Express Audio
Jansatta - खेल खबर
मैदान क्रिकेट का हो या फुटबॉल का। बात टेनिस की हो या हॉकी की। खेल जगत की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट को सुनिए मिनटों में। जनसत्ता खेल खबर रखेगा आपको अपडेट।
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.spreaker.com
Autor
Express Audio
Categoria
Site do podcast
Último episódio
18 de ago de 2024
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
महेला जयवर्धने ने किया स्वीकार, रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाना है कठिन फैसला। खेल खबर | 20.December | 6 pm 20.12.2023 4:39
मुंबई इंडियंस के वैश्विक क्रिकेट प्रमुख महेला जयवर्धने ने स्वीकार किया कि रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाने का फैसला कठिन था लेकिन भविष्य को देखते हुए यह जरूरी भी था। पंड्या बतौर कप्तान मुंबई टीम में लौटे हैं जिसकी टीम के प्रशंसकों ने काफी आलोचना की है।
IPL Auction: मिशेल स्टार्क बने आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी। खेल खबर | 20.December | 1 pm 20.12.2023 5:12
आईपीएल 2024 की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए और वह इस लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे। मिचेल स्टार्क के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपना खजाना खोल दिया और उन्हें 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीद लिया।
IPL 2023: “गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर मिलकर IPL 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत बदल सकते हैं।” खेल खबर | 19.December | 6 pm 19.12.2023 5:01
कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन का मानना है कि मेंटर गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर मिलकर आईपीएल 2024 में टीम की किस्मत बदल सकते हैं। केकेआर 2022 और 2023 में सातवें स्थान पर रहा था।
ऋषभ पंत ने बताया कब करेंगे मैदान में वापसी। खेल खबर | 19.December | 1 pm 19.12.2023 4:57
भारतीय युव बल्लेबाज ऋषभ पंत बीते एक साल से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। पंत पिछले साल कार एक्सीडेंट का शिकार हुए थे। न तो वह आईपीएल खेल पाए न ही वर्ल्ड कप। फैंस को अब बेसब्री से उनकी वापसी का इंतजार है।
मुंबई को मिला गावस्कर का साथ, कहा- फ्रेंचाइजी का फैसला सही | खेल खबर | 18 December | 6 pm 18.12.2023 4:47
लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले हार्दिक पंड्या को फ्रेंचाइजी का कप्तान नियुक्त करने के मुंबई इंडियंस के फैसले का समर्थन किया। गावस्कर ने कहा कि प्रबंधन को नए कप्तान और नई सोच की जरूरत महसूस होने के बाद यह फैसला लिया।
प्लेइंग 11 से बाहर हुए श्रेयस अय्यर। खेल खबर | 18.December | 1 pm 18.12.2023 5:20
साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को पहले वनडे मैच में 8 विकेट से जीत मिली और इस मैच में भारतीय टीम के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले श्रेयस अय्यर ने 52 रन की शानदार पारी खेली। अब श्रेयस अय्यर दूसरे और तीसरे वनडे मैच में नहीं खेलेंगे ऐसे में भारतीय प्लेइंग इलेवन में एक जगह खाली हो जाएगी।
जिस अफसर ने धोनी पर लगाया था फिक्सिंग का आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने सुनाई उसे सजा। खेल खबर | 15.December | 6 pm 15.12.2023 5:24
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की ओर से दायर अर्जी पर मद्रास हाई कोर्ट ने शुक्रवार 15 दिसंबर 2023 को आईपीएस अफसर संपत कुमार को 15 दिन की कैद की सजा सुनाई।
BCCI ने रिटायर की धोनी की जर्सी नंबर 7…खेल खबर | 15.December | 1 pm 15.12.2023 5:22
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी नंबर सात अब किसी भी भारतीय क्रिकेटर पर नहीं दिखेगी। बीसीसीआई ने अपने दिग्गज बल्लेबाज को सम्मान देने के लिए यह फैसला किया है। बोर्ड ने जर्सी नंबर सात को रिटायर कर दिया है। धोनी ने तीन साल पहले 2020 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया था।
मना करने के बाद भी काली पट्टी के साथ मैदान में उतरे उस्मान ख्वाजा। खेल खबर | 14.December | 6 pm 14.12.2023 4:36
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को उन जूतों को पहनने की अनुमति नहीं दी गयी जिस पर उन्होंने ‘‘सभी जीवन समान हैं’’ का संदेश लिखा था। जिसके बाद वह पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला के शुरूआती क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बांह पर का काली पट्टी बांधकर उतरे।
मोहम्मद शमी का दावा, कोई भी क्रिकेटर उनसे ज्यादा वजन नहीं उठाता। खेल खबर | 14.December | 1 pm 14.12.2023 5:31
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दावा किया है कि कोई भी क्रिकेटर उनसे ज्यादा वजन नहीं उठाता। उन्होंने कहा कि वह क्रिकेटर्स और स्पोर्ट्स स्टार की तरह जिम की फोटोज या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करते। इस वजह से इसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं चलता।
सुनील गावस्कर ने बताया, हार के दर्द से कैसे उबर सकते हैं रोहित शर्मा। खेल खबर | 12.December | 6 pm 12.12.2023 5:24
लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने कहा कि भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे से रोहित शर्मा को वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में मिली हार का दर्द करने करने का मौका मिलेगा। गावस्कर ने रोहित और विराट जैसे सीनियर खिलाड़ियों की तारीफ की और कहा कि वे पिछले 6-8 महीनों से अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं।
IPL 2024 Auction: 2 खिलाड़ियों पर मंडरा रहा है अनसोल्ड रह जाने का डर। खेल खबर | 12.December | 1 pm 12.12.2023 4:54
19 दिसंबर को जब ऑक्शन होगा तब देखने वाली बात होगी कि क्या फ्रेंचाइजी हर्षल पटेल और उमेश यादव के लिए बोली लगाएंगी। इन दो खिलाड़ियों पर अनसोल्ड रहने का खतरा मंडरा रहा है।
जय शाह ने बताया, भारत क्यों नहीं करना चाहता है डे-नाइट टेस्ट की मेजबानी। खेल खबर | 11.December | 6 pm 11.12.2023 5:14
डे-नाइट टेस्ट यानी पिंक बॉल से खेली जाने वाला 5 दिनों के मैच में टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार है। टीम 4 मैच खेली और 3 जीती है। इसके बाद भी BCCI की डे-नाइट टेस्ट करने की कोई योजना नहीं है।
गौतम गंभीर से बहस के बाद अब श्रीसंत की चुप्पी। खेल खबर | 11.December | 1 pm 11.12.2023 5:17
गौतम गंभीर-एस. श्रीसंत के बीच विवाद क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों पूर्व खिलाड़ियों के बीच लीजेंड्स लीग क्रिकेट में एक मैच के दौरान तू-तू मैं-मैं हुई थी। इसके बाद श्रीसंत ने सोशल मीडिय पर दावा किया था कि गंभीर ने मैच के दौरान उनको ‘फिक्सर’ कहा था।
गौतम गंभीर और श्रीसंत की लड़ाई में LLC की एंट्री। खेल खबर | 08.December | 6 pm 08.12.2023 5:32
लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 में गौतम गंभीर और श्रीसंत की लड़ाई ने नया मोड़ ले लिया है। अब जैसी रिपोर्ट सामने आ रही है। उससे टीम इंडिया का पूर्व तेज गेंदबाज ही परेशानी में घिरता दिख रहा है। लीजेंड्स लीग क्रिकेट ने गेंदबाज को कानूनी नोटिस जारी किया है।
गौतम गंभीर और श्रसंत के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ा संग्राम। खेल खबर | 08.December | 1 pm 08.12.2023 5:57
टीम इंडिया के 2 पूर्व खिलाड़ी विवाद की वजह से सुर्खियों में हैं। 2007 में टी20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन टीम का हिस्सा रहे गौतम गंभीर और एस.श्रीसंत के बीच लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 के दौरान मैदान पर हुई तू-तू मैं-मैं सोशल मीडिया पर पहुंच गई है।
विराट कोहली की तुलना सचिन तेंदुलकर से होने पर बोले ब्रायन लारा, “मुश्किल है…” खेल खबर | 07.December | 6 pm 07.12.2023 4:55
वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा का मानना है कि विराट कोहली के 100 शतक बनाने की बात में कोई लॉजिक नहीं है। लारा के मुताबिक 35 साल की उम्र में यह काम करना आसान नहीं है।
खेल के मैदान में हो गई श्रीसंत और गौतम गंभीर की बहस, वायरल हो रहा है वीडियो। खेल खबर | 07.December | 1 pm 07.12.2023 5:08
मैच के दौरान गौतम गंभीर और एस श्रीसंत के बीच गहमागहमी होते-होते रह गई। घटना दूसरे ओवर की है, जब गंभीर स्ट्राइक पर थे और श्रीसंत अपना पहला ओवर लेकर आए थे।
आज एक नहीं पांच-पांच महान क्रिकेटर मना रहें हैं अपना जन्मदिन। खेल खबर | 06.December | 6 pm 06.12.2023 4:52
छह दिसंबर का दिन क्रिकेट की दुनिया में काफी खास है। इस दिन भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, रुद्र प्रताप सिंह, श्रेयस अय्यर और करुण नायर अपना जन्मदिन मनाते हैं।
फाफ डु प्लेसिस ने दिए इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के संकेत। खेल खबर | 06.December | 1 pm 06.12.2023 4:59
जून 2024 में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के संकेत दिए हैं। दिसंबर 2020 में आखिरी व्हाइट बॉल मैच खेलने वाले डु प्लेसिस ने कहा है कि वह वापसी करना चाहते हैं और पिछले कई साल से इस कोशिश में लगे हैं।
ईशान किशन को नहीं मिला खेलने का मौका तो मैनेजमेंट पर भड़क उठे अजेय जडेजा। खेल खबर | 05.December | 6 pm 05.12.2023 5:07
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में 3 मैचों के बाद बेंच पर बैठा दिया गया था। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी वह टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने 10 में से 8 मैचों में बेंच पर ही काटे। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अजट जडेजा ने इशान किशन को प्लेइंग 11 में लगातार मौका न देने पर मैनेजमेंट पर निशाना साधा है।
एटीपी रैंकिंग में आठवीं बार नंबर एक पर आकर नोवाक जोकोविच ने किया साल का अंत। खेल खबर | 05.December | 1 pm 05.12.2023 5:46
नोवाक जोकोविच ने अपने रिकॉर्ड में सुधार करते हुए सोमवार को आठवीं बार एटीपी टेनिस रैंकिंग में साल का अंत नंबर एक खिलाड़ी के रूप में किया। जोकोविच ने जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन, जून में फ्रेंच ओपन और सितंबर में अमेरिकी ओपन के रूप में साल के चार में से तीन ग्रैंडस्लैम खिताब जीते।
महेंद्र सिंह धोनी के रास्ते पर हैं सूर्यकुमार यादव! खेल खबर | 04.December | 6 pm 04.12.2023 5:34
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नक्शेकदम पर चले और टीम ने 4-1 से सीरीज जीत ली।
डेविड वॉर्नर के चयन से क्यों भड़के मिशेल जॉनसन, जॉर्ज बेली ने दिया जवाब। खेल खबर | 04.December | 1 pm 04.12.2023 5:33
ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में डेविड वार्नर के चयन पर मिशेल जॉनसन के तीखे हमले का जवाब दिया है। वेस्ट ऑस्ट्रेलियन के लिए अपने कॉलम में जॉनसन ने चयन पर सवाल उठाते हुए कहा कि बेली खिलाड़ियों के काफी करीबी हैं। इसलिए वह कठिन निर्णय नहीं ले पाते हैं।
वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर पैर रखने को लेकर ट्रोल हुए थे मिशेल मार्श, अब तोड़ी चुप्पी। खेल खबर | 01.December | 6 pm 01.12.2023 5:03
ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया को उसी के घर पर मात दी। ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत का भरपूर जश्न मनाया। इस जश्न की एक तस्वीर मिशेल मार्श ने शेयर की थी जो कि विवाद का कारण बन गई। मार्श ने उस तस्वीर के बारे में ऑस्ट्रेलिया के सेन से बात करते हुए कहा, ‘उस तस्वीर में कोई अनादर नहीं था। मैंने उसपर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।’
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos