Ravish Kumar
रेडियो रवीश
इस पॉडकास्ट में, जिसे रवीश होस्ट करते हैं, हम आपको सामान्य समाचारों की पारंपरिक सीमाओं से बाहर ले जाते हैं, ऐसी कहानियों का अन्वेषण करते हैं जो गहराई और अंतर्दृष्टि से भरपूर हैं। हमारे साथ जुड़ें निस्पृह वार्तालापों के लिए और उन मुद्दों पर एक अनोखा नजरिया पाने के लिए जो मायने रखते हैं। कोई चकाचौंध नहीं, सिर्फ सच्ची बातचीत और वास्तविक कहानियाँ।
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: radioravish.castos.com
Autor
Ravish Kumar
Categoria
Site do podcast
Último episódio
23 de ago de 2024
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
क्या सेना में दो प्रकार के शहीद हैं अग्निवीर पर राहुल और राजनाथ में बहस 23.08.2024 37:18
July 04, 2024, 01:26PM July 04, 2024, 01:26PM अग्निवीर और रेगुलर जवान को शहादत के बाद मिलने वाली तमाम सुविधाओं को लेकर जो जानकारी आ रही है, वह यही बता रही है कि सेना में दो तरह के शहीद हो गए हैं। लोकसभा में राहुल गांधी ने जब यह सवाल उठाया तो उन पर झूठ बोलने का आरोप लगा और राजनाथ सिंह ने कहा कि एक करोड़ की सहायता राशि दी जाती है। मगर यह सवाल का जवाब नहीं हुआ। आप इस वीडियो को पूरा देखिए, इसका जवाब भ...
संसद में चुनाव आयोग 23.08.2024 17:52
July 04, 2024, 03:30PM July 04, 2024, 03:30PM चुनाव आयोग को सुनना चाहिए कि विपक्ष के सांसदों ने आयोग को लेकर लोकसभा और राज्य सभा में क्या क्या कहा है। राज्यसभा में मनोज झा तो लोकसभा में महुआ मोइत्रा। डीएमके सांसद ए राजा, तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी, समाजवादी पार्टी के सासंद अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को लेकर अपनी बात रखी है और इस संस्था की घटती विश्वसनीयता पर चिंता जताई है। कई सांसदों की टिप्पणियों...
केवल महंगा नहीं हुआ फोन पर बात करना, फोन पर पहरा भी बढ़ा है 23.08.2024 27:51
July 06, 2024, 12:42PM July 06, 2024, 12:42PM अचानक से रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने फोन पर बात करना महंगा क्यों किया? इंटरनेट का डेटा क्यों महंगा किया ? सरकार टेलिकॉम एक्ट के सहारे किस तरह आपके फोन को निशाना बना सकती है? इन सबके बारे में जानिए इस वीडियो में।
क्यों लिखना पड़ता है मुसलमान को ठेले और दुकान पर अपना नाम 23.08.2024 23:59
July 18, 2024, 11:42AM July 18, 2024, 11:42AM क्या आपको पता है कि मुज़फ़्फ़रनगर के ही एक सब्जी विक्रेता मोहम्मद यासीन ने 1950 में व्यवसाय करने की स्वतंत्रता के अधिकार का पहला मुकदमा जीता था और वह भी सुप्रीम कोर्ट का। इस केस का आज मुज़फ़्फ़रनगर में ठेले पर मुस्लिम नाम लिखने के विवाद से गहरा संबंध है। जब एक दुकानदार से कहा जाए कि वह अपने मुस्लिम नाम को बड़ा कर लिखे तो बाज़ार में उसे अलग-थलग किया जा...
एक और रेल दुर्घटना, रेल मंत्री जवाबदेही क्यों नहीं लेते हैं 23.08.2024 15:27
July 18, 2024, 03:02PM July 18, 2024, 03:02PM यूपी के गोंडा में डिब्रूगढ़ जा रही ट्रेन पलट गई। इस भीषण दुर्घटना के बाद रेलवे की सुरक्षा और रख- रखाव को लेकर फिर से बहस होने लगी है। इस वीडियो में सारे मुद्दों पर बातचीत है।
IAS पूजा ने किया था फ्राड, UPSC की जांच में पाया 23.08.2024 14:53
July 19, 2024, 02:35PM July 19, 2024, 02:35PM UPSC ने पूजा खेड़कर के मामले की जांच की है, पाया है कि परीक्षा देने की बारी का अधिक बार इस्तेमाल किया और इसके लिए कई बार नाम, पता, नंबर सब बदलती रही। फर्ज़ी दस्तावेज़ लगाए। लेकिन यह मामला पूजा खेड़कर तक नहीं रूकता है। UPSC में EWS, OBC और विकलांगता कोटा में फ्राड के आरोप लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई मामलों में ऐसा दावा किया जा रहा है। UPSC को इसकी भी...
ठेलों पर नाम लिखने का आदेश वापिस, मगर पहचान चिपक गई 23.08.2024 13:34
July 22, 2024, 02:21PM July 22, 2024, 02:21PM ऐंटी मुस्लिम राजनीति ने हिंदी प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। महंगाई के मुद्दे और नौजवानों की रोज़गार की माँग पर हिंदू होने का गर्व भारी पड़ता रहे इसके लिए तरह-तरह के प्रपंच गढ़े जाते हैं। ऐसे ही एक बोगस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट ने समाप्त कर दिया है। मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस द्वारा ठेलों और खाने की जगहों पर नाम लिखने के आदेश पर रोक लगा दी गई है। यह संविधान की ज...
10 लाख वोटों से जीतने वाले की कहानी 23.08.2024 11:57
June 05, 2024, 02:13PM June 05, 2024, 02:13PM रक़ीबुल हुसैन असम की राजनीति के पुराने नेता हैं।छह बार के विधायक रहे हैं। एक नये क्षेत्र से चुनाव लड़ते हैं औऱ दस लाख से अधिक मतों से जीत जाते हैं। उनकी राजनीति की कहानी जानिए इस वीडियो में।
पहली बार होगा नेता प्रतिपक्ष, मोदी के सामने राहुल 23.08.2024 27:15
June 06, 2024, 11:44AM June 06, 2024, 11:44AM बहुमत के ज़ोर पर नरेंद्र मोदी के दौर में 2014, 2019 में नेता प्रतिपक्ष नहीं दिया गया। दो बार जो बहाना बनाया गया, इस बार वो नहीं चलेगा। कांग्रेस के पास इतनी सीटें हैं कि नेता प्रतिपक्ष मिलेगा। पहले किन नियमों का हवाला देकर नहीं दिया गया और अब जब राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बनेंगे तो पहली बार होगा जब वे संवैधानिक पदों की नियुक्तियों के मामले में मोदी के स...
राहुल का मोदी पर आरोप, शेयर बाज़ार में जनता का पैसा डुबवाया 23.08.2024 16:10
June 06, 2024, 01:42PM June 06, 2024, 01:42PM 3 जून को शेयर मार्केट उछला था। एग्ज़िट पोल से माहौल बना था कि मोदी सरकार की वापसी हो रही है। चार जून को शेयर बाज़ार धड़ाम से गिरा। उस दिन आम निवेशकों के तीस लाख करोड़ डूबने की ख़बर है। राहुल गांधी ने आज इसकी जांच की मांग की और कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने शेयर बाज़ार में निवेश करने के लिए कहा था। उस दिन आम लोगों का पैसा डूबा तो किसने मुनाफ़ा कमा...
NEET के नतीजों को लेकर सवालों के अंबार 23.08.2024 16:58
June 07, 2024, 09:43AM June 07, 2024, 09:43AM 10 दिन पहले NEET UG का रिज़ल्ट आया है। इसे लेकर छात्रों में परेशानी हैं। सवाल उनकी सालों की मेहनत का भी है, और आने वाले सालों का भी। उनकी आशंकाओं पर एक रिपोर्ट।
मोदी के भाषण में NDA की वापसी 23.08.2024 20:33
June 07, 2024, 12:05PM June 07, 2024, 12:05PM पूरे चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने खुद गठबंधन में होने के बावजूद गठबंधन की राजनीति को नकारने का काम किया। पूरे चुनाव में मोदी सरकार की बात ही होती रही, लेकिन अब जब बीजेपी 240 पर आ गई है तब उन्हें अपने गठबंधन के साथी और अपने गठबंधन का इतिहास याद आने लगा है।
ग्राउंड रिपोर्ट पानी की जंग 23.08.2024 31:08
June 08, 2024, 11:30AM June 08, 2024, 11:30AM जब तक आपके घर के नल में पानी आता है तब तक आप पानी की कमी के उस संकट के बारे में नहीं सोचते हैं जो इस देश के करोड़ों लोगों की ज़िंदगी की रोज़ की सच्चाई है। अपनी रिपोर्ट में शुभांगी डेढ़गवें आपको उन इलाक़ों और उन घरों में ले जा रही हैं जहां तमाम दावों के बाद भी पानी नहीं पहुँच पाया है।
हॉलीवुड से बॉलीवुड 23.08.2024 30:52
June 11, 2024, 01:13PM June 11, 2024, 01:13PM हॉलीवुड गया था। यहाँ बताने के लिए बहुत कुछ है लेकिन मैं उन लोगों की बात करना चाहता था जिन्होंने अमरीका की ज़्यादतियों के खिलाफ बोला है। नफ़रत की राजनीति के ख़िलाफ बोला है। उन्हें याद करते ही बॉलीवुड के वो चेहरे याद आने लगे जो सत्ता की जूती चाटते रहे और प्रोपेगैंडा फ़िल्मों का हिस्सा बने । आप इन सभी का नाम जानते हैं लेकिन इसी बहाने हॉलीवुड में होने पर ए...
क्यों कहते हैं इसे द लास्ट बुक्स्टोर 23.08.2024 17:58
June 12, 2024, 12:22PM June 12, 2024, 12:22PM अमरीका के लॉस ऐंजेलेस के इस बुकस्टोर का नाम है द लास्ट बुकस्टोर। नाम देखा तो लगा कि जाकर देखना चाहिए, और आपको दिखाना चाहिए। एक पुराने बैंक की इमारत में यह दुकान खड़ी की गई। 22,000 वर्ग फ़ीट में फैली इस दुकान में पाँच लाख से अधिक किताबें हैं। आप भी अपने महानगरों में किताबों की दुकानों का दौरा कीजिए और देखिए कि वहाँ कैसी किताबें मौजूद हैं, किताबों को लेक...
अरुंधति रॉय पर UAPA, शुरू हो गया पुराना खेल 23.08.2024 22:06
June 15, 2024, 02:56PM June 15, 2024, 02:56PM अरुंधति रॉय पर चौदह साल पुराने मामले में UAPA की धारा के तहत केस चलेगा। इतने साल से ध्यान में नहीं आया, लगता है कि अपनी हार से बौखलाई सरकार अब फिर से उन्हीं तरीकों पर आ गई है। NDA के सहयोग से सरकार बनने के बाद भी यह NDA नहीं, मोदी सरकार है, अगर यही बताना था तो NEET के मामले में पारदर्शी होना था न कि लेखकों और पत्रकारों को जेल का रास्ता दिखा कर डराने की...
NEET की परीक्षा का बिहार कनेक्शन क्या है 23.08.2024 26:49
June 16, 2024, 04:35PM June 16, 2024, 04:35PM बिहार के अख़बार नीट की परीक्षा में पेपर लीक की ख़बरों से भरे पड़े हैं। नीट की परीक्षा कराने वाली एजेंसी NTA पेपर लीक से इंकार करती है लेकिन बिहार के अख़बार चीख-चीख कर कह रहे हैं कि इस परीक्षा की पवित्रता नहीं बची है। छात्रों में भरोसा पैदा करना मुश्किल होगा। देखिए हमारा आज का वीडियो।
अमरीका में प्राइड परेड 23.08.2024 16:41
June 18, 2024, 12:35PM June 18, 2024, 12:35PM जून का महीना दुनिया भर में प्राइड का महीना है। 'प्राइड' उस पहचान में गौरव और सम्मान तलाशने की लड़ाई है जिसका सदियों से शोषण और अपमान हुआ है। LGBTQIA+ समुदाय के संघर्ष का इतिहास बहुत लम्बा है, और हम इसके जानकार नहीं हैं। मगर लॉस ऐंजेलेस की सड़कों पर प्राइड परेड में ख़ुद को पाया तो सोचा कि आप तक भी प्राइड और उसकी पहचान के उत्सव को पहुँचाया जाए।
एक प्रोफ़ेसर की लायब्रेरी 23.08.2024 35:55
June 20, 2024, 03:18PM June 20, 2024, 03:18PM किताबों की ज़मीन बहुत बड़ी है। इस ज़मीन पर इंसानी समझ, इतिहास, तकनीक, साहित्य, हर चीज़ की नींव टिकी है। जब तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की जाती है तब पहला प्रहार हमारी-आपकी इसी साझी ज़मीन पर होता है। जब मैं लॉस ऐंजेलेस में था तब इतिहास के प्रोफ़ेसर विनय लाल की निजी लाइब्रेरी देखने का मौक़ा मिला। देखते ही लगा कि हमारे दर्शकों को भी ऐसा संग्रह को देखने का मौक़...
NEET कराने वाली एजेंसी के चेयरमैन का क्या है पॉलिटिकल कनेक्शन 23.08.2024 27:23
June 22, 2024, 12:56PM June 22, 2024, 12:56PM National Testing Agency के सदस्यों की प्रोफाइल देखिए। IIT से लेकर IIM के चेयरमैन इसके पदेन सदस्य हैं। इसके बाद भी NTA में सुधार के लिए सरकार ने सात सदस्यों के पैनल का एलान किया है जो दो महीने में अपनी रिपोर्ट देगा। सवाल है कि इतने काबिल लोगों से जुड़ी संस्था की ऐसी हालत क्यों है? NTA के चेयरमैन प्रदीप जोशी का रिकार्ड ग़ज़ब है। जोशी दो राज्यों के लोक से...
NEET के गुनहगारों को कौन बचा रहा है 23.08.2024 23:18
June 24, 2024, 11:04AM June 24, 2024, 11:04AM NEET UG से जुड़ी ख़बरें साफ़ करती हैं कि पेपर लीक हुआ है और ये बड़ी संख्या में छात्रों के बीच पहुंचा होगा। बिहार पुलिस की जांच के बाद अब इसे लेकर कोई संदेह नहीं रह गया है। दूसरी तरफ़ कई आरोपी नेताओं के साथ भी देखे जा रहे हैं। सीबीआई को जांच दी गई है लेकिन पहले की जांच का ही पता नहीं। सवाल केवल बाहर के आरोपी को बचाने का नहीं है, भीतर के आरोपियों को भी ब...
डिप्टी स्पीकर से मुकरी मोदी सरकार, स्पीकर का होगा चुनाव 23.08.2024 22:41
June 25, 2024, 11:21AM June 25, 2024, 11:21AM 17 वीं लोकसभा में पूरे पांच साल तक डिप्टी स्पीकर नहीं था। परंपरा के अनुसार यह पद विपक्ष को दिया जाता है। आज सरकार ने विपक्ष को यह पद देने से इंकार कर दिया। पीयूष गोयल कहते हैं कि ऐसी कोई परंपरा नहीं है। लेकिन पांच साल यह पद ख़ाली रहा, यह कौन सी परंपरा है। इस एक घटना से साफ़ हो जाता है कि मोदी सरकार उसी तरह से चलेगी, संविधान की किताब की पूजा करेगी लेकिन...
असांज की आज़ादी और दुनिया की पत्रकारिता 23.08.2024 16:26
June 25, 2024, 02:25PM June 25, 2024, 02:25PM 14-15 साल तक शरणार्थी और क़ैदी की ज़िंदगी बिताने के बाद आख़िरकार असांज को रिहाई मिल गई। जूलियन असांज की गिरफ़्तारी और आज़ादी दोनों ही दुनिया के पत्रकारों के लिए बड़ी ख़बर है। असांज ने अमरीका के झूठ का पर्दाफ़ाश कर दिया था। आगे इस वीडियो में देखिए।
आ गया नेता विपक्ष 23.08.2024 20:36
June 26, 2024, 10:23AM June 26, 2024, 10:23AM राहुल गांधी नेता विपक्ष होंगे। अपने पहले ही भाषण में राहुल गांधी ने स्पीकर का स्वागत करते हुए चेता दिया कि सदन में विपक्ष की आवाज़ दबाना लोकतांत्रिक सोच के ख़िलाफ़ है। राहुल गांधी ने साफ कर दिया कि सदन को चलाने के नाम पर, कुशलता पूर्वक चलाने के नाम पर लोकतंत्र का गला नहीं घोंटा जा सकता है।
विपक्ष ने याद दिलाया स्पीकर को 23.08.2024 17:27
June 26, 2024, 01:30PM June 26, 2024, 01:30PM ओम बिड़ला का स्पीकर चुना जाना बड़ी घटना नहीं है, बड़ी घटना है विपक्ष का उनके पहले कार्यकाल के बारे में याद दिलाना। स्पीकर ओम बिड़ला को अपने स्वागत में यह सुनना पड़ा कि तटस्थ रहा कीजिए, भेदभाव मत कीजिए, कार्य कुशलता के नाम पर लोकतंत्र को पीछे मत रखिए। विपक्ष ने 2019 से 2024 के बीच की कई घटनाओं का उल्लेख कर दिया तो स्पीकर ने भी अपने भाषण में आपातकाल की य...
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos