Lallantop Baaja
पॉलिटिकल किस्से
कुछ तारीखें हैं, कुछ किस्से हैं जो देश की राजनीति में हलचल लेकर आयीं और उसका impact पूरे देश पर आया। इन्हीं तारीखों के भीतरखाने क्या कहानी रही, जानिए विस्तार से सौरभ द्विवेदी के साथ हर मंगलवार सिर्फ बाजा पर।
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.thelallantop.com
Autor
Lallantop Baaja
Categoria
Site do podcast
Último episódio
27 de fev de 2024
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
पत्रकारों के सामने सीएम ने उतारे कपड़े!: Ep 68 27.02.2024 11:14
पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में आप सुनेंगे राजीव गाँधी, ज्योति बसु और प्रताप सिंह कैरों के पॉलिटिकल किस्से. जानिए नेहरू के करीबी रहे प्रताप सिंह कैरों मुख्यमंत्री बनने के बाद उन पर किस तरह के भ्रष्टाचार के आरोप लगे. इसके बाद प्रताप सिंह कैरों ने पत्रकारों के सामने क्या कर डाला. एपिसोड में बात हो रही है राजीव गाँधी की जब वो अमेठी के सिर्फ एक सांसद और महासचिव हुआ करते थे. जानिए क्या वजह थी कि राजीव...
प्रणब ज़िद्दी थे लेकिन इंदिरा के प्रिय भी: Ep 67 20.02.2024 9:00
पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में बात हो रही है भारत के राष्ट्रपति रहे प्रणब मुखर्जी की चुनावी हार की. 1979-80 के लोकसभा चुनाव में प्रणब मुखर्जी पश्चिम बंगाल के बेलापुर से चुनाव लड़ना चाहते थे. जानिए एपिसोड में कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी प्रणब मुखर्जी को इसके लिए क्यों रोक रहीं थी. जानिए एपिसोड में कि इस चुनाव में प्रणब मुखर्जी की हार क्यों हुई. उसके बाद इंदिरा गाँधी ने क्या किया. एपिसोड...
गिरधर गमांग का एक वोट ले डूबा अटल सरकार?: Ep 66 06.02.2024 6:33
पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में आप सुनेंगे किस्सा ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री रहे गिरधर गमांग का. एपिसोड में आप 1999 में अटल बिहारी सरकार के एक वोट से अविश्वास प्रस्ताव के बारे भी जानेंगे. एपिसोड में सुनिए कि क्यों लोग अविश्वास प्रस्ताव में उस एक वोट के लिए तब के कश्मीर से सांसद और नेशनल कॉन्फ्रेंस के लीडर सैफुद्दीन सोज का नाम लेते हैं. जानिए एपिसोड में कि कब आदिवासी नेता गिरधर गमांग पहली बार लोकस...
संघ के प्रचारक 'कांग्रेस': Ep 65 09.01.2024 29:08
पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में आप सुनेंगे सौरभ द्विवेदी को भारतीय राजनीतिज्ञ और यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के बारे में बातचीत करते हुए. एपिसोड में जानिए स्वतंत्र देव सिंह के पॉलिटिकल करियर के बारे में. जानिए एपिसोड में कि कैसे आरएसएस, एबीवीपी से होते हुए स्वतंत्र देव सिंह यूपी बीजेपी पप्रेसिडेंट बने. स्वतंत्र देव सिंह का असली नाम कांग्रेस सिंह है. जानिए एपिसोड में कि कैसे उन्होंने अपना...
चुइंगम जासूसी प्रकरण क्या है?: Ep 64 02.01.2024 7:48
पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में जानिए चुइंगम जासूसी प्रकरण के बारे में. जानिए वो किस्सा जब देश के वित्त मंत्री, प्रधानमंत्री के सामने देश के गृह मंत्री के की गोपनीयता को भंग कर रहे थे. जानिए इस प्रकरण का प्रणब मुख़र्जी और पी चिदंबरम से क्या लेना देना है. जानिए एपिसोड में कि प्रणब मुख़र्जी ने इसके लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उच्च स्तरीय जांच का आग्रह क्यों और कैसे किया था. प्रणब मुख़र्जी...
दलितों के नेता बाबू जगजीवन राम: Ep 63 07.12.2023 44:59
पॉलिटिकल के इस एपिसोड में आप सुनेंगे देश के सबसे बड़े दलित नेताओं में से एक जगजीवन राम के बारे में. एपिसोड में जानिए उनके राजनीतिक सफर में बारे. साथ ही जानिए कि कैसे उनके बेटे के साथ हुई एक घटना ने उनके इस राजनीतिक सफर को अंत की तरफ दिशा दी. जानिए क्यों अंबेडकरवादी जगजीवन राम को कांग्रेस के हाथ की कठपुतली कहते हैं. साथ ही एपिसोड में जानिए की नेहरू की कैबिनेट में उनका कद कितना बड़ा रहा.
मिड-डे मील शुरू करने वाले के. कामराज: Ep 62 28.11.2023 12:52
पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में आप सुनेंगे तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के. कामराज के बारे में. जानिए कैसे नेहरू की मृत्यु के बाद के. कामराज ने इंदिरा गाँधी को पीएम बनाने में अहम भूमिका निभाई. जानिए क्यों कामराज ने नेहरू के सामने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की इच्छा ज़ाहिर की. जानिए एपिसोड में कि क्या था 'कामराज प्लान' जिसके चलते नेताओं को इस्तीफ़ा देना पड़ा.
किसने चलाई मुलायम सिंह यादव पर गोली: Ep 61 21.11.2023 24:47
पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में आप सुनेंगे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक जीवन के बारे में. जानिए राजनीति मे मुलायम सिंह यादव की शुरुआत कैसे हुई. जानिए मुलायम सिंह के पहली बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के सफर के बारे में. एपिसोड में यादव परिवार की वंशवाद राजनीति, शिवपाल सिंह यादव की कहानी और मुलायम सिंह यादव के साथ उनकी लड़ाई के बारे में भी सुनने को मिलेगा. साथ ही ए...
रघुराम राजन के फाइनेंस मिनिस्ट्री को भेजे लिफाफे में क्या था?: Ep 60 14.11.2023 12:02
पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में आप सुनेंगे 'वी आल्सो मेक पॉलिसी: एन इनसाइडर अकाउंट ऑफ हाउ द फाइनेंस मिनिस्ट्री फंक्शंस' किताब के तीन किस्सों को. जानिए भारत के वित्त सचिव रहे सुभाष चंद्र गर्ग द्वारा लिखित इस किताब में कौन कौन से दावे किए गए हैं. जानिए एपिसोड में कि किताब के मुताबिक़ पीएम मोदी ने किसे 'पैसों के ढेर पर बैठा सांप कहा'. जानिए किन कारणों से अमित शाह ने बीच में बैठक रद्द कर दी. साथ ही एप...
अरूसा आलम और कैप्टेन अमरिंदर सिंह: Ep 59 07.11.2023 21:29
पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में आप सुनेंगे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह और पाकिस्तानी डिफेन्स जर्नलिस्ट अरूसा आलम के बीच रिश्ते के बारे में. जानिए एपिसोड में पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम कौन हैं. और कैसे अरूसा का संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से होने की बातें की जा रही थी. साथ ही एपिसोड में जानिए जनरल रानी के बारे में. एपिसोड में कैप्टेन अमरिंदर सिंह के पंजाब के मुख्य...
जब अटल के कमरे में चीखे जसवंत: Ep 58 17.10.2023 14:41
पॉलिटकल किस्से के इस एपिसोड में आप सुनेंगे पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ के भारत के पूर्व वित्त, रक्षा और विदेश मंत्री रहे जसवंत सिंह को धोखा देने के बारे में. इस एपिसोड में आपको दी लल्लनटॉप के सौरभ द्विवेदी पूर्व कैबिनेट मंत्री यशवंत सिन्हा और पूर्व नौसेना प्रमुख सुशील कुमार द्वारा लिखी दो किताबों के किस्सों को सुना रहे हैं. अमेरिका के भारत से सैन्य मदद मांगने से लेकर एपिसोड में परवेज़ मुशर्रफ के...
मुलायम को अटल ने सीएम क्यों बनाया?: Ep 57 10.10.2023 6:41
पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में आप सुनेंगे बीजेपी के मुलायम सिंह यादव पर किए एहसान के बारे में. जानिए कैसे अटल बिहारी वाजपेयी ने किस प्रकार समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ़ किया. जानिए वो कौन से चुनावी समीकरण थे जब उत्तर प्रदेश में सपा को भाजपा की मदद की ज़रुरत पड़ी. जानिए कैसे मुलायम सिंह के विरोधी रहे वो तीन लोग कौन थे जिन्होंने मुलायम सिंह यादव की मुहि...
कभी पुताई करते थे गायत्री प्रजापति: Ep 56 03.10.2023 21:01
पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में आप सुनेंगे सपा के पूर्व नेता गायत्री प्रजापति के राजनीतिक सफर के बारे में. गायत्री प्रजापति जो अभी खनन घोटाले के आरोप में जेल में बंद हैं जानिए कैसे अपने कस्बे में पुताई का काम करने से लेकर नेता बने. जानिए एपिसोड में कि किस प्रकार वो मुलायम सिंह यादव के करीबी बने और क्यों अखिलेश यादव उन्हें नापसन्द करते थे. इसके अलावा एपिसोड में गायत्री प्रजापति पर लगने वाले आरोपों...
जब कांग्रेस से निकाले गए प्रणब मुख़र्जी: Ep 55 26.09.2023 11:46
पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में आप सुनेंगे भारत के पूर्व राष्ट्रपति रहे प्रणब मुखर्जी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा. एपिसोड में आप 1986 में प्रणब मुखर्जी के कांग्रेस पार्टी से निष्कासन के किस्से को सुनेंगे. जानिए एपिसोड में कि आखिर ऐसा क्या हुआ की कांग्रेस ने पार्टी के बड़े बड़े नेताओं के साथ काम कर चुके प्रणब मुखर्जी को पार्टी से निकाल दिया. जानिए एपिसोड में पार्टी से निकाले जाने की खबर प्रणब मुख़र्जी को...
राजीव गाँधी की हत्या में क्यों आया 'सोनिया' का नाम?: 54 19.09.2023 6:49
पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में आप सुनेंगे किस्सा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की हत्या का. एपिसोड में ये किस्सा वरिष्ठ पत्रकार नीना गोपाल की किताब 'दी असासिनेशन ऑफ़ राजीव गाँधी' से लिया गया है. राजीव गाँधी को एक जनसभा में आत्मघाती हमले में मार दिया गया था. नीना गोपाल वो पत्रकार थी जो इस हादसे से पहले राजीव गाँधी के साथ उनकी गाड़ी में मौजूद थी. जानिए एपिसोड में कि राजीव गाँधी और श्रीलंका...
इंदिरा गाँधी के हाथ की चाय पीने वाले मोदी: Ep 53 12.09.2023 11:23
पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में आप सुनेंगे स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख नेता, लोकसभा और राज्यसभा के पूर्व सांसद रहे पीलू मोदी के बारे में. जानिए पीलू मोदी को हसोड़ मोदी क्यों कहा जाता है. साथ ही एपिसोड में आप सुनेंगे पीलू मोदी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो की दोस्ती बारे में. सुनिए एपिसोड में उस किस्से के बारे में जब चौधरी चरण सिंह ने भी माना कि पीलू मोदी एक गंभीर नेता हैं....
गले में सांप लटकाकर निकलने वाले संजय पासवान: Ep 52 05.09.2023 26:31
पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री रहे संजय पासवान के बारे में. जानिए एपिसोड में कि क्यों उन्हें बिहार में बीजेपी के सबसे प्रमुख दलित नेताओं में गिना जाता है. जानिए कैसे विरोध होने पर वह अक्सर दलितों और अपनी पार्टी के खिलाफ भी बोल जाते हैं. जानिए एपिसोड में कि क्यों संजय पासवान विरोधी पार्टी के शीर्ष नेताओ को भी अपना बताने से नह...
पुलिस से बच कर ऊँट पर भागे नेता अमरा राम: Ep 51 29.08.2023 28:01
पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में आप सुनेंगे राजस्थान में धोंड से विधायक और किसान नेता रहे अमरा राम के किस्से. जानिए कौन हैं अमरा राम जिन्होंने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 से ठीक पहले कर्ज माफी के लिए वसुंधरा राजे सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. सुनिए एपिसोड में कि इस आंदोलन का क्या असर हुआ. जानिए अमरा राम का किसानो का नेता क्यों कहा जाता है. जानिए एपिसोड में कि अमरा राम के लोकसभा चुनाव लड़ने पर उनके...
आडवाणी और अटल के ख़ास 'प्रमोद महाजन': Ep 50 22.08.2023 19:52
पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में जानिए एक समय भाजपा नेता और लालकृष्ण आडवाणी के करीबी रहे प्रमोद महाजन के किस्से. जानिए प्रमोद महाजन का एक मंच पर अटल बिहारी वाजपेयी से झगड़ा क्यों हुआ था. एक समय वाजपेयी जिसे पसंद नहीं करते थे, वो प्रमोद महाजन वाजपेयी को बाप जी कह कर क्यों पुकारने लगे. जानिए एपिसोड में कि अटल बिहारी वाजपेयी का राम मंदिर आंदोलन के साथ कैसा द्वंदात्मक रिश्ता था. जानिए राम मंदिर आंदोलन...
सांसद से सीधा प्रधानमंत्री बनने वाले चंद्र शेखर: Ep 49 15.08.2023 10:55
पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में जानिए देश के आठवे प्रधानमंत्री रहे चंद्र शेखर सिंह के बारे में. जानिए अपने जीवन में चंद्र शेखर ने क्यों कई पार्टियां बदली और बनाई. जानिए एपिसोड में चंद्र शेखर के लोहिया से हुए झगडे के बारे में. जानिए अपने राजनीतिक करियर के शुरुआत में ही कैसे वो इंदिरा गाँधी के खास बने. क्यों बार-बार उन्होंने मंत्री पद को ठुकराया. इसके अलावा जानिए क्यों चंद्र शेखर मोरार जी देसाई के...
जब अपनी ही पार्टी के नेता प्रतिपक्ष बने घनश्याम तिवाड़ी: Ep 48 08.08.2023 8:40
पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में आप राजस्थान के राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी के राजनीतिक करियर को जानेंगे. जानिए उनके कॉलेज के दिनों में छात्रसंघ का अध्यक्ष बनने से लेकर राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री बनने तक के सफर को. क्यों घनश्याम तिवाड़ी को यूनेस्को द्वारा कन्फ्यूशियस पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है. जानिए तत्कालीन उप प्रधानमंत्री ने अपने ही नेता घनश्याम तिवाड़ी के लिए ऐसा क्या कहा की वो...
जब मनमोहन सिंह ने किया जिन्ना पर हमला: Ep 47 01.08.2023 4:58
पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में आप सुनेंगे किस्सा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बचपन का एक पुराना किस्सा. आज के एपिसोड में सौरभ द्विवेदी सुना रहे हैं खुद मनमोहन सिंह द्वारा मुस्लिम लीग के मुखिया मोहम्मद अली जिन्ना पर हमला करने का किस्सा. जानिए एपिसोड में की उस वक़्त ऐसा क्या हुआ था. एपिसोड में आप जानेंगे कि ये घटना आज़ादी से पहले के भारत में कैसे घटी थी. इसके अलावा जानिए खुद मनमोहन सिंह का सुना...
समाजवादी और हिंदुत्ववादी जॉर्ज फर्नांडिस: Ep 46 25.07.2023 12:19
पॉलिटिकल किस्से के आज के एपिसोड में सुनिए जॉर्ज फर्नांडिस के राजनीतिक किस्से. जानिए किस तरह 1977 में उद्योग मंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडिस की 'फेरा' कानून के तहत कार्यवाही के बाद कोका-कोला और आईबीएम समेत कई विदेशी कंपनियां भारत से चली गई. जानिए एपिसोड में कि इस कार्यवही के बाद कोका कोला के विकल्प के तौर पर किस तरह के शीतल पेय को सार्वजनिक क्षेत्र में उतारा गया. जानिए क्यों एक समय परमाणु हमलों के विरोध...
लाइसेंस राज खत्म करने वाले नरसिम्हा राव: Ep 45 18.07.2023 5:55
पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए भारत के नौंवे प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के बारे में. सुनिए किस्सा 'लाइसेंस परमिट राज' खत्म करने और उस समय के ऐतिहासिक बजट का. जानिए एपिसोड में उस वक़्त की नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी के बारे में. इसके साथ ही सुनिए ये पॉलिसी उस वक़्त के इंडस्ट्री प्रभार के राज्य मंत्री पीजे कुरियन के द्वारा पेश क्यों की गई. जानिए राजीव गाँधी की हत्या के बाद किन हालातों में पीवी न...
अटल की चिट्ठी और गोविंदाचार्य की छुट्टी!: Ep 44 11.07.2023 13:35
पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए बीजेपी के मुखौटा विवाद का किस्सा. जानिए क्या था अटल बिहारी वाजपेयी और आरएसएस विचारक केएन गोविंदाचार्य के बीच ये विवाद. जानिए क्या थी वो तीन पंक्ति की चिट्ठी जो अटल बिहारी वाजपाई ने लिखी थी और जिसकी आखिरी पंक्ति थी 'विजयदश्मी की शुभकामनाएं'. जानिए ये चिट्ठी वाजपाई ने क्यों लिखी और किसके लिए लिखी. जानिए जनता दल के वीपी सिंह ने गोविंदाचार्य से मुलाक़ात के बाद क्य...
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos