Aaj Tak Radio
Sher Khan
ज़िंदा रहने के लिए जो ज़रूरी है, वो ही जंगल का उसूल है. यहां किसी की भूख किसी की ज़िंदगी से बड़ी है. ज़िंदा रहने के लिए पल पल का संघर्ष है. जंगल की हरियाली में ज़िंदगी और मौत के इसी संघर्ष के बीच छुपे हैं बेशुमार क़िस्से. जंगली जानवर, जंगली परिंदे और जंगली पौधों की वो मज़ेदार कहानियों जो आपने पहले कभी नहीं सुनी...सुनिए मशहूर वाइड लाइफ फ़िल्ममेकर आसिफ़ खान (खान चा) से और उनके साथ हैं जमशेद क़मर सिद्दीक़ी. सुनिए आज तक रेडियो पर 'शेर खान' हर शुक्रवार. Amidst the lush greenery of the jungle, countless tales of life and death are hidden. Discover fascinating stories of wild animals, birds, and pla...
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in
Autor
Aaj Tak Radio
Categoria
Site do podcast
Último episódio
31 de out de 2025
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
काले हिरण को क्यों पूजता है बिश्नोई समाज, जंगल के अनसुने क़िस्से: Sher Khan, Ep 16 25.10.2024 1:10:50
Sher Khan के इस एपिसोड में शेर खां से जानेंगे वो क़िस्से जो कैमरे के पीछे होते हैं. खूबसूरत जंगल और जानवरों को अपने कैमरे में कैद करना कितना मुश्किल है? साथ ही बात होगी उन समुदायों की, जिनका जीवन आज भी वन और वन्यजीवों के लिए समर्पित है. सुनिए पूरा एपिसोड शेरखां उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान और जमशेद कमर सिद्दीकी के साथ. सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
Bandhavgarh के घने जंगल में बाघों के स्कूल की दिलचस्प कहानी: Sher Khan, Ep 15 18.10.2024 1:02:07
Sher Khan के इस एपिसोड में आज एक बार फिर आपको ले चलेंगे बांधवगढ़. लेकिन आज का ये एपिसोड बहुत ही ख़ास और बहुत ही अलग है. शेरखां आज इस एपिसोड में आपको सुनाएंगे एक ऐसे स्कूल की कहानी जो जंगल के बीचोबीच था और इस स्कूल के स्टूडेंट्स थे- एक बाघिन के शावक. जी हाँ, इस स्कूल, इन स्टूडेंट्स के बारे में सब कुछ जानिए शेरखां उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ़ ख़ान और जमशेद कमर सिद्दीक़ी के साथ. . जंगल जिंदाबाद. सीरीज प्रड्यूसर...
Migratory Birds की दिलचस्प दुनिया के बारे में सब कुछ: Sher Khan, Ep 14 11.10.2024 57:33
चुन चुन करती आई चिड़िया...जी हां! आ गया है वही मौसम जब देश में आते हैं सैकड़ों-लाखों पक्षी जिन्हें हम जानते हैं माइग्रेट्री बर्ड्स या घुमंतु पक्षी के तौर पर ...शेर खां के इस खास एपिसोड में आज होगी बात प्रवासी पक्षियों पर- जानेंगे हजारों किलोमीटर की यात्रा तय कर के हमारे देश आने वाले कुछ पक्षियों के बारे में, साथ ही शेरखान सुनाएंगे संरक्षण की वो कहानी जो बताती हैं कि पॉलिसीस बदलने से ज्यादा दिलों क...
जंगल के अतरंगी क़िस्से जिन्हें सुन कर आ जाएगा स्वाद: Sher Khan, Ep 13 04.10.2024 1:07:48
शेर ख़ान के इस एपिसोड में आने वाला है खूब मजा क्योंकि जमशेद कमर सिद्दीकी ने इस बार खां चा से खोद खोद कर निकलवाए हैं वो किस्से जिन्हें सुनते ही आ जाएगा स्वाद. एपिसोड में शेरखां के गुस्से के साथ आपको सुनने को मिलेगी वो कहानी जब बाघ, भालू, तेंदुए वाले जंगल को खां चा ने बाइक से ही पार कर दिया... साथ ही सुनने को मिलेगा खां चा का जंगल से जुड़ा वो मिथ जो ऐसा टूटा कि मज़ा आ गया… सुनिए पूरा एपिसोड Asif Khan औ...
खूब जमा रंग जब मिल बैठे खां चा और सूरी साहब, निकले एक से बढ़कर एक क़िस्से: Sher Khan, Ep 12 27.09.2024 49:04
आज आएगा खूब मजा क्योंकि आज शेर ख़ान के साथ हैं ‘वो’ जिनका था आप सबको इंतज़ार…‘वो’ जिनका ख़ाँ चा की जंगल की लगभग हर कहानी में हुआ है ज़िक्र- ‘द ग्रेट सूरी साहब’. तो चलिए Sher Khan के एक और एपिसोड में सुनते हैं जंगल की कहानियां शेर खान उर्फ़ खां चा उर्फ़ asif khan और Ajay Suri के साथ. सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
Ranthambore National Park के ज़ालिम टाइगर की दिल छू लेने वाली कहानी: Sher Khan, Ep 11 19.09.2024 58:25
शेर ख़ान (Sher Khan) के इस एपिसोड की कहानी का लिंक हमारी पिछले एपिसोड की कहानी से है...एक बार फिर आपको ले चलेंगे रणथंबौर (Ranthmabore). ये बाघों की दुनिया की एक ऐसी कहानी है जो शायद ही आपने पहले सुनी होगी. इस कहानी में एक मां का दर्द है - अपने बच्चों को बेरहम जंगल में अकेले छोड़ कर जाने का, जंगल वालों की कोशिश है और एक मसीहा है. मसीहा जिसने मां का फ़र्ज़ अदा किया. सुनिए पूरा पॉडकास्ट 'खां चा' उर्फ़ Asi...
Sariska Tiger Reserve में बाघों के ख़त्म होने और फिर से बसने की कहानी: Sher Khan, Ep 10 13.09.2024 52:18
Sher Khan के इस एपिसोड में आज की ये कहानी सरिस्का टाइगर रिज़र्व की- वो टाइगर रिज़र्व जिसके ऊपर तमगा लगा सारे Tigers खोने का. और दुनिया का पहला Tiger reintroduction प्रोग्राम भी यहीं चलाया गया. सुनिए टाइगर्स के ख़त्म होने और सरिस्का के फिर आबाद होने की पूरी कहानी, जमशेद कमर सिद्दीक़ी और शेर ख़ान उर्फ़ आसिफ ख़ान के साथ. सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
Wolves Of Bahraich- हर भेड़िया आदमखोर नहीं होता?: Sher Khan, Ep 09 06.09.2024 51:46
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का बहराइच (Bahraich) जिला इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं. वजह है भेड़िये और उनका आतंक. खबर से तो आप वाकिफ होंगे ही- नहीं... तो जान लीजिए- 50 दिनों से ज्यादा का वक़्त, 50 गाँवों में खौफ का मंजर, 6-7 भेड़िये, और अब तक 9 बच्चे और 1 महिला की मौत. इन्हें पकड़ने के लिए 'ऑपरेशन भेड़िया' चलाया जा रहा है. Sher Khan के इस एपिसोड में बात होगी इन attacks के बढ़ने की वजह पर. साथ ही भेड़ियों...
रणथंभौर का उस्ताद, उसका प्रेम-परिवार और फिर उम्रकैद: Sher Khan, Ep 08 30.08.2024 49:50
शेरखान (Sher Khan) के इस एपिसोड में आपको एक बार फिर ले चलेंगे राजस्थान के रणथंभौर (Ranthambore) और सुनाएंगे कहानी ‘उस्ताद’ की. बात होगी खूबसूरत और निडर टाइगर उस्ताद की बादशाहत की, उसकी प्रेम कहानी, उसका परिवार और फिर सजा और जुदाई.. शेरखान के लिए Ustad के साथ जो हुआ वो नाइंसाफी थी. सुनिए ये पूरी कहानी 'खां चा' उर्फ़ Asif Khan और जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ. सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी प्रड्यूसर: क...
Tom Alter साहब ने ख़ान चा को क्या दिया जिसने सब बदल दिया?: Sher Khan, Ep 07 23.08.2024 1:12:36
लीजिए खत्म हुआ इंतजार और आ गया शेर ख़ान का वो एपिसोड जहां भर-भर के मिलने वाले हैं किस्से 'खां चा' और उनके टॉम साहब के. जी हाँ, शेर ख़ान का ये 7वां एपिसोड टॉम साहब के नाम. टॉम साहब का चाय प्रेम, क्रिकेट प्रेम और तमाम ऐसे किस्सों के साथ ख़ान चा इस एपिसोड में उस चीज का भी ज़िक्र करने वाले हैं जो उन्हें उनके वली, उनके उस्ताद, उनके टॉम साहब से मिली. सुनिए पूरा एपिसोड शेर ख़ान / खां चा उर्फ़ Asif Khan और Jams...
जंगल के राजा - एशियाई शेरों की कहानी: Sher Khan, Ep 06 16.08.2024 1:03:08
आपके फ़ेवरेट पॉडकास्ट 'शेरख़ान' के इस एपिसोड में बात होगी जंगल के राजा- शेर की. भारत में एशियाई शेर सिर्फ़ और सिर्फ़ गुजरात में है. तभी गुजरात को 'लायन स्टेट' भी कहा जाता है. 2020 में हुए census के मुताबिक़, सौराष्ट्र में 600 से ज़्यादा शेर हैं. आज इस एपिसोड में पूरी बातचीत शेरों को समर्पित, सुनिए शेरख़ान उर्फ़ आसिफ़ ख़ान और जमशेद कमर सिद्दीक़ी के साथ. सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी प्रड्यूसर: कुम...
400 लोगों को मारने वाले आदमखोर तेंदुए की हैरतअंगेज़ कहानी: Sher Khan, Ep 05 09.08.2024 55:13
शेर ख़ान के 5वें एपिसोड में आज बात होगी आदमखोर तेंदुओं की. और आदमखोर तेंदुओं की बात हो और जिम कॉर्बेट का जिक्र न हो तो नाइंसाफी होगी. इस एपिसोड में ख़ान चा आपको दो मशहूर Man-eating leopard of Panar और Man-eating leopard of Rudraprayag की कहानी सुनाएंगे. साथ ही तेंदुओं के आदमखोर होने की वजहों पर भी बात होगी. पूरा एपिसोड अंत तक सुनिए शेर ख़ान उर्फ़ आसिफ़ ख़ान और जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ. सीरीज प्रड्यूस...
Machli Tigress - रणथंभौर की रानी की कहानी, Sher Khan, Ep 04 04.08.2024 55:04
शेरखान (Sher Khan) के इस एपिसोड में आपको ले चलेंगे राजस्थान के रणथंभौर (Ranthambore) और सुनाएंगे कहानी ‘मछली’ की. पानी वाली मछली नहीं बल्कि रणथंभौर जंगल की रानी, बाघिन मछली (Machli). बाघिन जिसकी कहानी के बिना रणथंभौर अधूरा है. इस मशहूर बाघिन की पूरी कहानी सुनिए आसिफ़ 'खां चा' और जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ. साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह
The Revenge Of A Tiger: Territory के लिए दो बाघिनों की खूनी जंग: Sher Khan, Ep 03 26.07.2024 1:05:07
शेरखान के दो ही एपिसोड को Apple Podcast की Science-Nature केटेगरी में नंबर 1 बनाने के लिए आप दर्शकों/श्रोताओं का दिल से शुक्रिया. Sher Khan के आज के इस तीसरे एपिसोड में आपको ले चलेंगे मध्य प्रदेश के बांधवगढ़. इस एपिसोड में 'खां चा' आपको सुनाएंगे दो बाघिनों की खूनी जंग की कहानी. जंग लंगड़ी और कनकटी की, जंग वर्चस्व की. दिलचस्प बात ये है कि ये कहानी सिर्फ इस जंग के साथ खत्म नहीं होती, इस जंग में आगे है...
हाथी भी इतने वफ़ादार होते हैं?: Sher Khan, Ep 02 19.07.2024 58:30
शेर ख़ान के दूसरे एपिसोड में बात होगी हाथियों की. इसके साथ ही 'खां चा' उर्फ़ शेर ख़ान आपको सुनाएंगे वो किस्सा जहां अपने महावत को बचाने के लिए हथिनी बनी रक्षक. इस किस्से के बाद आपको भी हो जाएगा हाथियों से प्यार. इसके साथ ही आपको बताएंगे ‘मखना’ और ‘एकड़’ हाथियों में फर्क... 'शेर ख़ान' का ये दूसरा एपिसोड अंत तक देखिए आसिफ़ 'खां चा' और जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ. प्रड्यूस: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: कपिल देव...
Man-Eating Tiger Of Sunderkhal - क्यों आदमखोर बन जाते हैं बाघ: Sher Khan, Ep 01 12.07.2024 59:55
लंबे इंतजार के बाद आखिर आ ही गया शेर ख़ान (Sher Khan). इस पॉडकास्ट के पहले एपिसोड में बात होगी आदमखोर बाघों की. शेर ख़ान उर्फ़ ख़ान चा बताएंगे किन हालातों में बाघ बन जाता है आदमखोर? क्या आदमखोर बाघ को मारना ही एकमात्र इलाज है. इन सारे सवालों के जवाब के लिए 'शेर ख़ान' का पहला एपिसोड सुनिए आसिफ़ ख़ान उर्फ़ खां चा और जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ. साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी / कपिलदेव सिंह
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos