स्पोर्ट्स टीम
स्पोर्ट्स बुलेटिन
ये स्पेशल है
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
31: IND vs AUS: भारत को ब्रिस्बेन में करनी है एवरेस्ट की चढ़ाई, सिडनी दे रहा हौसला 14.01.2021 6:43
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच ब्रिस्बेन में 15 जनवरी से चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा. भारतीय टीम ने विदेश में पहला टेस्ट हारने के बाद कभी सीरीज नहीं जीती है. इस बार उसके पास यह रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. न्यूज18 के स्पेशल पॉडकास्ट ‘स्पोर्ट्स बुलेटिन- सुनो दिल से’ (Sports Bulletin Suno Dil Se) में संजय बैनर्जी इस मैच और भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज (India vs Australia 2020) पर रोचक जानकारि...
30: सिडनी मैच टीम इंडिया और टेस्ट क्रिकेट के नाम, ब्रिस्बेन में मिलेगा सीरीज का सिकंदर 11.01.2021 7:08
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेला गया सिडनी टेस्ट मैच ड्रॉ रहा. यह परिणाम भारतीय क्रिकेटप्रेमियों के लिए जीत से कम नहीं है. ऋषभ पंत, चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी ने मैच ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाई. पॉडकास्ट ‘स्पोर्ट्स बुलेटिन- सुनो दिल से’ (Sports Bulletin Suno Dil Se) में संजय बैनर्जी इस मैच और भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर रोचक जानकारियां लेकर आए हैं.
29: IND vs AUS: सिडनी टेस्ट में लौटेंगे रोहित शर्मा, पर एडवांटेज ऑस्ट्रेलिया के पास 06.01.2021 6:34
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों को तीसरे टेस्ट मैच से पहले एक हफ्ते से ज्यादा का समय मिला. इस दौरान खेल नहीं हुआ, लेकिन माइंडगेम चलता रहा. न्यूज18 के पॉडकास्ट ‘स्पोर्ट्स बुलेटिन- सुनो दिल से’ में संजय बैनर्जी इस मैच और सीरीज (India vs Australia 2020) पर रोचक जानकारियां लेकर आए हैं.
27: सुनो दिल से: रहाणे ने दिखाया- वे खिलाड़ियों के इस्तेमाल में कोहली से बेहतर हैं 29.12.2020 6:55
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट मैच में 8 विकेट से हराया. इस मैच में बहुत कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उम्मीद कम की गई थी. विराट कोहली की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे ने शतक तो बनाया ही लेकिन इससे भी बेहतर उनकी कप्तानी रही. न्यूज18 के स्पेशल पॉडकास्ट ‘स्पोर्ट्स बुलेटिन- सुनो दिल से’ (Sports Bulletin Suno Dil Se) में संजय बैनर्जी इस मैच पर रोचक जानकारियां लेकर आए हैं.
23: सुनो दिल से: डाउन अंडर सीरीज में टीम इंडिया का बहुत कुछ दांव पर, एडिलेड टेस्ट कल से 16.12.2020 6:59
भारत और ऑस्ट्रेलिया कोरोनाकाल में पहली बार टेस्ट क्रिकेट खेलने जा रहे हैं. मौका है बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) का. इस सीरीज का पहला टेस्ट 17 दिसंबर से एडिलेड में शुरू होने जा रहा है. न्यूज18 के स्पेशल पॉडकास्ट ‘स्पोर्ट्स बुलेटिन- सुनो दिल से’ (Sports Bulletin Suno Dil Se) में संजय बैनर्जी इस मैच और भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज (India vs Australia) पर रोचक जानकारियां लेकर आए हैं.
22: सुनो दिल से: भारत को महंगी पड़ी 2 सेकंड की देरी, मैच हारा और क्लीन स्वीप से भी चूक गया 09.12.2020 6:13
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का जीत का सिलसिला थम गया. ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा टी20 मैच जीत लिया. हालांकि, सीरीज 2-1 से भारत के नाम रही. अब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलेगी. न्यूज18 के स्पेशल पॉडकास्ट ‘स्पोर्ट्स बुलेटिन- सुनो दिल से’ (Sports Bulletin Suno Dil Se) में संजय बैनर्जी से सुनिए भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज (India vs Australia) पर ऐसी ही रोचक जानकारियां.
21: सुनो दिल से: जीत का सिलसिला चल निकला है, कल मौके पर चौका मारने का मौका 07.12.2020 6:14
भारत ने ऑस्ट्रेलिया से लगातार दूसरा टी20 मैच जीत लिया. जीत का सिलसिला चल निकला है. टीम इंडिया ने जीत की हैट्रिक बना ली है. अब उसके टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप का मौका है. न्यूज18 के स्पेशल पॉडकास्ट ‘स्पोर्ट्स बुलेटिन- सुनो दिल से’ ( Sports Bulletin Suno Dil Se ) में सुनिए भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज ( India vs Australia ) पर ऐसी ही रोचक जानकारियां.
20: सुनो दिल से: कन्कशन रूल ने दिए भारत के दोनों हाथ में लड्डू, विराट खुश तो लैंगर नाराज 05.12.2020 6:16
भारत ने ऑस्ट्रेलिया से पहला टी20 मैच 11 रन से जीत लिया. भारत की यह जीत विवादित भी रही. रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने 44 रन की पारी खेली. फिर उनकी जगह कन्कशन सब्स्टीट्यूट युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने 3 विकेट झटके. न्यूज18 के स्पेशल पॉडकास्ट ‘स्पोर्ट्स बुलेटिन- सुनो दिल से’ (Sports Bulletin Suno Dil Se) में संजय बैनर्जी भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज (India vs Australia) पर रोचक जानकारियां लेकर...
19: सुनो दिल से: कैनबरा की जीत भारत के लिए संजीवनी जैसी, टी20 सीरीज में मिलेगा फायदा 03.12.2020 6:34
भारत की टीम 4 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया से टी20 सीरीज खेलेगी. वनडे सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों पर टी20 मैच के शॉट हावी दिखे. यही अंदाज टी20 सीरीज में जीत दिला सकता है. न्यूज18 के पॉडकास्ट ‘स्पोर्ट्स बुलेटिन- सुनो दिल से’ में संजय बैनर्जी भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर रोचक जानकारियां लेकर आए हैं.
18: सुनो दिल से: टीम इंडिया ने हार से सबक लेना बंद कर दिया है! 30.11.2020 6:24
ऐसा लगता है कि हार अब आदत सी बन गई है. भारत 2020 में डाउन अंडर में जो भी खेला, सब हारा. वह फरवरी में न्यूजीलैंड से 3 वनडे और 2 टेस्ट हारा और अब ऑस्ट्रेलिया से दोनों वनडे मैच गंवा बैठा है. भारत vs ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) सीरीज पर न्यूज18 हिंदी का स्पेशल पॉडकास्ट ‘स्पोर्ट्स बुलेटिन: सुनो दिल से’ कॉमेंटेटर संजय बैनर्जी से सुनिए.
17: गब्बर ने ससुराल में दिखाया दम, अब क्या भारत संडे को बनाएगा ‘सुपर संडे’ 28.11.2020 5:48
भारत लगातार तीसरी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से पहला वनडे मैच हार गया. ऐसे में भारतीय फैंस को पिछली दो सीरीज जरूर याद आई होंगी, जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया से पहला वनडे हारकर भी सीरीज जीती थी. तो क्या भारत अपने फैंस के लिए संडे को ‘सुपर संडे’ बनाएगा. न्यूज18 के पॉडकास्ट ‘स्पोर्ट्स बुलेटिन- सुनो दिल से’ में संजय बैनर्जी इसी विषय पर रोचक जानकारियां लेकर आए हैं.
16: कोरोनाकाल में संजीवनी बने खेल, 8 महीने बाद मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया 26.11.2020 6:34
कोरोनाकाल के ग्रहण के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) की क्रिकेट टीमें पहली बार आमने-सामने हैं. दोनों टीमें 27 नवंबर को पहले वनडे मैच में एकदूसरे को चुनौती देती नजर आएंगी. आज के इस पॉडकास्ट ‘स्पोर्ट्स बुलेटिन’ में हम इसी सीरीज से जुड़ी रोचक जानकारियां लेकर आए हैं.
15: IPL सुनो दिल से: मुंबई इंडियंस का राज बदस्तूर कायम; नंबर-2 दिल्ली को 4 बार हराया 11.11.2020 6:31
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आईपीएल 2020 (IPL 2020) का खिताब फिर जीत लिया है. यूएई में 54 दिन की मशक्कत से यह साबित हो गया कि मुंबई इंडियंस बाकी टीमों की पहुंच से बाहर है. न्यूज18 के पॉडकास्ट ‘IPL 2020 सुनो दिल से’ में संजय बैनर्जी आईपीएल के ऐसे ही विश्लेषण और रोमांचक पलों को संजोकर लाए हैं. तो सुनते रहिए न्यूज18 की खास पेशकश ‘आईपीएल 2020 सुनो दिल से’.
14: IPL सुनो दिल से: 52 दिन की रस्साकशी के बाद मिले 2 रत्न, अब मिलेगा चैंपियन 09.11.2020 6:20
आईपीएल 2020 (IPL 2020) का फाइनल रविवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होना है. किस टीम का पलड़ा है भारी और अब तक के लीग के सबसे खास पल कौन से रहे. न्यूज18 के पॉडकास्ट ‘IPL 2020 सुनो दिल से’ में संजय बैनर्जी लीग इन्हीं पलों और कयासों को संजोकर लाए हैं.
12: दबाव हटा तो पिटी हुई टीमें भी शेर की मानिंद दहाड़ने लगीं 02.11.2020 6:06
क्रिकेट में कहीं रोमांच की मिसाल देनी हो तो आईपीएल 2020 (IPL 2020) की बात की जा सकती है. अब इससे अधिक रोमांच क्या होगा कि टूर्नामेंट के प्लेऑफ की तस्वीर आखिरी लीग मैच (56वां) से तय होगी. न्यूज18 के पॉडकास्ट ‘आईपीएल 2020 सुनो दिल से’ में संजय बैनर्जी ऐसे ही रोमांचक पलों को संजोकर लाए हैं. सुनिए न्यूज18 की खास पेशकश ‘आईपीएल 2020 सुनो दिल से’.
11: 2021 में नहीं दिखेंगे धोनी की ‘डैड आर्मी’ के कई सोल्जर 30.10.2020 6:20
आईपीएल 2020 (IPL 2020) के इस सीजन ने रोमांच की इंतहा कर दी है. कोरोना से हताश-निराश मन को आईपीएल ने बेहद सुकून दिया है. न्यूज18 के पॉडकास्ट ‘आईपीएल 2020 सुनो दिल से’ में संजय बैनर्जी ऐसे ही रोमांचक पलों को संजोकर लाए हैं. सुनिए न्यूज18 की खास पेशकश ‘आईपीएल 2020 सुनो दिल से’.
9: किसने सोचा था कि 8 फाइनल खेलने वाली चेन्नई सबसे पहले रास्ता देखेगी 26.10.2020 6:21
आईपीएल 2020 (IPL 2020) के डबल हेडर में दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की हार हैरानी भरी नहीं है. जिन टीमों ने उन्हें हराया, वे शुरुआती मैच हारने से दबाव में हैं. इसी कारण अब बेखौफ खेलने लगी हैं. न्यूज18 के पॉडकास्ट और आईपीएल 2020- सुनो दिल से (IPL 2020 Suno Dil Se) में सुनिए ऐसी ही खबरें...
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos