स्पोर्ट्स टीम

स्पोर्ट्स बुलेटिन

Sports HI ↓ 332 episódios

ये स्पेशल है

Autor

स्पोर्ट्स टीम

Categoria

Sports

Site do podcast

audioboom.com

Último episódio

4 de dez de 2023

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

207: Podcast: भारत के ‘मिशन वर्ल्ड कप' को झटका, टीम सिलेक्शन पर भी सवाल 23.09.2022

सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेंटे मैं हाजिर हूँ, इस पॉडकास्‍ट में, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. पिछली सात सीरीज भारत हारा नहीं है. लेकिन 209 का रिकॉर्ड लक्ष्य देने के बावजूद भारत को मोहाली में हार का मुंह देखना पड़ा है. ऐसे में आज नागपुर में खेला जाने वाला दूसरा टी-20 बेहद अहम होगा. एक और हार एशिया कप के बाद और विश्व कप से पहले फिर भारत को हिला कर रख देगी. हालांकि, बारिश अगर आज नाग...

206: IND vs AUS: भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से, पर नजरें टी20 वर्ल्ड कप पर 20.09.2022

नमस्कार... न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. ऑस्ट्रेलिया में अगले माह 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक आयोजित होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप को देखते हुए इसमें भाग लेने वाली सभी टीमें इन दिनों तैयारी में जी-जान से जुटी हुई हैं. भारत अपना पहला मुकाबला रविवार 23 अक्टूबर को पाकिस्तान से खेलेगा. दोनों टीमें ग्रुप 2 में  हैं. भारत को पाकिस्तान के अलावा...

205: टी20 वर्ल्‍डकप से पहले टीम इंडिया के सामने होगी आस्‍ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका पर विजय की चुनौती! 16.09.2022

सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेंटे मैं हाजिर हूँ, इस पोडकास्ट में, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. एशिया कप में घनघोर निराशा के बाद भारत अब टी-20 वर्ल्ड कप की अंतिम तैयारी में जुटा है. इसी सिलसिले में टीम इंडिया को अपने ही मैदान पर आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों के खिलाफ खेलना है. मंगलवार को ही मोहली में भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज का पहला टी-20 मुकाबल...

204: Podcast: टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को देनी होगी ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के सामने ‘अग्निपरीक्षा’ 13.09.2022

नमस्कार... न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. श्रीलंका ने छठवीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया है. रविवार को दुबई के इंटरनेशन स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर एशिया कप पर क़ब्ज़ा किया. श्रीलंका ने इससे पहले 1986, 1997, 2004, 2008 और 2014 में एशिया कप जीता था. टूर्नामेंट में बल्ले व गेंद से शानदार प्रदर्श...

203: Podcast: जडेजा के बाहर होने से गड़बड़ाया टीम इंडिया का संतुलन 09.09.2022

सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेंटे इस पॉडकास्ट में मैं हूँ संजय बैनर्जी, नमस्कार- सुनो दिल से. एशिया कप से कल रात भारत की विदाई का मुकाबला महज औपचारिकता था, एशिया कप में भारत डेड रबर में अफगानिस्तान से खेलेगा, इसकी कल्पना किसी ने भी टूर्नामेंट की शुरुआत में नहीं की थी. इस मैच में विराट कोहली का अरसे से चला आ रहा शतक का सूखा समाप्त हो गया और 1020 दिन के बाद उनके बल्ले ने पहला अंतरराष्ट्रीय श...

202: Podcast: पाकिस्तान ने बिगाड़ा भारत का खेल, अब फाइनल की राह आसान नहीं 06.09.2022

नमस्कार... न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. शुरुआत एशिया कप 2022 के साथ.एशिया कप 2022 में सुपर-4 मैचों की शुरूआत हो चुकी है. ग्रुप स्टेज में अपने दोनों मैच जीतने वाली टीम इंडिया को रविवार को दुबई में खेले गए सुपर-4 के दूसरे रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान से 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद भारत के फाइनल में पहुंचने की राह आसान नहीं...

201: Podcast: एशिया कप के सुपर फोर की तस्वीर साफ, पर पाकिस्तान की किस्मत हांगकांग के हवाले 02.09.2022

सप्ताह भर की क्रिकेट सुर्खियों को इस पॉडकास्ट में समेंटे मै हाजिर हूँ, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. एशिया कप के सुपर फ़ोर की तस्वीर अब तकरीबन साफ हो गई है, चौथी और आखिरी टीम का फैसला आज रात होगा, जो पाकिस्तान या हांगकांग में से कोई एक होगा. इस बीच कल रात श्रीलंका सुपर फ़ोर में जाने वाली तीसरी टीम बनी, और अपने पहले खिताब की उम्मीद लगाए बांग्लादेश एशिया कप से बाहर निकलने वाली पहली टीम. 

200: Podcast: बराबर हुआ पाकिस्‍तान से टीम इंडिया का हिसाब, अब 31 अगस्‍त को होगी हांगकांग से भिड़ंत 29.08.2022

नमस्कार, न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. सबसे पहले बात एशिया कप 2022 की. प्लेयर आफ द मैच हार्दिक पांड्या के हरफनमौला प्रदर्शन, रवींद्र जडेजा और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाज़ी के साथ ही भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाज़ी की बदौलत डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने एशिया कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 के अपने पहले मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान प...

199: Podcast: भारत के पास पाकिस्तान से बदला लेने का मौका, एक हफ्ते में 3 बार हो सकती है भिड़ंत 26.08.2022

सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों के साथ आपके इस पॉडकास्ट मे मै हूँ संजय बैनर्जी, नमस्कार- सुनो दिल से. एशिया कप पर अब सारी निगाहें जम चुकी हैं. भारत इसका पिछला चैंपियन है, और यही नही भारत ने इसे सबसे ज्यादा 7 बार जीता है. एशिया कप का आगाज भले ही अफगानिस्तान और श्रीलंका के मुकाबले से कल शाम हो रहा हो, पर असली शुरुआत तो इसकी एक दिन बाद होगी. जब भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के आमने-सामने होंगे. इस बार ट...

198: Podcast: भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ, अब पाकिस्तान से मुकाबले का इंतजार 23.08.2022

जैसे-जैसे 27 अगस्त से यूएई में आयोजित होने वाले एशिया कप 2022 का समय करीब आ रहा है वैस-वैसे डिफेंडिंग चैंपियन भारत और चीर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को दुबई में खेले जाने महामुकाबले को लेकर चर्चा का दौर ज़ोर पकड़ता जा रहा है. भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में कुल 14 मैच खेले गए हैं जिसमें टीम इंडिया ने 8 मुकाबलों में जीत का परचम लहराया है. पाकिस्तानी टीम पांच मैचों में जीत हासिल कर सक...

197: Podcast: टीम इंडिया के 2 क्रिकेटरों ने बढ़ाई ईशान किशन-ऋतुराज गायकवाड़ के लिए चुनौती 19.08.2022

न्‍यूज 18 हिंदी के क्रिकेट पॉडकास्‍ट ‘सुनो दिल से’ में आज सुनिए – जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत की जीत के क्‍या हैं मायने? अपनी बेंच स्ट्रेंथ से पूरी दुनिया को लोहा मनवाने वाली भारतीय क्रिकेटर्स के सफर में राहुल द्रविड के योगदान की कहानी. कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला क्रिकेट के शामिल होने के बाद इस खेल को आने वाले वक्त में मिलेगी क्‍या ज्यादा तवज्जोह? क्‍या है महिला क्र...

196: Podcast: एशिया कप में 28 अगस्‍त को होगी पाकिस्‍तान और टीम इंडिया की बीच भिड़ंत 17.08.2022

एशिया कप पर सात बार अपना कब्‍जा जमाने वाली टीम इंडिया का मुकाबला 28 अगस्‍त को दुबई इंटरनेशनल स्‍टेडियम में अपनी चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्‍तान से होगा. फिलहाल, टीम इंडिया जिम्‍बाब्‍वे के दौरे पर है. भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. सीरीज़ का पहला मैच 18 अगस्त को हरारे में खेला जाएगा. पूर्व विश्व चैंपियन और भारत की शीर्ष शटलर पीवी सिंधु बाएं पैर में स्ट्रेस फ्रैक्चर होने के का...

195: PODCAST: अगर थोड़ी बेहतर बल्लेबाजी की होती तो शायद भारतीय महिला टीम के पास भी होता गोल्‍ड! 13.08.2022

महिला क्रिकेट के फाइनल में जीत के मुहाने पर खड़ी भारतीय टीम महज नौ रनों के अंतर से हार गई. बावजूद इसके, कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में पहली बार शामिल हुई भारतीय महिला क्रिकेट टीम सबका दिल जीतने में कामयाब रही. रजत पदक से संतोष करने वाली भारतीय महिला टीम की स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा और पूजा वस्त्रकार ने अगर थोड़ी बेहतर बल्लेबाजी की होती तो शायद भारत के पास भी गोल्ड आ सकता था. उधर, भारत के पुर...

194: Podcast: सिंधु, साक्षी, निकहत, नीतू... बर्मिंघम गेम्स में सबने रचा इतिहास, अब विक्टोरिया का इंतजार 09.08.2022

नमस्कार... न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. पिछले लगभग दो सप्ताह से खेल प्रेमियों की निगाहें बर्मिंघम कॉमनवेल्‍थ गेम्स पर टिकी रहीं. सोमवार को एलेक्जेंडर स्टेडियम में रंगारंग समारोह के साथ ही ग्यारह दिनों तक चले अब तक के सबसे बड़े रोमांचक कॉमनवेल्‍थ गेम्स का समापन हुआ, जिसमें 72 देशों के 5000 से भी अधिक खिलाड़ियों ने अपने खेल-कौशल का प्रदर्शन किया....

193: Podcast: कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट का पहला गोल्ड करीब, फॉर्म में चल रही भारतीय महिला टीम रच सकती है इतिहास 05.08.2022

‘सुनो दिल से’ में आज सबसे पहले बात करेंगे टी-20 सीरीज में भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच चल रही आंख मिचौली की. आगे बात होगी, कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स खेलने गई भारतीय महिला क्रिकेट टीम के प्रदर्शन और सेमीफाइनल मैच में उम्‍मीदों की और अंत में बात होगी श्रीलंका से यूएई शिफ्ट हुए एशिया कप की.

192: Podcast Weekly: कॉमनवेल्थ गेम्स में छाए भारतीय वेटलिफ्टर, जीते सबसे अधिक मेडल 01.08.2022

नमस्कार....न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय वेटलिफ्टर खिलाड़ियों का दबदबा बना हुआ है. भारत ने इन खेलों में अब तक 3 स्वर्ण पदकों के साथ कुल 6 पदक जीते हैं और सभी मेडल वेटलिफ्टिंग में ही आए हैं. कामनवेल्थ गेम्स 2022 की पदक तालिका में अब भारत छठे स्थान पर पहुंच गया है. भारत से आगे ऑस्ट्रेलिया, इंग्ल...

191: Podcast: भारत ने वेस्टइंडीज के लिए खड़ा किया एकतरफा जीत की उम्मीदों का पहाड़ 29.07.2022

वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड भले ही वनडे मे अच्छा नहीं रहा हो, लेकिन टी-20 मे उसने घरेलू मैदान पर पिछली दोनों सीरीज जीती है. पहले इंग्लैंड को पांच मैचों की सीरीज में 3-2 से हराया और इसी महीने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला 2-0 से अपने नाम की. भारत को हराकर सीरीज जीत की हैट्रिक पूरी करने पर वेस्टइंडीज की निश्चित रूप से निगाहें होंगी. उधर भारत ने पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद जितनी भी सीरीज ख...

190: Podcast Weekly: भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत 26.07.2022

नमस्कार....न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव... शुरुआत विश्‍व एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा के रजत पदक से. क्रिकेट में बात भारत के नए रिकार्ड की और कैरेबियन टीम के खिलाफ अक्षर पटेल के प्रदर्शन की. आगे बात करेंगे 28 जुलाई से इंग्‍लैंड के बर्मिंघम में शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों की. अंत में बात, अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने भारतीय...

189: Podcast: आज रात शुरू होगा टीम इंडिया का कैरेबियन अभियान, वेस्‍टइंडीज के साथ खेले जाएंगे 3 वनडे और 5 टी-20 मैच 22.07.2022

सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेटे हम हाजिर हैं- संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. शुरूआत आज रात पोर्ट ऑफ स्‍पेन से शुरू हो रहे टीम इंडिया के कैरेबियन अभियान से. आगे बात करेंगे हाल ही में समाप्त हुए भारतीय टीम के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे की. और अंत में कॉमनवेल्थ गेम्स की.

188: Podcast: धवन के नेतृत्व में नए शिखर की ओर टीम इंडिया, 22 जुलाई से शुरू होगा अभियान 19.07.2022

नमस्कार... न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन में आपका स्वागत है. बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. शुरुआत करते हैं भारत-इंग्लैंड सीरीज़ के साथ. आज बात होगी 22 जुलाई से शुरू हो रहे टीम इंडिया के वेस्टइंडीज दौरे और यूएई में आयोजित हो रहे एशिया कप 2022 की. अंत में बात करेंगे दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने सिंगापुर ओपन बैडमिंटन सुपर 500 टूर्नामेंट जीत की.

187: Podcast: विराट कोहली अगर 'आराम' करने की बजाय फॉर्म तलाशते तो बेहतर होता 15.07.2022

न्‍यूज18 हिंदी के स्‍पोर्ट्स स्‍पेशल पॉडकास्‍ट ‘सुनो दिल में’ आज सुनिए लॉर्ड्स के मैदान में इंग्‍लैंड के सामने टीम इंडिया के ‘आत्मसमर्पण’ की कहानी.  आगे सुनिए, मैन्चेस्टर में होने वाले निर्णायक मुकाबले को जीतने के लिए क्‍या होगी टीम इंडिया की नई रणनीति. आखिर में बात, बर्मिंघम में इस महीने होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की. 

186: Podcast: नॉटिंघम में शिकस्‍त के बावजूद IND Vs ENG टी-20 सिरीज अपने नाम करने में कामयाब रही टीम इंडिया 11.07.2022

नमस्कार... न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन में आपका स्वागत है. बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. इंग्‍लैंड के खिलाफ खेले जा रहे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को 2-1 से जीतकर टीम इंडिया ने ट्रॉफी पर अपना कब्‍जा जमा लिया है. नॉटिंघम में खेले गए तीसरे और इस सीरीज के अंतिम मैच में सूर्यकुमार यादव ने 55 गेंदों में 117 रनों की धुआंधार शतकीय पारी खेली. हालांकि, सूर्य कुमार का यह...

185: Podcast: टीम इंडिया की टी20 में धमाकेदार जीत, पर एजबेस्टन की हार से उबरने में वक्त लगेगा 08.07.2022

नमस्कार, सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों के साथ इस पॉडकास्ट में मैं हूँ संजय बैनर्जी. सुनो दिल से. साउथ एम्पटन में कल देर रात मेजबान पर मिली 50 रन की जीत शानदार तो थी, लेकिन फिलहाल एजबेस्टन की शिकस्त से उबरने में टीम इंडिया को वक्त लगेगा. फिर टी-20 और टेस्ट की अहमियत में फ़र्क तो होता ही है. आईपीएल के हालिया सीजन से हार्दिक पाण्ड्या ने स्वप्निल वापसी की है, ऐसे में ‘पारस’ पाण्ड्या के खिताब से उन्‍ह...

184: Sports Podcast: कप्‍तान जसप्रीत बुमराह आए और छा गए 05.07.2022

नमस्कार... न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन में आपका स्वागत है. बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव... रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में जसप्रीत बुमराह को ऐजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की कमान सौंपी गई और बुमराह बतौर कप्तान अपने डेब्यू मैच में ही विश्व क्रिकेट पटल पर सुर्खियों में छा गए. कमाल की बात यह है कि गेंदबाज़ी नहीं, बल्कि विश्व में उनकी बल्लेबाज़ी का डंका...

183: PODCAST: एक साल से भारत और इंग्‍लैंड के बीच अधूरी सीरीज का आज एजबेस्टन में होगा निर्णायक फैसला 01.07.2022

पिछले साल भारतीय टीम ने कोरोना के कारण पांचवां टेस्ट खेलने से इनकार कर दिया था, भारत फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है. रोहित शर्मा दो बार कोरोना पॉजिटिव होने के कारण टेस्ट नहीं खेलेंगे. ऐसे में माना जा रहा था कि या तो विराट कोहली कप्तान होंगे या फिर ऋषभ पंत, लेकिन घोषणा कर दी जसप्रीत बुमराह के नाम की. यानि भारतीय कप्तानों की फेहरिस्त मे एक और नाम जुड़ चुका है, इतने कम समय मे इतने कप्तान टीम के साथ कभ...

Ouça o podcast स्पोर्ट्स बुलेटिन no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos