Express Audio
Jansatta - खेल खबर
मैदान क्रिकेट का हो या फुटबॉल का। बात टेनिस की हो या हॉकी की। खेल जगत की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट को सुनिए मिनटों में। जनसत्ता खेल खबर रखेगा आपको अपडेट।
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.spreaker.com
Autor
Express Audio
Categoria
Site do podcast
Último episódio
18 de ago de 2024
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में नहीं मिली अजिंक्य रहाणे को जगह। खेल खबर | 01.December | 1 pm 01.12.2023 5:41
टीम इंडिया दिसंबर में साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगी और इस दौरे पर भारतीय टीम को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ-साथ तीन-तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी। इस क्रिकेट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान गुरुवार को कर दिया गया, लेकिन टेस्ट टीम में अजिंक्य रहाणे को शामिल नहीं किया गया।
Women Hockey World Cup 2023: भारतीय टीम की जोरदार शुरूआत, कनाडा को 12-0 से हराया। खेल खबर | 30.November | 6 pm 30.11.2023 5:20
भारतीय टीम ने एफआईएच महिला जूनियर हॉकी विश्व कप में कनाडा को 12-0 से हराकर शानदार शुरूआत की । भारत के लिये मुमताज खान ने चार , अन्नु और दीपिका सोरेंग ने तीन तीन गोल किये।
टी20 में कप्तानी के लिए रोहित शर्मा को मना रहा है बीसीसीआई। खेल खबर | 30.November | 1 pm 30.11.2023 5:27
भारतीय क्रिकेट बोर्ड दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए गुरुवार को तीनों प्रारूप की टीम की घोषणा करने से पहले रोहित शर्मा को टी20 टीम की कमान संभालने के लिए भी मनाने की कोशिश करेगा। पिछले साल टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में हारने के बाद रोहित ने इस प्रारूप की कप्तानी छोड़ दी थी।
राहुल द्रविड़ ही रहेंगे भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच। खेल खबर | 29.November | 6 pm 29.11.2023 5:19
राहुल द्रविड़ की अगुआई वाली टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ को विस्तार मिल गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार, 29 नवंबर 2023 को इसकी जानकारी दी।
दो और सीरीज से ब्रेक लेने वाले हैं विराट कोहली। खेल खबर | 29.November | 1 pm 29.11.2023 5:18
वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे विराट कोहली दो और सीरीज से ब्रेक लेने वाले हैं। एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज से ब्रेक लिया है।
Iceland Cricket ने ICC से की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को होस्ट करने की मांग, बाबर आज़म का भी उड़ाया मजाक। खेल खबर | 28.November | 6 pm 28.11.2023 5:24
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में होना है, लेकिन पाकिस्तान के मेजबान होने की वजह से यह सुर्खियों मे है। अभी से इस बात को लेकर बहस जारी है कि क्या भारत वहां जाएगा या इसका भी आयोजन एशिया कप 2023 की हाईब्रिड मॉडल के तहत होगा? तमाम अटकलों और कयासबाजी के बीच आइसलैंड क्रिकेट ने चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की इच्छा जता दी है।
PCB ने बिगाड़ा हारिस रऊफ का काम, NOC देने में देरी। खेल खबर | 28.November | 1 pm 28.11.2023 5:32
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ से पीसीबी की नाराजगी बढ़ती ही जा रही है। हारिस ने जब से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले महीने होने वाली 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने से मना किया है तब से बोर्ड उनसे नाराज है। हाल फिलहाल में खबरें आई थीं कि पीसीबी उनके सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को खत्म कर सकता है।
India vs Australia: कौन हैं तनवीर संघा, जिनकी हर तरफ है चर्चा? खेल खबर | 24.November | 6 pm 24.11.2023 5:05
विशाखापत्तनम में गुरुवार को भारत के खिलाफ पहली बार खेलने उतरे ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर तनवीर संघा की भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर पिटाई की। खासकर ईशान किशन ने तनवीर के खिलाफ बड़ी-बड़ी हिट लगाई। अपने करियर का तीसरा ही टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेल रहे तनवीर संघा ने 4 ओवर में 11.80 की इकॉनोमी से 47 रन दिए।
India vs Australia: T20 में चला सूर्यकुमार यादव का जादू। खेल खबर | 24.November | 1 pm 24.11.2023 5:23
टीम इंडिया ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया को विशाखापट्टनम में पहले टी20 में 2 विकेट से हराया। सूर्यकुमार यादव इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार कप्तानी कर रहे थे। उन्होंने टॉस जीतर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जोश इंग्लिस के शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 208 रन बनाए।
पहली बार नई दिल्ली में आयोजित होगा खेलो इंडिया पैरा खेल। खेल खबर | 23.November | 6 pm 23.11.2023 5:14
शुरूआती खेलो इंडिया पैरा खेल 10 से 17 दिसंबर तक दिल्ली में आयोजित किये जायेंगे जिसमें 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1350 से ज्यादा एथलीट सात स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश में पैरा खेलों के लिए यह टूर्नामेंट ‘गेम चेंजर’ साबित होगा।
कुलदीप यादव ने किया स्वीकार, लंबे समय तक रहेगी हार की टीस। खेल खबर | 23.November | 1 pm 23.11.2023 5:54
भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने गुरूवार को स्वीकार किया कि आस्ट्रेलिया से विश्व कप फाइनल में मिली हार की टीस लंबे समय तक सालती रहेगी और यह उन्हें अगले मौके तक कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करती रहेगी। भारत को 19 नवंबर को अहमदाबाद में फाइनल में आस्ट्रेलिया से छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
गौतम गंभीर की शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में हुई वापसी। खेल खबर | 22.November | 6 pm 22.11.2023 5:09
इंडियन प्रीमियर लीग के 2024 के ऑक्शन से पहले गौतम गंभीर ने लखनऊ सुपर जायंट्स से नाता तोड़ लिया है। उनकी शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में वापसी हुई है। वह केकेआर के मेंटर होंगे। गंभीर केकेआर के कप्तान रह चुके हैं।
शमी ने पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी को दी हिदायद, “सुधर जाओ यार।” खेल खबर | 22.November | 1 pm 22.11.2023 5:27
वर्ल्ड कप में भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन पाकिस्तान के कुछ पूर्व खिलाड़ियों को हजम नहीं हो रहा था। हसन रजा ने तो यहां तक कह दिया था कि अंपायर भारतीय गेंदबाजों को अलग गेंद दे रहे हैं जो स्विंग ज्यादा हो रही है। जब यह बयान सामने आया था तब शमी ने पाकिस्तानी खिलाड़ी पर निशाना साधा।
India vs Australia: T20 सीरीज में भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे डेविड वॉर्नर। खेल खबर | 21.November | 1 pm 21.11.2023 5:01
वनडे वर्ल्ड कप 2023 समाप्त होने के एक हफ्ते के अंदर भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें मैदान पर होंगी। दोनों टीमों के बीच 23 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान सोमवार को हुआ। अब कंगारू घेमे से बड़ी खबर है। दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर सीरीज से बाहर हो गए हैं।
BCCI ने शेयर किया ड्रेसिंग रूम का वीडियो, हार के बाद मायूस दिखे भारतीय खिलाड़ी। खेल खबर | 20.November | 6 pm 20.11.2023 4:56
वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल तोड़ने वाली हार मिली। खिताब के बेहद करीब आकर इस टीम से विश्व चैंपियन कहलाने का मौका छिन गया। इस हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रोने के वीडियो वायरल हुए। इस बीच बीसीसीआई ने ड्रेसिंग का वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर खिलाड़ियों का दुख साफ नजर आ रहा है।
World cup 2023: हार से टीम इंडिया में निराशा, सिराज नहीं रोक पाए अपने आंसू। खेल खबर | 20.November | 1 pm 20.11.2023 5:25
भारतीय टीम के रविवार को आस्ट्रेलिया से विश्व कप फाइनल में हारने के बाद युवा गेंदबाज मोहम्मद सिराज की आंखें भर आयी जिसके बाद जसप्रीत बुमराह उन्हें ढाढस बंधाते नजर आये।
जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं विराट कोहली। खेल खबर | 18.November | 6 pm 18.11.2023 3:05
विराट कोहली की गिनती दुनिया के महान बल्लेबाजों में होती है। पूर्व भारतीय कप्तान विराट, देश के सबसे रईस क्रिकेटर में से एक हैं। हाल ही में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
World Cup 2023: “भारत में कोई कमी नजर नहीं आती।” खेल खबर | 17.November | 6 pm 17.11.2023 5:17
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जोश हेजलवुड ने टीम इंडिया की तारीफ की है। हेजलवुड ने कहा है कि भारतीय टीम के पास अच्छे गेंदबाज हैं, अच्छे स्पिनर हैं और अच्छे बल्लेबाज भी हैं। वास्तव में इस वक्त उस टीम के अंदर कोई कमी नहीं है।
World Cup Final 2023: विश्वकप महामुकाबले के लिए पीएम मोदी और पीएम एंथनी अल्बनीज को भेजा गया न्योता। खेल खबर | 17.November | 1 pm 17.11.2023 4:51
विश्व कप 2023 का फाइनल 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसी जानकारी है कि इस महामुकाबले को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज को न्योता भेजा गया है।
World Cup 2023: न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने भी माना, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं मोहम्मद शमी। खेल खबर | 16.November | 6 pm 16.11.2023 5:19
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद मोहम्मद शमी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक और भारतीय टीम को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम करार दिया। भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई।
World Cup 2023: कोहली की बैटिंग और शमी की गेंदबाजी से छा गया भारत का नाम। खेल खबर | 16.November | 1 pm 16.11.2023 4:57
भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप मैच में इंडियन क्रिकेट टीम ने शानदार जीत दर्ज की। इस दौरान विराट कोहली ने अपना ऐतिहासिक शतक लगाया। भारतीय क्रिकेटर ने वनडे में 50वां शतक लगाया और गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
World Cup 2023: ईडन गार्डन में होगा इंग्लैंड और पाकिस्तान का मुकाबला। खेल खबर | 10.November | 6 pm 10.11.2023 4:52
आईसीसी विश्व कप 2023 का 44वां मैच शनिवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का यह आखिरी लीग मैच होगा।
World cup 2023: पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग नामुमकिन। खेल खबर | 10.November | 1 pm 10.11.2023 4:42
पाकिस्तान क्रिकेट टीम शायद इस बात का सपना देख रही हो कि वह सेमीफाइनल में पहुंच सकती है, लेकिन ऐसा होता संभव तो नहीं दिख रहा है। न्यूजीलैंड की टीम ने अपने 9वें लीग मैच में श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर पाकिस्तान के लिए मुश्किलें बढ़ा दी है।
क्रिकेटर मेग लैनिंग अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास। खेल खबर | 09.November | 6 pm 09.11.2023 4:36
करीब 13 साल तक कंगारुओं का नेतृत्व करने के बाद मेग लैनिंग ने गुरुवार 9 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। ऑस्ट्रेलिया को 5 विश्व कप जिताने वाली मेग लैनिंग ने तीनों प्रारूपों में 241 मैच में 8352 रन बनाए।
World Cup 2023: बेन स्टोक्स ने जड़ा शतक, रचा इतिहास। खेल खबर | 09.November | 1 pm 09.11.2023 5:36
बेन स्टोक्स ने वर्ल्ड कप 2023 में बुधवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ शतक जड़कर इतिहास चर दिया। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार से अधिक रन बनाने और 100 से अधिक विकेट हासिल करने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने।
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos