Lallantop Baaja

पॉलिटिकल किस्से

News HI ↓ 68 episódios

कुछ तारीखें हैं, कुछ किस्से हैं जो देश की राजनीति में हलचल लेकर आयीं और उसका impact पूरे देश पर आया। इन्हीं तारीखों के भीतरखाने क्या कहानी रही, जानिए विस्तार से सौरभ द्विवेदी के साथ हर मंगलवार सिर्फ बाजा पर।

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.thelallantop.com

Autor

Lallantop Baaja

Categoria

News

Site do podcast

www.thelallantop.com

Último episódio

27 de fev de 2024

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

पत्रकारों के सामने सीएम ने उतारे कपड़े!: Ep 68 27.02.2024

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में आप सुनेंगे राजीव गाँधी, ज्योति बसु और प्रताप सिंह कैरों के पॉलिटिकल किस्से. जानिए नेहरू के करीबी रहे प्रताप सिंह कैरों मुख्यमंत्री बनने के बाद उन पर किस तरह के भ्रष्टाचार के आरोप लगे. इसके बाद प्रताप सिंह कैरों ने पत्रकारों के सामने क्या कर डाला. एपिसोड में बात हो रही है राजीव गाँधी की जब वो अमेठी के सिर्फ एक सांसद और महासचिव हुआ करते थे. जानिए क्या वजह थी कि राजीव...

प्रणब ज़िद्दी थे लेकिन इंदिरा के प्रिय भी: Ep 67 20.02.2024

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में बात हो रही है भारत के राष्ट्रपति रहे प्रणब मुखर्जी की चुनावी हार की. 1979-80 के लोकसभा चुनाव में प्रणब मुखर्जी पश्चिम बंगाल के बेलापुर से चुनाव लड़ना चाहते थे. जानिए एपिसोड में कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी प्रणब मुखर्जी को इसके लिए क्यों रोक रहीं थी. जानिए एपिसोड में कि इस चुनाव में प्रणब मुखर्जी की हार क्यों हुई. उसके बाद इंदिरा गाँधी ने क्या किया. एपिसोड...

गिरधर गमांग का एक वोट ले डूबा अटल सरकार?: Ep 66 06.02.2024

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में आप सुनेंगे किस्सा ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री रहे गिरधर गमांग का. एपिसोड में आप 1999 में अटल बिहारी सरकार के एक वोट से अविश्वास प्रस्ताव के बारे भी जानेंगे. एपिसोड में सुनिए कि क्यों लोग अविश्वास प्रस्ताव में उस एक वोट के लिए तब के कश्मीर से सांसद और नेशनल कॉन्फ्रेंस के लीडर सैफुद्दीन सोज का नाम लेते हैं. जानिए एपिसोड में कि कब आदिवासी नेता गिरधर गमांग पहली बार लोकस...

संघ के प्रचारक 'कांग्रेस': Ep 65 09.01.2024

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में आप सुनेंगे सौरभ द्विवेदी को भारतीय राजनीतिज्ञ और यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के बारे में बातचीत करते हुए. एपिसोड में जानिए स्वतंत्र देव सिंह के पॉलिटिकल करियर के बारे में. जानिए एपिसोड में कि कैसे आरएसएस, एबीवीपी से होते हुए स्वतंत्र देव सिंह यूपी बीजेपी पप्रेसिडेंट बने. स्वतंत्र देव सिंह का असली नाम कांग्रेस सिंह है. जानिए एपिसोड में कि कैसे उन्होंने अपना...

चुइंगम जासूसी प्रकरण क्या है?: Ep 64 02.01.2024

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में जानिए चुइंगम जासूसी प्रकरण के बारे में. जानिए वो किस्सा जब देश के वित्त मंत्री, प्रधानमंत्री के सामने देश के गृह मंत्री के की गोपनीयता को भंग कर रहे थे. जानिए इस प्रकरण का प्रणब मुख़र्जी और पी चिदंबरम से क्या लेना देना है. जानिए एपिसोड में कि प्रणब मुख़र्जी ने इसके लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उच्च स्तरीय जांच का आग्रह क्यों और कैसे किया था. प्रणब मुख़र्जी...

दलितों के नेता बाबू जगजीवन राम: Ep 63 07.12.2023

पॉलिटिकल के इस एपिसोड में आप सुनेंगे देश के सबसे बड़े दलित नेताओं में से एक जगजीवन राम के बारे में. एपिसोड में जानिए उनके राजनीतिक सफर में बारे. साथ ही जानिए कि कैसे उनके बेटे के साथ हुई एक घटना ने उनके इस राजनीतिक सफर को अंत की तरफ दिशा दी. जानिए क्यों अंबेडकरवादी जगजीवन राम को कांग्रेस के हाथ की कठपुतली कहते हैं. साथ ही एपिसोड में जानिए की नेहरू की कैबिनेट में उनका कद कितना बड़ा रहा.

मिड-डे मील शुरू करने वाले के. कामराज: Ep 62 28.11.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में आप सुनेंगे तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के. कामराज के बारे में. जानिए कैसे नेहरू की मृत्यु के बाद के. कामराज ने इंदिरा गाँधी को पीएम बनाने में अहम भूमिका निभाई. जानिए क्यों कामराज ने नेहरू के सामने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की इच्छा ज़ाहिर की. जानिए एपिसोड में कि क्या था 'कामराज प्लान' जिसके चलते नेताओं को इस्तीफ़ा देना पड़ा.

किसने चलाई मुलायम सिंह यादव पर गोली: Ep 61 21.11.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में आप सुनेंगे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक जीवन के बारे में. जानिए राजनीति मे मुलायम सिंह यादव की शुरुआत कैसे हुई. जानिए मुलायम सिंह के पहली बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के सफर के बारे में. एपिसोड में यादव परिवार की वंशवाद राजनीति, शिवपाल सिंह यादव की कहानी और मुलायम सिंह यादव के साथ उनकी लड़ाई के बारे में भी सुनने को मिलेगा. साथ ही ए...

रघुराम राजन के फाइनेंस मिनिस्ट्री को भेजे लिफाफे में क्या था?: Ep 60 14.11.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में आप सुनेंगे 'वी आल्सो मेक पॉलिसी: एन इनसाइडर अकाउंट ऑफ हाउ द फाइनेंस मिनिस्ट्री फंक्शंस' किताब के तीन किस्सों को. जानिए भारत के वित्त सचिव रहे सुभाष चंद्र गर्ग द्वारा लिखित इस किताब में कौन कौन से दावे किए गए हैं. जानिए एपिसोड में कि किताब के मुताबिक़ पीएम मोदी ने किसे 'पैसों के ढेर पर बैठा सांप कहा'. जानिए किन कारणों से अमित शाह ने बीच में बैठक रद्द कर दी. साथ ही एप...

अरूसा आलम और कैप्टेन अमरिंदर सिंह: Ep 59 07.11.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में आप सुनेंगे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह और पाकिस्तानी डिफेन्स जर्नलिस्ट अरूसा आलम के बीच रिश्ते के बारे में. जानिए एपिसोड में पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम कौन हैं. और कैसे अरूसा का संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से होने की बातें की जा रही थी. साथ ही एपिसोड में जानिए जनरल रानी के बारे में. एपिसोड में कैप्टेन अमरिंदर सिंह के पंजाब के मुख्य...

जब अटल के कमरे में चीखे जसवंत: Ep 58 17.10.2023

पॉलिटकल किस्से के इस एपिसोड में आप सुनेंगे पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ के भारत के पूर्व वित्त, रक्षा और विदेश मंत्री रहे जसवंत सिंह को धोखा देने के बारे में. इस एपिसोड में आपको दी लल्लनटॉप के सौरभ द्विवेदी पूर्व कैबिनेट मंत्री यशवंत सिन्हा और पूर्व नौसेना प्रमुख सुशील कुमार द्वारा लिखी दो किताबों के किस्सों को सुना रहे हैं. अमेरिका के भारत से सैन्य मदद मांगने से लेकर एपिसोड में परवेज़ मुशर्रफ के...

मुलायम को अटल ने सीएम क्यों बनाया?: Ep 57 10.10.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में आप सुनेंगे बीजेपी के मुलायम सिंह यादव पर किए एहसान के बारे में. जानिए कैसे अटल बिहारी वाजपेयी ने किस प्रकार समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ़ किया. जानिए वो कौन से चुनावी समीकरण थे जब उत्तर प्रदेश में सपा को भाजपा की मदद की ज़रुरत पड़ी. जानिए कैसे मुलायम सिंह के विरोधी रहे वो तीन लोग कौन थे जिन्होंने मुलायम सिंह यादव की मुहि...

कभी पुताई करते थे गायत्री प्रजापति: Ep 56 03.10.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में आप सुनेंगे सपा के पूर्व नेता गायत्री प्रजापति के राजनीतिक सफर के बारे में. गायत्री प्रजापति जो अभी खनन घोटाले के आरोप में जेल में बंद हैं जानिए कैसे अपने कस्बे में पुताई का काम करने से लेकर नेता बने. जानिए एपिसोड में कि किस प्रकार वो मुलायम सिंह यादव के करीबी बने और क्यों अखिलेश यादव उन्हें नापसन्द करते थे. इसके अलावा एपिसोड में गायत्री प्रजापति पर लगने वाले आरोपों...

जब कांग्रेस से निकाले गए प्रणब मुख़र्जी: Ep 55 26.09.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में आप सुनेंगे भारत के पूर्व राष्ट्रपति रहे प्रणब मुखर्जी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा. एपिसोड में आप 1986 में प्रणब मुखर्जी के कांग्रेस पार्टी से निष्कासन के किस्से को सुनेंगे. जानिए एपिसोड में कि आखिर ऐसा क्या हुआ की कांग्रेस ने पार्टी के बड़े बड़े नेताओं के साथ काम कर चुके प्रणब मुखर्जी को पार्टी से निकाल दिया. जानिए एपिसोड में पार्टी से निकाले जाने की खबर प्रणब मुख़र्जी को...

राजीव गाँधी की हत्या में क्यों आया 'सोनिया' का नाम?: 54 19.09.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में आप सुनेंगे किस्सा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की हत्या का. एपिसोड में ये किस्सा वरिष्ठ पत्रकार नीना गोपाल की किताब 'दी असासिनेशन ऑफ़ राजीव गाँधी' से लिया गया है. राजीव गाँधी को एक जनसभा में आत्मघाती हमले में मार दिया गया था. नीना गोपाल वो पत्रकार थी जो इस हादसे से पहले राजीव गाँधी के साथ उनकी गाड़ी में मौजूद थी. जानिए एपिसोड में कि राजीव गाँधी और श्रीलंका...

इंदिरा गाँधी के हाथ की चाय पीने वाले मोदी: Ep 53 12.09.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में आप सुनेंगे स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख नेता, लोकसभा और राज्यसभा के पूर्व सांसद रहे पीलू मोदी के बारे में. जानिए पीलू मोदी को हसोड़ मोदी क्यों कहा जाता है. साथ ही एपिसोड में आप सुनेंगे पीलू मोदी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो की दोस्ती बारे में. सुनिए एपिसोड में उस किस्से के बारे में जब चौधरी चरण सिंह ने भी माना कि पीलू मोदी एक गंभीर नेता हैं....

गले में सांप लटकाकर निकलने वाले संजय पासवान: Ep 52 05.09.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री रहे संजय पासवान के बारे में. जानिए एपिसोड में कि क्यों उन्हें बिहार में बीजेपी के सबसे प्रमुख दलित नेताओं में गिना जाता है. जानिए कैसे विरोध होने पर वह अक्सर दलितों और अपनी पार्टी के खिलाफ भी बोल जाते हैं. जानिए एपिसोड में कि क्यों संजय पासवान विरोधी पार्टी के शीर्ष नेताओ को भी अपना बताने से नह...

पुलिस से बच कर ऊँट पर भागे नेता अमरा राम: Ep 51 29.08.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में आप सुनेंगे राजस्थान में धोंड से विधायक और किसान नेता रहे अमरा राम के किस्से. जानिए कौन हैं अमरा राम जिन्होंने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 से ठीक पहले कर्ज माफी के लिए वसुंधरा राजे सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. सुनिए एपिसोड में कि इस आंदोलन का क्या असर हुआ. जानिए अमरा राम का किसानो का नेता क्यों कहा जाता है. जानिए एपिसोड में कि अमरा राम के लोकसभा चुनाव लड़ने पर उनके...

आडवाणी और अटल के ख़ास 'प्रमोद महाजन': Ep 50 22.08.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में जानिए एक समय भाजपा नेता और लालकृष्ण आडवाणी के करीबी रहे प्रमोद महाजन के किस्से. जानिए प्रमोद महाजन का एक मंच पर अटल बिहारी वाजपेयी से झगड़ा क्यों हुआ था. एक समय वाजपेयी जिसे पसंद नहीं करते थे, वो प्रमोद महाजन वाजपेयी को बाप जी कह कर क्यों पुकारने लगे. जानिए एपिसोड में कि अटल बिहारी वाजपेयी का राम मंदिर आंदोलन के साथ कैसा द्वंदात्मक रिश्ता था. जानिए राम मंदिर आंदोलन...

सांसद से सीधा प्रधानमंत्री बनने वाले चंद्र शेखर: Ep 49 15.08.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में जानिए देश के आठवे प्रधानमंत्री रहे चंद्र शेखर सिंह के बारे में. जानिए अपने जीवन में चंद्र शेखर ने क्यों कई पार्टियां बदली और बनाई. जानिए एपिसोड में चंद्र शेखर के लोहिया से हुए झगडे के बारे में. जानिए अपने राजनीतिक करियर के शुरुआत में ही कैसे वो इंदिरा गाँधी के खास बने. क्यों बार-बार उन्होंने मंत्री पद को ठुकराया. इसके अलावा जानिए क्यों चंद्र शेखर मोरार जी देसाई के...

जब अपनी ही पार्टी के नेता प्रतिपक्ष बने घनश्याम तिवाड़ी: Ep 48 08.08.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में आप राजस्थान के राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी के राजनीतिक करियर को जानेंगे. जानिए उनके कॉलेज के दिनों में छात्रसंघ का अध्यक्ष बनने से लेकर राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री बनने तक के सफर को. क्यों घनश्याम तिवाड़ी को यूनेस्को द्वारा कन्फ्यूशियस पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है. जानिए तत्कालीन उप प्रधानमंत्री ने अपने ही नेता घनश्याम तिवाड़ी के लिए ऐसा क्या कहा की वो...

जब मनमोहन सिंह ने किया जिन्ना पर हमला: Ep 47 01.08.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में आप सुनेंगे किस्सा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बचपन का एक पुराना किस्सा. आज के एपिसोड में सौरभ द्विवेदी सुना रहे हैं खुद मनमोहन सिंह द्वारा मुस्लिम लीग के मुखिया मोहम्मद अली जिन्ना पर हमला करने का किस्सा. जानिए एपिसोड में की उस वक़्त ऐसा क्या हुआ था. एपिसोड में आप जानेंगे कि ये घटना आज़ादी से पहले के भारत में कैसे घटी थी. इसके अलावा जानिए खुद मनमोहन सिंह का सुना...

समाजवादी और हिंदुत्ववादी जॉर्ज फर्नांडिस: Ep 46 25.07.2023

पॉलिटिकल किस्से के आज के एपिसोड में सुनिए जॉर्ज फर्नांडिस के राजनीतिक किस्से. जानिए किस तरह 1977 में उद्योग मंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडिस की 'फेरा' कानून के तहत कार्यवाही के बाद कोका-कोला और आईबीएम समेत कई विदेशी कंपनियां भारत से चली गई. जानिए एपिसोड में कि इस कार्यवही के बाद कोका कोला के विकल्प के तौर पर किस तरह के शीतल पेय को सार्वजनिक क्षेत्र में उतारा गया. जानिए क्यों एक समय परमाणु हमलों के विरोध...

लाइसेंस राज खत्म करने वाले नरसिम्हा राव: Ep 45 18.07.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए भारत के नौंवे प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के बारे में. सुनिए किस्सा 'लाइसेंस परमिट राज' खत्म करने और उस समय के ऐतिहासिक बजट का. जानिए एपिसोड में उस वक़्त की नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी के बारे में. इसके साथ ही सुनिए ये पॉलिसी उस वक़्त के इंडस्ट्री प्रभार के राज्य मंत्री पीजे कुरियन के द्वारा पेश क्यों की गई. जानिए राजीव गाँधी की हत्या के बाद किन हालातों में पीवी न...

अटल की चिट्ठी और गोविंदाचार्य की छुट्टी!: Ep 44 11.07.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए बीजेपी के मुखौटा विवाद का किस्सा. जानिए क्या था अटल बिहारी वाजपेयी और आरएसएस विचारक केएन गोविंदाचार्य के बीच ये विवाद. जानिए क्या थी वो तीन पंक्ति की चिट्ठी जो अटल बिहारी वाजपाई ने लिखी थी और जिसकी आखिरी पंक्ति थी 'विजयदश्मी की शुभकामनाएं'. जानिए ये चिट्ठी वाजपाई ने क्यों लिखी और किसके लिए लिखी. जानिए जनता दल के वीपी सिंह ने गोविंदाचार्य से मुलाक़ात के बाद क्य...

Ouça o podcast पॉलिटिकल किस्से no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos