs of Wasseypur) में नगमा के रोल के लिए पहले कई अभिनेत्रियों से संपर्क किया गया लेकिन नगमा जैसे चैलेंजिंग रोल के लिए कोई फिट नहीं बैठा, इसकी एक बड़ी वजह ये भी थी कि नगमा का किरदार एक उम्र के फासले का किरदार भी था जिसमें पहले नगमा को एक जवान लड़की और फिर मां के किरदार में आना था, अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) कहते हैं कि रिचा चढ्ढा (Richa Chadda) को पहले दुर्गा के रोल के...
जब Om Prakash के पास नहीं थी फूटी कौड़ी, होटल में चले गए थे खाना खाने 18.12.2021 3:47
एक्टर ओमप्रकाश (Om Prakash) की गिनती बॉलीवुड के लेजेंड्री स्टार्स में होती है. कॉमेडी में तो उनका कोई हाथ ही नहीं पकड़ सकता था. वो अपनी कमाल की कॉमिक टाइमिंग से लोगों को चकित कर दिया करते थे. अपने क़रीब 56 साल के करियर में उन्होंने बॉलीवुड में 350 से अधिक फ़िल्मों में काम किया था. उनकी कुछ यादगार फ़िल्में हैं- 'चुपके-चुपके', 'पड़ोसन', ‘चमेली की शादी’, 'जूली', 'पूरब पश्चिम', 'शराबी', 'नमक हलाल', 'प...
जब शोमैन Raj Kapoor ने Pandit Jawahar Lal Nehru को ऑफर किया रोल, त्रिमूर्ति भवन में होनी थी शूटिंग 18.12.2021 3:22
राज कपूर की इस फिल्म में एक बच्चा चाचा नेहरू से मिलने के लिए किसी तरह से दिल्ली पहुंचता है। वह उनसे इस उम्मीद में मिलता है कि शायद उसके पिता की जेल की सजा कम हो जाए। ऐसे में बच्चे और चाचा नेहरू के मुलाकात का वो सीन तीन मूर्ति भवन में फिल्माया जाना था। लेकिन पंडित जवाहरलाल नेहरू की टीम ने उन्हें इस फिल्म में शामिल न होने की सलाह दी। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ.
जब Dharmendra को देखकर सोफे के पीछे छिप गई थीं Jaya Bachchan, Hema Malini ने सुनाया किस्सा 17.12.2021 2:31
जया बच्चन और हेमा मालिनी बहुत अच्छी दोस्त हैं। दोनों के पति धर्मेंद्र (Dharmendra) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के बीच भी लंबे समय से दोस्ताना संबंध बने हुए हैं। इन चारों ने एक साथ बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले में काम किया था। धर्मेंद्र को लेकर जया बच्चन ने करण जौहर से कई बातें शेयर की थीं। उन्होंने हेमा मालिनी के सामने बताया था कि कैसे वह धर्मेंद्र को देख सोफे के पीछे छिप गई थीं। सुनिए...
जब Gulzar से बोलीं Neena Gupta, कहा - मुझे टेनिस स्कर्ट चाहिए 17.12.2021 2:49
केबीसी 13 में नीना गुप्ता अपने सह कलाकार गजराज राव के साथ नजर आएंगी। शो से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो सोनी टीवी चैनल ने अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो प्रोमो में नीना गुप्ता अमिताभ बच्चन के साथ अपने बारे में एक दिलचस्प किस्सा शेयर करती नजर आ रही हैं। वीडियो प्रोमो में अमिताभ बच्चन नीना गुप्ता ने से कहते हैं कि नीना जी हमने सुना है आप बहुत टेनिस-वेनिस खेली हुई हैं। सुनिए पू...
Sanjeev Kumar की मोहब्बत ने बर्बाद कर दी Sulkshna Pandit की जिंदगी, जिंदा लाश बन चुकी हैं 17.12.2021 3:30
सुलक्षणा पंडित ने संजीव कुमार के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था मगर संजीव कुमार ने इसे ठुकरा दिया था। सुलक्षणा की छोटी बहन ने भी एक बार कहा था कि संजीव कुमार के प्यार में ठुकराने के कारण उनकी बड़ी बहन का यह हाल हुआ था। संजीव कुमार की मौत के बाद सुलक्षणा अपना मानसिक संतुलन खो बैठीं और गुमनामी में चली गईं। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ.
जब दो शादियों के बाद भी Anita Raj के प्यार में पड़ गए थे Dharmendra, डर गई थीं Hema Malini 16.12.2021 2:37
धर्मेंद्र और अनीता राज ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया था और शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ी थीं। धर्मेंद्र की पर्सनैलिटी जबरदस्त थी और अदाकारी लाजवाब। इसे देखकर कई अदाकाराएं उन पर जान लुटाती थीं। 80 के दशक में अनीता राज काफी पॉपुलर थीं और वह भी धर्मेंद्र को पसंद करने लगीं। धर्मेंद्र भी अपनी फ़िल्मों में डायरेक्टरों से अनीता राज को कास्ट करने के लिए सिफारिश करते थे। अनीता राज औ...
एक बी ग्रेड फिल्म ने तबाह कर दिया Asha Sachdev का करियर, कभी लगती थी डायरेक्टर की लाइन 16.12.2021 3:12
लीड हीरोइन के बजाय आशा सचदेव को सपोर्टिंग हीरोइन के किरदार ही मिलने लगे। किसी फिल्म में वो हीरोइन की बहन बनतीं तो किसी फिल्म में उनका साइड रोल ही होता...और आखिर देखते ही देखते वो कैरेक्टर रोल तक ही सिमटकर रह गईं। रेखा की आई एक फिल्म 'वो मैं नहीं' में लोगों ने आशा सचदेव को काफी सराहा और उनके बोल्ड लुक की तारीफ भी की लेकिन उसका भी कोई खास फायदा उन्हें नहीं मिला. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आका...
Rajesh Khanna के निधन की खबर सुनते ही Anju Mahendru से क्यों मिले थे Mahesh Bha? 16.12.2021 3:21
अंजू महेंद्रू के बारे में बात करते हुए राजेश खन्ना ने आगे कहा, “मैं किसी तरह देर रात उनके घर पहुंचा और मुझे पता चला कि काका के आखिरी समय में वह और अंजू एक साथ आ गए हैं। वह उनकी देखभाल करती थीं और उनकी मेडिकल से जुड़ी जरूरतों का ध्यान रखने के साथ-साथ उन्हें अस्पताल भी ले जाती थीं।” सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ.
Kamal Amrohi की पत्नी बनने के लिए Zeenat Aman की मां बनी थीं Meena Kumar 16.12.2021 7:05
मीना कुमारी (Meena Kumari) के पिता घर में एक बेटा चाहते थे। इस वजह से जब मीना का जन्म हुआ तो उनके पिता को यह बात बिल्कुल भी रास नहीं आई। मीना के जन्म के ठीक बाद उनके पिता उन्हें अनाथालय छोड़ आए थे। लेकिन औलाद से बिछड़कर मीना की मां का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। जिसके बाद मीना के पिता उन्हें वापस ले आए। #KamalAmrohi #MeenaKumari #ZeenatAman
सेट पर पहुंची Asha Parekh से जब पूछा - शराब पीकर आई हो क्या? 15.12.2021 2:42
धर्मेंद्र (Dharmendra) की हेमा मालिनी (Hema Malini) के बाद अगर किसी के साथ जोड़ी पसंद की जाती थी, तो वह आशा पारेख (Asha Parekh) ही थीं। आशा पारेख संग धर्मेंद्र ने कई फिल्में की हैं। धर्मेंद्र ने एक बार यह खुलासा भी किया था कि वह सेट पर कई बार बियर पीकर भी चले जाते थे, लेकिन उनकी एक्ट्रेस आशा से जब यह सवाल किया गया तो वह हैरान रह गई, क्योंकि उन्हें पता नहीं होता था कि धर्मेंद्र ऐसा भी करते थे। आशा...
Vicky Kaushal और Katrina Kaif को मिले बेशकीमती तोहफे, Salman Khan और Ranbir Kapoor ने भी भेजा Gift 15.12.2021 3:19
इंडस्ट्री के कई लोगों ने विक्की और कैटरीना को शानदार तोहफे भेजे हैं। अनुष्का शर्मा ने 'ज़ीरो' की को-एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को हीरे की बालियां भेंट की है, जिसकी कीमत बताई जा रही है 6.4 लाख रुपय, वहीं शाहरुख खान ने जोड़े को एक महंगी पेंटिंग भेजकर सरप्राइज कर दिया, जिसकी कीमत रु 1.5 लाख रुपय बताई जा रही है। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ.
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos