The Bollywood Radio
The Bollywood Radio
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: podcasters.spotify.com
Autor
The Bollywood Radio
Categoria
Site do podcast
Último episódio
2 de abr de 2025
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
Rajesh Khanna और Sawan Kumar Tank का किस्सा, फिल्म सौतन की शूटिंग के दौरान हुई थी गाली-गलौज | Pran 24.07.2022 5:06
Rajesh Khanna अपने करियर की ढलान में आते आते काफी बदल चुके थे. ऐसा फिल्म सौतन के डायरेक्टर सावन कुमार को लगता था. लेकिन जब मॉरिशस के एक होटल में राजेश खन्ना ने शराब पीने के बाद गालियाँ देने शुरू की तो सावन कुमार को भी गुस्सा आ गया. प्राण ने बीच बचाव किया. तब कहीं जाकर ये झगड़ा शांत हुआ.
Rajesh Khanna की फिल्म सौतन का किस्सा, Sawan Kumar को खुद काका ने कहा - मेरी डायरी खाली है 24.07.2022 4:01
80 के दशक के खत्म होते होते राजेश खन्ना फिल्म इंडस्ट्री के लिए पुरानी बात हो चुके थे. उनके पास शराब पीने के अलावा कोई काम नहीं था. अचानक एक सुबह उन्होंने निर्देशक सावन कुमार टाक से कहा - मेरी पूरी डायरी खाली है, कोई भी तारीख ले लो.
जब सुबह के 3 बजे Rajesh Khanna अपनी छत पर खड़े होकर भगवान पर चिल्लाए, 'मेरे इतनी परीक्षा मत लो' 24.07.2022 3:44
राजेश खन्ना अपनी नाकामी से परेशान हो चुके थे. एक के बाद एक सात फिल्में फ्लॉप हो चुकी थीं. शराब के नशे में धुत काका अपने घर आशीर्वाद की छत पर खड़े होकर चिल्ला रहे थे.
जब Rajesh Khanna और Dimple Kapadia की शादीशुदा ज़िंदगी सड़क पर आ गई, पति चुन्नी भाई पर भी लगे आरोप 23.07.2022 3:19
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया का रिश्ता अब दर्दनाक मोड़ पर आ चुका था. डिंपल कपाड़िया का परिवार भी इस तनाव को अब खुलकर मीडिया के सामने रख रहा था. राजेश खन्ना ने इन सवालों पर चुप्पी साध ली थी.
जब Mehmood ने जड़ दिया Rajesh Khanna को थप्पड़, फिल्म जनता हवलदार का किस्सा 22.07.2022 3:13
तमाम फ्लॉप फिल्मों के बाद राजेश खन्ना की जनता हवलदार आई. इस फिल्म के निर्माता निर्देशक महमूद थे. शुटिंग महमूद के फॉर्म हाउस पर थी लेकिन राजेश खन्ना हमेशा की तरह लेटलतीफी के शिकार रहते. इसी बात से नाराज महमूद ने काका को थप्पड़ जड़ दिया.
एक साथ 20 फिल्मों में काम कर रहे थे Rajesh Khanna, काफी मेहनत के बाद भी फ्लॉप हो गई फिल्म महबूबा 22.07.2022 5:49
साल 1976 के उस साल में राजेश खन्ना करीब बीस फिल्मों में एक साथ काम कर रहे थे. लेकिन उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं रही थी. राजेश खन्ना की महबूबा भी फ्लॉप हो गई और उसके बाद आई पांच फिल्में भी धराशायी हो गई.
जब Dimple Kapadia ने Rajesh Khanna को लेकर कहा - उन्हें Mumtaz से शादी करनी चाहिए थी 22.07.2022 4:25
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया का रिश्ता दर्दनाक मोड़ पर खड़ा था. डिंपल कपाड़िया को भी लगने लगा था कि वो काका के लिए बेहतर हमसफ़र नहीं हो सकतीं.
जब Rajesh Khanna और Dimple Kapadia का रिश्ता खत्म होने की कगार पर पहुंचा, तलाक के कागज तैयार हुए 21.07.2022 4:06
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की शादीशुदा जिंदगी अब मुश्किल दौर से गुजर रही थी. दोनों के बीच मतभेद बहुत बढ़ गए थे. ख़बर आई कि काका ने डिंपल कपाड़िया की पिटाई तक कर दी है.
बेटे की चाहत में दूसरी बेटी के जन्म पर उदास हो गए थे Rajesh Khanna, महीनों तक नहीं देखा था चेहरा 21.07.2022 5:29
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की शादीशुदा ज़िंदगी में तनाव घर कर चुका था. बॉबी के हिट होने के बाद डिंपल कपाड़िया के पास ढेरों प्रस्ताव आ रहे थे. मगर अब वो सिर्फ राजेश खन्ना की पत्नी थीं.
Rajesh Khanna और Dimple Kapadia की शादी के 8 महीने बाद रिलीज़ हुई Bobby, कामयाबी ने गाड़ दिए झंडे 20.07.2022 4:42
डिंपल कपाड़िया और ऋषि कपूर की पहली सुपरहिट फिल्म बॉबी जब रिलीज़ हुई तब डिंपल गर्भवती थीं. फिल्म सुपरहिट रही. डिंपल के पास ढेरों ऑफर थे मगर काका की हाउस वाइफ बनने के लिए डिंपल ने सब कुछ ठुकरा दिया.
Rajesh Khanna फ्लॉप होने के बावजूद भी एक साल में 7 फिल्में कर रहे थे, Stardust ने कहा ओवर एक्सपोज़र 20.07.2022 3:38
साल 1974 में राजेश खन्ना की कुल सात फिल्में रिलीज़ हुईं. इसमें कुछ हिट हुईं बाकी औसत चलीं. अमिताभ बच्चन के आने के बाद राजेश खन्ना के सितारे गर्दिश में जरूर थे मगर अभी भी वो बहुत फिल्में कर रहे थे. तभी एक फिल्म मैगज़ीन में छपे लेख ने काका की नींद उड़ा दी.
जब मुफलिसी के दिनों में Rajesh Khanna को करनी पड़ी टैक्सी की सवारी, फिल्म आविष्कार हो गई फ्लॉप 19.07.2022 3:24
साल 1973 के खत्म होते होते राजेश खन्ना हर हाल में अपना स्टारडम वापस चाहते थे. कम बजट की फिल्में करने के लिए भी तैयार थे. एक फिल्म आविष्कार की मगर बात नहीं बनी. पुरस्कार तो मिला फिल्म नहीं चली.
क्या Rajesh Khanna के करियर को खत्म करने में सलीम जावेद की साजिश थी? Salim Khan ने खोला राज़ 19.07.2022 5:49
जब अमिताभ बच्चन का सितारा चमका तब राजेश खन्ना अचानक से ढलान पर चले गए. लेखक जोड़ी सलीम जावेद पर भी ये आरोप लगा कि उन्होंने राजेश खन्ना के खिलाफ साजिश रची है.
Amitabh Bachchan के चमकते सितारे के बीच धुंधलाने लगे थे Rajesh Khanna, Deewaar और Sholey हुई रिलीज़ 19.07.2022 5:03
जब दीवार रिलीज़ हुई और ठीक उसके बाद रिलीज़ हुई फिल्म शोले. इन दोनों फिल्मों ने अमिताभ बच्चन को राजेश खन्ना से बहुत आगे और एक नई लकीर के साथ खड़ा कर दिया. कभी रमेश सिप्पी की फिल्म अंदाज में गेस्ट अपीयरेंस के तौर पर काम करने वाले राजेश खन्ना को सिप्पी ने शोले में नहीं लिया.
Rajesh Khanna से क्यों नाराज़ हो गए थे Yash Chopra, फिल्म दाग के बाद साथ में नहीं करना चाहते थे काम 18.07.2022 4:24
यश चोपड़ा ने फिल्म दाग से अपनी कंपनी और निर्देशन की शुरुआत की. राजेश खन्ना के साथ उनकी ये फिल्म हिट रही. मगर फिर यश चोपड़ा राजेश खन्ना के साथ काम करने से कतराने लगे.
महाराजा Hanwant Singh, Krishna Kumari और Zubaida की असली कहानी | Rekha | Karishma Kapoor 17.07.2022 6:09
साल 2001 में रेखा, करिश्मा कपूर और मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म जुबैदा बनी. श्याम बेनेगल ने 2001 में जुबैदा और हनवंत सिंह की प्रेम कहानी और शादी पर जुबैदा नाम से फिल्म बनाई थी। 2001 में मनोज बाजपेयी, रेखा और करिश्मा कपूर अभिनीत यह फिल्म रिलीज हुई। इसे राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड भी मिला था। फिल्म में वाजपेयी ने महाराज, करिश्मा कपूर ने जुबैदा और रेखा ने कृष्णा कुमारी का रोल किया था। महाराज की मौत के बाद उन...
फिल्म Deewar और Kabhi Kabhi से कैसे बाहर हुए Rajesh Khanna, सालों बाद सलीम खान ने बताई वजह 17.07.2022 3:44
अमिताभ बच्चन की फिल्म जंजीर के हिट होते ही राजेश खन्ना का सितारा डूबने लगा था. यश चोपड़ा ने अपनी पहली फिल्म दाग में तो राजेश खन्ना को साइन किया मगर फिर दीवार और कभी कभी में अमिताभ बच्चन एक बार फिर नज़र आए. सालों बाद सलीम खान ने बताया कि दीवार में अमिताभ बच्चन को क्यों लिया?
Devdas Unknown Facts: 'देवदास' के 20 साल और 20 मजेदार फैक्ट्स, Sushmita Sen बनने वाली थीं चंद्रमुखी 15.07.2022 6:04
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी देवदास को 20 साल पूरे हो चुके हैं। देव शाहरुख खान, पारो ऐश्वर्या राय बच्चन और चंद्रमुखी माधुरी दीक्षित ने पर्दे पर कमाल कर दिया था। देवदास के 20 साल पूरे होने के मौके पर आइए आपको 20 ऐसे फैक्ट्स बताते हैं जिन्हें पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे
जब Rajesh Khanna हेयर कटिंग रेट में भी Amitabh Bachchan से पिछड़ गए, ज़जीर ने अचानक कमाल कर दिया 13.07.2022 3:12
राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की नमक हराम की शूटिंग के बीच में ही अमिताभ बच्चन की फिल्म जंजीर रिलीज़ हो गई. इस फिल्म ने कमाल कर दिया. जिसका लोहा सब मान रहे थे.
जब Rajesh Khanna ने ऋषिकेश मुखर्जी से Amitabh Bachchan के लिए कहा - ये है कल का सुपरस्टार 12.07.2022 5:17
नवंबर 1973 में रिलीज़ हुई फिल्म नमक हराम में अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना का जलवा था. राजेश खन्ना सुपर स्टार थे तो अमिताभ बच्चन जंजीर के बाद अचानक से नायक बनकर उभरे थे. लेकिन इस फिल्म के बाद दोनों से फिर कभी साथ में काम नहीं किया. फिल्म रिलीज़ हुई तो दोनों ही एक-दूसरे पर भारी पड़े. खुद सुपरस्टार राजेश खन्ना ने भी ये मान लिया कि अब अमिताभ बच्चन अगले सुपर स्टार होंगे.
Pran Death Anniversary: सदी का खलनायक जिसने हीरो से ज्यादा फीस ली, प्राण की कहानी 12.07.2022 4:16
आज प्राण साहब की पुण्यतिथि है. प्राण का करियर आज़ादी से पहले ही शुरू हो गया था. प्राण का जन्म 12 फरवरी 1920 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता केवल कृष्ण सिकंद सिविल इंजीनियर थे। प्राण के तीन भाई और तीन बहनें थीं। जवानी के दिनों में फोटोग्राफी का शौक रखने वाले प्राण ने बंटवारे से पहले कुछ पंजाबी और हिंदी फिल्मों में बतौर लीड एक्टर काम किया। लाहौर में भी उन्होंने 1942 से 46 तक 22 फिल्मों में काम किया।...
पहली महिला सुपर स्टार जिसने बंटवारे के बाद India में रहने के लिए पति को छोड़ दिया| Naseem Banu 11.07.2022 2:50
सायरा बानो की माँ और दिलीप कुमार की सास नसीम बानो अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस थीं. बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार नसीम बानो का जन्म 4 जुलाई 1916 दिल्ली के एक रसूखदार परिवार में हुआ था। उन्हें हमेशा फूलों की तरह रखा गया। कहा जाता है कि वह स्कूल में पढ़ने के लिए पालकी से जाया करती थीं। वो इतनी सुंदर थीं कि उन्हें हमेशा पर्दे में ही रखा जाता था।
Rajesh Khanna और Amitabh Bachchan ने फिल्म नमक हराम के बाद साथ में नहीं किया काम 11.07.2022 5:46
ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म नमक हराम में अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना फिर एक साथ आए. लेकिन इस फिल्म के आखिरी सीन को लेकर दोनों में ठन गई. बाद में अमिताभ बच्चन ने ऋषिकेश मुखर्जी पर धोखा देने का आरोप लगाया.
Rekha और Saroj Khan के झगड़े का किस्सा, सालों बाद सरोज खान ने किया था खुलासा | Sheshnaag | शेषनाग 10.07.2022 4:34
रेखा और सरोज खान के झगड़े का एक किस्सा फिल्म शेषनाग से जुड़ा हुआ है. एक गाने की शूटिंग होनी थी और उसकी रिहर्सल पर काफी मिन्नतों के बाद भी रेखा जब नहीं आईं तो सरोज खान ने उससे वजह पूछी. रेखा रोने लगीं.
Rajesh Khanna से शादी के बाद कैसे बदली Dimple Kapadia की जिंदगी, फिल्मी मैगज़ीन से गायब हो गईं अंजू 08.07.2022 4:11
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की शादी के बाद दोनों में एक बड़ा बदलाव आया. डिंपल अब सिर्फ एक सोलर साल की एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि सुपरस्टार राजेश खन्ना की पत्नी थीं. जिसका असर उस दौर की फिल्मी पत्रिकाओं में नज़र आता था.
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos