Ravish Kumar
रेडियो रवीश
इस पॉडकास्ट में, जिसे रवीश होस्ट करते हैं, हम आपको सामान्य समाचारों की पारंपरिक सीमाओं से बाहर ले जाते हैं, ऐसी कहानियों का अन्वेषण करते हैं जो गहराई और अंतर्दृष्टि से भरपूर हैं। हमारे साथ जुड़ें निस्पृह वार्तालापों के लिए और उन मुद्दों पर एक अनोखा नजरिया पाने के लिए जो मायने रखते हैं। कोई चकाचौंध नहीं, सिर्फ सच्ची बातचीत और वास्तविक कहानियाँ।
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: radioravish.castos.com
Autor
Ravish Kumar
Categoria
Site do podcast
Último episódio
23 de ago de 2024
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
CBI ने केजरीवाल को क्यों गिरफ़्तार किया 23.08.2024 22:47
June 27, 2024, 11:54AM June 27, 2024, 11:54AM केजरीवाल 51 दिनों तक जेल में थे, तब CBI ने पूछताछ नहीं की और न गिरफ़्तार किया। एक महीने के लिए अंतरिम ज़मानत पर बाहर आए और एक जून को जेल चले गए। 20 जून को जैसे ही उन्हें ज़मानत मिली, ईडी हाई कोर्ट गई और सीबीआई तिहाड़ ताकि केजरीवाल से पूछताछ कर सके। फिलहाल केजरीवाल तीन दिनों के लिए सीबीआई की हिरासत में हैं। इसकी राजनीति को समझने के लिए यह वीडियो ज़रूर द...
आपातकाल पर स्पीकर से क्या कहा राहुल ने, विपक्ष उठाएगा पेपर लीक का मुद्दा 23.08.2024 17:48
June 27, 2024, 02:43PM June 27, 2024, 02:43PM इस बार का विपक्ष पहले दिन से सक्रिय है। संगठित है। जिस तरह से आज राहुल गांधी ने स्पीकर से मुलाकात कर आपातकाल के ज़िक्र पर एतराज़ जताया और कांग्रेस सांसद ने स्पीकर को पत्र लिखा है, उससे साफ़ है कि यह विपक्ष जागते रहने वाला है। दूसरी तरफ हम आज भी इस वीडियो में शैडो कैबिनेट और विपक्ष की भूमिका के बारे में बात कर रहे हैं। पूरा वीडियो देखिएगा।
1 जुलाई से पुलिस, वकील और जज सबके लिए बदल जाएगा कानून 23.08.2024 21:07
June 28, 2024, 12:45PM June 28, 2024, 12:45PM भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम एक जुलाई से लागू हो रहा है। सरकार लाखों लोगों को ट्रेनिग दे रही है लेकिन इसके बाद भी भारी कंफ्यूज़न फैला है। हिन्दी में इस कानून को लेकर कम बहस है। ज़्यादातर बहस इस बात को लेकर है कि इन कानूनों से ग़ुलामी की मानसिकता से आज़ादी मिलेगी। इससे फालतू बात कुछ और नहीं हो सकती। कई बड़े...
तो क्या भ्रामक आधार पर ED ने हेमंत सोरेन को गिरफ़्तार किया, किसके इशारे पर 23.08.2024 23:17
June 28, 2024, 02:08PM June 28, 2024, 02:08PM झारखंड हाईकोर्ट का जजमेंट बता रहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री रहे हेमंत सोरेन को किस तरह से गिरफ़्तार किया गया। कोर्ट ने कहा है कि उनके ख़िलाफ़ कोई केस नहीं बनता है। मेरी राय में अब ED की ही जांच होनी चाहिए। यह विभाग बदनाम हो चुका है। पता करना चाहिए कि किसके इशारे पर यह विभाग किसी की गिरफ़्तारी की साज़िश रचता है। हेमंत की गिरफ़्तारी से जुड़े अधिकारियों...
NEET UG के सवाल और चर्चा से बचती सरकार 23.08.2024 22:31
June 29, 2024, 11:55AM June 29, 2024, 11:55AM संसद में नीट पेपर लीक को लेकर चर्चा इसलिए नहीं हो सकी क्योंकि अगर होती तो बहुत सारे सवालों के जवाब शिक्षा मंत्री और सरकार को देने पड़ जाते। चर्चा होती तो केवल नीट यूजी की नही होती, इससे आगे भी बात जाती। शायद इसीलिए विपक्ष ने जिन नियमों के तहत काम रोक कर चर्चा की मांग की, लोकसभा और राज्य सभा के स्पीकर ने उन्हें स्वीकार नहीं किया गया। 25 लाख छात्रों को स...
लोकसभा में क्या बोला है राहुल ने, क्या सरकार बौखला गई 23.08.2024 44:13
July 01, 2024, 02:07PM July 01, 2024, 02:07PM नेता प्रतिपक्ष के रूप में आज राहुल गांधी का पहला भाषण था। उनके भाषण पर सभी की नज़र थी कि राहुल किस तरह से विपक्ष की राजनीति को आवाज़ देंगे। राहुल आज पूरी तरह से नियंत्रण में नज़र आए, उनकी ज़ुबान फ़िसली नहीं बल्कि उनके भाषण से सत्ता पक्ष के सदस्यों को बार-बार खड़े होना पड़ा। राहुल को चेतावनी देने के लिए कई तरह के नियमों का हवाला दिया गया लेकिन राहुल गां...
मैं वही महुआ हूँ 23.08.2024 13:11
July 01, 2024, 04:30PM July 01, 2024, 04:30PM अपने पहले ही भाषण में महुआ मोइत्रा ने बता दिया है कि वे पिछली बार से ज़्यादा निडर और बेबाक़ हो कर आई हैं। उनकी सांसदी छीनी गई, मगर एक नेता के रूप में वे इस आत्मविश्वास से भरी हुई नज़र आईं कि उन्हें कृष्णानगर की जनता ने दोबारा चुनकर भेजा है। जब महुआ को संसद से निलम्बित किया गया तब एक तरह से कृष्णानगर की जनता को भी संसद से निलम्बित किया गया। महुआ ने जनता...
बोले अखिलेश, बैठी रह गई सरकार 23.08.2024 26:29
July 02, 2024, 12:02PM July 02, 2024, 12:02PM आज जब लोक सभा में अखिलेश ने अपना भाषण दिया तब सत्ता पक्ष की ओर से कोई रोकटोक नहीं हुई। इसका कारण यही है कि अखिलेश ने अपना भाषण जिन मुद्दों पर केंद्रित रखा उन मुद्दों पर भाजपा के लिए अपना बचाव करना बहुत मुश्किल हो गया है। अखिलेश ने धर्म के मुद्दे से खुद को दूर रखा, मगर जब अयोध्या की चुनावी जीत की बात की तब सांसद अवधेश प्रसाद उनके साथ थे। अखिलेश ने देश क...
हाथरस में हादसा 23.08.2024 7:37
July 02, 2024, 03:56PM July 02, 2024, 03:56PM चेतावनी: इस शो में शामिल कुछ संदर्भ कुछ दर्शकों को विचलित कर सकते हैं। आप दर्शकों को इसे देखते हुए विवेक का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। इस घटना को लेकर अभी हमारी जानकारी बहुत बुनियादी और शुरुआती है। इस वक़्त जानकारी जुटा पाना मुश्किल है, मगर आप भ्रामक ख़बरों से बचें और विचलित करने वाले वीडियो शेयर नहीं करें।
लोक सभा में प्रधानमंत्री का भाषण 23.08.2024 41:59
July 02, 2024, 04:17PM July 02, 2024, 04:17PM आज प्रधानमंत्री जैसे ही भाषण देने के लिए खड़े हुए, विपक्ष की ओर से मणिपुर के लिए न्याय की माँग करते हुए नारेबाज़ी होने लगी। उनके भाषण के दौरान लगातार विपक्ष की ओर से माँग की जाती रही कि वे मणिपुर पर कुछ कहें, लेकिन प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं कहा। अगर वे मणिपुर के लोगों को सांत्वना ही दे देते तो भी क्या बिगड़ जाता। अपने भाषण में आज प्रधानमंत्री विशेष रूप...
अबकी बार एक्सटेंशन सरकार 23.08.2024 30:59
July 03, 2024, 11:06AM July 03, 2024, 11:06AM लगता है सरकार के अलग-अलग महकमों में कोई काबिल अफ़सर नहीं बचा है। शायद इसीलिए मोदी सरकार को रिटायर हो चुके अधिकारियों को विस्तार दे-दे कर नियुक्त करना पड़ रहा है। ऐसा करने से अन्य सीनियर अधिकारियों का हक़ मारा जाता है या नहीं इस पर हम सिर्फ़ क़यास लगा सकते हैं क्योंकि अब वे अपने ख़िलाफ़ हो रही इस नाइंसाफ़ी पर कुछ कह भी नहीं सकते हैं। मगर आप अपने बारे मे...
अदाणी मामला सेबी से भिड़ा हिंडनबर्ग 23.08.2024 18:09
July 03, 2024, 02:19PM July 03, 2024, 02:19PM एक जुलाई को राहुल गांधी लोकसभा में अदाणी और अंबानी का नाम ले रहे थे उसी दिन हिंडनबर्ग रिसर्च भारत की नियामक संस्था सेबी के सवालों का जवाब सार्वजनिक कर रहा था। सेबी ने हिंडनबर्ग को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, उसी का जवाब देते हुए हिंडनबर्ग ने सेबी का पूरा नोटिस और अपना जवाब सार्वजनिक कर दिया है। हिंडनबर्ग ने सेबी पर कई आरोप लगाए हैं। वीडियो रिकॉर्ड कर...
ब्रिटेन का जनादेश अबकी बार चार सौ पार 23.08.2024 33:16
July 05, 2024, 12:31PM July 05, 2024, 12:31PM ब्रिटेन में अबकी बार चार सौ पार हो गया है। ये वाला पार यहां भारत में होना था मगर वहां हो गया। हालांकि ये कहना ज़्यादा सही होगा कि ब्रिटेन में साफ पानी, महंगी यूनिवर्सिटी, महंगे स्कूल महंगे इलाज से लोग इतने परेशान थे कि अबकी बार पानी उनके सर से पार कर गया है। लोगों ने चौदह साल से चली आ रही व्यवस्था को बाहर कर दिया है। यह वीडियो काफी लंबा है, आखिर तक पूर...
राहुल का बीजेपी को खुला चैलेंज, क्या गुजरात में हरा पाएगी कांग्रेस 23.08.2024 19:14
July 06, 2024, 03:30PM July 06, 2024, 03:30PM गुजरात में विधानसभा के चुनाव तीन साल बाद होंगे लेकिन राहुल गांधी अभी से बीजेपी को हराने का चैलेंज देने लगे हैं। पार्टी दफ्तर पर हमले के बाद राहुल का वहां पहुंचना भी बता रहा है कि वे पार्टी को लेकर गंभीर होने लगे हैं। कहीं ऐसा तो नहीं कि राहुल अति उत्साह में आ रहे हैं लेकिन फिर उसी राहुल को जब आप लोको पायलट और हाथ से काम करने वाले मज़दूरों के बीच देखते...
फ्रांस में क्यों हार गया फ़ासीवाद, ईरान में क्यों जीता सुधारवाद 23.08.2024 21:38
July 08, 2024, 11:18AM July 08, 2024, 11:18AM फ्रांस में संसदीय चुनाव हुए हैं। वहां की संसद में धुर राइट विंग पार्टी RN को बहुमत नहीं मिला बल्कि वह तीसरे नंबर पर चली गई। फ्रांस में मैक्रों की पार्टी को भी बहुमत नहीं मिला है। लेकिन रेडिकल लेफ्ट को वहां बड़ी सफ़लता मिली है। आख़िर जब राइट विंग को जनता ने रिजेक्ट किया तब सेंटर की पार्टी पर भरोसा क्यों नहीं किया? क्यों लेफ़्ट को मज़बूत कर दिया? साथ ही...
परीक्षा रद्द करने से पहले सुप्रीम कोर्ट को चाहिए कई सवालों के जवाब 23.08.2024 12:36
July 08, 2024, 02:23PM July 08, 2024, 02:23PM NEET UG की परीक्षा में पेपर लीक को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने कई सवाल पूछे। सारे सवालों को देख कर लगता है कि पेपर लीक कब हुआ, इसी एक सवाल पर टिका है परीक्षा का रद्द होना। कोर्ट ने आज NTA से कहा है कि वह सभी छात्रों के नतीजे प्रकाशित करे। अगर ऐसा हुआ तो मां-बाप को मौका मिलेगा कि वे रिज़ल्ट का अपनी तरफ से विश्लेषण कर सकें। पता लगा सकें कि पहले सौ टॉपर में...
मॉब लीचिंग लिखने से FIR मॉब लीचिंग की घटना क्यों नहीं रुक रही है 23.08.2024 23:15
July 09, 2024, 01:23PM July 09, 2024, 01:23PM 4 जून के बाद भीड़ की हिंसा के कई मामले आए हैं। ऐसे मामलों में पुलिस की जांच पर हमेशा ही सवाल उठे हैं। लेकिन क्या मॉब लीचिंग लिखने पर पत्रकारों के ख़िलाफ़ FIR होनी चाहिए? क्या यह ज़रूरी है कि पुलिस के बयान को ही अंतिम सत्य मान लिया जाए। तब हम उस भीड़ पर क्यों नहीं FIR होती है जो किसी की जान लेने वालों के पक्ष में जमा होती है और पुलिस पर ही दबाव डालती है...
रिज़र्व बैंक कहता है नौकरी बढ़ी है, लेकिन नौकरी है कहां 23.08.2024 26:53
July 10, 2024, 01:03PM July 10, 2024, 01:03PM पिछले एक दो महीने में नौकरी को लेकर कई तरह की रिपोर्ट आई हैं। अगर आप उन सभी रिपोर्ट को एक जगह रख कर देखिए तो पता चलेगा कि भारत में किस तरह की नौकरियां मिल रही हैं।अच्छी नौकरियों के दिन तो लापता से हो गए हैं। रिज़र्व बैंक कहता है कि नौकरियों में उछाल आया है लेकिन बाकी आंकड़ों से तो नहीं लगता। इस पूरी रिपोर्ट को देखिएगा।
अयोध्या में किसकिस ने ज़मीन ख़रीदी, सर्कल रेट क्यों नहीं बढ़े 23.08.2024 15:57
July 10, 2024, 02:43PM July 10, 2024, 02:43PM इंडियन एक्सप्रेस में श्यामलाल यादव की एक खोजी रिपोर्ट प्रकाशित हुई है। इस रिपोर्ट से पता चलता है कि राजनीति और नौकरशाही के प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदारों ने वहां ज़मीनें ख़रीदीं। इनमें से कई बीजेपी के नेता भी हैं। तो क्या इन्हें फ़ायदा पहुंचाने के लिए सर्कल रेट नहीं बढ़ाया गया? इससे वहां की जनता को कितना नुकसान हुआ, इन सब सवालों के साथ देखिए हमारा आज...
CBI केंद्र के अधीन काम करती है, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर छिड़ी बहस 23.08.2024 21:15
July 11, 2024, 12:08PM July 11, 2024, 12:08PM जब भी आरोप लगता था कि CBI का राजनीतिक दुरुपयोग हो रहा है तब सफाई दी जाती थी कि एजेंसी आपना काम कर रही है। इस पर सरकार का नियंत्रण नहीं होता है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सीबीआई केंद्र के अधीन आती है। सीबीआई ही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने कुछ और फैसलों में केंद्रीय एजेंसियों को फटकार लगाई है। इस वीडियो में देखिएगा।
40 पदों की नौकरी के लिए इतनी भीड़ वो भी गुजरात में 23.08.2024 18:59
July 11, 2024, 01:52PM July 11, 2024, 01:52PM गुजरात के भरुच ज़िले से एक वीडियो आया है। 40 पदों के लिए सैंकड़ों की संख्या में नौजवान जमा हो गए। दस साल में देश की क्या हालत हो गई है। अच्छी नौकरियां हवा हो गईं। समझ से बाहर है कि देश का युवा इतनी कम सैलरी की नौकरी कैसे कर रहा है? क्या खाता होगा, क्या जीता होगा। लेकिन अख़बारों की हेडलाइन में तरक्की की ख़बरें उछल कूद मचा रही हैं। भारत पांचवी बड़ी अर्थव...
संविधान हत्या दिवस पर राजनीति, संघ ने क्यों किया आपातकाल का समर्थन 23.08.2024 34:50
July 13, 2024, 12:15PM July 13, 2024, 12:15PM मोदी सरकार ने अचानक 25 जून को संविधान हत्या दिवस मनाने का एलान कर दिया। जून के महीने में पार्टी ने आपातकाल की याद में लंबा चौड़़ा कार्यक्रम किया लेकिन इसका नामकरण किया गया जुलाई में। इस फैसले के बाद से ही सवाल उठने लगा कि आर एस एस ने आपातकाल का समर्थन किया था। कांग्रेस ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर इसे लेकर सवाल पूछा है कि बीजेपी आर एस एस के स्टैंड पर क्यों...
बद्रीनाथ में बीजेपी हारी, बंगाल में भी हार 23.08.2024 15:43
July 13, 2024, 02:35PM July 13, 2024, 02:35PM बद्रीनाथ में भी बीजेपी हार गई है। विधानसभा का उपचुनाव था लेकिन लोकसभा चुनाव में अयोध्या हारने के बाद बदरीनाथ में बीजेपी हार जाएगी इस खबर की चर्चा होनी ही थी। इस जीत के साथ ही लखपत सिंह बुटोला अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद की तरह लोकप्रिय हो गए हैं। जिन 13 सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, उनमें से दस पर INDIA गठबंधन जीत गया है। लोकसभा चुनाव में विपक्ष के प्रदर...
क्या आपने कभी बाग़ में आम खाए हैं 23.08.2024 35:15
July 15, 2024, 10:41AM July 15, 2024, 10:41AM हम चंद दोस्तों के साथ यूपी के शाहजहांपुर गए थे।इस कस्बे में आम के बाग़ धान के खेत की तरह नज़र आते हैं। बाग़ में आम खाना और खिलाना, पश्चिम यूपी की एक रिवायत रही है।इन दिनों दूर-दूर से रिश्तेदार, दोस्त, व्यापारी इन बाग़ों में आते हैं और उनकी मेहमाननवाज़ी की जाती है। हमने यहां आमों के जानकार मेहर-ए आलम ख़ान साहब से बीत की है। रफ़ीक़ साहब ने ख़ूब सारा प्या...
क्या है महाराष्ट्र का पब्लिक सेफ़्टी बिल क्यों कहा जा रहा है ख़तरनाक 23.08.2024 24:35
July 15, 2024, 03:18PM July 15, 2024, 03:18PM महाराष्ट्र सरकार ने स्पेशल पब्लिक सेफ़्टी बिल विधानसभा में रखा है। इस विधेयक के प्रस्तावों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह कानून बन गया तो लोगों के लिए किसी नीति या कार्यक्रम का विरोध करना असंभव हो जाएगा। सरकार जिसे चाहेगी किसी भी संगठन से जुड़े होने के आरोप में जेल में बंद कर देगी। इस वीडियो को ज़रूर देखिए।
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos