Express Audio

Jansatta संपादकीय Podcast - Editorial

News HI ↓ 716 episódios

स्वागत है आपका जनसत्ता सम्पादकीय Podcast में - जहां हम आपके लिए लाते है Jansatta के सम्पादकीय (Editorial) पन्नो से ऐसी ताज़ा टिप्पणिया और Opinion pieces जिनसे आप रहेंगे - "News से भी आगे" हम हर रोज़ आपके लिए लाते है ताज़ा टिप्पणिया जनसत्ता के सम्पादकीय पन्नो से सुबह ११ बजे और शाम को ४ बजे। और जानकारी के लिए visit करे jansatta.com/audio और अगर आप ये पाड्कैस्ट कही और सुन रहे है तो सब्स्क्राइब ज़रूर करे - ताकि आप रह सके - "News से भी आगे"

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.spreaker.com

Autor

Express Audio

Categoria

News

Site do podcast

www.spreaker.com

Último episódio

26 de dez de 2023

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

हैवानियत की घटना पर सर्वोच्च न्यायालय का रुख - Supreme Court stand on Manipur Violence (Duniya Mere Aage, 24 July 2023) 24.07.2023

मणिपुर हिंसा के अब ऐसे घृणित पहलू उजागर होने लगे हैं, जो मानवता के लिए निहायत शर्मनाक हैं।

सामंती संस्कार सभ्‍य समाज पर धब्‍बा - Pilot Couple Harass And Molest Domestic Helper (24 July 2023) 24.07.2023

घरेलू सहायक रखने को लेकर कड़े नियम-कानून जब तक नहीं बनते तब तक ऐसी अमानवीय घटनाओं पर रोक लगने का दावा नहीं किया जा सकता।

हादसों का सिलसिला - Series of Accidents (Duniya Mere Aage, 21 July 2023) 21.07.2023

उत्तराखंड के चमोली में करंट लगने से सोलह लोगों की मौत को एक बार फिर महज हादसे के तौर पर ही देखा जाएगा। इस त्रासदीपूर्ण घटना से यही साबित होता है कि दुर्घटनाओं की शक्ल में ऐसी घटनाएं लगातार होती रहती हैं और उसके बावजूद व्यवस्थागत उदासीनता का सिलसिला कायम रहता है।

राज्य सरकार व राज्यपाल के बीच खींचतान चिंता का विषय - Tussle Between CM And Governor (21 July 2023) 21.07.2023

पिछले कुछ समय में अलग-अलग मसलों पर विभिन्न राज्य सरकारों और राज्यपाल के बीच जिस तरह की खींचतान देखी गई है, उससे फिर यह सवाल उठा है कि ऐसे टकराव का हासिल क्या है और इससे आखिरी तौर पर किसका हित प्रभावित होता है।

आतंकी संगठनों की मदद करने वालों पर कार्रवाई - Action On Those Helping Terrorists (20 July 2023) 20.07.2023

ऐसे ही तीन लोगों को जम्मू-कश्मीर सरकार ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया है, जो आतंकवादियों के सहायक बने हुए थे। इनमें कश्मीर विश्वविद्यालय का एक जनसंपर्क अधिकारी, एक पुलिसकर्मी और एक राजस्व सेवा का अधिकारी शामिल हैं।

संवैधानिक पदों पर बैठे राजनीतिक लोग - Delhi Government vs LG (Duniya Mere Aage, 20 July 2023) 20.07.2023

कोई न कोई मुद्दा लेकर दोनों अक्सर उलझे रहते हैं। सरकार कोई फैसला करती है और उपराज्यपाल उस पर रोक लगा देते हैं। उपराज्यपाल खुद सरकार के हिस्से का फैसला करने लगते हैं और दिल्ली सरकार उसे राजनीतिक रंग देकर उछालना शुरू कर देती है। आए दिन दोनों के झगड़े अदालत में खड़े मिलते हैं।

कारोबार जगत में उतार-चढ़ाव - Fluctuation in Business (Duniya Mere Aage, 19 July 2023) 19.07.2023

अब यह जगजाहिर है कि पिछले कुछ सालों के दौरान वैश्विक स्तर पर भारत के प्रभाव में विस्तार हुआ है और दुनिया के कई देश कूटनीति से लेकर कारोबार के मोर्चे पर भारत के साथ साझेदारी की नई राह तलाश रहे हैं।

कारों में सुरक्षा मानकों को लेकर सख्ती - Government Strict On Safety Standards In Cars (19 July 2023) 19.07.2023

अब सरकार ने कारों में सुरक्षा मानकों को लेकर सख्ती बरतने का मन बना लिया है। इसके लिए नई कार मूल्यांकन कार्यक्रम यानी एनसीएपी लागू किया गया है।

आयुध की खरीदारी - Purchase of Weapons (Duniya Mere Aage, 18 July 2023) 18.07.2023

प्रधानमंत्री की फ्रांस यात्रा से पहले रक्षा मंत्रालय ने नौसेना के लिए छब्बीस रफाल लड़ाकू विमान और तीन स्कार्पीन श्रेणी की पनडुब्बियां खरीदने को मंजूरी दे दी है। कयास है कि प्रधानमंत्री इसके सौदों को लेकर फ्रांस से बातचीत करेंगे और सौदे की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकेगा। इस खरीद में करीब नब्बे हजार करोड़ रुपए खर्च का अनुमान है।

संभावनाओं का आकाश, चंद्रयान-तीन की सफलता से कई नए रहस्यों से हटेगा पर्दा – Chandrayaan 3 Launch Isro Sriharikota Big Achievements Of Indian 18.07.2023
सब्जियों के दाम से बिगड़ा बजट - Vegetable Price Rise (Duniya Mere Aage, 17 July 2023) 17.07.2023

पिछले कुछ समय से बाजार में लगातार महंगाई के बढ़ते रुख ने समाज के सभी तबकों को प्रभावित किया है। मगर निम्न आय वर्ग के लोगों के सामने ज्यादा मुश्किल आई, जिन्हें अपने रोजमर्रा के खर्चों में कई स्तरों पर कटौती करनी पड़ी। खासकर खाने-पीने की चीजों की कीमतों ने आम लोगों से लेकर सरकार तक के माथे पर शिकन पैदा कर दी थी।

मंत्रिमंडल विस्तार से महाराष्ट्र की राजनीति में स्थिरता की उम्‍मीद - Cabinet Expansion Might Stabilize Politics In Maharashtra (17 July, 202 17.07.2023

महाराष्ट्र के इस घटनाक्रम से नुकसान लोकतंत्र को हुआ है। मतदाता ठगे गए हैं। जिन सिद्धांतों और भरोसे पर उन्होंने अपने प्रतिनिधि चुने थे, वे इस कदर पाला बदल करके अपनी स्वार्थ सिद्धि में लग जाएंगे, शायद उन्होंने सोचा भी न होगा।

पश्चिम बंगाल में व्यापक हिंसा - Violence in West Bengal (Duniya Mere Aage, 14 July 2023) 14.07.2023

पश्चिम बंगाल की राजनीति और हिंसा जैसे एक-दूसरे का पर्याय बनते जा रहे हैं। जिस दिन वहां पंचायत चुनावों की तारीख घोषित हुई, उसी दिन से हिंसा शुरू हो गई और अब तक वहां पैंतालीस लोगों के मारे जाने की खबर है। नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना के दिन तक हिंसक झड़पें होती रहीं।

जीएसटी का भुगतान - Complications in GST (Duniya Mere Aage, 13 July 2023) 13.07.2023

वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी की प्रणाली अमल में आने के बाद कारोबार जगत में नियमन का एक तंत्र लागू हुआ है और इसके बाद सरकार के राजस्व के दायरे में भी विस्तार हुआ है। लेकिन अब भी ऐसे क्षेत्र में हैं, जिनमें कर के अलग-अलग स्तर का नियम लागू होने को लेकर अस्पष्टता रही है और उस पर कई हलकों से बोझ घटाने की मांग भी हुई है।

सड़क धंसने की घटनाओं को नजरअंदाज करना किसी हादसे को न्‍योता देना है - Worrisome Condition Of Roads In Delhi Leading To Accidents (13 July 202 13.07.2023

सामान्य से ज्यादा बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों में इस साल फिर जिस तरह सड़कों के धंसने के मामले सामने आए हैं, वह ज्यादा चिंताजनक है।

खेल के क्षेत्र में लैंगिक हिंसा व प्रताड़ना से निपटने के लिए नीति बनाने की जरूरत - Gender Discrimination Exploitation In Sports (12 July 2023 13.07.2023

इससे बड़ी विडंबना और क्या होगी कि अपनी प्रतिभा से समाज और देश के लिए उपलब्धियां हासिल करने हौसला रखने वाली महिलाओं को भी खेलों के आयोजन से जुड़े तंत्र में कई बार लैंगिक भेदभाव, हिंसा, शोषण और प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है।

यातायात नियमों का पालन - Traffic Rules and Regulations (Duniya Mere Aage, 12 July 2023)  12.07.2023

किसी भी हादसे का सबक यह होना चाहिए कि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अपने गंतव्य के लिए निकले लोगों के सामने जान गंवाने की नौबत न आए। मगर ऐसा लगता है कि हमारे यहां हादसों को लेकर सड़क प्रबंधन से जुड़े महकमे और निजी इकाइयों से लेकर आम लोगों के बीच भी कोई सजगता नहीं है, जबकि एक पल की चूक या लापरवाही की वजह से नाहक ही कइयों की जान चली जाती है।

भारी बारिश भविष्य के लिए चेतावनी - Heavy Rainfall is a threat (Duniya Mere Aage, 11 July 2023) 11.07.2023

पिछले तीन दिनों की बरसात में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक उत्तर भारत में हुई तबाही भविष्य के लिए बड़ी चेतावनी है। हालांकि बीते कई सालों से बरसात में ज्यादातर नदियों का विनाशकारी रूप देखने को मिलता रहा है, मगर इस साल की बरसात ने कुछ अधिक भयावह रूप दिखाया है।

शिक्षा में गुणवत्ता को लेकर स्थिति संतोषजनक नहीं - Education Standards Not Satisfactory In India (11 July 2023) 11.07.2023

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जो ताजा ‘ग्रेडिंग’ सूचकांक जारी किया है, उसमें पंजाब और चंडीगढ़ ने बेहतर प्रदर्शन तो किया है, लेकिन कोई भी राज्य या फिर केंद्र शासित प्रदेश तय दस श्रेणियों में से शीर्ष पांच हासिल नहीं कर पाए।

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बाद आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू – Politics After West Bengal Violence (10 July 2023) 10.07.2023
डेटा का दुरुपयोग करने वालों पर अब होगा जुर्माना - Those Who Misuse Data Will Now Be Fined (10 July 2023) 10.07.2023

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक 2023 को मंजूरी दे दी है और इसके मानसून सत्र में कानूनी रूप पा जाने की उम्मीद है।

संकीर्ण सोच - Narrow Mindedness (Duniya Mere Aage, 07 July 2023) 07.07.2023

मध्यप्रदेश में एक व्यक्ति के आदिवासी युवक के ऊपर लघुशंका करने की तस्वीर आने के बाद स्वाभाविक ही समाज में जड़ें जमाकर बैठी मध्ययुगीन सोच को लेकर चिंता जताई जा रही है।

आतंकवाद क्षेत्रीय और वैश्विक शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा – PM Modi On Terrorism (7 July, 2023) 07.07.2023

शंघाई सहयोग संगठन के मंच से प्रधानमंत्री ने एक बार फिर दोहराया कि आतंकवाद क्षेत्रीय और वैश्विक शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है। इस चुनौती से निपटने के लिए निर्णायक कार्रवाई आवश्यक है।

विवेक शून्‍य होता समाज - Two People Collided At Wazirabad And Dwarka Area Of Delhi, Beat Other To Death (6 July 2023) 06.07.2023

बेहद मामूली बातों पर भी जिस तरह न केवल आक्रामक और हिंसक हो जाने, बल्कि पीट-पीट कर हत्या तक कर देने जैसे मामले सामने आ रहे हैं, वे इस बात का संकेत हैं कि लोगों के लिए विवेक का इस्तेमाल करना अब कोई जरूरी बात नहीं रह गई है।

चीन की कथनी बनाम करनी - China's words vs action (Duniya Mere Aage, 06 July 2023) 06.07.2023

एक ओर चीन लद्दाख या अरुणाचल प्रदेश में अनधिकृत घुसपैठ से नहीं हिचकता है, तो दूसरी ओर अपनी सीमा में स्थित ठिकानों से गतिविधियां संचालित करने वाले संगठनों की ओर से आतंकवादियों को प्रशिक्षण देने से लेकर भारतीय सीमा के भीतर अवैध घुसपैठ कराने तक की पाकिस्तान की हरकतें छिपी नहीं रही हैं।

Ouça o podcast Jansatta संपादकीय Podcast - Editorial no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos