The Bollywood Radio
The Bollywood Radio
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: podcasters.spotify.com
Autor
The Bollywood Radio
Categoria
Site do podcast
Último episódio
2 de abr de 2025
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
Rajesh Khanna की फिल्म दाग जिसने बंद कर दी आलोचकों की जुबान, फ्लॉप फिल्मों के बाद आई सुपरहिट फिल्म 07.07.2022 4:30
राजेश खन्ना की फिल्में अचानक से फ्लॉप होने लगीं, उनका बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन पहले जैसा नहीं रहा. लेकिन इसी बीच बहुत सी फ्लॉप फिल्मों के बाद आई फिल्म दाग ने साबित कर दिया कि काका का सितारा अभी डूबा नहीं है.
Rajesh Khanna की एक दीवानी फैन का किस्सा, पालतू कुत्ते का नाम रखा था Dimple Kapadia 07.07.2022 3:23
राजेश खन्ना की अचानक शादी से उनके फैंस सदमे में आ गए. खासकर लड़कियों को ये बात बहुत बुरी लगी थी कि उनके सपनों का राजकुमार किसी और का हो गया. ऐसी ही एक दीवानी फैन का किस्सा ऋषिकेश मुखर्जी ने सुनाया था.
Rajesh Khanna की बैक टू बैक फ्लॉप फिल्मों के बीच रिलीज़ हुई थी Amitabh Bachchan की जंजीर 07.07.2022 4:10
Rajesh Khanna की फिल्में कम चल रही थी लेकिन मीडिया ने काका को फ्लॉप कहना शुरू कर दिया था. इसी बीच राजेश खन्ना की फिल्म राजा रानी भी वो कमाल नहीं कर पाई जिसकी उम्मीद थी. इसी बीच आई अमिताभ बच्चन की फिल्म जंजीर.
जब मैगज़ीन में अपनी तस्वीर न देख कर बुरी तरह चीखे Rajesh Khanna, मेरी स्टोरी में उसकी तस्वीर क्यों? 06.07.2022 3:44
राजेश खन्ना की शादी के बाद उनकी जिंदगी से दो खास लड़कियां जा चुकी थीं. एक अंजू महेंद्रू और दूसरी देवयानी चौबल. शादी के बाद काका का एक इंटरव्यू स्टारडस्ट मैगज़ीन में छपा और हंगामा हो गया.
शादी के बाद Rajesh Khanna का पहला इंटरव्यू, Anju Mahendru से अपने ब्रेक अप के खोले थे राज़ 06.07.2022 4:26
राजेश खन्ना ने अंजू महेंद्रू से सात साल का रिलेशन बिना बताए खत्म कर दिया और डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली. लेकिन इस शादी ने अंजू के साथ साथ फिल्म पत्रकार देवयानी चौबल का भी दिल तोड़ दिया.
Hema Malini के बचपन का किस्सा, जब 14 साल की हेमा मालिनी से मिलने आए फिल्म डायरेक्टर 06.07.2022 3:25
हेमा मालिनी की मां जया चक्रवर्ती हेमा को एक मशहूर डांसर बनाना चाहती थीं लेकिन हेमा की किस्मत उन्हें फिल्मों में खींच रही थी.
Rajesh Khanna और Dimple Kapadia की शादी का किस्सा, Anju Mahendru के घर के आगे से निकाली थी बारात 05.07.2022 4:33
राजेश खन्ना की शादी मार्च, 1973 में हुई थी. शादी का फैसला इतनी जल्दबाजी में लिया गया था कि सब लोग शादी में पहुंच भी नहीं पाए.
Muzaffar Ali ने फिल्म Umrao Jaan के लिए Rekha को क्यों चुना, इसका जवाब हैं उनकी आंखें 04.07.2022 3:22
रेखा के अब तक के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म ‘उमराव जान’ बनाने वाले मुज़फ्फर अली ने एक बार रेखा की निजी जिंदगी उनकी मोहब्बत को लेकर कहा था कि उनके साथ बहुत ग़लत हुआ, अमिताभ को रेखा से शादी कर लेनी चाहिए थी... आज का किस्सा फैज़ाबाद की उस अमीरन का जिसे ज़माने ने उमराव जान बना दिया...मिर्ज़ा हादी रुसवा के उपन्यास ‘उमराव जान’ पर मुज़फ्फर अली ने साल 1981 में एक लाजवाब फिल्म बनाई, इस फिल्म के लिए रेखा क...
Dev Anand ने जब Indira Gandhi की हुकूमत को ललकारा, सियासी दल बनाकर दी चुनौती मगर... 04.07.2022 2:45
देव आनंद के सहयोगी रहे मोहन चुरीवाला ने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि देव साहब दरअसल, इंदिरा गांधी के इमरजेंसी लगाने से खफा थे और उसी समय उन्हें एक राजनीतिक कार्यक्रम में कांग्रेस ने बुलाया लेकिन..नाराज़ देवानंद ने कार्यक्रम में आने से मना कर दिया... #DevAnand #IndiraGandhi #Oldisgold
Dimple Kapadia को Rishi Kapoor की दी हुई अंगूठी Rajesh Khanna ने समंदर में फिंकवा दी 04.07.2022 4:19
राजेश खन्ना से शादी से पहले डिंपल कपाड़िया और ऋषि कपूर के प्यार के चर्चे थे. दोनों की फिल्म बॉबी अभी रिलीज़ नहीं हुई थी. एक रोज़ आधी रात को जुहू बीच पर ले जाकर काका ने डिंपल को प्रपोज़ कर दिया.
Dimple Kapadia के साथ खंडाला गए थे Rajesh Khanna, Anju Mahendru ने अचानक मार दिया छापा 03.07.2022 3:53
राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू का रिश्ता खत्म होने की कगार पर पहुंच रहा था. तभी काका ने डिंपल कपाड़िया के साथ खंडाला जाने का प्लान बनाया. इस बात की खबर किसी को नहीं थी. लेकिन अंजू को पता नहीं कहाँ से पता चल गया.
Rekha और Biswajit का विवादित किसिंग सीन, जिसके बाद 14 साल की रेखा को सेक्स किटेन कहा गया 02.07.2022 5:42
तब रेखा की उम्र महज 14 साल की थी. मुंबई के महबूब स्टूडियो में डायरेक्टर राजा नवाथे की इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी। फिल्म के पहले शेड्यूल में कुलजीत पाल, राजा और विश्वजीत ने रेखा के लिए एक प्लान बनाया। उस दिन रेखा और विश्वजीत के बीच एक रोमांटिक सीन फिल्माया जाना था। जैसे ही डायरेक्टर राजा नवाथे ने एक्शन बोला, विश्वजीत ने 15 साल की रेखा को अपनी बाहों में भर लिया और Kiss करने लगे। बुक के मुताबिक़, रे...
जब Anju Mahendru ने Dimple Kapadia को बताया चालाक लड़की, कहा - पहले वो राजेश खन्ना को अंकल कहती थी 01.07.2022 4:48
राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू का रिश्ता अपनी आखिरी सांसें गिन रहा था. डिंपल की एंट्री के बाद ये रिश्ता खत्म होने की कगार पर पहुंच गया. 29 दिसंबर 1972 को अंजू ने काका के जन्मदिन पर डिंपल को नहीं बुलाया.
Rajesh Khanna और Dimple Kapadia की पहली मुलाकात का किस्सा, फ्लाइट में हुई थी दोनों की मुलाकात 01.07.2022 2:19
ये नवंबर 1972 का दौर था. गुजरात के चित्रलोक सिने सक्रिल ने हिंदी सिनेमा के कलाकारों को सम्मान देने का ऐलान किया था. इस फंक्शन में राजेश खन्ना को भी सम्मानित किया जाना था. बंबई से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट में राजेश खन्ना की मुलाकात डिंपल कपाड़िया से हुई.
जब Rajesh Khanna अपनी फ्लॉप फिल्मों से टूट गए, बोले - मेरी फिल्में फ्लॉप हुई हैं, मैं नहीं 30.06.2022 4:52
साल 1973 के बाद से राजेश खन्ना की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थी. वजह थी फिल्मों में कुछ भी नया न होना. उन दिनों राजेश खन्ना बहुत सी फिल्में साइन कर रहे थे और सभी फिल्में फ्लॉप हो रही थीं.
जब शुरू हुआ Rajesh Khanna की फ्लॉप फिल्मों का दौर, जैसे उठे थे वैसे ही गिरने लगे काका 30.06.2022 4:11
राजेश खन्ना की किस्मत अचानक से चमकी थी. आखिरी खत से शुरू हुआ काका का करियर साल 1969 से 1972 तक करिश्माई ढंग से ऊपर उठा था. इसके बाद अचानक से राजेश खन्ना की फिल्में फ्लॉप होनी शुरू हो गईं.
जब Rajesh Khanna ने दोस्त से ज्यादा बना लिए दुश्मन, धड़ाधड़ फिल्में साइन करना गलत साबित हुआ 30.06.2022 4:00
राजेश खन्ना तब तक सुपर स्टारडम के शिखर पर पहुंच चुके थे. चमचे हमेशा राजेश खन्ना को घेरे रहते. अब राजेश खन्ना अपनी बुराई सुनना पसंद नहीं करते थे. धड़ाधड़ फिल्में साइन कर रहे थे और दोस्त से ज्यादा दुश्मन बना रहे थे.
Rajesh Khanna की वो फैन जो Ajmer से Mumbai काका से शादी करने आई, पत्रकार बनी और इंटरव्यू करने पहुंची 29.06.2022 5:39
राजेश खन्ना के दीवानों की फेहरिस्त बहुत लंबी थी. लड़कियां उन पर जान छिड़कती थीं. ऐसा ही एक किस्सा अजमेर की रहने वाली 15 साल की एक लड़की का है. जो राजेश खन्ना से मिलने के लिए फिल्म पत्रकार बनी.
Hema Malini और Vyjayanthimala की पहली मुलाकात का किस्सा, मां जया चक्रवर्ती ने कराई थी मुलाकात 28.06.2022 3:19
हेमा मालिनी को बेहतर डांसर बनाने में मां जया चक्रवर्ती का सबसे अहम भूमिका रही. साठ के दशक में वैजयंती माला से हेमा मालिनी की पहली मुलाकात भी मां जया चक्रवर्ती ने ही दिल्ली के एक डांस प्रोग्राम में करवाई थी.
Rajesh Khanna की लेट नाइट पार्टी के किस्से, चमचों ने बर्बाद कर दिया काका का करियर 28.06.2022 5:08
उन दिनों राजेश खन्ना को शराब पीने का बस बहाना चाहिए होता था. देर रात तक आशीर्वाद में महफ़िल लगा करती थी. लेकिन अब इन महफिलों में फिल्म जगत के बड़े लोग नहीं चमचे आया करते थे जिनकी कोई खास पहचान नहीं थी. धीरे धीरे ये चमचे ताकतवर होने लगे थे.
जब Dilip Kumar ने दिया GuruDutt को धोखा, फिल्म प्यासा की शूटिंग का किस्सा 27.06.2022 4:49
गुरुदत्त की कामयाब फिल्म प्यासा में विजय का लीड रोल पहले दिलीप कुमार करने वाले थे. लेकिन गीता दत्त चाहती थीं कि ये रोल गुरुदत्त ही करें. गीता दत्त 'प्यासा' में कई तरह के बदलाव करना चाहती थीं. पर आखरी वक्त तक गुरुदत्त ने फिल्म में किसी तरह के बदलाव पर हामी नहीं भरी और 'प्यासा' वैसी ही बनी जैसी गुरुदत्त चाहते थे. लेकिन उन्होंने फिल्म में अभिनेता के चयन पर गीता की बात ज़रूर मानी. वो चाहती थीं कि फिल्म...
Rajesh Khanna ने 3 दिन कश्मीर में करवाया था B. R. Chopra को इंतज़ार, बाद में काका ने भेजा बावर्ची 27.06.2022 3:06
बीआर चोपड़ा एक फिल्म बना रहे थे, नाम था - कर्म. इसमें राजेश खन्ना को बतौर हीरो साइन किया गया था. कश्मीर में शूटिंग होनी थी लेकिन काका नहीं पहुंचे, बावर्ची से संदेश भिजवाया कि तबीयत खराब है. सलीम खान ने इसके बाद तीखी प्रतिक्रिया दी थी.
Delhi के गोल मार्केट में रहता था Hema Malini का परिवार, सालों बाद सुनाया बचपन का किस्सा 26.06.2022 5:36
हेमा मालिनी के पिता दिल्ली में सरकारी नौकरी करते थे. दिल्ली के गोल मार्केट में पूरा परिवार रहता था. अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए हेमा मालिनी पुरानी यादों में खो जाती हैं. उन यादों को भावना सोमाया ने अपनी किताब में उतारा है.
कर्ज में डूबे Raj Kapoor को फिल्म बॉबी ने निकाला, अफवाह फैली Dimple Kapadia बनेंगी Raj Kapoor की बहू 26.06.2022 2:15
राज कपूर को फिल्म मेरा नाम जोकर से काफी नुकसान हुआ था. इसके बाद टीन एज लव स्टोरी बॉबी बनी. अफवाह उड़ी कि अब डिंपल कपूर फैमिली की बहू बहू बनेंगी.
Aap Beeti: Dablin की रहने वाली आइचा ने सुनाई आपबीती, 'मेरे पिता ने 12 साल तक किया रेप' 26.06.2022 5:57
डबलिन की रहने वाली एक 21 साल की लड़की ने अपनी आपबीती सुनाई है, जिसको सुन कोई भी सिहर उठेगा। डबलिन की रहने वाली एक 21 वर्षीय आइचा दूनिया (Aicha Dounia) का कहना है कि उसके पिता ने उसके साथ 12 सालों तक रेप किया है। वह हर रात उसके साथ सोते थे और उसका यौन उत्पीड़न करते थे। अपने ही पिता द्वारा यौन उत्पीड़न की सच्चाई आइचा ने अब जाकर बहादुरी से दुनिया के सामने रखी है। आइचा का कहना है कि उसने अपनी आपबीती इ...
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos