Aaj Tak Radio
Sher Khan
ज़िंदा रहने के लिए जो ज़रूरी है, वो ही जंगल का उसूल है. यहां किसी की भूख किसी की ज़िंदगी से बड़ी है. ज़िंदा रहने के लिए पल पल का संघर्ष है. जंगल की हरियाली में ज़िंदगी और मौत के इसी संघर्ष के बीच छुपे हैं बेशुमार क़िस्से. जंगली जानवर, जंगली परिंदे और जंगली पौधों की वो मज़ेदार कहानियों जो आपने पहले कभी नहीं सुनी...सुनिए मशहूर वाइड लाइफ फ़िल्ममेकर आसिफ़ खान (खान चा) से और उनके साथ हैं जमशेद क़मर सिद्दीक़ी. सुनिए आज तक रेडियो पर 'शेर खान' हर शुक्रवार. Amidst the lush greenery of the jungle, countless tales of life and death are hidden. Discover fascinating stories of wild animals, birds, and pla...
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
Tiger Man Of India के बेटे Goverdhan Singh ने क्या बताया?: Sherkhan Podcast S2, E12 31.10.2025 1:39:59
जंगल ज़िंदाबाद. शेरखान के सीजन 2 के इस आख़िरी एपिसोड में एक बार फिर चलेंगे Ranthambore और मिलेंगे टाइगर मैन ऑफ़ इंडिया फतेह सिंह राठौड़ के बेटे गोवर्धन सिंह राठौड़ से. गोवर्धन जी से बात होगी फ़तह सिंह जी की, उनके समय और इस समय के रणथंभोर की, मौजूदा समय की समस्याओं की, पॉलिसीज़ की और भी बहुत कुछ. सुनिए ये पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ ख़ान चा उर्फ आसिफ़ ख़ान, गोवर्धन सिंह राठौड़ और जमशेद क़मर सिद्दीक़ी क...
फूलकली के महावत और Corbett के बेस्ट Gypsy Driver ने क्या बताया: Sher Khan S2E11 24.10.2025 33:02
जंगल जिंदाबाद. शेर खान के एक और खास एपिसोड में चलिए कॉर्बेट. इस एपिसोड में हमने बात की कॉर्बेट की मशहूर हथिनी फूलकली के महावत निसार मियाँ और कॉर्बेट के बेहतरीन जिप्सी ड्राइवर छोटू भाई से. निसार भाई ने हाथियों की दुनिया के बारे में मज़ेदार जानकारी दी तो छोटू भाई ने दे दिया टाइगर देखने का टोटका. सुनिए ये पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खान चा उर्फ़ आसिफ खान, छोटू भाई और निसार मियां के साथ. साउंड मिक्सिंग: रोह...
चलो जिम कॉर्बेट के गांव छोटी हल्द्वानी: Sher Khan S2E10 17.10.2025 23:53
जंगल ज़िंदाबाद. शेर खान का आज का ये एपिसोड बेहद ख़ास है क्योंकि आज हम आपको ले जा रहे हैं जिम कॉर्बेट के गाँव- छोटी हल्द्वानी. ये वही गाँव है जहां कॉर्बेट अपनी सर्दियाँ बिताते थे, कॉर्बेट तो अब है नहीं लेकिन इस गाँव में अभी भी उनकी रूह है, उनकी यादें हैं, उनकी निशानियां हैं. देखिए ये पूरा एपिसोड शेर खान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान के साथ. साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
Jim Corbett के homosexual हाथी, tigers और tourists के मज़ेदार क़िस्से: Sher Khan S2E9 10.10.2025 59:30
शेर खान के इस एपिसोड में आपको फिर ले चलेंगे जिम कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व और मिलवाएंगे करण बिष्ट से. करण एक passionate wildlifer हैं जो पिछले 30 सालों से कॉर्बेट में ही अपना जीवन बिता रहे हैं. करण की विशेषज्ञता (expertise) पक्षियों (birds) और मछलियों (fishes) में भी है, और वो कॉर्बेट में अपना होटल भी चलाते हैं. आज के इस एपिसोड में करण से जानेंगे कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व से जुड़ी कई मज़ेदार बातें. सुनिए पू...
Heart Specialist Doctor साहब के दिल में जंगल: Sher Khan S2E8 03.10.2025 29:11
जंगल ज़िंदाबाद. शेर खान के इस एपिसोड में हमारे साथ जुड़े बहुत ही ख़ास मेहमान Dr Ramakant Panda. डॉक्टर साहब ऐसे तो कार्डियक सर्जन हैं, लेकिन इनका अपना दिल बसता है जंगलों में. आज इस एपिसोड में डॉक्टर साहब से जानेंगे क्यों ज़रूरी हैं जंगल, साथ ही बात होगी वाइल्डलाइफ़ फोटोग्राफी पर. सुनिए पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ ख़ान चा उर्फ़ आसिफ़ ख़ान और डॉक्टर पांडा के साथ.
Ranthambore में धर्मेंद्र खंडाल ने कैसे बिछाया Anti-poaching network: Sher Khan S2E7 26.09.2025 1:02:44
जंगल जिंदाबाद. शेर ख़ान (Sher Khan) में इस हफ्ते हमारे साथ बहुत सारी बातें करने के लिए पहुंचे बड़े ही खास मेहमान- Dr. Dharmendra Khandal. डॉक्टर खंडाल conservationist, biologist, मौजूदा समय में tiger watch के executive director है. बाघों के संरक्षण के साथ-साथ इन्होंने राजस्थान में anti-poaching नेटवर्क बनाने में एक बड़ी भूमिका निभाई है. इतना ही नहीं, ये 'mogiya tribe' जिन्हें हम poaching tribe के नाम...
Machli, Ustad, Arrowhead- Ranthambore के सारे राज Balendu Singh ने खोले: Sher Khan S2E6 19.09.2025 59:29
जंगल जिंदाबाद. Sher Khan के इस एपिसोड में हम एक बार फिर आ गए हैं Ranthambore और हमारे इस एपिसोड में हमारे साथ जुड़ेंगे खास मेहमान Balendu Singh. इनका जन्म तो बीकानेर में हुआ लेकिन इनका दिल और आत्मा रणथंभौर के जंगलों में बसती है. ये कमाल के wildlife photographer हैं. इनके कैमरे में कैद हुई tiger की तस्वीरें और वीडियो उनके व्यवहार को पढ़ने और समझने के लिए एक अमूल्य दस्तावेज़ हैं. इसके साथ ही ये बहुत...
Jim Corbett में Tigers की Capacity पर क्या पता चला?: Sher Khan S2 E5 12.09.2025 31:09
शेर खान में एक बार फिर चलेंगे Corbett और आज हमारे साथ जुड़ी है एक बेहद ही खास शख्सियत जिन्हें ऐसे तो admire करने की काफी वजहें हैं लेकिन एक खास वजह है उनका वन और वन्यजीवों से प्रेम, लगाव - उनका बेजुबानों के लिए मुखर होना. Abdul Ghaffar Ansari साहब conservationist है, Corbett Tiger Reserve में Tiger Conservation Foundation के सदस्य भी है. अंसारी साहब की दो दशकों से ज्यादा समय से कॉर्बेट और उसके आस प...
Poachers के परिवारों को नई जिंदगी दे रही Divya Khandal की कहानी: Sher Khan, S2E4 05.09.2025 48:01
जंगल ज़िंदाबाद. शेर खान के एक और खास एपिसोड में आपको ले चलेंगे ranthambore और मिलवाएंगे मुंबई से आई और ranthambore में बसी Divya Khandal से. दिव्या खंडाल poaching से जुड़े परिवारों को नई जिंदगी देने का काम करती हैं. उनकी संस्था ‘Dhonk’ इन परिवारों को रोजगार का नया जरिया देने के साथ साथ, इनके बच्चों के लिए अच्छी पढ़ाई पर भी जोर देती है. देखिए पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान, दिव्या खंडाल...
Ranthambore में 38 साल से बाघों को ट्रैक कर रहे Mohan Singh ने क्या बताया?: Sher Khan, S2E3 29.08.2025 1:04:43
जंगल जिंदाबाद. शेर खान सीजन 2 के एक और खास एपिसोड में आपको ले चलेंगे ranthambore और मिलवाएंगे मोहन सिंह जी से. मोहन जी का जिक्र यूँ तो शेर ख़ान ने अपनी कहानियों में कई बार किया है और अब ये मौका है जब आप मोहन जी के किस्से उन्हीं से सुनेंगे. मोहन जी ने अपने जिंदगी के 38 साल जंगलों और बाघों को दिए है, टाइगर ट्रैकिंग इनका शौक भी है और पैशन भी. बाघों की बात करते हुए इनकी आँखों में अलग चमक देखने को मिलती...
Dog-Human Bond की बेहतरीन मिसाल Jim Corbett और Robin के रिश्ते की कहानी | Sher Khan, S2E2 Podcast 23.08.2025 45:36
जंगल ज़िंदाबाद. Sher Khan (शेर खान) के इस एपिसोड में बात होगी Robin की. रॉबिन जिसके लिए जिम कॉर्बेट लिखते हैं कि उन्होंने उसे 15 रुपये में खरीदा था और अब भारत का सारा सोना भी उसे नहीं खरीद सकता. आज के इस एपिसोड में बात होगी उस इत्तेफ़ाक़ की जिसने robin को कॉर्बेट साहब से मिलवाया, दोनों के बीच के अनोखे रिश्ते की और कैसे कॉर्बेट की ट्रेनिंग से रॉबिन एक शिकारी कुत्ता बना. सुनिए पूरी कहानी शेरखान उर्फ़ खा...
Season 2 के लिए Jim Corbett पहुंचे शेर खान, क्या कुछ बदल गया? | Sher Khan S2E1 15.08.2025 45:50
Sher Khan Season 2, Episode 1: जंगल जिंदाबाद. शेर ख़ान के सीजन 2 के पहले एपिसोड से जुड़ने के लिए आप सभी का आभार. जैसा वादा था कि सीजन 2 डायरेक्ट जंगल से होगा तो उसी वादे को निभाने शेर खान और उनकी टीम पहुँची Jim Corbett और पहले एपिसोड में हमारे साथ जुड़े बहुत ही ख़ास मेहमान इमरान खान (Imran Khan). इमरान खान साहब ने अपना जीवन Wildlife conservation को समर्पित कर दिया है. ये एक जाने-माने biologist है. इनक...
एक Young Birder और उनके पैशन की कहानी: Sher Khan, Ep 54 01.08.2025 48:16
जंगल जिंदाबाद. शेरखान का ये एपिसोड 2 वजहों से बहुत खास है. पहली ये, कि ये 52वां एपिसोड इस सीजन का आखिरी एपिसोड है. पता ही नहीं चला कब आप लोगों को जंगल की कहानियां सुनाते-सुनाते 52 हफ्ते बीत गए. आप लोगों के चिट्ठियों, comments, मेसेज के रूप में मिले प्यार ने एक और नए सीजन के लिए हौसला भी दिया है. ये अंत नहीं है बल्कि एक नई शुरुआत है. फिर वापसी होगी शेरखान के सीजन 2 के साथ और इस बार डायरेक्ट जंगल से...
शिकार का कौन सा तरीका बनाता है बाघों को खास: Sher Khan Ep 53 25.07.2025 1:03:28
जंगल ज़िंदाबाद. शेरखान में आज बात सिर्फ़ और सिर्फ़ टाइगर की.. जुलाई 29 हम इंटरनेशनल टाइगर डे के तौर पर बनाते है, ज़रूरी है हम जाने देश में बाघों का भविष्य कैसा है, मौजूदा समय की चुनौतियाँ क्या है? इस एपिसोड में हमारे साथ जुड़ेंगे Dr. Abhishek Ghoshal- Abhishek. अभिषेक WTI से जुड़े हैं और Human-Wildlife Conflict Mitigation के head है. एपिसोड में इस पर भी बात होगी कि क्या सिर्फ save tiger से काम चलेगा...
शिकार करते-करते बाघों को कैसे बचाने लगे जिम कॉर्बेट: Sher Khan, Ep 52 18.07.2025 51:32
जंगल जिंदाबाद. शेरखान का ये एपिसोड खास है... बहुत ही खास क्योंकि आज बात होगी जिम कॉर्बेट की... उनकी जिंदगी की. जुलाई कॉर्बेट का बर्थडे मंथ है तो सोचा क्यों ना बात की जाएँ कॉर्बेट के पहले आदमखोर शिकार की. इसके साथ ही बात होगी उस कहानी की भी जिसने कॉर्बेट को हंटर से conservationist बना दिया, साथ ही जानेंगे कॉर्बेट के भारत छोड़ने की वजह को... इसके साथ ही चर्चा डाकू सुल्ताना और Queen Elizabeth से जुड़े...
हाथी के दांत काटने वाला खुद को बताता है गणेश का भक्त : Sher Khan Ep 51 11.07.2025 1:04:09
जंगल जिंदाबाद. शेरखान के आज के इस खास एपिसोड में खुलेगी Poachers की पोल और पोल खुलेंगे WTI के CEO Jose Louies जिन्होंने 2015 से 2017 के बीच Operation Shikar में निभाया अहम किरदार. एपिसोड में जानेंगे poachers की पूरी दुनिया के बारे में साथ ही कैसे शिकारी खुद बने शिकार, कैसे हुआ खुलासा, कौन लोग थे शामिल. सुनिए पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान, जोस लुइस और जमशेद कमर सिद्दकी के साथ.
देश के सारे Tiger Reserves देखने वाली Aarzoo Khurana ने क्या बताया: Sher Khan, Ep 50 04.07.2025 56:23
जंगल जिंदाबाद. शेरखान के इस एपिसोड में बहुत ही खास मेहमान Aarzoo Khurana से बातचीत. पेशे से वकील और passion से वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर (wildlife photographer) आरजू ने देश के सभी टाइगर रिज़र्व (tiger reserves) घूमे है. कैसा रहा उनका तजुर्बा? कहां हुआ टाइगर का charge और कहां मादा भालू ने किया अटैक. सुनिए ये पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान, आरजू खुराना और जमशेद कमर सिद्दकी के साथ
Arrowhead को जन्म से आखिरी समय तक देखने वाले Sachin Rai ने क्या बताया: Sher Khan, Ep 49 27.06.2025 1:20:29
जंगल ज़िंदाबाद. शेर ख़ान (Sher Khan) के इस एपिसोड में बात होगी Ranthambore Tiger Reserve की मशहूर बाघिन एरोहेड (Arrowhead) की. और इस बात को और भी दिलचस्प बनाने के लिए हमारे साथ जुड़े सचिन राय (Sachin Rai). सचिन एक जाने माने नेचर फोटोग्राफर (Nature Photographer) हैं और एरोहेड की journey को उन्होंने एक cub से लेकर उसके आखिरी समय तक देखा है. सुनिए पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान (Asif Khan)...
Rogue Of Panapatti का Kenneth Anderson ने कैसे किया खात्मा: Sher Khan, Ep 48 20.06.2025 1:00:51
जंगल जिंदाबाद. शेरखान के इस एपिसोड में आप सुनेंगे Kenneth Anderson की एक बहुत ही दिलचस्प कहानी- Rogue Of Panapatti. ये कहानी तमिलनाडु के पनापत्ति के जंगलों में रहने वाले एक हाथी की है. हाथी जब पागल/बिगडैल हो जाता है तो उसे tiger, leopard की तरह man-eater घोषित नहीं किया जाता बल्कि इन्हें rogue कहा जाता है. Kenneth एक जाने माने शिकारी तो थे ही – बहुत ही शानदार लेखक भी थे जिन्होंने वन्यजीवों, जंगलो...
हाथियों का बिहेवियर, जंगल में उनका योगदान और इंसानों के साथ संघर्ष: Sher Khan, Ep 47 13.06.2025 1:03:50
जंगल ज़िंदाबाद. लंबे समय से लिस्न र्सकी डिमांड थी कि हाथियों पर बात की जाए और हाथियों की बात उनके कॉरिडोर की बात के बिना बिना अधूरी है. इस बातचीत को और भी interesting और informative बनाने के लिए शेर ख़ान के इस एपिसोड में आईं Wildlife Trust Of India से Upasana Ganguly. उपासना- right of Passage, Elephant Corridor Project की head है और लंबे समय से elephant corridors पर काम कर रही हैं. सुनिए ये दिलचस्प...
Tiger man of India के नाम से मशहूर Valmik Thapar क्यों याद किए जाएंगे: Sher Khan Ep 46 06.06.2025 1:00:11
जंगल जिंदाबाद. पर्यावरण प्रेमी, वन प्रेमी और Tiger Man of India के नाम से जाने जाने वाले Valmik Thapar साहब अब हमारे बीच नहीं रहे. ये एपिसोड शेर ख़ान की पूरी टीम की तरफ से उनको श्रद्धांजलि है. एपिसोड में हमारे साथ Tiger Watch से धर्मेन्द्र कंधाल भी जुड़े और चर्चा हुई थापर साहब के रणथंभौर प्रेम के बारे में. साथ ही, उनके मेंटर फ़तेह सिंह राठोड़ के साथ उनके रिश्तों पर भी बात हुई. सुनिए थापर साहब की जिंदग...
Chandarpur Tiger Attack- चंद्रपुर में क्यों बढ़ गए टाइगर अटैक के मामले: Sher Khan Ep 45 31.05.2025 57:12
जंगल जिंदाबाद. शेरखान के इस एपिसोड में बात होगी महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बाघ के हमलों से हो रही मौतों पर. चिंता का विषय ये है कि 19 दिन में हुई 11 मौतों के पीछे कोई एक बाघ नहीं है? क्या है पूरा मामला? क्यों अचानक बढ़ गए टाइगर अटैक के मामले? समझेंगे पूरा मामला ताडोबा से हमारे साथ जुड़े Wildlifer Shalik Jogwe से. सुनिए पूरा एपिसोड आसिफ खान उर्फ़ शेरखान उर्फ़ खां चा, शालिक जोगवे और कुमार केशव के साथ
Corbett का सबसे बड़ा Hercules Tiger, सुनिए अजय सूरी के साथ: Sher Khan Ep 44 23.05.2025 1:02:06
जंगल जिंदाबाद. बड़े दिनों से कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व का Hercules टाइगर चर्चा में है. चर्चा ये कि Hercules अब तक का सबसे बड़ा टाइगर है. Sher Khan (शेरखान) के इस एपिसोड में हमारे साथ जुड़ेंगे Wildlifer और passionate photographer अजय सूरी और चर्चा होगी सबसे बड़े टाइगर पर. इसके साथ ही ranthambore में हुए अटैक पर भी होगी चर्चा. सुनिए पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खान चा उर्फ़ आसिफ खान (Asif Khan), Ajay Suri और जमशेद...
रणथंभौर में रेंजर्स पर जानलेवा हमला क्यों कर रहे हैं टाइगर: Sher Khan, Ep 43 16.05.2025 1:15:42
जंगल जिंदाबाद. शेरखान (Sherkhan) के इस एपिसोड में बात होगी रणथंभौर(Ranthambore) में टाइगर (Tiger) अटैक से हुई रेंजर की मौत की. एक ही महीने में हुई दूसरी ऐसी मौत ने जंगलात वालों के साथ-साथ टाइगरप्रेमी और पर्यटकों को भी परेशान कर दिया है. इस एपिसोड में जानने की कोशिश करेंगे उन सभी वजहों को जिनकी वजह से हुए ये अटैक. साथ ही क्या गुनहगार कोई एक ही बाघ है? क्या है उस बाघ का भविष्य? सुनिए पूरा एपिसोड शेर...
Leopard Day पर तेंदुओं की दुनिया के बारे में जानिए सब कुछ: Sher Khan, Ep 42 02.05.2025 1:08:38
जंगल जिंदाबाद. 3 May को International leopard day के तौर पर मनाया जाता है इसलिए इस बार बात leopards की. क्यों humans के साथ सबसे ज्यादा conflict में आना वाला जानवर leopard है? क्या leopards के साथ co-existence मुमकिन है? देश में कितने leopards है? Snow leopard और leopard में क्या फर्क है... जानिए सब कुछ शेरखान के इस एपिसोड में आसिफ खान उर्फ़ खान चा उर्फ़ शेरखान और जमशेद कमर सिद्दकी के साथ. सीरीज प्र...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.