The Bollywood Radio

The Bollywood Radio

Tv HI ↓ 1500 episódios

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: podcasters.spotify.com

Autor

The Bollywood Radio

Categoria

Tv

Site do podcast

podcasters.spotify.com

Último episódio

2 de abr de 2025

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

जब Rajesh Khanna ने Salim Khan और Javed Akhtar पर लगाया बड़ा आरोप, बोले - तुमने करियर तबाह किया 29.10.2022

70 के दशक की शुरुआत होते-होते मायानगरी में राजेश खन्ना का रुतबा कम होने लगा था। उनकी एक के बाद एक फिल्में पिट रही थीं, तो दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन का कद बड़ा हो रहा था। अमिताभ को लेकर और भी कई ऐसी बातें थी जो डायरेक्टर-प्रोड्यूसर्स को पसंद आती थीं। मसलन अमिताभ टाइम के बिल्कुल पंक्चुअल थे। शूटिंग के कॉल टाइम से 2 मिनट पहले ही सेट पर पहुंच जाते थे। विनम्र थे और सुपरस्टार जैसे नखरे नहीं थे। दूसरी तरफ र...

जब Suchitra Sen के लिए Gulzar ने Rakhi को सबके सामने पीटा, पूरा होटल स्टाफ बना था इसका गवाह| Podcast 28.10.2022

जब गुलजार फिल्म 'आंधी' की लोकेशन की तलाश में कश्मीर गए तो राखी को भी अपने साथ ले गए। बताते हैं कि जब फिल्म की पूरी टीम वहां पहुंची तो पार्टी रखी गई। इस पार्टी में अभिनेता संजीव कुमार ने ज्यादा शराब पी ली और नशे की हालत में उन्होंने सुचित्रा सेन का हाथ पकड़ लिया। 

दो बच्चों के तलाकशुदा बाप Mahesh Bhatt से शादी करके क्यों पछता रही थीं Soni Rajdan? | Podcast 28.10.2022

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान 80 और 90 के दशक की एक्ट्रेस भी रही हैं। उनके बर्थडे पर पढ़िए उस घटना के बारे में, जिसकी टीस और पछतावा लंबे समय तक मन में रहा। एक समय तो ऐसा भी था जब पूजा भट्ट भी सोनी राजदान से बुरी तरह नफरत करती थीं।

जब Rahesh Khanna के लाख मनाने पर भी नहीं माने Kishor Kumar, बोले - ये गाना Mohamad Rafi से गवा लो 28.10.2022

राजेश खन्ना पर फिल्माया गाना, ‘वादा तेरा वादा’ उस ज़माने में बेहद लोकप्रिय हुआ था। लेकिन किशोर कुमार ने इसे गाने से इनकार कर दिया था और संगीतकार लक्ष्मीकांत प्यारेलाल से कहा था कि वो इस  गाने को मोहम्मद रफी से गवा लें।

जब Mohamad Rafi के पैरों से लिपटकर रोने लगे Kishor Kumar, बेटे Amit Kumar ने सुनाया किस्सा| Podcast 28.10.2022

किशोर कुमार ने एक के बाद एक कई हिट गाने फिल्म इंडस्ट्री को दिए थे। इस दौरान एक और सिंगर थे जो उनसे पहले और तब बहुत लोकप्रिय हुआ करते थे। उनका नाम था- मोहम्मद रफी। मोहम्मद रफी और किशोर कुमार की दोस्ती को लेकर कई किस्से मशहूर हैं। वहीं, दूसरी तरफ दावा किया जाता था कि किशोर कुमार मोहम्मद रफी तो एक-दूसरे को पसंद तक नहीं करते थे और कभी एक-दूसरे से मिलना भी पसंद नहीं करते थे।

जब Manoj Kumar का हाथ पकड़ कर रोने लगे Raj Kapoor, एक फोन कॉल ने किया था काम खराब | Podcast 26.10.2022

एक बार राज कपूर को इस बात की गलतफहमी हो गई थी कि एक्टर मनोज कुमार उन्हें इग्नोर कर रहे हैं। जबकि सच्चाई कुछ और थी पर राज कपूर यह मानकर चल रहे थे कि मनोज कुमार उनकी जानबूझकर अनदेखी कर रहे हैं। इस बात का खुलासा खुद ही दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार ने अपने एक इंटरव्यू में किया था

Rajesh Khanna और Sharmila Tagore की वो फिल्म जिसमें डायरेक्टर ने गज़ब कर दिया | Firoz Khan | Podcast 26.10.2022

हीरो को मारने से आज भी डरते हैं डायरेक्टर, कभी कभी एक हीरोइन के 2 हीरो होते हैं, तभी एक हीरो को मारने का रिस्क लेता है डायरेक्टर कि क्या पता पब्लिक को पसंद ही न आए. ये शायद इकलौती मूवी होगी, जिसमें एक ही हीरोइन के दो दो हीरो थे और एक एक करके दोनों को मार दिया डायरेक्टर ने, फिर भी डायरेक्टर को बेस्ट डायरेक्शन का फिल्मफेयर अवॉर्ड इस मूवी ‘सफर’ के लिए मिला. डायरेक्टर थे असित सेन, इस बंगाली डायरेक्टर...

जब Shammi Kapoor की पत्नी Geeta Bali ने ऑफर की Rajesh Khanna को फिल्म, काका पहुंचे ज्योतिष के पास 25.10.2022

राजेश खन्ना को एक्टिंग करते अभिनेत्री प्रोड्यूसर गीता बाली ने देखा था और उन्हें एक फ़िल्म ऑफर कर दी थी। गीता बाली ने कहा था कि वो एक दिन फिल्म इंडस्ट्री पर राज करेंगे।

पर्दे पर मस्त दिखने वाले Shammi Kapoor निजी जिंदगी में बहुत दुखी थे, सुनिए क्या थी इस तकलीफ की वजह? 24.10.2022

1957 में नासिर हुसैन की फिल्म ‘तुमसा नहीं देखा’ (Tusmsa Nahi Dekha) शम्मी की पहली हिट फिल्म थी. इस फिल्म में उनका ड्रेसअप और अंदाज ऐसा था कि युवाओं को सिर चढ़कर बोलने लगा. इसके बाद शम्मी की आई फिल्म  ‘दिल दे के देखो’ (Dil De Ke Dekho)  ‘जंगली’ (Junglee) ने उन्हें लवर बॉय बना दिया. कुछ फिल्मों में उनका बोला गया डायलॉग ‘याहू’ लोगों की जुबान पर चढ़ गया. इस फिल्म का गाना ‘चाहे कोई जंगली कहे’ आज भी बेह...

जब गुस्से में Sanjay Dutt महबूब स्टूडियो में Rajesh Khanna को पीटने पहुंचे, सुनिए क्या है पूरा विवाद 19.10.2022

टीना ने राजेश खन्ना के साथ एक फिल्म साइन की. इसके बाद राजेश खन्ना और टीना के अफेयर की खबरें उड़ने लगीं. ये खबरें संजय दत्त तक पहुंची तो मामला बिगड़ गया. संजय दत्त सुपर स्टार राजेश खन्ना को पीटने के लिए महबूब स्टूडियो पहुंच गए.

जब 41 साल के RD Burman ने 47 साल की Asha Bhosle से की थी शादी, दो बच्चों की मां थीं आशा भोंसले 18.10.2022

आशा भोंसले और संगीतकार राहुल देव बर्मन (आरडी बर्मन, पंचम दा) की जोड़ी ने हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री को एक से एक नायाब गाने दिए। आरडी बर्मन को एक ऐसे संगीतकार के रूप में जाना गया जिन्होंने पारंपरिक फिल्म संगीत से अलग हटकर एक नए ट्रेंड की शुरुआत की। उनके नए संगीत और आशा भोंसले की दमदार आवाज ने संगीत की दुनिया में कई सालों तक राज किया। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। हालांकि दोनों की पहली मुलाकात...

Rajesh Khanna के एक सुपरहिट गाने का किस्सा, Anand Bakshi ने तंज कसा और Pyarelal ने बना दिया गाना 18.10.2022

बॉलीवुड के गाने फिल्म की कहानी को सजाने का काम तो करते ही हैं, मगर इन गीतों के तैयार होने के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है…ऐसा ही एक गीत है फिल्म ‘हाथी मेरे साथी‘ का गीत के बोल हैं ‘दुनिया में रहना है तो काम करो प्यारे‘…अपने समय का सुपरहिट गाना दरअसल एक कमेंट था जो गीतकार आनंद बख्शी ने उस दौर की मशहूर गीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल के प्यारेलाल जी पर किया था…मगर प्यारे जी ने बड़ी खूबसूरती ने इसे...

Waheeda Rehman ने सालों बाद खोली Rajesh Khanna की पोल, बोलीं - हमेशा भूल जाते थे गाने की लाइन 18.10.2022

राजेश खन्ना ने वहीदा रहमान के साथ पहली फिल्म ‘खामोशी’ की थी। 1969 में रिलीज हुई इस फिल्म की शूटिंग के वक्त के राजेश खन्ना के किस्से एक बार वहीदा रहमान ने सुनाए थे। एक्ट्रेस वहीदा ने बताया था कि राजेश खन्ना बहुत ही खुशहाली में रहने वाले शख्स थे। बहुत अच्छे एक्टर थे और उस वक्त वह नए नए ही इंडस्ट्री में आए थे। जब राजेश खन्ना कैमरा के आगे गाने शूट किया करते थे उस वक्त उनमें एक कमी हुआ करती थी। ऐसे में...

जब Rajesh Khanna ने Salim Khan से मिलने से कर दिया मना, गेट से ही Salman Khan के पापा को लौटना पड़ा 18.10.2022

उन दिनों में राजेश खन्ना ने पूरी तरह बिस्तर पकड़ लिया। उस्मान लिखते हैं कि राजेश खन्ना नहीं चाहते थे कि उनकी बीमारी के बारे में करीबी दोस्तों को छोड़कर और किसी को पता लगे। उनका शरीर सिर्फ हड्डियों का ढांचा भर रह गया था। यासिर उस्मान अपनी किताब में इसी दौर का एक किस्सा साझा करते हुए लिखते हैं कि एक पार्टी में सलीम खान ने राजेश खन्ना को देखा तो हैरान रह गए।

Shashi Kapoor की सुपरहिट फिल्म की वजह से बदलना पड़ा था Rajesh Khanna को अपना नाम, सुनिए पूरा किस्सा 16.10.2022

राजेश खन्ना ने साल 1966 में फिल्म ‘आखिरी खत’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में राजेश खन्ना को बतौर एक्टर कुछ खास पॉपुलैरिटी नहीं मिली थी, हालांकि खबर फैल गई थी कि इंडस्ट्री में नया लड़का आया है। इस फिल्म की रिलीज से पहले शशि कपूर की भी एक फिल्म रिलीज हुई थी, जो कि सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। शशि कपूर की फिल्म का नाम था-जब जब फूल खिले (1965)। इस फिल्म की वजह से ही राजेश खन्ना को अपना नाम...

Kishore Kumar Interview: किशोर कुमार का 50 साल पुराना इंटरव्यू, जीवन के 3 दोस्तों का किया था खुलासा 15.10.2022

1970 के दशक में ऑल इंडिया रेडियो पर आने वाले अमीन सयानी के खास प्रोग्राम में एक बार मशहूर एक्टर और सिंगर किशोर कुमार पधारे और उन्होंने खूब मस्ती की. सुनिए पचास साल पुराने इंटरव्यू का हूबहू PODCAST.

जब बिना किसी देरी के Mulayam Singh Yadav ने लगाई Amitabh Bachchan के घर की दौड़, सुनिए क्या थी वजह? 15.10.2022

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव नहीं रहे. मुलायम सिंह यादव और अमिताभ बच्चन की दोस्ती एक ज़माने में बहुत मशहूर थी. बुरे समय में मुलायम सिंह ने अमिताभ बच्चन का साथ दिया था. सुनिए, उस दौर का किस्सा जब मुलायम सिंह से मिले थे सदी के महानायक.

Amitabh Bachchan Birthday: बड़े भाई अजिताभ बच्चन की वजह से मिली थी अमिताभ बच्चन को पहली फिल्म 11.10.2022

साल 1942 में इलाहाबाद में जन्मे अमिताभ बच्चन की शुरुआती पढ़ाई नैनीताल के शेरवुड कॉलेज में हुई। उसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। स्कूल के दिनों में ही वह नाटक में हिस्सा लेने लगे थे। उनके दिल्ली के दोस्तों ने बताया कि कोलकाता में नौकरी मिलना आसान है। इसके लिए जरूरी था कि वो अच्छा दिखें और अच्छा बोल लें। तो उन्होंने एक नया सूट सिलवाया और कोलकाता नौकरी करने...

जब हीरोइन Rajshree के लिए Jitendra ने लुटा दी अपनी सारी कमाई, हाथ में आए सिर्फ 5 हजार रुपए | Podcast 10.10.2022

गुनाहों का देवता हिंदी के मशहूर लेखक धर्मवीर भारती का प्रसिद्ध उपन्यास है. उपन्यास 1959 में प्रकाशित हुआ और इसी शीर्षक से दो फिल्में बनीं. 1967 में जितेंद्र और राजश्री स्टारर. 1990 में मिथुन चक्रवर्ती स्टारर. लेकिन दोनों का ही उपन्यास से कोई संबंध नहीं था. जितेंद्र और राजश्री की फिल्म के निर्माता-निर्देशक थे, देवी शर्मा. पहले वह इस फिल्म को आज के चर्चित निर्देशक राजकुमार संतोषी के पिताजी पी.एल. सं...

Bimal Roy से फिल्मों के गुर सीखने वाले Hrishikesh Mukherjee की कहानी, आनंद जैसी मशहूर फिल्म बनाई 10.10.2022

ऋषिकेश मुखर्जी ने सिनेमा जगत में काफी काम किया. उन्होंने अपनी फिल्मों से बॉलीवुड को नया आयाम दिया. कहानी कहने का उनका तरीका काफी अलग था. उनकी फिल्मों में भारतीय संस्कृति की झलक थी.

Rajesh Khanna और Asha Parekh की फिल्म का वो गाना जिसने फिल्म को सुपरहिट करा दिया | Podcast 10.10.2022

1970 में राजेश खन्‍ना का कर‍ियर शीर्ष पर था और हर फ‍िल्‍म निर्माता उनके संग फ‍िल्‍म बनाना चाह रहा था। उसी वक्‍त डायरेक्‍टर शक्ति समान्‍था ने फ‍िल्‍म बनाई थी कटी पतंग। इस फ‍िल्‍म में राजेश खन्‍ना के अपोजिट आशा पारेख नजर आई थीं। इस फिल्म में राजेश खन्ना आशा पारेख को होली खेलने के लिए अपनी तरफ खींच लेते हैं और गाना बजता है 'आज न छोड़ेंगे'। यह सीन और गाना इतना हिट हुआ कि 1970 के बाद कोई भी होली इस गान...

Rajesh Khanna की फिल्मों के वो मशहूर डॉयलॉग, जिसने काका को सुपर स्टार बना दिया | Podcast 10.10.2022

पंजाब में जन्मे राजेश खन्ना ने 1965 में हिंदी सिनेमा पर एक अलग ही छाप छोड़ी, जिसे मिटा पाना मुश्किल है. आज राजेश खन्ना को याद करते हुए उनके कुछ यादगार डायलॉग्स पर नजर डालते हैं.

अकेलेपन में डूबे Rajesh Khanna अक्सर रात में एक शख्स को करते थे फोन, दिल की बात करके रो देते थे काका 10.10.2022

इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन एक्टर से जुड़े ढ़ेरों किस्से और कहानियां आज भी मशहूर हैं. आपको बता दें कि राजेश खन्ना बैक टू बैक 15 हिट फ़िल्में देकर चर्चाओं में आ गए थे. राजेश खन्ना का स्टारडम एक समय ऐसा था कि वे जैसे कपड़े पहनते वो फैशन बन जाता था, जैसे बाल कटवाते वैसी स्टाइल लोग फॉलो करने लगते थे. यही नहीं, राजेश खन्ना की दीवानगी उनकी फीमेल फैन्स...

Amitabh Bachchan और Vinod Khanna के क्रिकेट खेलने का किस्सा, कोलकाता के ईडन गार्डन में दिखा था कमाल 09.10.2022

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) एक्टिंग के महारथी तो हैं ही उन्हें क्रिकेट में भी खासी दिलचस्पी है. विनोद खन्ना (Vinod Khanna) के साथ एक चैरिटी मैच में ओपनिंग कर चुके हैं.

The Burning Train के सेट पर Parveen Babi को देखकर अपना वतन भूल गए थे Bob Christo | BR Chopra 09.10.2022

बॉब क्रिस्टो (Bob Christo) के हिंदी सिनेमा में एंट्री की वजह रहीं अपने जमाने की खूबसूरत एक्ट्रेस परवीन बाबी (Parveen Babi). इसका दिलचस्प किस्सा आपको बताते हैं. परवीन बाबी के ग्लैमर और खूबसूरती की चर्चा जोरों पर थी, टाइम मैगजीन के कवर पेज पर उन्हें जगह दी गई. बॉब ने जब मैगजीन में परवीन की तस्वीर देखी तो ऐसे फिदा हुए कि परवीन से मिलने इंडिया चले आए.

Ouça o podcast The Bollywood Radio no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos