The Bollywood Radio

The Bollywood Radio

Tv HI ↓ 1500 episódios

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: podcasters.spotify.com

Autor

The Bollywood Radio

Categoria

Tv

Site do podcast

podcasters.spotify.com

Último episódio

2 de abr de 2025

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

Tabbasum के निधन से शोक में डूबे Johnny Lever, बोले - दीदी न होतीं तो मैं मर गया होता | Podcast 20.11.2022

जॉनी लीवर, तबस्सुम के परिवार के बहुत करीब थे. आजतक डॉट इन से बातचीत कर जॉनी ने बताया, 'अभी-अभी मेरी बेटी का कॉल आया था. उसने मुझे इसकी जानकारी दी. मैं तो इसे भी अफवाह मान रहा था. मैं उन्हें अपनी बड़ी दीदी मानता था. करियर की शुरूआत में उन्होंने मुझे बहुत सपोर्ट किया है. हम साथ में एक शो किया करते थे.

Rajesh Khanna और Amol Palekar की दोस्ती टूटने का किस्सा, फिल्म की शूटिंग के दौरान की है घटना Podcast 19.11.2022

जब सीन शुरू हुआ और अमोल घुटने के बल बैठे तो निर्देशक ने राजेश खन्ना को इशारा कर दिया कि वह अमोल पालेकर को लात मार कर गिरा दें. राजेश खन्ना ने यही किया. अमोल पालेकर स्तब्ध रह गए कि उनके मना करने के बावजूद निर्देशक ने यह सीन फिल्माया. खैर, अमोल की यह हालत देख कर अनिल गांगुली और राजेश खन्ना काफी देर तक हंसते रहे. लेकिन अमोल पालेकर ने इस बात के लिए न तो निर्देशक और न राजेश खन्ना को कभी माफ किया. इस फि...

Ashok Kumar की पत्नी Shobha Devi की कहानी, जिनकी शराब की लत मरते दम तक नहीं छूटी | Podcast 18.11.2022

दादा मुनि अशोक कुमार ने कहा कि "मैं शादी करने के लिए तैयार नहीं थी - मैंने सोचा था कि मैं तभी शादी करूंगी जब मैंने प्रति माह 500 रुपये कमाना शुरू किया। अब मैं केवल 200 रुपये कमा रहा था। मेरी मां को यकीन नहीं था कि मैं शादी के लिए राजी होऊंगा या नहीं। चूँकि सब कुछ व्यवस्थित था, मैंने हाँ कहा, ”उन्होंने कहा। महल अभिनेता ने कहा कि जब उनकी शादी हुई, तब वह 25 वर्ष के थे और उनकी पत्नी 15 वर्ष की थी और उ...

जब Rajesh Khanna से ऑटोग्राफ लेने पहुंचीं Nargis Dutt, काका हैरान हो गए | Namrata Dutt | Podcast 17.11.2022

साल 1969 से 1972 तक राजेश खन्ना ने हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया. सारा देश काका का दीवाना था. ऐसी ही दीवानगी में एक रोज गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा नरगिस काका से ऑटोग्राफ लेने पहुंचीं.

जब Lata Mangeshkar के साथ Mohammd Rafi ने कभी ना गाने की खाई कसम, चार साल बाद सुलझा मामला | Podcast 16.11.2022

साल 1967 में रिलीज हुई फिल्म 'ज्वेल थीफ' के गाने दिल पुकारे आ रे आ रे को लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी ने अपनी सुरीली आवाज दी थी। इस गाने को मोहम्मद रफी और लता जी के चार साल पुराने झगड़े को सुलझाने का क्रेडिट देना गलत नहीं होगा। 1967 में संगीतकार जयकिशन के कहने पर रफी साहब ने लता से चिट्ठी लिखकर माफी मांगी। 1967 में आरडी बर्मन के एक समारोह में दोनों ने इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'ज्वेल थीफ'का ये गाना गा...

जब राष्ट्रपति सर्वपल्ली Radhakrishnan ने Meena Kumari से पूछा, 'आपका Dharmendra से क्या रिश्ता है'? 14.11.2022

1966 में आई फिल्म ‘फूल और पत्थर’ काफी लोकप्रिय हुई और धर्मेंद्र एक स्टार बन गए। सफलता के बीच धर्मेंद्र मीना कुमार से दूर होते चले गए। इधर मीना कुमारी अकेलेकपन का शिकार हो गईं। वो धर्मेंद्र से दूर होने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाईं और शराब में डूब गईं। मीना कुमारी आखिरी दिनों में बीमार रहने लगीं थीं। कहा जाता है कि धर्मेंद्र बीमार मीना कुमारी से कभी कभी मिलने जाते थे। लंबी बीमारी के कारण 31 मार्च 1...

Rajesh Khanna के लिए फ्री में गाया Kishor Kumar ने गाना, जबकि बिना पैसों के सुर नहीं लगाते थे काका 14.11.2022

किशोर कुमार का उसूल था कि वो बिना पैसे लिए काम नहीं करते थे. पर बड़े भाई के कहने पर वो फ़िल्म की शूटिंग करने चले गए. पर सेट पर भी पैसे नहीं मिले. मांगने पर कहा गया पैसे आ रहे हैं. किशोर कुमार ने भांप लिया प्रोड्यूसर बेईमान है. इसलिए उन्होंने अपना दिमाग़ लगया और वो वहां से निकल गए. इसके लिए उन्होंने शॉट देते हुए जिस दरवाज़े तक जाना था वहां तक गए और सभी क्रू मेंबर्स को टाटा-बाय करते हुए निकलते बने.

जब Javed Akhtar पर भड़क गए Dharmendra, सालों बाद ट्वीट कर ज़ाहिर की नाराजगी| Amitabh Bachchan 13.11.2022

साल 1973 में अमिताभ बच्चन की फिल्म जंजीर अमिताभ की पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुई. इस फिल्म पर बात करते हुए सालों बाद फिल्म के लेखक जावेद अख्तर ने कहा कि ये फिल्म अमिताभ बच्चन के लिए नहीं बल्कि धर्मेंद्र को ध्यान में रखकर लिखी गई थी.

जब Dharmendra ने दी Rajesh Khanna को चुनौती, मोहम्मद रफी के गाने ने कमाल कर दिया | Film Lofar 13.11.2022

70 के दशक में राजेश खन्ना का जादू सिर चढ़ कर बोल रहा था. एक के बाद एक लगभग 18 फिल्में सुपरहिट रही थी. उन्हीं दिनों राजेश खन्ना के सामने धर्मेंद्र की फिल्म लोफर आई. फिल्म में धर्मेंद्र के साथ मुमताज थीं और एक गीत जो मोहम्मद रफी ने गाया था. कमाल कर गया.

जब Jitendra और Shashi Kapoor ने Mumtaz के साथ काम करने से कर दिया इनकार, Rajesh Khanna ने थामा हाथ 12.11.2022

मुमताज अपने जमाने की सबसे डिमांडिंग एक्ट्रेसेस थीं। ऑन स्क्रीन उनकी जोड़ी राजेश खन्ना के साथ सबसे ज्यादा पसंद की गई थी, लेकिन एक समय ऐसा था जब उनके साथ कई हीरो काम करने से मना कर चुके थे। इसमें जितेंद्र से लेकर शशि कपूर तक का नाम शामिल था। इतना ही नहीं, मुमताज से एक एक्ट्रेस के अलावा कोई बात नहीं करता था।

जब डांस डायरेक्टर गोपी कृष्ण ने Madhubala को जड़ दिया थप्पड़, फिल्म मुगले आज़म का किस्सा| Podcast 11.11.2022

मुगले आजम’ 1946 में बननी शुरू हुई थी, तो इसमें पैसा लगा रहे थे शिराज अली हकीम, जो देश के बंटवारे के बाद 1947 में पाकिस्तान चले गए थे, यह कह कर कि शापूरजी पालोनजी इस फिल्म में पैसा लगा सकते हैं। फिल्म की शूटिंग बंद पड़ी थी। 1949 में अकबर की भूमिका कर रहे चंद्रमोहन का निधन हो गया और अनारकली बनीं नरगिस को राज कपूर अपने साथ ‘हलचल’ में काम करने के लिए खींच ले गए।

Rajesh Khanna और Kamal Hassan के किस्से, एक टोपी पहुंचाने चेन्नई से मुंबई आए थे कमल हसन | Podcast 10.11.2022

कमल हासन की तरह राजेश खन्ना भी बेहद जिद्दी थे. काका ने कमल हासन की एक फिल्म के हिंदी रीमेक 'रेड रोज' में नेगेटिव किया था. साउथ के डायरेक्टर भारती राजा ने इस फिल्म का निर्देशन किया था. ये फिल्म 1980 में रिलीज हुई थी. फिल्म का जब मुहूर्त होना था तब उससे ठीक एक दिन पहले राजेश खन्ना ने कमल हासन को फोन किया और उनसे कहा कि उन्होंने 'सिगप्पू रोजाकल' में जो टोपी पहनी थी वो मंगवाई,

जब अनवर हुसैन के गाए गाने को Mohammd Rafi का गाना समझ बैठे Rajesh Khanna, पहली बार की तारीफ 08.11.2022

राजेश खन्ना ने जब गाना सुना तो वो बहुत खुश हुए और अनवर की आवाज़ को मोहम्मद रफ़ी की आवाज़ समझ बोले, ‘मोहम्मद रफी साहब ने बड़े दिल से गाया है गाना, बहुत अच्छा गाया है।’ उनकी बात सुन महमूद चौंक गए क्योंकि इससे पहले राजेश खन्ना ने कभी मोहम्मद रफ़ी की तारीफ नहीं की थी।

Rajesh Khanna बनने के लिए Mumbai आए थे Tom Alter , आराधना ने बदली थी जिंदगी 06.11.2022

Rajesh Khanna बनने के लिए Mumbai आए थे Tom Alter , आराधना ने बदली थी जिंदगी हिंदी और उर्दू भाषा पर गजब की पकड़ रखने वाले टॉम ऑल्टर (Tom Alter) को शेरो-शायरी का भी बहुत शौक था. हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्मों में काम करने वाले टॉम ने हॉलीवुड फिल्म ‘वन नाइट विद द किंग’ (One Night With The King) में भी काम किया था.

Rajesh Khanna के प्यार में पागल Dimple Kapadia ने छोड़ दी थीं फिल्में, खड़े रहते थे प्रोड्यूसर्स 06.11.2022

Rajesh Khanna के प्यार में पागल Dimple Kapadia ने छोड़ दी थीं फिल्में, दरवाज़े पर खड़े रहते थे प्रोड्यूसर्स डिंपल कपाड़िया (Dimple kapadia ) ने जब राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) से शादी करने फैसला किया था तो न उम्र की सीमा देखी, न ही शानदार फिल्मी करियर. कुछ देखा तो सिर्फ प्यार. लेकिन डिंपल का ये फैसला कितना सही था, ये तो वही जान सकती हैं. इस शादी से डिंपल को क्या हासिल हुआ और उन्होंने क्या खोया, आइए...

Rajesh Khanna और Shatrughan Sinha की बरसों पुरानी दोस्ती को लगा सियासत का दीमक, खत्म हो गया रिश्ता 06.11.2022

Rajesh Khanna और Shatrughan Sinha की बरसों पुरानी दोस्ती को लगा सियासत का दीमक, खत्म हो गया था रिश्ता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने एक बातचीत के दौरान बताया कि कैसे राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की वजह से नाराज थे. वे शत्रुघ्न सिन्हा से इतने नाराज थे कि उन्होंने काफी दिनों तक उनसे बात नहीं की थी. आखिर में, शत्रुघ्न सिन्हा को राजेश खन्ना से माफी मांगनी पड़ी.

जब Dimple Kapadia के साथ इंटीमेट सीन के दौरान बेकाबू हो गए Vinod Khanna, मेकअप रूप में रोती रहीं 05.11.2022

डिंपल और विनोद महेश भट्ट की फिल्म 'प्रेम धर्म' में काम कर रहे थे. इस फिल्म का नाम बदलकर बाद में 'मार्ग' रखा गया जो साल 1992 में होम वीडियो पर रिलीज हुई थी. वहीं, फिल्म इंडस्ट्री के बारे में अफवाह फैलाने वालों की कभी कमी नहीं रही. इन्हीं में से एक अफवाह विनोद खन्ना के बारे में भी उड़ी थी. दरअसल, विनोद खन्ना और डिंपल कपाड़िया एक बेडरूम सीन की शूटिंग कर रहे थे. उस वक्त विनोद खुद पर काबू नहीं रख पाए थ...

नाई की दुकान में काम करते करते इतने बड़े गायक कैसे बन गए Mohamad Rafi? | Podcast | YouTube Podcast 04.11.2022

रफी का अंतिम संस्कार मुंबई में हुआ था। तेज बारिश के बावजूद इसकी रिकॉर्डिंग की गई थी और उसी रिकॉर्डिंग का एक हिस्सा बाद में रिलीज हुई एक हिंदी फ़िल्म में इस्तेमाल किया गया है। यह मुंबई में अब तक के सबसे बड़े अंतिम संस्कार जुलूसों में से एक था, जिसमें 10,000 से अधिक लोग शामिल हुए थे।

Rajesh Khanna और Dimple Kapadia के बीच था खामोशी का रिश्ता, दिनभर काका का इंतज़ार करती थीं डिंपल 02.11.2022

राजेश खन्ना बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेताओं में गिने जाते है. लुभावनी मुस्कान, चंचल शरारतें और चमकदार चेहरे वाले इस हीरो की लड़कियां जबरदस्त दीवानी थीं. काका ने अचानक डिंपल कपाड़िया से शादी करके सभी को चौंका दिया था.

जब Rishikesh Mukharejee से बचने के लिए गंजे हो गए Kishor Kumar, Rajesh Khanna की खुल गई किस्मत 01.11.2022

गंजे होकर किशोर कुमार ऑफिस में नाचते गाते हुए एंटर हुए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने ऋषिकेश मुखर्जी से पूछा 'अब क्या करोगे ऋषि?' इसके बाद जब खुद सामने से राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) ने फिल्म 'आनंद' में काम करने की इच्छा जताई तो ऋषिकेश ने उन्हें साइन कर लिया.

Rajesh Khanna की वो जिगरी दोस्त और राज़दार जिससे इंडस्ट्री के बड़े बड़े लोग भी डरते थे | Podcast 01.11.2022

राजेश को सुपरस्टार कहलवाने में एक महिला पत्रकार को बड़ा रोल माना जाता है। 1960-70 के दशक की जानमानी एंटरटेनमेंट पत्रकार देवयानी चौबल का 'फ्रेंकली स्पीकिंग' कॉलम बेहद लोकप्रिय था। वह इस कॉलम में फिल्म स्टार्स के चटपटे गॉसिप लिखा करती थीं। देवयानी राजेश खन्ना को बहुत पसंद करती थीं। इसलिए वह राजेश खन्ना के फेवर में लेख लिखतीं थीं। उनकी फिल्मों की तारीफों के पुल बांधे जाते थे। हालांकि इसमें कोई शक नही...

Naushad साहब की जुबानी सुनिए कैसे मुगल- ए - आज़म के लिए बड़े गुलाम अली खान साहब को मनाया? | Podcast 01.11.2022

के. आसिफ की फिल्म मुगल ए आज़म में तानसेन का एक गाना है, जिसे बड़े गुलाम अली खान साहब ने गाया है. इस गाने को गवाने के लिए खान साहब को मनाने की कहानी बड़ी दिलचस्प है. सालों बाद नौशाद साहब ने सुनाया था किस्सा.

Rajesh Khanna के आखिरी दिनों का किस्सा, जब Lata Mangeshkar ने काका से फोन पर बात की | PODCAST 31.10.2022

लता मंगेशकर ने राजेश खन्ना से जुड़ा एक किस्सा शेयर करते हुए एक बार बताया था कि राजेश खन्ना को आरडी बर्मन बहुत पसंद थे। दोनों के बीच आपस में बहुत प्यार था।

RD Burman के संगीत का वो राग जिसने Rajesh Khanna को दो सुपरहिट गाने दिए | Lara Mangeshkar | Podcast 30.10.2022

आरडी बर्मन ने फिल्म छोटे नवाब का ये गाना शास्त्रीय राग मालगुंजी की जमीन पर तैयार किया था. जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया. इस राग की जमीन पर इससे पहले और बाद में भी कई फिल्मी गाने तैयार किए गए, जिसके फैंस ने काफी सराहा. इसमें 1958 में रिलीज फिल्म अदालत का गाना उनको ये शिकायत कि हम, 1966 में आई फिल्म पिकनिक का गाना- बलमा बोलो ना, 1970 में रिलीज फिल्म सफर का जीवन से भरी तेरी आंखें, इसी साल आई फिल्म आनं...

जब Kishor Kumar ने Rajesh Khanna को घर बुलाकर ली परीक्षा, आधे घंटे तक पानी भी नहीं पूछा | Podcast 30.10.2022

सुपरस्टार राजेश खन्ना आराधना से पहले कुछ फिल्मों में काम कर चुकी थे लेकिन फ़िल्मों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और उन्हें पहचान नहीं मिल पाई। साल 1968 की फ़िल्म आराधना के लिए जब शक्ति सामंत ने उन्हें कास्ट किया और किशोर कुमार के पास इसके गाने लेकर पहुंचे तब उन्होंने कहा था कि वो नए लड़के से पहले मिलेंगे और तब ही उसके लिए गाना गाएंगे। राजेश खन्ना ने इस बात का जिक्र खुद किया था

Ouça o podcast The Bollywood Radio no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos