Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

Sports HI ↓ 230 episódios

Welcome to Ballabol, your ultimate destination for all things cricket! Join us as we dive into the world of cricket and bring you the latest news, insights, and analysis. Our expert hosts discuss match highlights, player performances, team strategies, and everything else that makes cricket the thrilling sport it is. Whether you're a die-hard fan or just keep checking the scorecards, our engaging conversations will keep you hooked. Tune in to Ballabol for an immersive cricket experience that will leave you wanting more. Subscribe now on any audio platform (Spotify, Apple Podcasts, Google Podcas...

Autor

Aaj Tak Radio

Categoria

Sports

Site do podcast

www.aajtak.in

Último episódio

6 de jul de 2026

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

Sanju के साथ फिर धोखा! Vaibhav, Patidar, Iyerऔर Team India पर बड़ी बहस: बल्लाबोल 06.07.2026

T20 World Cup के बाद भारत को अब भी पहली जीत की तलाश है. आयरलैंड में मिट्टी पलीद होने के बाद इंग्लैंड सीरीज में भी टीम इंडिया को निराशा ही हाथ लगी है. इस बीच वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू हो गया. लेकिन संजू सैमसन को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. इतना ही नहीं टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन मैच जिताकर प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट बने संजू ज़िम्बॉब्वे टूर से भी ड्रॉप हो गए हैं. आख़िर संजू सैमसन हर बार सॉफ़...

आयरलैंड का ऐतिहासिक उलटफेर, क्यों हुआ टीम इंडिया का सूपड़ा साफ़: बल्लाबोल 29.06.2026

T20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को आयरलैंड ने 2-0 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया. श्रेयस अय्यर की कप्तानी की शुरुआत हार के साथ हुई. लगभग 3 साल और 16 टी20 सीरीज बाद भारत कोई द्विपक्षीय टी20 सीरीज हारा है. बात सिर्फ मेंस टीम की नहीं है, विमेंस टी20 वर्ल्ड कप से भी भारतीय महिला टीम का सफर खत्म हो चुका है और टीम बाहर हो गई है. साथ ही, इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने अचानक इंटरनेशनल क्...

T20 से ज्यादा वनडे में क्यों कारगर होंगे वैभव सूर्यवंशी?: बल्लाबोल 22.06.2026

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने इंडिया ए (India A) के लिए ट्राई-सीरीज के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ महज 29 गेंदों पर 94 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर तहलका मचा दिया है! इस गदर परफॉरमेंस के बाद क्रिकेट गलियारों में ये चर्चा तेज़ हो गई है कि क्या वैभव का टीम इंडिया में सीनियर डेब्यू होने वाला है? क्या वो ODI क्रिकेट और 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह तैयार हैं? इस पॉडकास्ट में क्रिकेट जर्नल...

वैभव की लड़ाई, तिलक की कप्तानी और विमेंस टीम से T20 वर्ल्ड कप में कितनी उम्मीद: बल्लाबोल 16.06.2026

भारतीय क्रिकेट के युवा सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी इस समय एक गलत वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। दांबुला में श्रीलंका-ए के खिलाफ सुपर ओवर में इंडिया-ए की हार के बाद, मैदान पर वैभव सूर्यवंशी की विपक्षी श्रीलंकाई क्रिकेटर के साथ तीखी बहस और धक्का-मुक्की हो गई। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद मैदान का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था।'बल्लाबोल' के इस लेटेस्ट एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार केशव ने इस पूरी घट...

अय्यर कप्तानी की रेस कैसे जीते, अगरकर के बोल्ड फैसले और वैभव सूर्यवंशी पर BCCI का प्लान: बल्लाबोल 09.06.2026

BCCI ने आगामी Ireland, England और Asian Games 2026 के लिए Indian T20 Team का ऐलान कर दिया है! लेकिन इस सिलेक्शन ने पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया है. World Cup जिताने वाले Suryakumar Yadav टीम से बाहर हैं, और Shreyas Iyer को टीम की कप्तानी सौंप दी गई है. आखिर Ajit Agarkar के इस बोल्ड फैसले के पीछे की क्या कहानी है?  कुमार केशव और निखिल नाज़ 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में चर्चा कर रहे हैं कि Shreyas Iy...

Chokers से Champions कैसे बनी RCB, बाक़ी टीमों के लिए क्या सीख?: बल्लाबोल 01.06.2026

लो भैया! रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार IPL का खिताब अपने नाम कर लिया है. जो टीम कभी 'चोकर्स' कहलाती थी, वो अब बैक-टू-बैक चैंपियन है. आखिर RCB की इस महाजीत की असली रेसिपी क्या है? चोकर्स से चैंपियंस बनने के सफर में उन्होंने क्या बड़े बदलाव किए और किंग विराट कोहली का वो माइंडसेट क्या है जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है? दूसरी तरफ, फाइनल में गुजरात टाइटंस...

Vaibhav Sooryavanshi खेलेंगे 2027 वर्ल्ड कप और Hardik की CSK में होगी एंट्री?: बल्लाबोल 28.05.2026

वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्डतोड़ बैटिंग से राजस्थान रॉयल्स Qualifier 2 में पहुंच गया है. वैभव की सबसे बड़ी ख़ूबी क्या है, किस बॉलर के साथ उनका कॉन्टेस्ट देखने लायक होगा, क्या उनका इंडिया डेब्यू नजदीक है, विदेशी पिचों पर भी क्या वो इतने ही क़ामयाब होंगे और क्या 2027 ODI वर्ल्ड कप में भी उनका खेलना तय है? RR की जीत से RCB क्यों ख़ुश होगी और गुजरात टाइटन्स क्या राजस्थान को रोक पाएगी? इसके अलावा मुंबई इंडियन्...

पंजाब किंग्स में क्या रायता फैला है और धोनी को क्यों नहीं खिला रही CSK: बल्लाबोल 18.05.2026

आईपीएल 2026 (IPL 2026) अब अपने सबसे रोमांचक और आखिरी पड़ाव (Business End) पर पहुंच चुका है! 'बल्लाबोल' के इस धमाकेदार एपिसोड में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट निखिल नाज़ और कुमार केशव लेकर आए हैं टूर्नामेंट का सबसे सटीक और तीखा विश्लेषण।इस एपिसोड में बात होगी पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की, जिसने लगातार 6 मैच जीतकर आसमान छुआ था, लेकिन अचानक उनकी तकदीर ने ऐसा गोता खाया कि अब वे बाहर होने की कगार पर हैं। आखिर...

IPL की ख़ुफ़िया जानकारी किसने लीक की, क्या BCCI कोई स्कैंडल छुपा रहा है?: बल्लाबोल 11.05.2026

IPL 2026 में मैदान के बाहर का ड्रामा अब मैदान के खेल से भी बड़ा हो गया है. 'बल्लाबोल' के इस विस्फोटक एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार केशव पर्दा उठा रहे हैं उन ख़बरों से जिन्होंने BCCI की नींद उड़ा दी है. आखिर वो कौन है जो IPL की Inside Information लीक कर रहा था? क्या वाकई खिलाड़ियों की 'गर्लफ्रेंड्स' BCCI के निशाने पर हैं और 'गर्लफ्रेंड कल्चर' पर बोर्ड इतना क्यों बिफरा हुआ है? इस पॉडकास्ट में सुनिए: The...

हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत की कप्तानी छिनेगी?: बल्लाबोल 05.05.2026

PL 2026 अपने आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ चला है, लेकिन पॉइंट्स टेबल में अभी भी घमासान मचा है! इस एपिसोड में हम बात करेंगे मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपरजाएंट्स (LSG) की, जिनकी तक़दीर इस सीजन में भी नहीं बदली. ​लगातार लचर प्रदर्शन के बाद अब सवाल उठ रहे हैं— क्या Hardik Pandya और Rishabh Pant की कप्तानी जाने वाली है? आखिर ये दोनों स्टार खिलाड़ी बतौर कप्तान डिलीवर क्यों नहीं कर पा रहे? साथ ही, टीम इंडिया...

5 साल में IPL कितना बदल जाएगा? Powerplay से लेकर Captaincy तक दिखेगा असर!: बल्लाबोल 27.04.2026

IPL 2026 आधा सफ़र तय कर चुका है. हफ़्तेभर की चहल-पहल पर 'बल्लाबोल' में एकबार फिर चर्चा हुई. कोलकाता के खिलाफ सुपर ओवर वाले मैच में लखनऊ ने क्या ब्लंडर किये, केएल राहुल अकेले 150 रन बनाकर भी दिल्ली को क्यों नहीं जीत दिला सके, वैभव सूर्यवंशी का शतक क्यों बेकार गया, सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ियों की टीम क्यों हार जा रही है, लो स्कोरिंग मैच क्यों ज़्यादा रोमांचक लगते हैं, श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार के अला...

IPL कैसे बदल देगा Cricket की दुनिया और सूर्यकुमार यादव की छुट्टी होने वाली है?: बल्लाबोल 20.04.2026

मुंबई इंडियन्स की हालत इतनी पतली क्यों नज़र आ रही है, क्या जसप्रीत बुमराह चोट के साथ खेल रहे हैं, विल जैक्स कबतक लौटेंगे और मुंबई-चेन्नई जैसी टीमें 'डीप स्टेट' की तरह क्यों फंक्शन करती हैं? आईपीएल ओनर्स को BCCI इतनी ढिलाई क्यों देता है, आईपीएल का फ्यूचर क्या है या फिर आईपीएल ही क्रिकेट का फ्यूचर बनने जा रहा है? पंजाब किंग्स के अलावा कौन सी तीन टीमें टॉप 4 की सबसे मजबूत दावेदार हैं, क्या राजस्थान रॉ...

IPL की तीन सबसे सफल टीमें एकदम नीचे क्यों लुढ़की हुई हैं?: बल्लाबोल 13.04.2026

IPL की तीन सबसे कामयाब टीमें पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर क्यों हैं, जसप्रीत बुमराह को विकेट क्यों नहीं मिल रहे, निकोलस पूरन और हेनरिक क्लासेन जैसे T20 स्पेशलिस्ट क्यों स्ट्रगल कर रहे हैं, कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स से क्या ब्लंडर हुए हैं और राजस्थान रॉयल्स की असल परीक्षा क्यों बाक़ी है? क्या वैभव सूर्यवंशी को विराट कोहली से ज्यादा फुटेज मिल रहा है, आईपीएल में लोगों की दिलचस्...

CSK की हालत पतली क्यों, KKR की असल परेशानी और RCB की जीत का सीक्रेट: बल्लाबोल 06.04.2026

IPL 2026 में अबतक तीन टीमों ने जीत का स्वाद नहीं चखा है. चेन्नई सुपरकिंग्स तीन के तीन मैच क्यों हारी, धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस के आने से क्या टीम की क़िस्मत पलटेगी, रुतुराज गायकवाड़ क्यों मजबूर लग रहे हैं, T20 वर्ल्ड कप जीत के हीरो संजू सैमसन का बल्ला क्यों ख़ामोश है और उनके लिए अबतक का सबसे बड़ा पॉजिटिव क्या रहा है? कोलकाता नाइटराइडर्स का हाल CSK जैसा ही क्यों है, अजिंक्य रहाणे के फ़्रस्ट्रेशन का कारण...

IPL 2026 में हर टीम की कॉमन प्रॉब्लम, कैमरन ग्रीन की चालाकी और निशाने पर हिंदी कॉमेंट्री: बल्लाबोल 30.03.2026

IPL 2026 का आगाज़ हो चुका है. मौजूदा चैंपियन RCB ने जीत के साथ बोहनी की और मुंबई इंडियन्स का वनवास ख़त्म हुआ. निखिल नाज़ ने क्यों कहा कि ये सबसे तगड़ा सीजन रहने वाला है, मुंबई इंडियंस के फैन्स क्यों कन्फ्यूज होंगे, हर टीम के सामने एक जैसी मुश्किल क्यों है और धोनी का ये आख़िरी सीजन क्यों हो सकता है? क्या केकेआर अपनी बल्लेबाज़ी के चलते हारी, कैमरन ग्रीन के बॉलिंग नहीं करने पर विवाद क्यों हुआ, विदेशी खिलाड़...

IPL 2026 में जीत का फॉर्मूला क्या, हर Team की Analysis और Playing 11 पर रोमांचक चर्चा: बल्लाबोल 23.03.2026

IPL 2026 सीजन आरंभ होने को है. सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं. कई टीम अहम खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान हैं. चोट ने किस टीम का बैलेंस सबसे ज्यादा बिगाड़ा है, कौन सी टीम काग़ज़ पर सबसे ज्यादा मजबूत है, मौजूदा चैंपियन RCB के सामने बड़ी चुनौती क्या है, मुंबई इंडियंस की कमज़ोर कड़ी क्या है, चेन्नई सुपरकिंग्स के कैप्टन रुतुराज गायकवाड़ के सिर पर तलवार तो नहीं लटक रही और टीम की सोच...

Bangladesh ने PAK को दिखाया आईना और Sanju Samson की गहरी सीख: बल्लाबोल 16.03.2026

T20 World Cup जीतने के बाद Sanju Samson से मिले निखिल नाज़ ने उनके बारे में क्या क्या बताया, सचिन तेंदुलकर ने वर्ल्ड कप के दौरान संजू को क्या सलाह दी और संजू सैमसन की किस खासियत से प्रभावित हुए निखिल? पाकिस्तान-बांग्लादेश ODI सीरीज की एनालिसिस, सलमान अली आगा का रन आउट विवाद और इसी बहाने स्पिरिट ऑफ़ क्रिकेट पर बहस भी सुनिए. साथ ही पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट और एनालिस्ट कैसे अपने खिलाड़ियों को झाड़ प...

T20 World Cup 2026 Final जीतने वाली ये India की All Time Best Team है?: बल्लाबोल 09.03.2026

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से हराकर ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 जीत लिया है. सूर्य कुमार यादव की कप्तानी में भारत ने तीसरी बार यह खिताब हासिल किया और लगातार दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को डिफेंड किया. ये जीत एकतरफा ज़रूर है मगर असाधारण क्यों है? विदेशी क्रिकेटर्स और फैन्स इंडिया की जीत को क्यों पचा नहीं पा रहे हैं, इंडिया की इस प्रचंड जीत मे...

T20 World Cup Final 2026 - न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का अमोघ अस्त्र क्या है: बल्लाबोल 07.03.2026

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए बेहद रोमांचक सेमीफाइनल में इंडिया ने इंग्लैंड को सात रन से हरा दिया. सुनील गावस्कर को कब लगने लगा था कि इंग्लैंड जीत रहा है, 254 के टारगेट ने इंग्लैंड का काम आसान कैसे कर दिया और इंडिया की ये धमाकेदार जीत किन मायनों में अहम है? इंडिया की स्ट्रैटेजी क्यों इंग्लैंड से बेहतर रही और भारत ने कौन से मोमेंट्स को सीज किया? संजू सैमसन की लगातार दूसरी बेजोड़ पारी, जसप्रीत बुमराह...

Sanju Samson ने Semifinal में पहुंचाया, England को वानखेड़े में कैसे हराएंगे: बल्लाबोल 03.03.2026

T20 World Cup 2026 का आखिरी Super 8 मैच. कोलकाता का ईडन गार्डन्स मैदान और भारत के लिए करो या मरो वाली स्थिति. वेस्टइंडीज ने 195 रन बनाकर एक मुश्किल टारगेट दिया. मगर संजू सैमसन की एक स्पेशल पारी ने टीम इंडिया को फतह दिलाई. संजू की ये पारी उनके करियर की बेस्ट इनिंग क्यों कही जा रही है और विराट कोहली से इसकी तुलना क्यों हो रही है? संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ क्या अलग किया और क्या वाकई इसके पीछे...

T20 World Cup Semifinal में पहुंचने के लिए Team India को प्लान बदलना होगा?: बल्लाबोल 23.02.2026

T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले टीम इंडिया को खिताब का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा था. लेकिन सुपर 8 का पहला ही मुक़ाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ गंवाकर टीम इंडिया ने अपने लिए हालात मुश्किल बना लिए हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में क्यों हारी टीम इंडिया, नरेंद्र मोदी स्टेडियम की काली मिट्टी पिच पर भारत के साथ खेल क्यों हो जाता है, अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को खिलाना क्यों भारी पड़ा,...

पाकिस्तान का दौरा बीच में क्यों छोड़ आई थी टीम इंडिया?: बल्लाबोल 16.02.2026

T20 World Cup 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर चली ज़बरदस्त खींचतान के बाद दोनों टीमें कोलंबो में भिड़ी. भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का पुराना इतिहास रहा है. दोनों टीमों के बीच क्रिकेट राइवलरी के कई क़िस्से हैं और इन क़िस्सों में कई किरदार हैं. टाइगर पटौदी से लेकर कपिलदेव, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, मोहिंदर अमरनाथ, कृष श्रीकांत, राज सिंह डूंगरपुर, इमरान खान और भी बहुत सारे लोग. इन क़िस्सों का...

ICC से पंगा, मोहसिन नकवी ने खोद डाली Pakistan Cricket की कब्र?: बल्लाबोल 03.02.2026

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम आईसीसी T20 वर्ल्ड कप में भारत के ख़िलाफ़ मैच का बहिष्कार करेगी. इस फ़ैसले ने क्रिकेट जगत को हालिया समय के सबसे बड़े संकट में डाल दिया है. पाक़िस्तान सरकार की आड़ में ये फैसला क्यों लिया गया है, आईसीसी प्रतियोगिताओं के इतिहास में टीमों के मैच छोड़ने से ये मामला क्यों अलग है, क्या मोहसिन नक़वी एशिया कप की खुन्नस निकाल रहे हैं, पाकिस्तान क्रिकेट को इस फैसले से कितना नुक़सान होगा,...

T20 World Cup से पहले Pakistan की बंदर घुड़की और संजू-ईशान की पहेली: बल्लाबोल 27.01.2026

T20 वर्ल्ड कप से ऐन पहले इतना बवाल क्यों मचा हुआ है, पाक़िस्तान क्रिकेट बोर्ड क्या सचमुच टी20 वर्ल्ड कप से पुल आउट कर सकता है या फिर बांग्लादेश के लिए इतना दिखावा कर रहा है, पाक़िस्तान के ख़िलाफ़ ICC के सैंक्शन की ख़बर क्यों चली, पाक़िस्तान अगर वर्ल्ड कप खेलने से मना करता है तो क्या बांग्लादेश के लिए एक मौक़ा बन सकता है और प्लेयर मैनेजमेंट कैसे इमेज मैनेजमेंट में तब्दील हो गया है? इसके अलावा 20-20 विश्व...

टीम इंडिया की हार पर BCCI कब गंभीर होगा?: बल्लाबोल 19.01.2026

टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में वनडे सीरीज भी गंवानी पड़ी है. ये नतीजा इसलिए शर्मनाक है क्योंकि पहली बार ऐसा है जब कीवी टीम ने भारत को उसके घर में वनडे सीरीज में शिकस्त दी हो. भारत को मिली इस हार के बाद फैन्स के निशाने पर कोच गौतम गंभीर हैं. गंभीर सीरीज के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्यों नहीं आए, लगातार हार के बाद भी BCCI क्यों मेहरबान है और बोर्ड की तरफ से कोई ठोस...

Ouça o podcast Ballabol - The Cricket Podcast no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos